हल्दौर नगर कार्यकारिणी का गठन
मनोज वर्मा मुख्य संरक्षक लक्ष्मी कांत बने नगर अध्यक्ष
बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व्यापारी का उत्पीड़न: राहुल वर्मा
बिजनौर। व्यापारी एकता परिषद की बैठक हल्दौर के मुख्य बाजार मे संपन्न हुई। बैठक में हल्दौर नगर कार्यकारिणी का गठन के साथ ही संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया। संचालन जिला महामंत्री प्रशांत चौधरी ने तथा अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी मनोज वर्मा (बॉबी ज्वेलर्स) ने की। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राहुल वर्मा तथा जिला मंत्री विकास विश्वकर्मा, जिला मंत्री राहुल राणा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राहुल वर्मा ने कहा कि किसी भी रूप में व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रोजाना किसी ना किसी विभाग के द्वारा व्यापारी का उत्पीड़न किया जाता है। कभी पन्नी के नाम पर, कभी फूड सैंपलिंग के नाम पर, कभी बाट माप तो कभी जीएसटी के नाम पर! लेकिन अब किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायगा। संगठन का पूरा प्रतिनिधिमंडल हर समय व्यापारियों की समस्याओं के लिए उपस्थित रहेगा। अगर आवश्यकता पड़ी तो धरना प्रदर्शन आंदोलन करने के लिए भी तैयार रहेगा। संगठन का मुख्य उद्देश्य केवल व्यापारी की सुरक्षा से है।

व्यापारी MLC भी बनाए सरकार: प्रशांत चौधरी
जिला महामंत्री प्रशांत चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को व्यापारियों की सुरक्षा हेतु जल्द ही व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन करना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शिक्षक विधायक MLC की तर्ज़ पर व्यापारी MLC भी सरकार द्वारा बनाए जाने चाहिए। प्रशांत चौधरी ने कहा कि आगामी महीनों में कई त्योहार आने वाले हैं। कई विभागों के द्वारा जांच के नाम पर उत्पीड़न अब बंद किया जाना चाहिए, जिससे व्यापारी अपना व्यापार अच्छे से कर सके।
हल्दौर नगर कार्यकारिणी का गठन
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने वरिष्ठ व्यापारी मनोज वर्मा (बॉबी ज्वेलर्स) को मुख्य संरक्षक एवं डॉ. लक्ष्मीकांत को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। इनके अलावा सतीश वर्मा नगर संरक्षक, विनीत कुमार एवं गौरव रस्तोगी नगर उपाध्यक्ष, विमल कुमार एवं मनीष कुमार नगर मंत्री, प्रमोद कुमार नगर संगठन मंत्री, कपिल वालिया नगर महामंत्री, आशीष रस्तोगी, अनूप अग्रवाल एवं अरविंद रस्तोगी नगर उपाध्यक्ष, अंकुश रस्तोगी, आकाश रस्तोगी मनोनीत किए गए।
Leave a comment