धामपुर में कार पलटने से दो की मौत, तीन घायल
बिजनौर (एकलव्य बाण समाचार)।
धामपुर में मुरादाबाद रोड पर अनियंत्रित होकर कार पलट गई। दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
धामपुर कोतवाल जीत सिंह के अनुसार बुधवार तड़के करीब ढ़ाई बजे रानी बाग कॉलोनी के निकट उक्त हादसा हुआ। मृतकों के नाम सूर्यकांत पुत्र राजेन्द्र (24 वर्ष) एवं कृपाल सिंह (58 वर्ष) बताए गए हैं। घायलों में कृपाल का पुत्र राजकुमार, सूर्यकांत के पिता राजेन्द्र सिंह और भाई चंद्रकांत शामिल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तड़का होने और संभवत: झपकी की आशंका के चलते हादसा होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Leave a comment