उपस्थित होकर ब्राह्मण समाज को शक्तिशाली बनाएं- डॉ सत्येंद्र शर्मा ‘अंगिरस’
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली जाएगी शोभायात्रा
बिजनौर। जनपद बिजनौर में 10 मई 2024, शुक्रवार तृतीया तिथि को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर जनपद के समस्त ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में जिला मुख्यालय पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस शोभायात्रा का आयोजन एकजुटता, आपसी सौहार्द्र एवं ब्राह्मण समाज की संख्या बल के प्रदर्शन के साथ-साथ सनातन धर्म की मजबूती का संदेश देने के रूप में किया जा रहा है।

ब्राह्मण समाज के लिए समर्पित वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. सत्येंद्र शर्मा “अंगिरस” ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि भगवान परशुराम विष्णु भगवान के छठे अवतार के रूप में अवतरित हुए हैं। जो हमारे इष्टदेव हैं तथा अजर-अमर हैं। भव्य एवं विशाल शोभायात्रा की सफलता के लिए जनपद के ब्राह्मण समाज का युवा उत्साहित होकर घर-घर निमंत्रण देने में लगा है। उनके उत्साह और कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए लगता है भगवान परशुराम का उनको भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है और मिलता रहेगा। यह शोभायात्रा आने वाले समय में निःसंदेह ब्राह्मण समाज की दशा व दिशा तय करेगी।

डॉ. सत्येंद्र शर्मा “अंगिरस” ने जनपद के सभी ब्राह्मणों का आह्वान करते हुए कहा कि इस शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ब्रह्म शक्ति का परिचय दें। अपनी भावी पीढ़ी का उत्साह वर्धन करें, उचित मार्गदर्शन करें और समाज को संगठित करने का कार्य करें, जिससे ब्राह्मण समाज मजबूत होकर राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करते हुए विशेष स्थान बना सके। इसलिए हम सभी मनोभाव के साथ अपने इष्ट देव भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहें।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों एवं शोभायात्रा की सफलता के लिए समाज के वरिष्ठ विप्रगण सुविख्यात ज्योतिष रत्न विज्ञान शिरोमणि ज्योतिषविद पंडित ललित शर्मा, पंडित सुबोध पाराशर पूर्व एमएलसी, पूर्व प्रधानाचार्य पंडित पियूष त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार डॉ सत्येंद्र शर्मा अंगिरस, अनिल शर्मा फौजी, मोहित शर्मा, आलोक भारद्वाज, पंडित आनंद प्रकाश शर्मा, पंडित जितेंद्र शर्मा, विभोर कौशिक एडवोकेट, पवन शर्मा एडवोकेट, डॉ मोहित शर्मा, पंडित मंगलेश शर्मा, अमरपाल शर्मा, आशीष शर्मा, डॉ रोशन लाल शर्मा, लोकेश भारद्वाज, डॉ संजीव दानी, आरडी शर्मा, विभूति कांत शर्मा धामपुर, संजीव शर्मा उर्फ गोपाल सभासद नगीना, राजेंद्र शर्मा उर्फ बॉबी, डॉ अशोक शर्मा, विजय वशिष्ठ, वरिष्ठ पत्रकार पंकज भारद्वाज, ग्राम प्रधान राजेश शर्मा, शोभित शर्मा, भोनेंद्र शर्मा आदि ब्राह्मण समाज को जागरुक कर शोभा यात्रा में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। जनपद की ब्राह्मण युवा टीम दिन रात एक कर पूरे समाज को जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रही है, जो बधाई की पात्र है।
Leave a comment