महिला कल्याण विभाग का विशेष आयोजन
दैनिक जागरण के अभियान में साथ आए अधिकारी
विकास एवं सुरक्षा के संबंध में महिलाओं को किया जागरूक
बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व क़ानून मेरा संरक्षक अभियान के अंतर्गत विकास भवन में जागरूकता शिविर का आयोजन महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में किशोरियों तथा महिलाओं के साथ महत्वपूर्ण महिला केंद्रित क़ानूनों जैसे PCPNDT, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 पर चर्चा की गई। उक्त अभियान का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में किया गया। इस अभियान में महिला कल्याण अधिकारी रविता राठी, बाल संरक्षण अधिकारी रुबी गुप्ता, जिला समन्वयक आशु सिंह, फरहीन खान द्वारा प्रतिभाग किया गया।


वहीं विकास भवन सभागार कक्ष में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दैनिक जागरण के तत्वाधान में आयोजित महिला जागरूकता कार्यक्रम संवाद का आयोजन किया गया।



कार्यक्रम में जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा व जेल अधीक्षक अदिति श्रीवास्तव द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा महिलाओं को विकास एवं सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।
Leave a comment