newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

बिजनौर। संत निरंकारी मंडल ब्रांच बिजनौर के तत्वाधान में संत निरंकारी सत्संग भवन पर एक साप्ताहिक साध संगत का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुरादाबाद से पधारे महात्मा किशन लाल जी ने गुरु गद्दी से साध संगत को निहाल करते हुए कहा कि ईश्वर एक है जो कण-कण में व्याप्त है सर्वशक्तिमान है अविनाशी है उन्होंने गीता, कुरान शरीफ, रामायण आदि महान ग्रंथों का जिक्र करते हुए भक्ति करने पर जोर देते हुए कहा कि हमारा मनुष्य जन्म बिना भक्ति के बेकार है। हमें यह जन्म न जाने कितने जन्मों के पुण्य कर्मों के बाद मिला है। मनुष्य जन्म के लिए देवी देवता भी तरसते हैं। हमें सदैव सेवा सत्संग सुमिरन करते रहना चाहिए क्योंकि सत्संग सब सुखों की खान है।

सत्संग के लिए देवी देवता भी तरसते हैं। हमें सदैव सेवा सत्संग सुमिरन करते रहना चाहिए तभी हमारी भक्ति पूरी है। सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज मानव कल्याण के लिए प्रयास रखें। मानव को मानव प्यारा एक दूजे का बने सहारा, हमें पहले मनुष्य बनना है नर सेवा नारायण सेवा हमें सदैव मानवता की भलाई के लिए कार्य करते रहना चाहिए। निरंकारी मिशन अमन शांति, भाईचारा व आपस में प्यार से रहने का संदेश दे रहा है ना बैर की ना तकरार की, आज जरूरत है, बस प्यार की, प्रेम इसमें का दूसरा रूप है। इसलिए हमें सभी से सदैव प्रेम करते रहना चाहिए और इंसानियत की सेवा करते रहना चाहिए क्योंकि सबके भले में ही अपना भला है। अगर हम सबका भला मांगेंगे तो अपना भला तो स्वयं ही हो जाएगा।

महात्मा वीरपाल सिंह के संचालन में हुई साध संगत में संयोजक महात्मा बाबूराम निरंकारी, पूर्व संचालक कृपाल सिंह त्यागी, संचालक विनोद कुमार एडवोकेट, रामनाथ सिंह, प्रचारक मुरादाबाद प्रवीण कुमार मुरादाबाद शकुंतला मुरादाबाद अकाउंटेंट शंकर खुल्बे, सुरेंद्र पाल लकी, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार, शिक्षक आदित्य सोनू, डीके सागर एडवोकेट, मनोज सिंह, राजवीर सिंह, रमेश सिंह आदमपुर, अक्षय सागर, आनंद स्वरूप, रोबिन सिंह, झंडू सिंह, आशु, अजय सिंह, मोहित, सुशीला, कविता बृजेश, शालिनी, अश्विंदर कौर, आशु, दीपा, संध्या, विमला, पारुल, खुशी, अंजलि, महक, समीक्षा, रूहानी सागर, रेनू सागर, शिक्षिका कलावती, पुष्पा, सर्वेश, कल्पना आदि सहित निरंकारी मिशन के अनेक अनुयाई उपस्थित रहे। प्रसाद की सेवा में चंद्रपाल सिंह सिकंदरी आनंद स्वरूप का विशेष योगदान रहा।

~भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार

Posted in , ,

Leave a comment