newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

  • हर साल होता है बढ़ती फीस का शोर, पर होता कुछ नहीं

    सजा और डांट के डर से बच्चे भी माता- पिता को चुप रहने के लिए करते मजबूर

    पढ़ाई में महंगाई का बढ़ता बोझ : अब अभिभावकों को आदेश उपदेश नहीं बल्कि चाहिए केवल राहत

    स्कूल में नया सत्र शुरू हो गया है। किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों को अधिक धनराशि चुकानी पड़ रही है। ऊपर से बैग, बोतल और यूनिफॉर्म का खर्च अलग। अफसोस इस बात का है कि हर साल बढ़ती फीस का शोर होता है, पर होता कुछ नहीं।

    अभिभावकों को चाहिए राहत~

    शिक्षा का नया सत्र शुरू हो गया है। बच्चे उत्साह में हैं, लेकिन अभिभावक पशोपेश में; क्योंकि इस वर्ष भी उन्हें कॉपी-किताबों के लिए पिछले वर्ष की तुलना में कम से कम 30 से 40 फीसदी अधिक धनराशि चुकानी पड़ रही है। कई किताबें ऐसी हैं, जिनमें मात्र एक-दो चैप्टर को आगे-पीछे किया जाता है या बदल दिया जाता है। किताबों के खर्चे के अलावा बैग, बोतल, यूनिफॉर्म का खर्च अभिभावक की कमर तोड़ने के लिए काफी है। उस पर भी गिनी- चुनी दुकानों से ही पुस्तकें खरीदने का दबाव। अभिभावक ऑफिस, घर छोड़कर वहाँ लाइन में खड़े होकर धक्के खाता है।

    यहीं पर खत्म नहीं होती दुश्वारियां~
    नई शिक्षा नीति के अनुसार, एनसीईआरटी की किताबें लगाकर माता- पिता को आर्थिक राहत और बच्चों के कंधों का बोझ हल्का करने की बात हुई थी, पर निजी स्कूलों में निजी प्रकाशकों की पुस्तकें भी पाठ्यक्रम में शामिल की जा रही हैं। यह एनसीईआरटी की किताबों की तुलना में लगभग 5 गुना अधिक महंगी हैं। मोटी-मोटी स्कूल डायरी, ड्राइंग और ग्राफ कॉपी साल के आखिर में खाली दिखाई देती हैं।

    डेवलपमेंट फीस के नाम पर डेवलपमेंट किसका~
    डेवलपमेंट फीस जैसे नए टर्म भी निजी स्कूलों द्वारा डेवलप कर लिए गए हैं। मतलब फीस के ऊपर भी फीस। अफसोस इस बात का शोर हर साल होता है, मगर होता कुछ नहीं। अगर कुछ लोग बोलना भी चाहें तो सबका साथ नहीं मिलता। बच्चे भी माता- पिता को चुप रहने के लिए मजबूर कर देते हैं, क्योंकि उन्हें सजा और डांट का डर रहता है। संबंधित विभाग को नियम बना कर इस संबंध में जरूरी कदम उठाने चाहिए, ताकि हर साल अप्रैल में बाहर आने वाले इस जिन्न का खात्मा हो और अभिभावक को राहत मिले।

    ✍️ अमृता पांडे, नैनीताल

    Posted by प्राइमरी का मास्टर 2

  • अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की आकस्मिक बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय

    अंतिम निर्णय के लिए 11 अप्रैल को पुनः बुलाई गई विशेष बैठक

    ब्राह्मण महिला को प्रत्याशी न बनाया तो भाजपा का डटकर विरोध

    22 अप्रैल 2023 अक्षय तृतीया पर मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

    बिजनौर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा द्वारा ब्राह्मण महिला को प्रत्याशी न बनाया गया तो ब्राह्मण समाज डटकर विरोध प्रदर्शित करेगा। यह निर्णय अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की आकस्मिक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। वक्ताओं का कहना है कि क्योंकि आज तक के इतिहास में नगर पालिका, विधानसभा अथवा लोक सभा के चुनाव में किसी भी ब्राह्मण को प्रत्याशी नहीं बनाया गया है, जबकि ब्राह्मण समाज का भारी संख्या में वोट है और ब्राह्मण भाजपा का पक्का समर्थक रहा है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक वार्डों में अपने समाज के लोगों को चुनाव लड़ाया जाए।
    11 अप्रैल, मंगलवार को पुनः एक विशेष बैठक नई बस्ती स्थित गणेश ठाकुर एडवोकेट के आवास पर सायं 5 बजे आयोजित की जाएगी। इसमें अधिक से अधिक संख्या में ब्राह्मणों से भाग लेने की अपील की गई है। इस बैठक में उपरोक्त बिंदुओं पर अंतिम निर्णय लेने पर विचार विमर्श किया जाएगा।

    इसके अलावा बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 अप्रैल 2023 अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर स्थानीय मालती नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर प्रातः 8 बजे हवन यज्ञ, गोष्ठी एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। तदोपरांत नगीना में निकाली जाने वाली शोभा यात्रा में सभी ब्राह्मण शामिल होंगे। जिला मुख्यालय पर 30 अप्रैल अथवा मई के प्रथम सप्ताह में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बाहर से संतों का आगमन भी होगा। शोभा यात्रा के बाद सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा में जनपद और आसपास के भारी संख्या में ब्राह्मण उपस्थित रहेंगे। नई बस्ती स्थित बाल भारती स्कूल में पंडित संजय शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता एवं पंडित विजय वशिष्ठ के संचालन में आयोजित बैठक में सभी ब्राह्मण संगठनों के लोगों ने भाग लिया।

    बैठक में पंडित अमरपाल शर्मा, डॉ अशोक शर्मा, डॉ श्रीमती अनुपम शर्मा, पंडित महेश चंद, राकेश शर्मा, राजेंद्र गौतम, पंडित अंबरीश शर्मा, आरडी शर्मा, योगेश कुमार, डॉ रोशन लाल शर्मा,आशीष शर्मा, विपुल शर्मा, मनोज उपाध्याय एडवोकेट, प्रमोद मिश्रा, इंजीनियर टीसी शर्मा एवं सुनील कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। 

  • वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए परिवर्तन लागत मद में जारी कुल 32.37 करोड़ रुपए

    प्रयागराज। कक्षा एक से आठ तक के सरकारी स्कूलों में बंटने वाले मिड-डे-मील की परिवर्तन लागत बढ़ी दर से जारी कर दी गई है। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण (MDM) के निदेशक विजय किरन आनंद ने 27 मार्च को सभी जिलाधिकारियों को बजट आवंटित किया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कुल 32.37 करोड़ रुपए परिवर्तन लागत मद में जारी किए गए हैं। 

    प्राथमिक विद्यालय में एक बच्चे पर 5.45, जबकि उच्च प्राथमिक में 8.17 रुपए परिवर्तन लागत के लिए मिले हैं। शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने ढाई साल बाद प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पूर्व में मिड-डे-मील) योजना की परिवर्तन लागत बढ़ाने का आदेश सात अक्तूबर 2022 को जारी किया था।

    बढ़ी हुई परिवर्तन लागत से भुगतान के संबंध में MDM प्राधिकरण उत्तर प्रदेश का आदेश ….

  • निरंकारी सत्संग भवन पर किया गया विशाल सत्संग व भंडारे का आयोजन

    भक्ति का पद पाने वाला ही मुक्ति का हकदार: संजीव अग्रवाल

    बिजनौरसंत निरंकारी मंडल ब्रांच बिजनौर के संत निरंकारी सत्संग भवन पर विशाल सत्संग का आयोजन किया गया। बरेली जोन 58 एके जोनल इंचार्ज संजीव अग्रवाल ने गुरु गद्दी से साध संगत को निहाल करते हुए कहा कि जिसकी भक्ति उसकी पूजा उसका ज्ञान जरूरी है। हमें प्रभु को जानकर भक्ति करनी है। हमें अपने जीवन में सहज अवस्था अपनानी है। जब हम अपने जीवन में सहज अवस्था को अपना लेंगे तो हमारे जीवन में आनंद ही आनंद होगा और हमें परमानंद की प्राप्ति होगी और जब हम सहज अवस्था अपनाकर भक्ति में लग जाते हैं तो हमारा बेड़ा पार हो जाता है।

