newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

कुंवर भारतेंद्र ने उठाई धान उत्पादक किसानों की समस्या। कृषि मंत्री ने किया अपर मुख्य सचिव खाद्य एवं रसद विभाग को निर्देशित।

बिजनौर। पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप शाही को पत्र सौंप कर धान उत्पादक किसानों की समस्याओं के निवारण का अनुरोध किया है। कृषि मंत्री ने अपर मुख्य सचिव खाद्य एवं रसद विभाग को इस मामले में निर्देशित कर दिया।

पूर्व सांसद ने पत्र में कहा कि उनके विधान सभा क्षेत्र नजीबाबाद में धान उत्पादक किसानों का कहना है कि धान क्रय केन्द्रों पर प्रति किसान 50 कुंटल धान ही लिया जा रहा है। साथ ही प्रति केन्द्र द्वारा एक दिन में मात्र 300 कुंटल धान खरीद के आदेश हैं। नजीबाबाद विधान सभा क्षेत्र में जनपद का सबसे ज्यादा धान उत्पादन होता है। कम खरीद के कारण से किसानों को अपना धान कम कीमत पर व्यापारियों को बेचना पड़ता है। इस कारण धान उत्पादक किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने धान क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद को क्षमता बढ़वाने के आदेश करने का अनुरोध किया। इस पर कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप शाही ने अपर मुख्य सचिव खाद्य एवं रसद विभाग को इस मामले में निर्देशित किया है।

वहीं कुंवर भारतेंद्र सिंह ने कहा कि उनके विधान सभा क्षेत्र नजीबाबाद में धान की पैदावार जनपद बिजनौर में सबसे ज्यादा होती है। यह क्षेत्र तराई की भूमिका है। शासन द्वारा खोले गये धान क्रय केन्द्र, क्षेत्र की खरीद के अनुसार कम हैं। उनके द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान धान किसानों द्वारा तीन नए धान क्रय केन्द्र खोले जाने का अनुरोध किया गया है।

उन्होंने बताया कि ग्राम गुलालवाली, मथुरापुर मोर, जहीवाला, (विकास खण्ड, नजीबाबाद) में तीन नए धान उप क्रय केंद्र खोले जाने आवश्यक हैं। इस पर कृषि मंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया है।

Posted in , , ,

Leave a comment