newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

लखनऊ। राजधानी के विकास नगर स्थित जीवन दीप आश्रम में इन दिनों भक्ति की अविरल धारा बह रही है। श्री हनुमंत सेवा समिति, लखनऊ द्वारा आयोजित संगीतमय श्री राम कथा के अवसर पर समूचा क्षेत्र प्रभु श्री राम के जयकारों से गुंजायमान है। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित भारी संख्या में श्रद्धालु प्रभु की पावन कथा का श्रवण करने पहुँच रहे हैं।

कथा के विशेष सत्र में बीकेटी के क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला सम्मिलित हुए। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य व्यास जी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य यजमान दिलीप मिश्र भी उपस्थित रहे। विधायक जी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और समरसता का संचार होता है।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान दिलीप मिश्र एवं राघवेंद्र शुक्ला (सुकलनपुरवा) ने सपरिवार व्यासपीठ की आरती उतारी और आशीर्वाद लिया। आयोजन में सूर्य नारायणी नव दुर्गे देव स्थली (बीकेटी ब्लॉक, कुम्भरावा) के पीठाधीश्वर बालाजी महाराज के अनन्य साधक पंडित विमल मिश्र ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कथा के दौरान आध्यात्मिक चेतना की पराकाष्ठा तब देखने को मिली जब श्री यतींद्रानंद गिरी महाराज जी ने पंडित विमल मिश्र को अपना विशेष आशीर्वाद प्रदान किया। पंडित विमल मिश्र ने इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताते हुए कहा कि संतों का सानिध्य ही वास्तविक संपत्ति है। वहीं, प्राचीन गुल्लाचीन मंदिर के हनुमंत लाल जी के दास का आशीर्वाद भी भक्तों को प्राप्त हुआ।

आयोजन को सफल बनाने में श्री हनुमंत सेवा समिति के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से: संजय सिंह एडवोकेट, धर्मेंद्र मिश्र, तेज कुमार शुक्ला एवं श्री दिलीप मिश्र का समस्त परिवार उपस्थित रहा।

समिति द्वारा बताया गया कि कथा का समापन पूर्ण विधि-विधान और विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सेवादारों द्वारा सुरक्षा और बैठने के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

Posted in , ,

Leave a comment