

बिजनौर (एकलव्य बाण समाचार) भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह के नामांकन कार्यक्रम का आयोजन काकरान वाटिका में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि एवं संचालन जिला महामंत्री विनय राणा ने किया। कार्यक्रम में नामांकन प्रभारी के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल उपस्थित रहे। परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अशोक कटारिया, निवर्तमान सांसद राजा भरतेंद्र सिंह, डॉ. यशवंत सिंह,
विधायकगण ओम कुमार, कमलेश सैनी, अशोक राणा, कुंवर सुशांत एवं विधायक पति ऐश्वर्य चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रत्याशी चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह को जीत की शुभकामनाएं प्रदान की।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि साकेंद्र प्रताप सिंह की जीत निश्चित है। जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि ने उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत सदस्य गण एवं शुभचिंतकों का हार्दिक आभार करते हुए चौ. साकेन्द्र प्रताप सिंह को आशीर्वचन द्वारा जीत की शुभकामनाएं प्रदान कीं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, अनूप बाल्मीकि,
नगरपालिका चेयरमैन धामपुर राजू गुप्ता,
जिला पंचायत चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह धनौरिया, सहकारिता प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक डॉ. बीरबल सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक सीताराम राणा, जिला पंचायत सदस्य आयुष राणा, संजीव मलिक, रमा चौधरी, जिला महामंत्री विनय राणा, भूपेंद्र चौहान बॉबी, मुकेंद्र त्यागी, विवेक कर्णवाल,
जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, पूनम गोयल, दिनेश सैनी, संगीता अग्रवाल, सुभाष चौहान, जिला मंत्री बलराज त्यागी, अभिषेक उपमन्यु, माया पाल, पुष्कर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू, जिला सह मीडिया प्रभारी विक्रान्त चौधरी,
जिला संयोजक आईटी विभाग विपुल शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि चौधरी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चौधरी अवनीश निर्वाल, मास्टर रमेश सिंह, संजय त्यागी, रुस्तम यादव, मोनिका यादव, रजनी कालरा, विनोद मलिक, नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, राजीव राजपूत, राजेंद्र भुइयार, ललित चौधरी, नीरज चौधरी, आर्य वीरेंद्र शर्मा, अंकित राजपूत, पूर्व नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा, विशाल शर्मा, हिमांशु शर्मा, नेहा शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता, शुभचिंतक उपस्थित रहे।

Leave a comment