महा लोकतंत्र लागू होते ही जनता ही होगी सरकार: न्याय धर्मसभा
जनता को सुलभ होंगे 12 वोटिंग पावर और 12 वीटो पावर : ओम प्रकाश चौहान
बिजनौर। एक न्याय धर्मी राजनैतिक पार्टी; न्याय धर्म सभा पहली बार लोकसभा चुनाव में प्रतिभाग कर रही है। न्याय धर्म सभा के संस्थापक एवं 111 न्याय प्रस्तावों के जनक अरविंद अंकुर के मार्गदर्शन व न्याय नीतियों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा क्षेत्र से न्याय धर्म सभा के प्रतिभागी जितेंद्र कुमार ने हल्दौर में जनसंपर्क के बाद टाट मोहरा स्थित चौधरी तिरमल सिंह मार्केट में एक जनसभा को संबोधित किया। लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए मार्केट के मालिक एवं गौतम बुद्ध नगर सीट के प्रत्याशी ओम प्रकाश चौहान ने हल्दौर ब्लॉक क्षेत्रों में जनसंपर्क किया तथा महा लोकतंत्र और चार जनाधिकार की जानकारी से अवगत कराते हुए जनता को जागरूक किया। उन्होंने कहा न्याय धर्म सभा का मुख्य उद्देश्य जनता को महा लोकतंत्र के साथ साथ आर्थिक न्याय, सांस्कारिक न्याय, व्यावहारिक न्याय, आध्यात्मिक न्याय एवं राजनैतिक न्याय प्रदान करना है। सत्ता में आते ही न्याय धर्म सभा द्वारा सर्वप्रथम न्याय प्रस्ताव नंबर 53; महा लोकतंत्र लागू करेगी। इसके लागू होते ही जनता को शासन संबंधी मामलों में 12 मताधिकार एवं प्रशासन सम्बन्धी मामलों में 12 निषेधाधिकार प्राप्त हो जाएंगे। न्याय धर्मसभा के न्याय प्रस्ताव क्रमांक 15 के अंतर्गत जनता को शिक्षा, रोजगार, आवास, चिकित्सा आदि संरक्षण प्राप्ति के चारों जनाधिकार प्राप्त हो जायेंगे। आने वाली पीढ़ी (छात्र-छात्राओं) को निःशुल्क शिक्षा, प्रति परिवार जीविका (रोजगार), प्रत्येक ग्राम पंचायत को बिजली, पानी, सड़क, इंटरनेट आदि की सुविधाएं तथा प्रत्येक संवर्ग संरक्षण प्रदान करना ही मुख्य उद्देश्य है।

सभा में मयंक राजपूत, ठाकुर धीरेंद्र प्रताप सिंह, अभी देवड़ा, ओम प्रकाश चौहान, नरेश सिंह सिसोदिया, अंकित समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave a comment