त्योहार और जुमे पर मुस्तैद रहेगी पुलिस। एसपी ने अधीनस्थ स्टाफ को दिए व्यापक दिशा निर्देश। यातायात पुलिस को भी ब्रीफिंग।

बिजनौर। आगामी त्योहार एवं जुमे की नमाज के दृष्टिगत सुरक्षा व शान्ति व्यवस्था मुकम्मल रखने के लिए पुलिस मुस्तैदी से जुट गई है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ0 धर्मवीर सिंह ने अधीनस्थ स्टाफ को व्यापक दिशा निर्देश जारी किए हैं।

जनपद में आगामी त्योहार एवं जुमे की नमाज के दृष्टिगत सुरक्षा व शान्ति व्यवस्था के संबंध में पुलिस लाइंस सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ0 धर्मवीर सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों को व्यापक दिशा निर्देश दिये। गोष्ठी में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक डॉ0 धर्मवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस लाइन परिसर में यातायात पुलिस कर्मियों के साथ जनपद में बेहतर यातायात व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी कर्मियों को ब्रीफ किया गया। शासन द्वारा आदेश व निर्देशों का पालन कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
Leave a comment