newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

अन्य संगठनों को छोड़कर शामिल हो रहे व्यापारी

व्यापारी हित की लड़ाई लड़ने के लिए पुनः भरी गई हुंकार

लगातार बढ़ता जा रहा व्यापारी एकता परिषद का कुनबा

बिजनौर। हाल ही में अस्तित्व में आए व्यापारी एकता परिषद का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। संगठन की सक्रियता एवं मजबूती को देखते हुए बड़ी संख्या में व्यापारी अन्य संगठनों को छोड़कर इसमें शामिल हो रहे हैं। संगठन में शामिल हुए कई नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया, वहीं व्यापारी हित की लड़ाई लड़ने के लिए पुनः हुंकार भरी गई।

व्यापारी एकता परिषद(रजि.) की बैठक शहर के झालू मार्ग पर राजदीप सैनी के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री सभासद तुफैल अहमद व संचालन जिला महामंत्री प्रशांत चौधरी ने किया। मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष राहुल वर्मा एवं प्रदेश महामंत्री देवेश चौधरी रहे। बैठक में वक्ताओं ने संगठन में अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ने पर विचार रखे। राहुल वर्मा ने कहा कि हमारा संगठन पूर्णतया अराजनीतिक संगठन है। हमारा संगठन किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करता। प्रत्येक व्यापारी की आस्था अलग-अलग राजनीतिक दल में होती है। हमारे संगठन में सभी धर्म जाति के व्यापारी जुड़े हुए हैं। इसलिए जाति धर्म की राजनीति हमारा संगठन नहीं करता। हमारे संगठन का उद्देश्य केवल और केवल हमारे व्यापारी की सुरक्षा एवं उनका सम्मान है। जहां भी किसी व्यापारी को उनके संगठन की आवश्यकता पड़ेगी, वह उसी समय पर उपस्थित होंगे। हमारा उद्देश्य व्यापारी सुरक्षा और व्यापारी के सम्मान को बढ़ाना है। संगठन के प्रदेश महामंत्री देवेश चौधरी ने कहा कि वह किसी भी स्थिति में अपने व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे, इसके लिए चाहे उन्हें किसी भी स्तर पर जाकर अपने व्यापारी की लड़ाई लड़नी पड़ी। अगर एक भी व्यापारी को प्रताड़ित किया जाता है तो समझो उन्हें और उनके संगठन को प्रताड़ित किया जा रहा है। देवेश चौधरी ने बताया कि जल्द ही जनपद की अलग-अलग तहसीलों व नगरों में इकाइयों का गठन किया जाएगा।

संगठन का विस्तार कर सौंपीं जिम्मदारियां

इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए वार्ड सदस्य मुस्तकीम अहमद को नगर अध्यक्ष, चौधरी ब्रह्मपाल सिंह को नगर महामंत्री, राकेश धीमान को जिला उपाध्यक्ष, वसीम अहमद को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, शमीम अहमद को जिला प्रभारी, कफील अहमद को जिला उपाध्यक्ष, प्रेम कुमार को नगर सह मंत्री, अतुल कुमार को नगर मंत्री, मोहम्मद अफसर को नगर कार्यकारिणी सदस्य, अशोक धीमान को नगर संरक्षक, आशु को नगर कार्यकारिणी सदस्य, शहजाद अहमद को नगर कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। साथ ही संगठन द्वारा ईकाई महामंत्री जितेंद्र विश्वकर्मा को जिला सह संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में चौधरी ब्रह्मपाल सिंह, सुनील अग्निहोत्री, अरविंद कुमार, अशरफ अहमद, शगुन कुमार, गौरव सिंह, राहुल कुमार, अजीम अहमद, कासिफ अहमद आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Posted in , , ,

Leave a comment