तरबियाती कैम्प में हज यात्रियों को समझाए हज करने के अरकान
बिजनौर। वर्ष 2023 में हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों के लिये नगीना की जामा मस्जिद परिसर में बाद नमाज़े इशा तीन दिवसीय तरबियाती कैम्प का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में हज पर जाने वाले हज यात्रियों ने शिरकत की।

तीन दिवसीय हज प्रशिक्षण कैम्प के आयोजक फ़हीम अनवर ने बताया कि जामा मस्जिद परिसर में बाद नमाज़े इशा होने वाले इस तरबियाती कैम्प में मुफ़्ती अबरार अहमद, मुफ़्ती मुहम्मद उवैस अकरम, हाफ़िज़ रफ़ीक़ अहमद आदि कई उलेमाओं व लोगों ने वर्ष 2023 को हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों को हज करने के अरकान समझाये। उन्होंने हाजियों को अहराम का बांधना, सफा मरवा के अरकान, शैतान के कंकर मारना, कुर्बानी करना, तवाफ़ करना व हज से मुताल्लिक दुआओं, नमाज़ों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
Leave a comment