
लखनऊ। भारत रक्षा मंच के पूर्णकालिक विस्तारक आशीष बाजपेई के द्वारा मंगलम ग्रांड महर्षि विद्या मंदिर आईआईएम रोड पर विनम्र श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत एवं अन्य वीरगति को प्राप्त करने वाले वीर सैनिकों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में समाज के विभिन्न वर्गों में कार्य करने वाले, हिंदुत्व राष्ट्र, सनातन धर्म के प्रति आस्था रखने वाले राष्ट्र भक्तों ने वीरगति को प्राप्त समस्त आत्माओं को ईश्वर से अपने चरणों में जगह देने के साथ ही शोक संतृप्त परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी उत्तमा सिंह ठाकुर, हिंदुत्व पुरोधा भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, भारत रक्षा मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता सहयोगी पहलाद शुक्ला, विनोद कुमार अवस्थी, नीरज उपाध्याय, कौशल कुमार सिंह, अनिल सिंह, संजय सिंह, अनिल मिश्रा, अनिल शुक्ला, आदित्य साहू, अरुण त्रिपाठी, दीपक सिंह व अन्य कार्यकर्ता, पदाधिकारी बंधु एवं सहयोगी बंधु रहे मौजूद रहे।
Leave a comment