50 माइक्रोन से भी नीचे की पाई गई प्लास्टिक
15 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, जुर्माना वसूला ₹ 25 हजार
गाजियाबाद। प्लास्टिक मुक्त अभियान अंतर्गत गाजियाबाद नगर निगम ने सनराइज पैकिंग फैक्ट्री स्टील कंपाउंड साहिबाबाद से 15 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की है।टीम ने मौके से 25 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। जांच में प्लास्टिक 50 माइक्रोन से भी नीचे की पाई गई।

गाजियाबाद नगर निगम का प्लास्टिक मुक्त अभियान बुधवार को वसुंधरा जोन में चला। स्वास्थ्य विभाग, ईटीएफ टीम, वसुंधरा जोन की टीम तथा पॉल्यूशन बोर्ड की टीम ने मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त किया। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के लैब असिस्टेंट मदन गोपाल द्वारा जांच करने पर पता हुआ कि प्लास्टिक 50 माइक्रोन से भी नीचे है। कार्रवाई करते हुए जोनल प्रभारी एसके राय द्वारा जुर्माना भी वसूला गया। साथ ही आगे से प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की हिदायत भी दी गई। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग से हिमांशु भारद्वाज तथा दीपक शरण प्रवर्तन दल प्रभारी भी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि शहर को शत प्रतिशत प्लास्टिक मुक्त करने की मंशा से गाजियाबाद नगर निगम प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला रहा है। रोस्टर के अनुसार पांचों जोन में जोनल प्रभारी वृहद स्तर पर कार्यवाही कर रहे हैं। इसकी रोज मॉनिटरिंग की जा रही है। कई जगह व्यापारियों ने भी इस अभियान में सहयोग दिया है।
Leave a comment