    जोनल इंचार्ज संजीव अग्रवाल ने कहा कि मुक्ति का हकदार वही है जो भक्ति का पद पाता है हमें सद्गुरु द्वारा बताए गए पांचों प्रण का पालन करना चाहिए तन मन धन निरंकार प्रभु का है हमें इसका अभिमान नहीं करना चाहिए क्योंकि रावण कंस वह हिरण्यकश्यप को उनका अहंकार ही ले डूबा था और तो और स्वयं नारद मुनि भी अहंकार से नहीं बच पाए इसीलिए हमें हमेशा अहंकार से बचना है जब मैं था तब हरि नहीं अब हरि है मैं नहीं अर्थात जब तक हमारे अंदर अहंकार की भावना रहेगी तो हमें हरि की प्राप्ति नहीं होगी और जब हम मैं को मिटा देते हैं तो हमें हरी अर्थात नारायण की प्राप्ति हो जाती है। नर सेवा नारायण सेवा सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के जितने भी वचन आ रहे हैं हमें उन को मानकर भक्ति करनी है तभी हमारा बेड़ा पार होगा हम भवसागर से पार हो जाएंगे अर्थात हमें लख चौरासी के बंधन से मुक्ति मिल जाएगी और हम आवागमन के बंधन से मुक्त हो जाएंगे और हमें मोक्ष की प्राप्ति होगी जो मानव मात्र का एकमात्र उद्देश्य है। यह निरंकार प्रभु परमात्मा हमेशा हमारे अंग संग है और हमारी रक्षा कर रहा है निरंकार का साकार रूप सद्गुरु होते हैं जो इस समय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज हैं उनसे जो हमें ब्रह्म ज्ञान मिला है वह बहुत ही उच्च कोटि का है और हमारा बेड़ा पार करने वाला है। ज्ञान कर्म में ढल जाए तो भक्ति का सिंगार है वरना जीवन बेकार है। जब तक ज्ञान उपयोग में व्यवहार में नहीं लाया जाएगा तब तक कुछ भी सही नहीं होने वाला हमें सदैव सेवा सत्संग में सुमिरन करते रहना चाहिए तभी हमारा भला होगा हमें जो सेवा मिली है उस जिम्मेदारी को सेवा समझकर निभानी चाहिए। कामी क्रोधी लालची इनसे भक्ति न होय भक्ति करे कोई सूरमा जाति वरन कुल खोय अर्थात यह भक्ति कोई सूरमा ही कर सकता है हर एक के बस की बात नहीं। हमें अपनी मैं को मिटाना पड़ता है अगर हमें सद्गुरु के भाने में रहना आ गया तो हमारा कल्याण ही कल्याण होगा। हमें आपस में बहुत ही प्यार और सद्भाव के साथ रहना चाहिए जिसने हमें कला बख्शी है उन्हें कलाकारी नहीं दिखानी चाहिए हमें हमेशा गुरु मत में रहना चाहिए मन्मथ में नहीं मन मत डुबो देती है और गुरु मत हमारा कल्याण कर देती है। हमारे जीवन में हमेशा शुकराने का भाव रहना चाहिए गिले-शिकवे का नहीं। हमें प्रभु परमात्मा का हर पल शुक्रिया अदा करते रहना चाहिए हर हाल में शुक्र मनाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि कोई तन दु:खी कोई मन दु:खी कोई धन से है उदास थोड़े-थोड़े सभी दु:खी सुखीराम के दास अर्थात राम के मानने वाले कभी भी उदास नहीं होते उनके जीवन में सुख ही सुख मिलते हैं सत्संग सब सुखों की खान है सत्संग के लिए देवी देवता भी तरसते हैं क्योंकि हमें मुक्ति केवल मनुष्य योनि में ही मिलती है अन्य योनि में नहीं जो गुरु के प्यारे होते हैं वह पर्वत को भी लाभ जाते हैं वर्षा व आंधियां भी उनका रास्ता नहीं रोक सकते हैं। भक्त तो हर हाल में खुश रहता है हमें अपने सतगुरु पर पूर्ण विश्वास करते हुए अपने सद्गुरु के आगे हमेशा नतमस्तक रहना चाहिए सत्संग में आकर भी जितने वचनों का पालन नहीं किया वह आप गुणों से ही भरा रहेगा हमें कई बार अहम का चश्मा लग जाता है अर्थात हमारे अंदर अहंकार का वास हो जाता है तो हम प्रभु परमात्मा से दूर हो जाते हैं।

    महात्मा डीके सागर के संचालन में हुए सत्संग में बिजनौर ब्रांच के संयोजक महात्मा बाबूराम निरंकारी, संचालक विनोद कुमार एडवोकेट, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार, शिक्षक आदित्य सोनू, चांदपुर ब्रांच के मुखी महात्मा डॉक्टर केपी सिंह चौहान, हल्दौर ब्रांच के मुखी महात्मा महेंद्र कुमार शर्मा, धामपुर ब्रांच के मुखी भीम सिंह एडवोकेट, धामपुर ब्रांच के संचालक रामकुमार रामानंद सागर, पत्रकार प्रभात सिंह धामपुर, अफजलगढ़ ब्रांच के संचालक वीर सिंह, अकाउंटेंट संदीप सिंह राकेश, सेवादल नूरपुर ब्रांच के संयोजक महात्मा राजपाल सिंह, संचालक लोकेंद्र सिंह, नहटौर ब्रांच के मुखी कुशल पाल शर्मा, किरतपुर ब्रांच के मुखी हुकम सिंह, शिक्षक मोहित कुमार चौधरी, खानपुर ब्रांच के मुखी कैलाश सिंह, कालागढ़ से ज्ञान प्रचारक महात्मा डॉ राजेंद्र कुमार, चंदक ब्रांच के प्रचारक महात्मा मुकेश सिंह, बरेली जोन के क्षेत्रीय संचालक पवन कुमार, मदन पाल सिंह, राजवीर सिंह, रूपा सिंह, चौधरी चंद्रपाल सिंह सिकंदरी, अजय कुमार, दीपक शर्मा, दीपक, अवनीत, आशु, सुशीला ट्यूबेल कॉलोनी, निरंकारी कॉलोनी कल्पना, वर्षा, दीपा, प्रियांशी, गीता, पारुल, शिक्षिका कलावती, अश्विंदर कौर, आशु, सर्वेश, वंदना, खुशी, नेहा, पुष्पा, कविता, बृजेश सागर एडवोकेट, अक्षय सागर अकाउंटेंट, सुरेंद्र पाल लकी, शंकर, पूर्व संचालक कृपाल सिंह त्यागी, मनोज सिंह कैशियर, अंजलि, गीता, संध्या, आशीष, गोलू, राज, कुल, ध्रुव, आर्यन, कार्तिक कुमार, गीता, लावण्या सहित निरंकारी मिशन के अनेक अनुयाई उपस्थित रहे। इस दौरान महात्मा सर्वेश वंदना ने अपने बेटी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में साध संगत को लंगर कराया। उन्होंने सभी की पूरे आदर भाव से सेवा की, जिसको सभी ने सराहा।

    इस अवसर पर सेवादल के संचालक विनोद कुमार एडवोकेट, शिक्षक आदित्य सोनू, शिक्षिका कलावती के नेतृत्व में सेवा दल के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस दौरान उन्होंने पूरी तरह व्यवस्था व अनुशासन को बनाए रखा। अंत में संयोजक महात्मा बाबूराम निरंकारी ने जोनल इंचार्ज संजीव अग्रवाल क्षेत्रीय संचालक पवन कुमार व उपस्थित सभी अतिथियों वह निरंकारी मिशन के अनुयायियों का आभार व्यक्त किया।

  • हर फेज में 9 मंडलों में होगा चुनाव। 13 मई को होगी वोटों की गिनती

    चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में चुनाव आचार संहिता भी लागू

    4 व 11 मई, सिर्फ दो चरणों में होगा निकाय चुनाव

    लखनऊ। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में निकाय चुनावों का ऐलान रविवार को कर दिया। इसके तहत निर्वाचन अधिकारी पहले चरण की अधिसूचना 11 अप्रैल को और दूसरे चरण की अधिसूचना 17 अप्रैल को जारी करेंगे। नामांकन पत्रों का क्रय औऱ जमा करने की तारीख पहले चरण के लिए 11 अप्रैल से 17 अप्रैल होगी। वहीं दूसरे चरण के लिए 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक होगी। निर्देश पत्रों की संवीक्षा पहले चरण के लिए 18 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 25 अप्रैल को होगी। नामांकन वापसी पहले चरण में 20 अप्रैल को और दूसरे चरण के लिए 27 अप्रैल को होगी। पहले चरण के लिए प्रतीकों का आवंटन 21 अप्रैल को किया जाएगा। दूसरे चरण के लिए प्रतीकों का आवंटन 28 अप्रैल को किया जाएगा। पहले चरण में सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी कुल 9 मंडल में वोटिंग होगी। दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होनी है, इनमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर शामिल हैं।

    निकाय चुनाव सिर्फ दो चरणों में होगा। पहले चरण में 4 मई को वोटिंग होगी जबकि 11 मई को दूसरे चरण का मतदान होगा। हर फेज में 9 मंडलों में चुनाव होगा। वहीं वोटों की गिनती 13 मई को होगी। चुनाव के दौरान 4.32 करोड़ वोटर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी गई है।

