newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वर्गीय श्री कैलाश नारायण सारंग जी की पुण्यतिथि इंदिरा नगर कैंप कार्यालय, बरेली में मनाई गई। इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना, प्रदेश सचिव डॉ. विकास वर्मा, और जिला अध्यक्ष अश्वनी कमठान ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने श्री सारंग जी से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना ने स्वर्गीय श्री सारंग जी के योगदान को याद करते हुए बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूरे देश में अथक भ्रमण किया। उन्होंने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को जागृत रखने का कार्य लगातार किया और समाज में क्रांति की अलख जगाई थी। प्रदेश सचिव डॉ. विकास वर्मा ने समाज के प्रति उनके समर्पण को रेखांकित करते हुए कहा कि हम सभी को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष से समाज के प्रति संगठित होने की प्रेरणा लेनी चाहिए। जिला अध्यक्ष अश्वनी कमठान ने इस बात पर जोर दिया कि कायस्थ समाज में जागृति बनी रहे, इसके लिए हम सभी को सारंग जी की बनाई हुई योजनाओं पर कार्य करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम में वेद प्रकाश सक्सेना, डॉ. विकास वर्मा, अश्विनी कमठान, डॉ. सुबोध अस्थाना, रवि सक्सेना, ईशान ईशु, शक्ति मंगलम, सुंदरम सक्सेना, श्वेत सक्सेना, जतिन सक्सेना, सत्यम सक्सेना, कुनाल, सुनील मिलन, शैलेंद्र सक्सेना शैलू आदि सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Posted in , , ,

Leave a comment