newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

14 साल पहले हरियाणा के अंबाला हाईवे को जाम करने का मामला

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत को सहारनपुर MP-MLA कोर्ट ने दी जमानत सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए। दो दिन पहले सहारनपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। हालांकि, गिरफ्तारी से बचते हुए नरेश टिकैत खुद ही कोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने 10 मिनट में ही उन्हें जमानत दे दी। मामला 14 साल पुराना साल 2010 का है। नरेश टिकैत पर हरियाणा के अंबाला हाईवे को जाम करने और बिना अनुमति के सम्मेलन करने का आरोप है। पेशी पर पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा- परसों हमें जानकारी हुई कि कोर्ट में पेश होना है। कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए आया हूं।

सहारनपुर (एजेंसी)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए। सहारनपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दो दिन पहले गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। हालांकि, गिरफ्तारी से बचते हुए नरेश टिकैत खुद ही कोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने 10 मिनट में ही उन्हें जमानत दे दी।

बताया गया है कि मामला 14 साल पुराना साल 2010 का है। नरेश टिकैत पर हरियाणा के अंबाला हाईवे को जाम करने और बिना अनुमति के सम्मेलन करने का आरोप है। पेशी पर पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा- “परसों हमें जानकारी हुई कि कोर्ट में पेश होना है। कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए आया हूं।”

सूत्रों के अनुसार भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने वर्ष 2010 में सहारनपुर के सरसावा में अंबाला हाईवे जाम किया था। इस मामले में कांग्रेस नेता इमरान मसूद समेत 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। श्री टिकैत पर बिना अनुमति सम्मेलन और जाम लगाने का आरोप है।

Posted in , , ,

Leave a comment