newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

ओवरलोड वाहनों से जगह~जगह लग रहा भयंकर जाम

सैंट मैरी चौराहा, 28 नवंबर 2022, दोपहर 02:45 बजे

बिजनौर। शहर के मुख्य चौराहों पर वाहनों की चैकिंग के लिए तैनात सिविल और ट्रैफिक पुलिस की भारी भरकम फौज के बावजूद जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। यातायात माह समाप्त होने में दो दिन शेष रह गए हैं, फिर भी शहर के अंदुरूनी हिस्सों के साथ ही बाईपास रोड की स्थिति काफी निराशाजनक है। ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध लगाने को शासन के आदेश हवा हो गए हैं। ओवरलोड वाहन न सिर्फ दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं, बल्कि जगह~जगह भयंकर जाम का कारण भी बन रहे हैं। सोमवार दोपहर भी सैंट मैरी चौराहे से मॉर्डन एरा स्कूल चौराहे तक कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

सैंट मैरी चौराहा, 28 नवंबर 2022, दोपहर 02:45 बजे

सोमवार दोपहर 02:45 बजे सैंट मैरी चौराहे से बाईपास रोड, मॉर्डन एरा स्कूल चौराहे तक जबरदस्त जाम लग गया। जाम के कारण सैकड़ों वाहन फंस गए। दरअसल गन्ने का ओवरलोड ट्रक रेलवे क्रॉसिंग पर फंस गया। यह ट्रक दोपहर 03:03 बजे मॉर्डन एरा स्कूल चौराहा की तरफ पहुंचा, तब कहीं जाकर जाम खुला और अन्य वाहनों को निकलने का रास्ता मिल सका।

बाईपास रोड, मॉर्डन एरा स्कूल चौराहा, 28 नवंबर 2022, दोपहर 03:03 बजे
सैंट मैरी चौराहा
सैंट मैरी चौराहा

ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के आदेश, निर्देश शासन ने दे रखे हैं। यातायात माह भी चल रहा है। सिविल और ट्रैफिक पुलिस पूरे प्रदेश में अभियान चला कर लोगों को जागरूक कर रही है। स्कूल कालेजों में पुलिस प्रशासन गोष्ठियां कर रहा है। बावजूद इसके कोई सुधरने को तैयार नहीं है।

Posted in , ,

Leave a comment