नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का लोगों ने उठाया लाभ
बिजनौर। नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन शिव मंदिर देवलोक कॉलोनी बिजनौर में किया गया।
आजादी का अमृत महोत्सव के क्रम में योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा ट्रस्ट बिजनौर साकेत कॉलोनी अध्यक्ष योगेश कुमार के द्वारा नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा लगाया गया। प्राकृतिक चिकित्सक ओपी शर्मा, सोमदत्त शर्मा ने मिट्टी चिकित्सा, स्टीम चिकित्सा, स्टीम बाथ एक्यूप्रेशर चिकित्सा, मसाज चिकित्सा के द्वारा रोगियों का उपचार किया।

इससे पहले प्रातः 6:00 से 8:00 तक डॉक्टर नरेंद्र सिंह, भारत स्वाभिमान से श्रीराम सिंह पाल, ओपी शर्मा ने यज्ञ किया। डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने कहा परमपिता परमात्मा ने मनुष्य को सर्वश्रेष्ठ बुद्धि दी है। पशु जानवर अन्य जीवों को यह बुद्धि प्रदान नहीं की है। इसलिए जीव किसी अपराध के लिए दोषी नहीं है, परंतु परमपिता परमात्मा ने मनुष्य को कर्म करने का अधिकार मनुष्य को दिया है। इसलिए मनुष्य को अपने विवेक के अनुसार अच्छे कर्म करने चाहिए। परमपिता परमात्मा किसी को दंड नहीं देते। मानव अपने कर्मों का फल अपने आप पाता है।

प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में उपचार कराने वालों में कुमारी एलिस, संजय ग्राम विकास अधिकारी किरतपुर से महिमा, महबूब, मुमताज, बिजनौर से वर्षा अग्रवाल, गुड्डू धनोरा जिला अमरोहा से मुन्नी देवी शामिल थे। शिविर में प्राकृतिक चिकित्सा संगठन के पदाधिकारी श्रीराम सिंह पाल, वैशाली देवी, अनंत कुमार, श्रीमती सुनीता आदि उपस्थित रहे।
Leave a comment