    यूपी निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर मामला फंस रहा था और फिर हाईकोर्ट द्वारा बिना आरक्षण के चुनावों का ऐलान भी हुआ। उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई, फिर कमेटी बनी और अब ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव होंगे।

    इस चुनाव में 43231827 मतदाता ~
    इस बार 17 नगर निगम, 199 नगरपालिका और 544 नगर पंचायतों में चुनाव कराया जाना है। इस चुनाव के लिए 43231827 वोटर्स हैं। इनमें से 22983728 पुरुष और 20248099 महिला वोटर्स हैं।


    इन जिलों में पहले चरण का मतदान~

    पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर जिलों में चुनाव होगा।


    दूसरे चरण में इन जिलों में मतदान~


    दूसरे चरण में मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर जिलों में चुनाव होगा।

    543 निकायों में चुनाव~
    उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 543 नगर पंचायत चुनावों के लिए मतदान कराए जाएंगे। इसके अलावा तकरीबन 4 हजार पार्षद इस प्रक्रिया के तहत चुने जाएंगे। बीते दिनों उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निकाय चुनावों को लेकर जारी आरक्षण की अधिसूचना के तहत महिलाओं के लिए 288 सीटें आरक्षित की गई हैं। इसके अलावा ओबीसी के लिए 205 सीटें, एससी के लिए 110, एसटी के लिए 2 सीटें आरक्षित की गई हैं।

    चुनाव संबंधी मुख्य विवरण~

    – 14684 पदों पर निर्वाचन कराया जाएगा।
    – 17 नगर निगम में ईवीएम से मतदान कराया जाएगा। नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के चुनाव में मतपेटिका का प्रयोग।
    – साल 2017 के मुकाबले इस चुनाव में करीब 96 लाख 35 हजार 832 वोटर्स बढ़े हैं।
    – 2017 के सापेक्ष इस बार सात निकाय बढ़े हैं। 760 निकाय इस बार हैं। 653 साल 2017 में थे।
    – 2 हजार 361 मतदान केंद्र बढ़े
    – साल 2017 के मुकाबले साल 2023 में 2024 पदों (अध्यक्ष महापौर और पार्षद) की बढ़ोतरी।
    – साल 2023 में 2 लाख मतदानकर्मियों की जरूरत
    – महापौर के लिए 80 वार्ड से कम 35 लाख रुपये, 80 से ज्यादा 40 लाख रुपये। नगर पालिका के लिए 9 लाख और 12 लाख। पार्षद नगर निगम के लिए 3 लाख खर्च सीमा होगी।
    – अतिसंवेदनशील केंद्रों का चिह्नीकरण किया जा रहा है। जिलाधिकारियों को संवेदनशीलता का आंकलन करके सूचित करने को कहा गया है।

  • सीसीटीवी में कैद हुई वीभत्स वारदात। फुटेज की मदद से एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

    शहर के बीचों बीच देशी शराब के ठेके के सामने युवक की ईंट से कुचल कर हत्या

    बिजनौर। आधी रात में शहर के बीचों बीच देशी शराब के ठेके पर एक युवक की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी गई। रविवार तड़के पालिका मार्केट स्थित देसी शराब के ठेके के पास रक्तरंजित अवस्था में युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    शहर के मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी सोनू (25) पुत्र बलराम शादी समारोह आदि आयोजनों में खाना बनाने का काम करता था। सोनू का शव रविवार सुबह एजाज अली हॉल के पास पालिका मार्केट स्थित देसी शराब के ठेके के पास रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

    एक सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 11:00 बजे हत्यारोपी हमला करते हुए दिखाई दे रहा है। आरोपी दीवार कूदकर एजाज अली हॉल (नगर पालिका परिषद) के पार्क की तरफ जाता है, कुछ ही देर में वह ईंट उठा कर वापस लौटा और घायल युवक के सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव पड़े होने की सूचना पर काफी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

  • मोबाइल शॉप संचालक की हत्या का मामला

    हत्या के विरोध में जाम लगाने पर सात नामजद व 30-40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

    बिजनौर। अंकित सैनी की हत्या के विरोध में रोड पर जाम करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए करीब 30-40 लोगों के खिलाफ अनेक धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। अंकित सैनी की चार दिन पूर्व गला रेत कर हत्या कर दी गई थी ।

    चांदपुर के मोहल्ला गोकुलनगर निवासी मोबाइल दुकान संचालक अंकित सैनी (22 वर्ष) पुत्र संजय सैनी की पैसे के लेनदेन को लेकर बुधवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अंकित का शव मोहल्ले के ही मुकेश की दुकान से बरामद किया था। घटना से आक्रोशित भीड़ ने मुकेश को पीट पीटकर घायल करने के साथ ही हत्यारोपी के मकान पर भी हंगामा किया था। वहीं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चांदपुर थाना चौराहे पर हंगामा कर बिजनौर बदायूं मार्ग पर जाम लगा दिया था। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बताया गया है कि बिजनौर धनौरा रोड पर जाम लगाने के मामले में कस्बा इंचार्ज राजीव कुमार शर्मा ने प्रमोद कुमार सूर्या, आलोक चौहान, पवन कुमार, विनोद, अनिल कुमार, विजेंद्र उर्फ फाइटर, सुभाष निवासीगण मोहल्ला गोकुलनगर को नामजद व अन्य 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ अनेक धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • इनामपुरा में हुआ संत निरंकारी मंडल का समागम

    समय की रहबर हैं सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज: संजीव अग्रवाल

    बिजनौर। संत निरंकारी मंडल ब्रांच बिजनौर के तत्वावधान में शनिवार को ग्राम मोहम्मदपुर देवमल इनामपुरा निकट छड़ियों वाला चौक पर विशाल क्षेत्रीय समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान निरंकारी मिशन के संतों महापुरुषों व बच्चों ने अपने अपने आध्यात्मिक विचार व सुंदर सुंदर भजन प्रस्तुत किए।

    बरेली जोन 58 ए के जोनल इंचार्ज संजीव अग्रवाल ने गुरु गद्दी से साध संगत को निहाल करते हुए कहा कि सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज समय की रहबर हैं और वह रूहानियत व इंसानियत संग संग का संदेश आम जनमानस तक पहुंचा रही हैं। निरंकारी मिशन एक बहुत बड़ा मिशन है जो सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता है, अपना अहम योगदान देता है।

    जोनल इंचार्ज ने कहा कि प्यार सजाता है गुलशन को और नफरत वीरान करे। हमें आपस में आपसे में बहुत ही प्यार व भाईचारे के साथ रहना चाहिए। सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का कहना है कि हमें किसी से बैर नफरत व ईर्ष्या नहीं करनी चाहिए। किसी की बुराई चुगली नहीं करनी चाहिए। यह बहुत ही बुरा कार्य है। जितना हम सत्संग से पुण्य लाभ कमाते हैं, उतना किसी की निंदा करके गवा देते हैं।

    जोनल इंचार्ज संजीव अग्रवाल ने कहा कि सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज हमारा बेड़ा पार कर रही हैं। हमें जो ब्रह्म ज्ञान मिला है, वह बहुत ही उच्च कोटि का है। ब्रह्म ज्ञान प्राप्त होने के बाद हमें लख चौरासी के बंधन से मुक्ति मिल जाती है और सद्गुरु हमें भवसागर से पार कर देते हैं अर्थात हमें मोक्ष मिल जाता है, जो हमारा मुख्य लक्ष्य है। हम आवागमन के चक्र से मुक्त हो जाते हैं। हमें संसार के माया मोह में नहीं फंसना है। हमें तो केवल माया के स्वामी इस निरंकार परमपिता परमात्मा का ध्यान करना है। निरंकार का साकार रूप सद्गुरु होते हैं। हमारे अंदर अहंकार नहीं होना चाहिए। जब मैं था, तब हरि नहीं। अब हरि हैं, मैं नाही। ईश्वर अंश अजर अविनाशी; आत्मा का पति परमात्मा होता है और जब सद्गुरु की कृपा से हमें ब्रह्मज्ञान मिलता है, तब हमें परमानंद प्राप्त होता है।

    उन्होंने कहा कि हमें अपनी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के वचनों को मानकर भक्ति करनी है। जितने उनके वचन आ रहे हैं, सभी को मानना है और जब हम अपने सद्गुरु के वचनों को मानकर भक्ति करेंगे तो हमारा बेड़ा पार होगा। गुरमत हमें उधार देती है और मन्मथ हमें डुबो देती है। इसीलिए हमें हमेशा गुरु मत में रहना चाहिए। जीवन तो बहुत ही सरल और सहज है। इसके अलावा जहां नारी का सम्मान होता है, वहां लक्ष्मी का वास होता है। हमें हमेशा मातृशक्ति नारी जाति का सम्मान करना चाहिए। हमें हमेशा सेवा सत्संग सुमिरन करते रहना चाहिए। सेवा सत्संग सुमिरन के संगम से भक्ति होती पूरी है वरना अधूरी की अधूरी है।

