बिजनौर। थाना शेरकोट क्षेत्रान्तर्गत दो सगे मुस्लिम भाइयों ने तीन मजारों को खंडित कर चद्दर व पर्दे आग के हवाले कर दिए! सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना के पीछे के कारणों की जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये और बताया कि कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना शेरकोट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोसियोवाला की मजार व हरेवली रोड स्थित जलाल शाह की मजार में दो सगे मुस्लिम भाईयों मौ0 कमाल अहमद व मौ0 आदिल पुत्रगण उस्मान निवासीगण मौ0 कायस्थान कस्बा व थाना शेरकोट द्वारा उक्त मजारों को गलत बताते हुए खण्डित कर चद्दर, पर्दे को जला दिया गया। यह जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से एक-एक कर दोनों आरोपी भाइयों को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि रविवार शाम साढ़े चार बजे सूचना मिली कि हरेवली रोड स्थित जलाल शाह की मजार पर तोड़फोड़ हुई है। इस पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी हासिल की। करीब सवा छह बजे एक अन्य सूचना ग्राम घोसियोवाला की मजार पर भी तोड़फोड़ की मिली। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि दो सगे मुस्लिम भाईयों मौ0 कमाल अहमद व मौ0 आदिल पुत्रगण उस्मान निवासीगण मौ0 कायस्थान कस्बा व थाना शेरकोट द्वारा उक्त मजारों को गलत बताते हुए खण्डित कर चद्दर, पर्दे को जला दिया गया। इस पर पुलिस द्वारा ग्रामीणों की मदद से घेर कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि यह भी पता चला है कि सुबह अपने घर से निकल कर उक्त दोनों भाइयों द्वारा शेरकोट कस्बा स्थित कुतुबशाह की मजार पर भी कुछ तोड़फोड़ की गई। पुलिस पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटनाओं के पीछे क्या सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश थी या अन्य कोई कारण रहा? घटना के सम्बन्ध में गहनता से जांच की जा रही है। यदि अन्य व्यक्तियों का घटना में संलिप्त होना पाया गया तो उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी, विधिक कार्यवाही प्रचलित है। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
Leave a comment