तीन दिन हड़ताल पर रहे थे फुटकर फल व्यापारी
7 से घटाकर कमीशन 6 पर्सेंट करने की मांग
कमीशन को लेकर फुटकर सब्जी विक्रेताओं की हड़ताल

बिजनौर। सब्जी व्यापारियों ने आढ़तियों द्वारा वसूले जा रहे 7 पर्सेंट कमीशन के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी मांग है कि कमीशन को कम कर 6 पर्सेंट लगाया जाए।

तीन दिन से जारी फुटकर फल व्यापारियों की हड़ताल समाप्ति के बाद अब फुटकर सब्जी व्यापारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। मंडी पामरगंज स्थित सब्जी मंडी के फुटकर व्यापारियों ने बुधवार को अपनी दुकानें बंद कर हड़ताल की घोषणा कर दी। सब्जी व्यापारियों का कहना है कि आढ़तियों द्वारा मनमाने तरीके से 7 पर्सेंट आढ़त वसूली जा रही है। इससे पहले फुटकर फल व्यापारियों ने भी कमीशन कम कराने को लेकर तीन दिन तक हड़ताल की थी। समझौते के बाद फल आढ़तियों ने आढ़त 6 पर्सेंट कर दी, जिसके बाद आज से फल मंडी खुल गई। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि फल वालों की तरह उनसे भी 6 प्रतिशत ही आढ़त वसूली जाए। उनकी मांग नहीं मानी गई तो हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी।

प्रदर्शन करने वालों में दिलशाद अंसारी, नजाकत कुरैशी, अशोक कुमार सैनी, शराफत गुग्गु, नासिर, बब्बू, पंकज सैनी, इरफान राईन, महेंद्र सैनी, यासीन राईन, नंदराम सैनी, गम्भीर सैनी, रईस राईन, बलराम सैनी, श्यामा सैनी आदि शामिल रहे। इधर फुटकर सब्जी व्यापारियों की हड़ताल के चलते जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया है कि प्रशासनिक स्तर पर समस्या का समाधान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Leave a comment