newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

तीन मार्च को जीएम रेलवे के आने की संभावना
-सिद्धबली जन शताब्दी का तीन मार्च को होना है शुभारंभ
-प्रवर मण्डल रेल प्रबंधक ने दौरा कर परखी व्यवस्थाएं
बिजनौर। महाप्रपबंधक रेलवे के तीन मार्च को आने की संभावना को देखते हुए प्रवर मण्डल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे मुरादाबाद ने नजीबाबाद एवं कोटद्वार रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया।
रेल सूत्रों का कहना है कि तीन मार्च को कोटद्वार से दिल्ली के लिए संचालित होने वाली सिद्धबली जन शताब्दी के शुभारंभ के अवसर पर महाप्रबंधक रेलवे आशुतोष गांगल का आना संभावित है। इसी के मद्देनजर रविवार की शाम प्रवर मण्डल रेल प्रबंधक मुरादाबाद एनएन सिंह ने नजीबाबाद व कोटद्वार रेलवे स्टेशनों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिचालन, सफाई व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लगभग सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाईं गई। यात्री सुविधाओं एवं सफाई व्यवस्था को और सुधारने के लिए प्रवर मण्डल रेल प्रबंधक एन एन सिंह ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर नजीबाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन के कई अधिकारी कोटद्वार स्टेशन के निरीक्षण के दौरान वहीं मौजूद रहे।

सौजन्य से-Kridha’s icecream parlour Neelkamal Road civil lines Bijnor
Posted in , ,

Leave a comment