
ऊर्जा राज्यमंत्री ने पौधे रोपकर जन्मदिन के मौके पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पर्यावरण बचाने के संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया जन्मदिन
लखनऊ (एकलव्य बाण समाचार)। ऊर्जा राज्यमंत्री रामाशंकर सिंह पटेल के जन्मदिन को अनूठे रूप से मनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों आदि ने एक नई मुहिम छेड़ी।

इसके चलते उनके जन्मदिन के अवसर पर 51-51 पौधरोपण किया गया। साथ ही वृक्ष बचाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत उनके सरकारी आवास से हुई। वहां पर आकाश अम्बर, रंजीत यादव, पंचदेव यादव आनंद सिंह, राजू यादव द्वारा पौधरोपण किया गया। श्री पटेल ने कहा कि वे बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति काफी संजीदा रहे हैं।

इसी के मद्देनजर उन्होंने अपने पैतृक गांव को भी सतत विकास के सिद्धान्तों के अनुरूप विकशित किया। इसी के साथ ही दिन भर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की शुभकामनाएं उन्हें मिलती रहीं।


Leave a comment