newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

विशाल कम्बोज को मिली व्यापारी सुरक्षा फोरम में जिम्मेदारी

बिजनौर। व्यापारी सुरक्षा फोरम की सदस्यता अभियान को जारी रखते हुए नवीन ईकाई की घोषणा की गई। कम्बोज बिल्डिंग मटीरियल पर संपन्न हुई बैठक का संचालन जिला मंत्री राहुल वर्मा ने किया ओर अध्यक्षता अनिल कम्बोज वरिष्ठ व्यापारी नेता व समाजसेवी ने की। कम्बोज परिवार पिछले कई वर्षो से व्यापार मंडल मे सक्रिय है। अनिल कम्बोज पहले भी व्यापार मंडल मे नगर अध्यक्ष रहे चुके हैं उनकी सक्रियता को देखते हुए उनके पुत्र विशाल कम्बोज को संगठन का रामलीला चौराहे का अध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही आकाश कम्बोज को संघठन का मंत्री मनोनीत किया गया।

संगठन के द्वारा राजीव कम्बोज को महामन्त्री हर्षवर्धन शर्मा, सौहित चौधरी, राईस अहमद, राहुल गुप्ता, मौ,अमजद, नीरज वर्मा को संगठन का सदस्य मनोनीत किया गया। इस अवसर पर अनिल कम्बोज ने कहा कि संगठन के लिए दिन रात तन मन धन से तैयार रहेंगे। अनिल कम्बोज पहले भी व्यापरियों की लड़ाई लड़ते आये हैं।
बैठक में जिला अध्यक्ष राजकुमार गोयल, जिला संगठन मंत्री प्रदीप अग्रवाल, जिला मंत्री राहुल वर्मा, राहुल राणा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Posted in , ,

Leave a comment