थाना चांदपुर पुलिस ने मु. अ. सं. 607/19 धारा 302/394/201/411 भादवि में वांछित तथा 50,000 रुपए के पुरस्कार घोषित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
05 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश
बिजनौर। थाना चांदपुर पुलिस ने पांच साल पहले लूट और हत्या में वांछित 50,000 रुपए के पुरस्कार घोषित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थाना चांदपुर क्षेत्र में दिनांक 31 अगस्त 2019 को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाश वाजिद, उसके साथी हसीनुद्दीन व रईस को तमंचे से गोली मारने के बाद नगदी लूट कर फरार हो गए थे। घायल वाजिद की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस मामले में मृतक वाजिद के भाई साजिद पुत्र शरीफ अहमद निवासी मोहल्ला मुफ्ती सराय थाना चांदपुर जनपद बिजनौर ने थाना चांदपुर पर तहरीर दी थी। इस आधार पर थाना चांदपुर पर मु. अ. सं. 607/19 धारा 302/394 भादवि पंजीकृत किया गया था।
तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना चांदपुर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्तों पवन पुत्र रामपाल निवासी ग्राम कौशल्या थाना चांदपुर, वीर सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र जगदीश निवासी कुण्डा माफी थाना नौगांवा सादात जनपद अमरोहा व रईस पुत्र तौफिक निवासी अकौन्धा थाना चांदपुर को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस मामले में वांछित अभियुक्त रवि उर्फ मोहित कुमार पुत्र सोरन सिंह निवासी ग्राम चुखैडी थाना चांदपुर जनपद बिजनौर काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। इसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किये गए और धारा 82 सीआरपीसी की कार्यवाही भी कराई गई थी। दिनांक 03 जून 2024 को थाना चांदपुर पर न्यायालय के समक्ष उपस्थित न होकर न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने के संबंध में अभियुक्त रवि के विरुद्ध थाना चांदपुर पर मु. अ. सं. 268/24 धारा 174ए भादवि पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। इसके विरुद्ध जनपद बिजनौर के विभिन्न थानों पर करीब 01 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।

पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद द्वारा अभियुक्त रवि उर्फ मोहित की गिरफ्तारी पर 50,000 रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।
आपराधिक इतिहास-
1. मु. अ. सं. 228/11 धारा 392/411 भादवि थाना नगीना जनपद बिजनौर।
2. मु. अ. सं. 264/11 धारा 307 भादवि0 थाना नगीना जनपद बिजनौर।
3. मु. अ. सं. 265/11 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना नगीना जनपद बिजनौर।
4. मु. अ. सं. 360/11 धारा 356/392/411 भादवि0 थाना चादपुर बिजनौर।
5. मु. अ. सं. 410/11 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना नगीना जनपद बिजनौर।
6. मु. अ. सं. 21/14 धारा 323/392/411 भादवि0 थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर।
7. मु. अ. सं. 157/14 धारा 379/392/411 भादवि व 197 मो०वि० एक्ट थाना को०शहर बिजनौर।
8. मु. अ. सं. 207/14 धारा 147/148/149/307/392/411/414/420 भादवि थाना को०शहर।
9. मु. अ. सं. 208/14 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली शहर बिजनौर।
10. मु. अ. सं. 59/2015 धारा 302/120बी भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद बिजनौर।
11. मु. अ. सं. 66/2015 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात जनपद बिजनौर।
12. मु. अ. सं. 443/16 धारा 147/148/149/452/504/506 भादवि थाना हल्दौर बिजनौर।
13. मु0अ0सं0 444/16 धारा 147/148/149/307/34 भादवि थाना हल्दौर जनपद बिजनौर।
14. मु. अ. सं. 607/2019 धारा 302/394 भादवि थाना चांदपुर जनपद बिजनौर।
15. मु0अ0सं0 268/24 धारा 174ए भादवि थाना चांदपुर जनपद बिजनौर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह मेहरा, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह व कांस्टेबल बालेन्द्र कुमार।
Leave a comment