newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

मौसम व तकनीकी खराबी के चलते उपमुख्यमंत्री केशव देव मौर्य का नहटौर कार्यक्रम में आना हुआ रद्द। विधायक/प्रत्याशी ओम कुमार के मोबाइल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को किया संबोधित।

बिजनौर। प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के न पहुंचने से सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। केशव प्रसाद मोर्य ने मोबाइल फोन के माध्यम से कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खासकर पिछड़ा समाज से भाजपा की प्रदेश में पुनः सरकार बनाने की अपील की।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से नहटौर में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम का नूरपुर मार्ग स्थित जय फ़ार्म में आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि के तौर पर सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आना था।  उपमुख्यमंत्री निर्धारित समय पर नहीं पहुंचे। बाद में जानकारी मिली कि मौसम व तकनीकी खराबी के चलते उपमुख्यमंत्री केशव देव मौर्य का नहटौर कार्यक्रम में आना रद्द हो गया है। उन्होंने विधायक ओम कुमार के मोबाइल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के बारे में बताते हुए दावा किया कि आने वाली सरकार भारतीय जनता पार्टी की होगी।

कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह,  विधायक व भाजपा प्रत्याशी ओमकुमार, दिनेश सैनी, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष तिलक राज सैनी, मुकेन्द्र त्यागी, सिद्धांत जैन नहटौर, डॉ राजेश त्यागी आकू, दर्पण रावल हल्दौर, ब्लाक प्रमुख विजेंद्र सिंह हल्दौर, राकेश चौधरी नहटौर, शोभित त्यागी, धनञ्जय चौधरी, महावीर सेनी, विनीता शर्मा, अंकुश अग्रवाल, प्रधान पप्पू पठान, इरफ़ान एडवोकेट, शादाब शाद आदि ने संबोधित किया। संचालन नामित सभासद वैभव गोयल ने किया। कार्यक्रम के उपरांत विधायक ओम कुमार ने भाजपाइयों के साथ नगर में जन संपर्क करते हुए लोगों से वोट सपोर्ट की अपील की।

आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ कई Bjp में शामिल- आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान मुरादाबाद मण्डल प्रभारी नरेश कुमार फौजी ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। प्रभावी मतदाता कार्यक्रम में नरेश फौजी, आसपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रवीता गौतम, जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, नहटौर विधान सभाध्यक्ष अजय सागर, मनजीत कुमार, त्रिवेश कुमार, घनश्याम सिंह, सतेंद्र कुमार, कपिल कुमार, राकेश कुमार, बंटी सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अमर सिंह, मंगल सिंह, चेतराम सिंह आदि दर्जनों आसपाइयों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। सभी का भाजपाइयों ने फूल मालओं से लादकर भव्य स्वागत किया और ओम कुमार ने उन्हें पूर्ण सम्मान दिलाने का भरोसा दिलाया।

Posted in , , ,

Leave a comment