हर्षोल्लास से मनाया आदमपुर मंडल का होली मिलन समारोह
आपसी द्वेष और अहंकार मिटाने वाला त्योहार है होली
बिजनौर। आदमपुर मंडल के निवर्तमान मंडल उपाध्यक्ष देशराज सिंह के निवास स्थान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दोपहर तीन बजे शुरू हुआ कार्यक्रम देर शाम तक चला। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विकार हैदर रिजवी ने शेरो शायरी सुना कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में लोगों ने गुझिया आदि का भी आनंद लिया।।

मुख्य अतिथि धीर सिंह तथा पूर्व जिला उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि होली आपसी द्वेष और अहंकार मिटाने वाला त्योहार है। यह प्रेम की जीत का पर्व है। सभी को आपसी गिले शिकवे भूल कर एक दूसरे को गले लगाना चाहिए। धीर सिंह ने उपस्थित लोगों से आपस में प्रेम बांटने का आह्वान किया। कहा कि सभी को एक दूसरे के सुख दु:ख में शामिल होने के लिए आगे आना चाहिए।
होली मिलन समारोह में आदमपुर मंडल के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मलिक, मंडल महामंत्री आशीष शर्मा, मंडल महामंत्री कुलदीप कुमार, मंडल उपाध्यक्ष देशराज सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य विपिन चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता सविता शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष शुभम सैनी, मंडल मंत्री नीरज बॉबी, मंडल कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह सैनी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मोहम्मदपुर देवमल विष्णु पद, दिनेश शर्मा, मीनाक्षी गुप्ता, मिनम शर्मा, सूरजभान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुधांशु काकरान, मंडल मंत्री शुभम सिंह, विजयपाल सिंह आदि भी शामिल हुए।
Leave a comment