newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर पर भी मनेगा किशोर-किशोरी स्वास्थ्य दिवस
– हर महीने की 8 तारीख को 9 नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर होगा शारीरिक व मानसिक समस्याओं का समाधान
– सभी नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी स्टाफ का किया जा चुका है ओरियंटेशन

बिजनौर। अब शहर के किशोरों की भी मानसिक व शारीरिक समस्याओं का समाधान स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जाएगा। अभी तक केवल गांव में मनाए जाने वाले किशोर-किशोरी दिवस को अब नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मनाया जाएगा। यहां आकर 11 से 19 वर्षीय किशोर शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों पर काउंसलिंग के साथ जरूरी चिकित्सीय उपचार भी पा सकेंगे। यह 8 दिसंबर से अब हर माह की 8 तारीख को सभी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया जाएगा। इसके लिए नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों के सभी स्टाफ के साथ मैत्रीपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का ओरियंटेशन किया जा चुका है।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि किशोरावस्था में लड़के और लड़कियों के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। जो शरीर के साथ उनके मन को भी प्रभावित करते हैं। शरीर में हो रहे इन बदलावों को लेकर उनमें कई तरह के सवाल व जिज्ञासाएं होती हैं। इनके बारे में कई बार उनके अभिभावक भी शर्म और झिझक में नहीं बात करते हैं। किशोरों की समस्याओं का सही निवारण करना बेहद जरूरी है। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्रों पर उन्हें चिकित्सक व काउंसलर की मदद से सभी तरह की परेशानियों का हल मिलेगा। शहरी स्वास्थ्य समन्वयक नितिन गौड़ ने बताया कि सीएमओ डॉ विजय कुमार गोयल के आदेशानुसार अब नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर भी किशोर-किशोरियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस काम में पीएसआई, इंडिया का भी सहयोग लिया जा रहा है। आगामी दिसंबर माह की 8 तारीख से नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर किशोरों के लिए किशोर-किशोरी दिवस मनाया जाएगा। यहां उन्हें काउंसलिंग व स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं दी जाएंगी। उन्हें अपनी बात को खुलकर कहने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। अभी यह कार्यक्रम केवल ग्रामीण क्षेत्रों में ही चलाया जा रहा था। इसमें 11 से 19 वर्ष तक की आयु में होने वाली शारीरिक व मानसिक परिवर्तन के बारे में किशोर

मिलेंगी यह स्वास्थ्य सुविधाएं:
किशोरों को चिकित्सक व स्टाफ परामर्श देने के साथ उनके हीमोग्लोबिन की जांच करेंगे। उनके वजन, लंबाई व ऊंचाई को भी देखा जाएगा। किशोरियों में माहवारी से संबंधित समस्याओं के बारे में भी उचित परामर्श व जरूरी दवाई दी जाएगी।

यहां मनेगा किशोर-किशोरी स्वास्थ्य दिवस:
किशोर-किशोरी स्वास्थ्य दिवस चांदपुर, स्योहारा, धामपुर, शेरकोट, नजीबाबाद, किरतपुर, नगीना, रविदास नगर, जाटान के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर माह की 8 तारीख को मनाया जाएगा। इसमें डीआईईसी मैनेजर व पीएसआई, इंडिया से मांगेराम व कविता की ओर से सहयोग किया जा रहा है।

Posted in , ,

Leave a comment