    बिजनौर ब्रांच के संयोजक महात्मा बाबूराम निरंकारी व महात्मा डीके सागर निरंकारी के संचालन में हुए क्षेत्रीय समागम में बिजनौर ब्रांच के संचालक विनोद कुमार एडवोकेट, शिक्षक आदित्य सोनू, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार, रामानंद सागर धामपुर, शैलेंद्र, राजवीर सिंह, मदन पाल सिंह बगीची, रूपल चौधरी, किरतपुर ब्रांच के संचालक पीतम सिंह, रणवीर सिंह, रामानंद, रणवीर, गोलू चौधरी, आशीष, गोलू, बृजेश एडवोकेट, अक्षय सागर, चंद्रपाल सिकंदरी, अजय कुमार, दीपक, नीटू बूढ़पुर, रत्नेश भूषण पत्रकार, मयूर सागर, ध्रुव सागर, सर्वेश, मनोज सिंह, नरेंद्र, सुशीला ट्यूबवेल कॉलोनी, सुशीला निरंकारी कॉलोनी लड़ापुरा, संध्या, प्रियांशी, गीता, अंजलि, पारुल नेहा, कविता, मनीष, बबीता, पुष्पा, जिया, बिजनौर ब्रांच के पूर्व संचालक कृपाल सिंह त्यागी, वंदना सहित निरंकारी मिशन के दूरदराज के क्षेत्रों से आए अनेक महापुरुष उपस्थित उपस्थित थे। समागम के बाद सभी को लंगर का प्रसाद वितरित किया गया। महात्मा रणवीर इनामपुरा, महात्मा रामानंद इनामपुरा व उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। उन्होंने समागम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भरपूर मेहनत की। सेवादल के संचालक विनोद कुमार एडवोकेट, शिक्षक आदित्य सोनू व शिक्षिका कलावती के नेतृत्व में पुरुष सेवादल व महिला सेवा दल के सदस्यों, बहन अरविंदर कौर आशु व महात्मा दलजीत नेवी अपना अहम योगदान दिया।

  • यूपी में डबल इंजन की सरकार में जनता डबल परेशान है। इसका समाधान जरूरी है: मायावती

    बसपा सुप्रीमो ने की पुरानी पेंशन बहाली मामले का जल्द समाधान करने की मांग

    लखनऊ (एजेंसी)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पुरानी पेंशन बहाली मामले का जल्द समाधान करने की मांग की है। शनिवार को जारी अपने बयान में बसपा सुप्रीमो ने कहा कि देश भर में आम लोगों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों का जीवन भी बढ़ती हुई महंगाई के कारण त्रस्त है। केन्द्र व यूपी सहित विभिन्न राज्यों में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग लगातार जोर पकड़ती जा रही है। इसका समाधन होना बहुत जरूरी है। बीएसपी भी यह मांग करती है। उन्होंने आगे कहा कि महंगाई के साथ-साथ गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन आदि की जटिल समस्याओं के प्रति केन्द्र व यूपी सरकार को सही नीयत व नीति के साथ काम करना जरूरी है। ऐसी जनसमस्याएं भाषणबाजी से नहीं हल होती हैं। खासकर तब जब यूपी में डबल इंजन की सरकार में जनता डबल परेशान है। इसका समाधान जरूरी है।

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने इस ताजा बयान के जरिए कांग्रेस की इस मांग को समर्थन दे दिया है। हालांकि बीते दिनों में कांग्रेस की जिन राज्यों में सरकार बनी या फिर कांग्रेस सत्ता में है वहां इस योजना को लागू किया गया है। इस साल कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी ये मुद्दा हावी रहने वाला है। मतलब ये कि बीजेपी सरकार से कांग्रेस की पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। कांग्रेस की इस मांग का खुले तौर पर समर्थन कर बीएसपी चीफ ने सियासी हलचलों को और बढ़ा दिया है।

  • कोरोना के 6100 से ज्यादा नए मामले सामने आए

    रहें सतर्क, भीड़ में न जाएं बुजुर्ग व बीमार: स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। शनिवार को फिर 6000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में शनिवार को कोविड- 19 संक्रमण के 6,155 नए मामले मिले। इसी के साथ सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 31,194 गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के कुल मामले अब 4.47 करोड़ (4,47,51,259 ) हो गए हैं। वहीं, बीते दिन 11 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 5,30,954 हो गई, जिसमें सुबह 8 बजे के अपडेट के तहत केरल के दो लोग शामिल हैं।

    वहीं कानपुर में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कोरोना को लेकर बुजुर्ग व बीमार सतर्क रहें। वे भीड़ में न जाएं। भाजपा दक्षिण जिला के मतदाता सम्मेलन में शामिल होने आए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना को लेकर लेकर पूरी तरह तैयार है। सरकार की हर स्तर पर पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब संगठित अपराध नहीं है। ऐसे लोगों को सरकार ने अदालत में पैरवी कर कड़ी सजा दिलाई है। वहीं महिलाओं और बच्चों के प्रति अपराध करने वालों को छह-छह माह में फांसी दिलाई गई है। इससे पहले सम्मेलन में उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ही देन है कि देश में कोरोना के दो वैक्सीन शुरूआती दौर में ही तैयार हो गईं। उनके मुताबिक पहले जो भी वैक्सीन आती थी वह अमेरिका, इंग्लैंड जब उसे बना लेते थे तो उसके पचास वर्ष बाद भारत में आती थी। कोरोना जब आया तो जब अमेरिका और दूसरे देशों ने अपनी वैक्सीन बनाई तो भारत ने दो वैक्सीन बना लीं। यही कारण है कि आज हम पूरी तरह सुरक्षित बिना मास्क के यहां बैठे हैं।

  • कोतवाली धामपुर में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

    एएसपी पूर्वी ने शिकायतों के निस्तारण को दिए निर्देश

    बिजनौर। कोतवाली धामपुर परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। उन्होंने शिकायतों का शीघ्र व न्यायपूर्ण निस्तारण कराने के सम्बन्धितों को निर्देशित किया।

    शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में दोपहर 12:30 बजे तक 5 शिकायतें दर्ज हुई। इनमें से 2 शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया। थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने कोतवाली धामपुर पहुंच कर जनशिकायतें सुनी तथा उनके शीघ्र व न्यायपूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माधो सिंह बिष्ट, इंस्पेक्टर क्राईम अता मोहम्मद, उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह सहित लेखपाल और अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि अन्य शिकायतों का निस्तारण के लिए पुलिस और संबंधित विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर दी गई हैं।

  • आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद सरकार राज्य निर्वाचन आयोग को भेजेगी चुनाव कार्यक्रम

    10 अप्रैल तक हो सकती है चुनाव तारीखों की घोषणा

    लखनऊ। नगरीय निकाय चुनाव के लिए सीटों के आरक्षण की अंतिम अधिसूचना रविवार को जारी होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग 10 अप्रैल तक चुनाव तारीखों की घोषणा कर सकता है। नगर विकास विभाग की ओर से निकाय चुनाव के लिए सीटों के अनंतिम आरक्षण की अधिसूचना 30 मार्च को जारी की गई थी, जबकि 6 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गई थी।

    दो हजार से अधिक आपत्तियां निपटाने में करनी पड़ी मशक्कत~ बताया गया है कि जिलाधिकारियों से लेकर विभाग के निदेशालय तक नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और महापौर पद पर आरक्षण में 2000 से अधिक आपत्तियां मिलीं। विभाग की टीम ने प्रत्येक आपत्ति का अध्ययन कर उसके निस्तारण की कार्यवाही में जुटी रही। विभाग के सूत्रों के अनुसार आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायतों में सीटों के आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद सरकार की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव कार्यक्रम भेजने की तैयारी है।

    गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले चुनाव के मुकाबले खर्च की सीमा बढ़ा दी है। तय की नई सीमा के अनुसार 80 से ज्यादा वार्ड वाले निगम में महापौर प्रत्याशी 40 लाख रुपये और 80 से कम वार्ड वाले नगर निगम प्रत्याशी 35 लाख रुपए तक खर्च कर पाएंगे। पिछले चुनाव में नगर निगम महापौर पद पर चुनाव में खर्च की सीमा 25 लाख रुपये थी। पार्षद ढ़ाई लाख की बजाय इस बार तीन लाख रुपये खर्च कर पाएंगे। इसी तरह नगर पालिका में जहां 25 से 40 वार्ड हैं वहां अध्यक्ष उम्मीदवार पहले अधिकतम छह लाख खर्च कर सकते थे, अब 9 लाख तक खर्च कर सकेंगे, जबकि 41 से 55 वार्ड की नगर पालिका में दावेदार 8 लाख की बजाय 12 लाख खर्च कर सकेंगे। वहीं सभासद 1.5 की बजाय 2 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी अधिकतम खर्च सीमा 1.5 से बढ़ाकर 2 लाख रुपये जबकि सदस्य के लिए 30000 से बढ़ाकर 50000 रुपये कर दी गई है।

