बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने सत्यवीर सिंह उर्फ सोनू चौधरी को भाकियू का जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की है। वहीं जितेन्द्र सिंह पहलवान ने भी खुद को भाकियू का जिलाध्यक्ष बताया है। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने बताया कि सत्यवीर सिंह उर्फ सोनू चौधरी को बिजनौर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं जितेन्द्र सिंह पहलवान ने भी खुद को जिलाध्यक्ष बनाए जाने का मनोनयन पत्र अपने फेसबुक एकाउंट पर अपलोड कर दिया है। इस कारण सोशल मीडिया पर दो जिलाध्यक्ष बनने का मामला गर्मा रहा है। जितेन्द्र सिंह पहलवान ने बताया कि उन्हें 31 जनवरी को भाकियू जिलाध्यक्ष बनाने के लिए राष्ट्रीय कार्यालय से मनोनयन पत्र मिला है।
newsdaily24
update रहें…हर दम, हर पल
recent posts
- राष्ट्रीय पर्यटन दिवस: रील, कविता और पेंटिंग से उभरेगी यूपी की पहचान
- ‘ज्ञानोदय’ पत्रिका भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने में होगी सहायक: साकेंद्र प्रताप सिंह
- गीत के जरिए साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ा रही बिजनौर पुलिस
- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर डॉ. मोहित शर्मा की ‘निशुल्क कुल्हड़ चाय सेवा’ का भव्य समापन
- विकास की अंधी दौड़ और प्रकृति का क्रंदन
Leave a comment