newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

रात्रि विश्राम, शहर भ्रमण के बाद मुजफ्फरनगर को रवाना

खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल रैली का बिजनौर में भव्य स्वाग

बिजनौर। खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के तृतीय संस्करण का आयोजन माह 25 मई से 05 जून 2023 तक किया जा रहा है। उक्त गेम्स के प्रचार-प्रसार हेतु 04 मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ अलग-अलग दिशाओं में दिनांक 05 मई 2023 को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा मशाल प्रज्वलित कर रवाना किया गया है। मशाल रैली मंगलवार 9 मई 2023 की सायं 7.00 बजे बिजनौर पहुंची। इसका स्वागत मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, जिला कीड़ाधिकारी बिजनौर, हाकी खिलाड़ी अनमोल सक्सेना, स्टेडियम के कोच, खेल संघों के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों द्वारा जजी चौराहे पर किया गया।

मशाल रैली का जनपद बिजनौर में शुभारम्भ दिनांक 10 मई 2023 को प्रातः 9 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा द्वारा निरीक्षण भवन से हरी झंडी दिखा कर किया गया। मशाल रैली जजी चौराहा होते हुए शक्ति चौराहे पर पहुंची। यहां पर वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की मूर्ति पर खेलो इण्डिया से आये टीम इन्चार्ज प्रदुमन सिंह व खिलाड़ियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। मशाल रैली सिविल लाईन होते हुए पुलिस कार्यालय पहुंची जहां पुलिस अधीक्षक द्वारा रैली का स्वागत किया गया। उन्होंने खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स- 2022 में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

खेलो इण्डिया के वालंटियर प्रदुमन द्वारा कलक्ट्रेट पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को मशाल भेंट की गयी। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने रैली के साथ मशाल लेकर के०पी०एस० कन्या इन्टर कालेज तक मार्च किया। रैली में सम्मलित खिलाड़ियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने और जनपद, राज्य व देश का नाम रौशन करने की शुभकामनाएं दी। के०पी०एस० कन्या इन्टर कालेज बिजनौर में टीम के सदस्यों व खिलाड़ियों का स्वागत करने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सायं 5.00 बजे मशाल को नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष योगेन्द्र पाल योगी, राजेन्द्र सोलंकी, प्रभात कुमार, अनमोल सक्सेना, युनस, चित्रा चौहान, अजीत कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

Posted in , , ,

Leave a comment