    महापौर प्रत्याशी की जमानत राशि 12 हजार रुपये~
    महापौर पद पर सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के लिए नामांकन पत्र का मूल्य एक हजार रुपये, जमानत राशि 12000 रुपये, पार्षद के लिए मूल्य 400 रुपये एवं जमानत राशि 2500 रुपये तय की गई है। एससीएसटी, महिला एवं ओबीसी वर्ग के लिए महापौर पद के नामांकन पत्र का मूल्य 500 रुपये तथा जमानत राशि 6000 रुपये, पार्षद के लिए 200 एवं 1250 रुपये तय की गई है। इसी तरह नगर पालिका अध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र की कीमत सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये, जमानत राशि राशि 8000 रुपये, एससीएसटी, महिला ओबीसी के लिए 250 एवं 4000 रुपये तय की गई है। 

    250 रुपये होगी सामान्य वर्ग के लिए नामांकन पत्र की कीमत~ सदस्य के लिए सामान्य के लिए 200, जमानत राशि 2000, एससीएसटी, महिला एवं ओबीसी के लिए 100 एवं 1000 रुपये तय किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद में सामान्य वर्ग के लिए नामांकन पत्र की कीमत 250 रुपये, जमानत राशि 5000 रुपये, एससीएसटी महिला एवं ओबीसी वर्ग के लिए नामांकन पत्र का मूल्य 125 तथा जमानत राशि 2500 रुपये तय की है। सदस्य के लिए इसी तरह सामान्य के लिए 100 रुपये, 2000 रुपये, एससीएसटी, महिला ओबीसी के लिए 50 एवं 1000 रुपये तय किए गए हैं।

  • जिम्मेदार माना जा रहा है वेरिएंट XBB.1.16

    सामने आए कोरोना वायरस के 6,050 नए मामले

    नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना वायरस के 6,050 नए मामले शुक्रवार को दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (WHO) से प्राप्त उक्त जानकारी के अनुसार देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 28,303 हो गई है। भारत में कोविड मामलों में वृद्धि का कारण वायरस के नए उप-स्वरूप XBB.1.16 को जिम्मेदार माना जा रहा है जो पिछले कुछ महीनों से भारत में सक्रिय है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि अभी 22 देशों में XBB.1.16 के लगभग 800 अनुक्रम हैं और ज्यादातर अनुक्रम भारत से हैं तथा भारत में XBB.1.16 ने अन्य स्वरूप को बदल दिया है।

    हल्के हैं ज्यादातर संक्रमण~
    विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा संकेतों के अनुसार गंभीर मामलों का अंश भी डेल्टा की तुलना में बहुत छोटा दिख रहा है। यशोदा अस्पताल हैदराबाद के डॉक्टर विश्वेश्वरन बालासुब्रमण्यन ने कहा कि उनके अस्पताल में कोविड के मरीज हैं लेकिन उनकी संख्या कम है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर संक्रमण हल्के हैं और उनका इलाज बाह्य रोगी आधार पर किया जाता है।

    विशेषज्ञों का मानना है कि कोविड मामलों में वृद्धि सार्स-सीओवी-2 वायरस के भारत में स्थानिक स्थिति की ओर बढ़ने और अन्य कोरोना वायरस की तरह व्यवहार करने का संकेत है। इनमें सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण पैदा होते हैं और वे पुन: संक्रमित करते रहते हैं। इससे बचने के लिए सभी काे काेविड की गाइड लाइल का पालन करना हाेगा। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग अति आवश्यक है।

    केंद्र सरकार की गाइडलाइंस
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों को सतर्क रहने और कोविड-19 प्रबंधन के लिए पूरी तैयारी रखने की सलाह दी है। उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों से 10 और 11 अप्रैल को सभी अस्पतालों में बुनियादी ढांचे को लेकर मॉक ड्रिल करने को कहा है। इसके अलावा 8 और 9 अप्रैल को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने का आग्रह भी किया है।

  • वायरल वीडियो प्रकरण को लेकर हटाए गए एएसपी अनिरुद्ध कुमार सिंह!

    आठ एडिशनल एसपी और आठ डिप्टी एसपी समेत 16 पीपीएस अफसरों का तबादला

    तीन आईपीएस और 16 पीपीएस अफसरों के ट्रांसफर

    लखनऊ। डीजीपी मुख्यालय ने गुरुवार को आठ एडिशनल एसपी और आठ डिप्टी एसपी समेत 16 पीपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। मेरठ के एएसपी ग्रामीण आईपीएस अनिरुद्ध कुमार सिंह को सीबीसीआईडी मुख्यालय भेजा गया है। इसके साथ ही, वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त पद पर तैनात उनकी पत्नी आरती सिंह का तबादला कानपुर पुलिस कमिश्नरेट कर दिया है। कानपुर कमिश्नरेट से अंकिता शर्मा को वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त पद पर तैनात किया गया है।

    आठ एडिशनल एसपी का तबादला~
    मेरठ के अनिरुद्ध सिंह के स्थान पर बुलंदशहर के एएसपी क्राइम कमलेश बहादुर को मेरठ भेजा गया है। पूर्व में 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के लिए हुआ कमलेश बहादुर का तबादला आदेश संशोधित किया गया है। एडीजी मेरठ जोन की स्टाफ अफसर एएसपी आलोक दुबे को मेरठ में छठवीं वाहिनी पीएसी का उप सेनानायक बनाया गया है। पीएसी मेरठ में तैनात अनिल कुमार-1 को एडीजी जोन मेरठ का स्टाफ अफसर बनाया गया है। विशेष डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार के स्टाफ अफसर कृपाशंकर को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। उनके स्थान पर पावर कारपोरेशन में तैनात एएसपी पूर्णेंदु सिंह को विशेष डीजी का स्टाफ अफसर बनाया गया है। बिजनौर में तैनात एएसपी इंदु सिद्धार्थ को सतर्कता अधिष्ठान के मेरठ सेक्टर में तैनात किया गया है। महोबा के एएसपी राजेंद्र कुमार गौतम का एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा के स्टाफ अफसर के पद पर पूर्व में हुआ तबादला आदेश संशोधित कर उन्हें अयोध्या में एएसपी यातायात एवं प्रोटोकॉल बनाया गया है। डीजीपी मुख्यालय में एएसपी स्थापना राहुल मिश्रा अपने पद पर बने रहेंगे। उनका अयोध्या के लिए पूर्व में हुआ तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है।

    आठ डिप्टी एसपी के भी ट्रांसफर~
    तबादलों के क्रम में आठ डिप्टी एसपी भी इधर से उधर किए गए हैं। अलीगढ़ से शिव प्रताप सिंह द्वितीय को मेरठ भेजा गया है। लोकायुक्त संगठन में तैनात प्रयांक जैन को शाहजहांपुर, योगेंद्र सिंह-1 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन से लोकायुक्त संगठन, अंकित कुमार द्वितीय को सीबीसीआईडी से मुरादाबाद, राजेश कुमार तिवारी को बलिया से मुरादाबाद, एसएन वैभव पांडेय को 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र से बलिया, आलोक कुमार अग्रहरि को सीबीसीआईडी से झांसी और राजेंद्र कुमार सिंह द्वितीय को 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से नागरिक उड्डयन (एयरपोर्ट सिक्योरिटी) के पद पर भेजा गया है।

    आरती सिंह व अनिरुद्ध कुमार सिंह

    क्या है अनिरुद्ध कुमार सिंह का मामला? मेरठ में तैनात एएसपी ग्रामीण आईपीएस अनिरुद्ध कुमार सिंह का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ था। इसमें वह वाराणसी में तैनाती के दौरान एक स्कूल संचालक से 20 लाख रुपए रिश्वत मांगते हुए नजर आ रहे थे। मामला संज्ञान में आने पर पूर्व कार्यवाहक डीजीपी डीएस चौहान ने इस प्रकरण की जांच वाराणसी के पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन को सौंपी थी। कमिश्नर ने डीआईजी संतोष कुमार सिंह को तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। बताया गया है कि करीब एक माह पूरा होने के बावजूद अभी तक जांच पूरी नहीं हो सकी है।

  • भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं ने किए अपने आराध्य हनुमान जी के दर्शन

    बाबा हरिहर हनुमान मंदिर में हुआ विशाल भंडारा

    बिजनौर (भूपेंद्र सिंह/रत्नेश पूषण)। हनुमान जी के जन्मोत्सव पर गुरुवार को मोहल्ला खातियान में स्थित बाबा हरिहर हनुमान मंदिर के प्रांगण में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की अपने इष्ट देव हनुमान जी के प्रति श्रद्धा देखते ही बन रही थी। पूरा माहौल भक्तिमय था।

