चौधरी जयंत सिंह को लव कुश फौजी ने सौंपा मांगपत्र
बिजनौर में आर्मी कैंटीन खुलवाने की मांग
बिजनौर। राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी लव कुश फौजी ने केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह से दिल्ली में उनके आवास पर खुशनुमा माहौल में मुलाकात की। इस दौरान उन्हें भारत रत्न, किसान मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी का चित्र भेंट किया।

लवकुश फौजी ने बिजनौर में आर्मी कैंटीन (सीएसडी) खुलवाने की रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी से पुरजोर मांग की। इसके लिए रालोद अध्यक्ष ने पूर्ण आश्वासन दिया। चौधरी जयंत सिंह जी ने लवकुश फौजी से बिजनौर राष्ट्रीय लोकदल की वर्तमान स्थिति पर संक्षिप्त जानकारी प्राप्त की। मुलाकात के दौरान पीतम सिंह जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल, ब्रजवीर सिंह आर्य जिला महासचिव राष्ट्रीय लोकदल, प्रमोद फौजी उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ तथा अनमोल सिंह पूर्व प्रधान मंडावली साथ रहे।
Leave a comment