newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

बिजनौर। कृषि विभाग के कर्मचारियों की एकता को मजबूत करते हुए, आज दिनांक 07 नवंबर 2025 को यू०पी० एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्ट्रीयल सर्विस एसोसिएशन जनपद शाखा बिजनौर का द्विवार्षिक चुनाव/अधिवेशन कृषि भवन सभागार बिजनौर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह चुनाव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ०प्र०, जनपद शाखा बिजनौर के पूर्व जिलाध्यक्ष, देशराज सिंह की देखरेख में कराया गया।

एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव पूरी तरह से निर्विरोध संपन्न हुआ, जिससे कर्मचारियों के बीच एकजुटता प्रदर्शित हुई है।

संरक्षक | तेजवीर सिंह | प्रधान सहायक

अध्यक्ष | कपिल कुमार | वरिष्ठ सहायक

जिला मंत्री | निर्भय कुमार | वरिष्ठ सहायक

उपाध्यक्ष | मनीष चौधरी | कनिष्ठ सहायक

कोषाध्यक्ष | अरूण कुमार | कनिष्ठ सहायक

चुनाव अधिकारी देशराज सिंह ने नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुने जाने पर बधाई दी। इस चुनाव परिणाम की सूचना तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को दी गई है ताकि एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी अपने कार्यों को प्रारंभ कर सके।

Posted in , , ,

Leave a comment