    बाबा हरिहर हनुमान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों व अनेक मोहल्ले वासियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। प्रातः 9:00 बजे से हवन यज्ञ के बाद 11:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि समय-समय पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहता है। भंडारे का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को किया जाता है।

    ट्रस्ट के महामंत्री विनय राणा, उपाध्यक्ष मनोज खन्ना, कोषाध्यक्ष दीपक महर्षि ने बताया कि हम सभी के सहयोग से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कराते रहते हैं। इसी क्रम में आज एक भंडारे का आयोजन किया गया। हमारा प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक श्रद्धालु मंदिर पर आएं और प्रसाद ग्रहण करें तथा धार्मिक लाभ उठाएं। मंदिर पर भजन कीर्तन भी होता है।

    इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित श्याम ब्रजवासी, कमल गुप्ता, आदेश दाहिमा, मोनू भाई, एडवोकेट हर्ष राणा, शौर्य, पंडित अतुल शर्मा, वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ शूरवीर सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अनिल चौधरी, अंकुर, अनुज, कुलजीत शर्मा, एडवोकेट शेखर चौधरी, नीलू शर्मा, धर्मेंद्र, अनूप खन्ना शांतनु सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

    पति संग दर्शन को मंदिर पहुंचीं सदर विधायक

    सदर विधायक सूची चौधरी ने अपने पति वरिष्ठ भाजपा नेता मौसम चौधरी एडवोकेट के साथ मंदिर में पहुंचकर पुण्य लाभ उठाया और हनुमान जी की पूजा अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर सदर विधायक व उनके पति का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मौसम चौधरी ने कहा कि वह विभिन्न धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उनका प्रयास रहता है कि वह सभी धार्मिक आयोजनों में अपना अधिक से अधिक योगदान दें।

  • आपदा के समय अमूल्य मानव जीवन की सुरक्षा के प्रति NDRF का जागरूकता अभियान

    एनडीआरएफ ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड बैतालपुर देवरिया में दिया प्रशिक्षण

    देवरिया/बैतालपुर। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड बैतालपुर देवरिया में बृहस्पतिवार को एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के कुशल दिशा निर्देशन में
    रीजनल रिस्पांस सेंटर (आरआरसी) गोरखपुर के उप कमांडेंट संतोष कुमार के नेतृत्व में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

    टीम का नेतृत्व कर रहे उपनिरीक्षक जयप्रकाश कुमार ने बताया कि आएदिन होने वाली कैमिकल और आग जैसी इमरजेंसी को काबू पाने के लिए और भूस्खलन, भूकंप, बाढ़, सड़क सुरक्षा जैसी आपदाओं के दौरान जीवन सुरक्षा के उपाय तथा साथ ही ध्वस्त ढांचा में फंसे हुए लोगों को इमरजेंसी मूव टेक्निक से बाहर निकालने के प्रदर्शन दिखाए। आपदा के दौरान घायल व्यक्तियों को अस्पताल से पूर्व चिकित्सा के बारे में बताया गया और साथ ही इन आपदाओं में प्रयोग करने वाली रेस्क्यू तकनीकी में फंसे हुए लोगों को निकालने तथा उनकी प्राथमिक उपचार देने के बारे में बताया गया।

    इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में ड्रेसिंग बैंडेज से खून के बहाव को रोकना, फैक्चर को सुरक्षित करने तथा कृत्रिम सांस (सीपीआर) का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश आपदा के प्रति जागरूकता को बढ़ाना एवं जलवायु में हो रहे परिवर्तन पर चर्चा करना था, ताकि किसी भी आपदा के समय अमूल्य मानव जीवन को बचाया जा सके।

    इस अवसर पर कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के जरिए एनडीआरफ गोरखपुर के उपनिरीक्षक जयप्रकाश कुमार एवं अन्य जवान मौजूद रहे। हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के असिस्टेंट मैनेजर ललित गोयल एवं सेफ्टी ऑफिसर और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

  • निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले नौ एसडीएम के तबादले

    लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार 05 अप्रैल की देर रात 09 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। बीते शुक्रवार को प्रदेश में 5 आईएएस अफसरों और शनिवार को भी तीन पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इन सभी अधिकारियों को निकाय चुनाव से पहले नई पोस्टिंग दी गई है। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं की जा सकेगी।

    उत्तर प्रदेश सरकार ने 9 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। एसडीएम सौरभ शुक्ला को श्रावस्ती से एसडीएम अंबेडकरनगर, एसडीएम दीपक वर्मा को अंबेडकरनगर से एसडीएम सुल्तानपुर, एसडीएम शुभम श्रीवास्तव को प्रयागराज से एसडीएम हापुड़, एसडीएम सुनीता कुमारी को हापुड़ से एसडीएम कानपुर देहात के पद पर भेजा गया है।

    इसके अलावा एसडीएम दिग्विजय सिंह को हापुड़ से एसडीएम श्रावस्ती, एसडीएम सन्तोष उपाध्याय को ललितपुर से एसडीएम हापुड़, एसडीएम रमेश कुमार को कानपुर देहात से एसडीएम बाँदा, सुरभि शर्मा एसडीएम बांदा से एसडीएम कानपुर देहात, आशीष कुमार मिश्रा एसडीएम रायबरेली से एसडीएम कानपुर देहात भेजे गए हैं।

  • अब दो चम्मच पाउडर से तैयार होगी बियर!

    पानी भारी बोतल या गिलास में दो चम्मच पाउडर डाल कर मिलाइए, बियर तैयार

    दुकान या बार से खरीदने की टेंशन खत्म, घर पर पाउडर से बनाइये बियर!

    मशहूर नूडल्स मैगी की टैग लाइन… टू मिनट। अब बियर पर भी सटीक बैठने वाली है। दरअसल जर्मनी की मशहूर वेबसाइट में छपी एक खबर के मुताबिक, पूर्व जर्मनी में बना ये बियर पाउडर अपनी तरह का पहला अविष्कार है। यानी इससे पहले आज तक कभी भी बियर को पाउडर रूप में नहीं बनाया गया है। इस बियर पाउडर को बनाने वाले नोएत्सेले ब्रुअरी का मानना है कि ये बियर पाउडर साल के अंत तक बाजार में आ जाएगा।

    गर्मी के मौसम में बियर की खपत दुनिया भर में बढ़ जाती है। शराब के मुकाबले बियर को कम नुकसानदेह माना जाता है। वजह; इसमें एल्कोहल की मात्रा कम होती है। आज के युवाओं में बियर पीने का चलन तेजी से बढ़ा है। वह शराब के बजाय शादी, पार्टी में बियर को तरजीह देते हैं। कई शोध रिपोर्ट में बियर को हेल्थ के लिए फायदेमंद भी बताया गया है, जबकि भारत में इसे शराब की श्रेणी में ही रखा गया है। यही वजह है कि इसकी खरीद शराब की दुकान या फिर बार से की जा सकती है। जाहिर है शराब की दुकान तक जाने और बियर खरीदने से युवा हिचकिचाते हैं, ऐसे में अब उनके लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है।

    जर्मनी के मशहूर वेबसाइट में छपी एक खबर के मुताबिक, पूर्व जर्मनी में बना ये बियर पाउडर अपनी तरह का पहला अविष्कार है। यानी इससे पहले आज तक कभी भी बियर को पाउडर रूप में नहीं बनाया गया है। इस बियर पाउडर को बनाने वाले नोएत्सेले ब्रुअरी का मानना है कि ये बियर पाउडर साल के अंत तक बाजार में आ जाएगा। इसके साथ ही वो कहते हैं कि ये बियर दो मिनट में तैयार हो जाएगी। बियर बनाने वाले का कहना है कि आज इस पाउडर को आप खरीद कर रख सकते हैं और जब मन चाहे तब आप उससे बियर बना सकते हैं। आप पानी भारी बोतल या गिलास में इसके दो चम्मच डालिए और मिलाइए बियर तैयार।
    फिलहाल यह सिर्फ जर्मनी में मिल रहा है, पूरी दुनिया में आने में इसे अभी वक्त लगेगा। …और हां, अगर आप भारत में रह रहे हैं तब तो आपको थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि भारत में इसे आने के लिए कई कानूनी प्रोसीजर से गुजरना होगा।

    Statutory Warning ~Drinking alcohol is injurious to health

  • एक दिन में दर्ज हुए कोरोना के साढ़े 4 हजार नए मामले, 15 मौत

    24 घंटों में कोरोना से हुई 15 मौतों में 4 महाराष्ट्र में, जबकि राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक और पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत

