बिजनौर RLD में महिलाओं की बगावत
https://youtube.com/watch?v=MuLzkkZNrbw&si=bhtuVdEVZGCon8nc

महिला अध्यक्ष पद को लेकर RLD बिजनौर में महिलाओं ने की बगावत।

महिला सभा की पूर्व अध्यक्ष रूबी राठी ने लगाए लोकदल के नेताओं पर गंभीर आरोप।

लोकदल के नेताओं के खिलाफ बिजनौर नुमाइश ग्राउंड में प्रदर्शन।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ महिला का आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो।

इस मामले को लेकर रालोद महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष रूबी राठी ने प्रेस नोट जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया कि करीब एक महीना पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था, लेकिन उसे मंजूर नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि शीर्ष पदाधिकारियों ने उन्हें क्षेत्र प्रभारी का लैटर जारी किया और कुछ दिनों बाद ही फिर से उन्हें महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाने हुए नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया। अचानक जिलाध्यक्ष पद से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने पद से हटाने का विरोध करते हुए इसे द्वेष भावना से प्रेरित होकर पद से हटाने का आरोप लगाया।
~साभार
Leave a reply to newsdaily24.com Cancel reply