newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल रुहेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह ने तत्काल प्रभाव से जिला जिला कार्यकारिणी भंग कर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आचार्य को नई कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर प्रयास करने को कहा है।

रालोद कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि रालोद की जिला कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है। जिला अध्यक्ष नागेंद्र पवार के स्थान पर नरेंद्र सिंह आचार्य को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आचार्य को जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रयास करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया।

इस मौके पर सदस्यता अभियान के क्षेत्रीय प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में सहयोग करें। उन्होंने अब तक चलाए गए सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आचार्य ने कहा कि पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सभी वर्गों के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार चौधरी जयंत सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह तथा पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में मजबूती के साथ सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है। जिले में बड़े पैमाने पर किसानों, नौजवानों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। पार्टी के निर्देशों का पालन किया जाएगा तथा जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, पूर्व विधायक चौधरी सुखबीर सिंह, प्रदेश महासचिव चौधरी ब्रजवीर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर सिंह ढाका, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष अली अदनान, डॉ मधु सिंह, पूनम चौधरी, सरदार बलबीर सिंह, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री शिवम राणा, जयपाल सिंह, वीरपाल सिंह, लवकुश फौजी, चौधरी सुशील कुमार, खान जफर सुल्तान, सुरेंद्र निंदना, शिथून सिंह, ज्ञानेंद्र चिकारा, वकील अहमद, चौधरी हरवीर सिंह, हरेंद्र तोमर, बृजराज सिंह एडवोकेट, इरफानुद्दीन, मास्टर सतेंद्र सिंह, हर्ष चौधरी, विश्वजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, शैलेंद्र ढाका, अनुराग मलिक, सफल सिंह, सुबोध कुमार, जितेंद्र कुमार, गौरव सिंह आदि ने विचार रखे। बैठक का संचालन मुफीज आलम उर्फ गुड्डू ने किया।

Posted in , ,

Leave a comment