    कुल एक्टिव संख्या बढ़कर हुई 23091

    नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 4,435 नए मरीजों की पुष्टी हुई है, जबकि 15 लोगों की मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार (5 अप्रैल) को जारी नए आंकड़ों के अनुसार संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की कुल एक्टिव संख्या बढ़कर 23091 हो गई है।

    बीते 24 घंटों में कोरोना से हुई 15 मौतों में 4 महाराष्ट्र में हुई हैं, जबकि राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक और पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। इनके अलावा केरल से 4 लोगों की मौत रजिस्टर की गई है, लेकिन यह बैकडेट में है। यानी ये मौतें पहले कभी हुई, लेकिन आज दर्ज की गईं।

    इससे पहले 28 सितंबर को 4,271 मामले सामने आए थे। इस दौरान 2,508 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। नए मामलों की संख्या 18 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा हैं। तब 23,376 लोगों का इलाज चल रहा था। देश में अचानक कोविड के मामलों में तेजी आने पर विशेषज्ञों ने नागरिकों को चेताया है और इस वायरस से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की भी सलाह दी है।

    लखनऊ में कितने मामले?
    लखनऊ में एक दिन में 15 नए कोविड केस सामने आने के साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 70 हो गई। इससे पहले पिछले साल 26 अक्टूबर को एक दिन में 17 मामले सामने आए थे। 15 नए मामलों में सबसे ज्यादा अलीगंज से सामने आए, जहां चार पुरुषों और दो महिलाएं कोविड से संक्रमित पाई गईं।

    दिल्ली में कोविड के कितने मामले?
    दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड के 521 नए मामले सामने आए, कुल 216 मामले ठीक हुए। इसके साथ ही कोविड से 3 मरीजों की मौत हो गई। हालांकि सरकार के अनुसार जिन मरीजों की मौत हुई है उनको अन्य बीमारी भी थी। सोमवार को राजधानी में एक दिन में 293 नए केस सामने आए थे।

    पॉजिटिविटी दर?
    कोविड के कारण बढ़े केस में पॉजिटिविटी रेट (प्रति 100 टेस्ट में पॉजिटिव सैंपल) भी 15 दिनों में 0.6 से बढ़कर 1.1 हो गए। चिकित्सा अधिकारी कहते हैं कि हम वायरस के संचरण को खत्म करने के लिए ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। प्रत्येक सकारात्मक मामले के लिए लगभग 50 व्यक्तियों का परीक्षण किया जा रहा है। लोगों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन शुरू कर देना चाहिए।

  • जेल विभाग में यूपी सरकार का नया प्रयोग, आईपीएस को नई तैनाती

    माफिया व अपराधियों के विरुद्ध जीराे टॉलरेंस की नीति के तहत उठाया कदम

    लखनऊ। माफिया व अपराधियों के विरुद्ध जीराे टॉलरेंस की नीति के तहत सरकार ने अब जेलों में आईपीएस अधिकारियों की तैनाती शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव, कारागार राजेश कुमार सिंह व नए डीजी जेल एसएन साबत के साथ विशेष बैठक के बाद यह निर्णय लिया। मंशा है कि जेलों में अपराधियों व जेल कर्मियों की मिलीभगत से चल रहे खेल पर अंकुश लगाया जाए।

    यूपी में आईपीएस को नई तैनाती

    जेल विभाग में यूपी सरकार का नया प्रयोग

    7 आईपीएस अफसरों को कारागार विभाग में तैनाती

    शिवहरि मीणा, सुभाष शाक्य, गौरव बंसवाल का तबादला

    हिमांशु कुमार, हेमंत कुटियाल, राजेश श्रीवास्तव को अतिरिक्त चार्ज

    3 आईपीएस कारागार विभाग से संबद्ध किए गए

    वर्तमान तैनाती के साथ कारागार का अतिरिक्त चार्ज।

  • नूरपुर थाना क्षेत्र में तेलीपुरा नहर की पुलिया पर हुई मुठभेड़

    फरारी के दौरान आदित्य राणा को दी थी शरण

    पुलिस मुठभेड़ में आदित्य राणा गैंग के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

    बिजनौर नूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान कुख्यात इनामी अपराधी आदित्य राणा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों ने फरारी के दौरान आदित्य को शरण भी दी थी। दोनों शातिर बदमाश हैं, इनमें से एक की थाने में हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है।


    नूरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मंगलवार तड़के करीब ढाई बजे तेलीपुरा नहर की पुलिया पर जाल बिछाया। इस दौरान शक के आधार पर दो युवकों को रोका, तो उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। इसी दौरान भागने की कोशिश में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने खुद को आदित्य राणा गैंग का सदस्य बताया। बदमाशों के नाम कुलदीप पुत्र गजेंद्र निवासी खैरपुर थाना चांदपुर एवं पीयूष पुत्र यशपाल निवासी पुरैना थाना नूरपुर बताए गए हैं।

    एसओ नीरज शर्मा ने बताया कि पकड़े गए दोनों शातिर बदमाश हैं। पुरैना निवासी पीयूष थाने का हिस्ट्रीशीटर है। दोनों ने फरारी के दौरान आदित्य को शरण दी थी। आदित्य ने ही उन्हें तमंचे दिए थे। दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है। वहीं आदित्य राणा की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई हैं।

  • सगे भाइयों ने किया मां भगवती देवी जूनियर हाई स्कूल में टॉप

    बिजनौर। मां भगवती देवी जूनियर हाई स्कूल रामपुर अकबराबाद में तिलक राज (अभिनव) कक्षा-7 तथा जतिन कुमार कक्षा-5 ने स्कूल टॉप किया। प्रिंसिपल दीपक चंद वर्मा व करणी फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह भारती ने शील्ड देकर दोनों को सम्मानित किया। ग्राम गाजीपुर हिदायत (बिजनौर) के रहने वाले दोनों बच्चे सगे भाई हैं। उनके द्वारा अपने स्कूल व गांव का नाम रौशन करने पर दादा घसीटा सिंह, दादी ममता देवी, माँ शीतल देवी व पिता दिनेश कुमार फूले नहीं समा रहे। उनके स्कूल, घर व गांव में खुशी का माहौल है। दोनों बच्चे लगन के साथ पढ़ाई करते हैं। लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

  • स्कूलों के बाहर खड़े सभी वाहनों पर जुर्माना लगाया जाएगा और उनके पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) जब्त कर लिए जाएंगे।

    स्कूलों को सभी गेटों पर पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात करने होंगे। यदि सुरक्षा कर्मी प्रशिक्षित नहीं हैं तो पुलिस विभाग देगा प्रशिक्षण

    डीएम ने मीटिंग में देखे जाम से निपटने के लिए तैयार उपायों के प्रेजेंटेशन

    स्कूलों में बनेगा ट्रैफिक कंट्रोल रूम एक घंटा पहले बच्चों की होगी एंट्री

    लखनऊ। जिलाधिकारी (डीएम) सूर्य पाल गंगवार ने एक अनूठी पहल करते हुए सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अपने परिसरों में ट्रैफिक नोडल अधिकारियों की देखरेख में ट्रैफिक कंट्रोल रूम स्थापित करें ताकि उनके संस्थानों के बाहर ट्रैफिक जाम न हो।
    डीएम ने स्कूलों को यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए मास्टर प्लान बनाकर उसका अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

    स्कूलों की खुलने और छुट्टी के समय लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने के लिए डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कलक्ट्रेट स्थित सभागार में दस स्कूलों के ट्रैफिक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि सभी स्कूलों से ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए मास्टर प्लान मांगा गया था, प्लान तो दिया गया लेकिन इसका अनुपालन नहीं कराया गया। डीएम ने रविवार को हुई मीटिंग में जाम से निपटने के लिए तैयार उपायों के प्रेजेंटेशन को देखा और कई बिंदुओं पर निर्देश दिए।

    स्कूलों से आए इस तरह के प्रेजेंटेशन~

    जयपुरिया स्कूल द्वारा बताया गया कि उनके विद्यालय के बाहर सुबह 7.20 से 7.30 बजे तक कुल 10 मिनट जाम लगता है और अपराह्न 2 बजे से 2.30 बजे तक 30 मिनट जाम लगता है। विद्यालय में तीन गेट हैं। प्रत्येक गेट पर एक एक नोडल और सपोर्टिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। क्राइस्ट चर्च की प्रेजेंटेशन से साफ हुआ कि विद्यालय के अंदर पर्याप्त जगह होने के बाद भी वाहन बाहर पार्क किये जाते हैं। इन्हें निर्देश दिए गए कि सभी वाहनों को विद्यालय परिसर के अंदर पार्क किया जाए। सेंट फ्रांसिस की प्रेजेंटेशन में ज्ञात हुआ कि स्टाफ के वाहन तो विद्यालय के अंदर पार्क किये जाते हैं लेकिन वैन बाहर पार्क होती हैैं। इस पर निर्देश दिए गए कि स्टाफ के वाहन, पूल्ड वाहन, अभिभावकों के वाहन व वैन इत्यादि परिसर के अंदर पार्क किए जाएं। सीएमएस द्वारा बताया गया कि उनके विद्यालय में लगभग 1735 प्राईवेट वाहन आते हैं। परिसर के अंदर पार्किंग के लिए कोई प्लेस नहीं है। विद्यालय द्वारा नियर बाई पार्किंग प्लेस की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के साथ ही निर्देश दिए कि विद्यालय अभिभावकों को स्कूल बस से अपने बच्चों को भेजने के लिए प्रेरित करें।

