newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान। संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों को किया गया चेक

बिजनौर। सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह ने अभियान चला कर मंगलवार को चांदपुर चुंगी, सेंट मैरी चौराहा, मित्तल पेट्रोल पंप पर वाहन चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों को चेक किया गया। प्वाइंट बदल-बदलकर दुपहिया, चार पहिया वाहनों की चेकिंग व संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी गई।
डीजीपी और डीआईजी के निर्देश के बाद जिले में चार घंटे के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिजनौर में चांदपुर चुंगी, सेंट मैरी चौराहा, मित्तल पेट्रोल पंप पर वाहन चेकिंग की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों को चेक किया गया। प्वाइंट बदल-बदलकर दुपहिया, चार पहिया वाहनों की चेकिंग व संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी गई। चेकिंग अभियान से लोगों में खलबली मची रही। दुपहिया वाहन चालकों के चालान किए गए तथा कई वाहन सीज भी हुए। चार पहिया वाहनों को भी चेक किया गया। चौराहों पर फोर्स के देखकर लोगों ने वाहनों को दौड़ाने का प्रयास भी किया, जिन्हें पकड़ने में सिपाहियों को मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को देख कई वाहन चालकों ने तो रास्ते ही बदल लिए।

Posted in , ,

Leave a comment