newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

बिजनौर। उ०प्रदेशीय मिनिस्ट्रीरियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघा, शाखा जनपद बिजनौर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम कलक्ट्रेट स्थित विदुर सभागार में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय महामंत्री उ०प्र० मि० कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ उ०प्र० अजीत उपाध्याय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके साथ अपर जिलाधिकारी प्रशा०, अपर जिलाधिकारी वि०रा०, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, व उपजिलाधिकारी सदर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण ने भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

शपथ लेने वालों में अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह व जिला मंत्री सुधान्शु शर्मा मुख्य रहे। इनके अतिरिक्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मौ० उस्मान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार द्वितीय, संयुक्त सचिव श्रीमति बबीता देवी, कोषाध्यक्ष श्रीमति मनीषा शर्मा, प्रचार मंत्री श्रीमति सुधारानी, संगठन मंत्री नरेश कुमार, ऑडिटर अभिषेक कुमार, मीडिया प्रभारी शुभम कुमार व सांस्कृतिक व क्रीड़ा मंत्री जितेंद्र सिंह के अलावा जनपद बिजनौर की समस्त तहसीलों के अध्यक्ष एवं मंत्री को भी उनके पदों की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रांतीय, जोनल एवं मंडल स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए। इनमें श्रीमति नीरू सिंह (प्रांतीय प्रवक्ता), राजेश कुमार वर्मा (जोनल अध्यक्ष मेरठ), खजान सिंह (प्रांतीय क्रीड़ा मंत्री), सतीश चौधरी (मंडल अध्यक्ष) और अजय वर्मा (प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य) प्रमुख थे। प्रशासनिक अधिकारी सुधीर भटनागर, संजीव गर्ग, राजीव खन्ना, धर्मेन्द्र सिंह, श्रीमति गीता देवी, श्रीमति संगीता देवी सहित जनपद बिजनौर के विभिन्न संघों के पदाधिकारीगण व कलक्ट्रेट के कर्मचारियों द्वारा बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर नव निर्वाचित कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दी गईं।

Posted in , , ,

Leave a comment