    स्कूलों को ये कदम उठाने होंगे~ 1-नोडल अधिकारी की तैनाती। 2-स्कूल के सभी गेट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती। 3-स्टूडेंट्स के स्कूल आने के साधनों का विवरण। 4-हर स्कूल में सेंट्रलाइज्ड एनाउंसमेंट सिस्टम। 5-सभी गेट्स पर सीसीटीवी। 6-स्कूल पार्किंग में पैरेंट्स के वाहन भी पार्क कराए जाएं। 7-स्कूलों के बाहर बिना ड्राइवर गाड़ी न पार्क की जाए, वरना चालान। 8-बच्चों को 15 मिनट पहले नहीं, एक घंटा पहले स्कूल में एंट्री की सुविधा।

    लॉरेटो कॉन्वेंट प्रतिनिधि को फटकार~

    बैठक में उपस्थित लॉरेटो कांवेंट स्कूल, लखनऊ के प्रतिनिधि द्वारा कोई भी जानकारी उपलब्ध न कराने पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई एवं निर्देशित किया गया कि समुचित कार्य योजना के साथ संबंधित व्यक्ति को ही बैठक में भेजा जाए। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल गोमतीनगर के प्रतिनिधि को कठोर चेतावनी के साथ निर्देशित किया गया कि पैरेंट्स के वाहन भी परिसर के अंदर ही खड़े कराए जाएं अन्यथा विद्यालय कि एनओसी वापस लेने के संबंध में नियमानुसार एक्शन होगा।

    लखनऊ में स्कूल हाल के वर्षों में ट्रैफिक जाम का एक प्रमुख कारण रहे हैं और समस्या लगातार जटिल होती जा रही है, जिससे वीआईपी और सड़कों पर आपातकालीन आवाजाही प्रभावित हो रही है। दरअसल यह हाल प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में है।

  • कोरोना मरीजों की संख्या में एक बार फिर से हो रहा है इजाफा

    देश में नए संक्रमितों की संख्या 2035, कुल संख्या बढ़कर हुई 18,389, चार की मौत

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना के मरीजों की संख्या में एक बार फिर से इजाफा हो रहा है। देश में नए संक्रमितों की संख्या 2035 है। इसी अवधि में देश में चार मरीजों की मौत भी हुई है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी बुलेटिन के मुताबिक देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,389 हो गई है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 1,784 बढ़कर 4,41,73,335 पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान देश के 26 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई। इनमें सबसे ज्यादा मामले केरल में 578 बढ़े। इसके अलावा, हिमचाल प्रदेश में 323, दिल्ली में 271, महाराष्ट्र में 234, कर्नाटक में 151, गोवा में 83, हरियाणा में 80, उत्तर प्रदेश में 69, तमिलनाडु में 59, पंजाब में 41, छत्तीसगढ़ में 29, चंडीगढ़ में 25, केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 21, ओडिशा में 18, पुड्डुचेरी में 17, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 14-14, आन्ध्र प्रदेश और लद्दाख में 13-13, बिहार और झारखंड में पांच-पांच, मध्य प्रदेश में दो, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और सिक्किम में क्रमशः एक-एक सक्रिय मामले बढ़े हैं।

  • पंचर, वेल्डिंग की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

    बिजनौर। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के चौहाडवाला में टायर, पंचर व वेल्डिंग की दुकान में अचानक आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग के चलते दुकान में रखा हवा भरने का सिलेंडर फट गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी और लाखों रुपए का नुकसान हो चुका था।

    अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मीरापुर निवासी आरिफ की चौहाडवाला में साइकिल पंचर और वेल्डिंग की दुकान है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम आरिफ एक बाइक का टायर खोलकर उसके रिम की वेल्डिंग कर रहा था। तभी अचानक गैस सिलेंडर लीक होने से वहां रखे सामान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर बाद दुकान में रखा हवा भरने वाला सिलेंडर फट गया। आग लगने की सूचना पर पहुंचे आसपास के दर्जनों लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा साइकिल का सामान, टायर पंचर का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना के बावजूद दमकल विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।

  • पुरानी पेंशन बहाली के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष का एलान

    शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

    पेंशन शंखनाद रैली के बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

    पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने चलाया जन जागरूकता अभियान

    बिजनौर। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बिजनौर के शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों ने मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया। मोर्चा के जिला संयोजक देशराज सिंह व शूरवीर सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। मोर्चा के जिला संयोजक सुधाकर चौधरी, जय प्रकाश पाल व पंकज कटारिया ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करें नहीं तो सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे।

    मोर्चा के जिला संयोजक गजेन्द्र सिंह व डा० मुकेश कुमार ने सरकार को आगाह किया कि पुरानी पेंशन बहाल करें, अन्यथा शिक्षकों, कर्मचारियों को सड़क पर उतरना पड़ेगा। मोर्चा के जिला संयोजक राकेश शर्मा व हीरेन्द्र कुमार गयूर आशिफ ने प्रधानमन्त्री से देश के 70 लाख एनपीएस कर्मचारियों के साथ न्याय करने की अपील की। मोर्चा के संयोजक मेहर सिंह, लोकेन्द्र त्यागी, तनवीर अहमद व ललित कुमार ने मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश से पुरानी पेंशन को लेकर पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र की याद दिलाई और पुरानी पेंशन बहाल करने को कहा।

    पुरानी पेंशन बहाली शंखनाद रैली नुमाईश ग्राउण्ड होकर जजी चौक-शक्ति चौक-पोस्ट ऑफिस-विकास भवन को होते हुये जिलाधिकारी कार्यालय तक हजारों कर्मचारियों की उपस्थिति में पुरानी पेंशन जिन्दाबाद के नारों के साथ आगे बढ़ी। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, जनपद बिजनौर के संयोजक मंडल के सदस्यों ने पेशन बहाली के लिये जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमन्त्री तथा मुख्यमन्त्री को संबोधित ज्ञापन दिया। पेंशन शंखनाद रैली में विभिन्न संगठनों के लगभग 15 प्रदेश अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया।

  • वारदात को अंजाम देने में शामिल तीनों आरोपी सगे साले

    गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

    अंतर्जातीय प्रेम विवाह की रंजिश में साले ने जीजा को गोली मारी

    बिजनौर। अंतर्जातीय प्रेम विवाह की रंजिश के चलते साले ने जीजा को गोली मार दी। रेडीमेड कपड़े के थोक व्यापारी जीजा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने वाले तीन सगे सालों में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो की तलाश की जा रही है। मामला हल्दौर के मोहल्ला रईसान का है।

    गांव खैराबाद के मानवेंद्र चौहान पुत्र अशोक कुमार की हल्दौर के मोहल्ला रईसान में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। उसका छोटा भाई शीतल कुमार भी रेडीमेड कपड़ों का थोक व्यापारी है और जगह-जगह घूमकर कपड़ों की आपूर्ति दुकानों पर करता है।

    बताया गया है कि रविवार दोपहर करीब एक बजे शीतल चौहान (30) गांव से खाना लेकर मानवेंद्र की दुकान पर आया और वहीं पर बैठ गया। इसी दौरान बाइक सवार दूसरे समुदाय के तीन युवक आए। एक आरोपी ने शीतल पर गोली चला दी, जबकि दूसरा आरोपी बाइक को स्टार्ट करके और तीसरा वहीं खड़ा रहा। तीनों आरोपी आपस में सगे भाई बताए गए हैं। इधर शीतल कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली के छर्रे गले के ऊपर ठुड्डी, चेहरे और बाएं हाथ पर लगे हैं।

    सूचना मिलते ही सीओ सिटी अनिल कुमार और हल्दौर थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से जानकारी ली। साथ ही घटनास्थल का भी मौका मुआयना किया। घायल के भाई मानवेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने शाहवेज, परवेज और शुहेब पुत्रगण इस्माइल निवासी हल्दौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शाहवेज को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके दोनों फरार भाइयों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि शाहवेज ने ही गोली चलाई थी। हल्दौर थानाध्यक्ष उदय प्रताप ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    शादी के साथ ही शुरू हो गई रंजिश~
    थोक व्यापारी शीतल ने करीब तीन साल पहले दूसरे समुदाय की नरगिस उर्फ नेहा से कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। उनके दो साल का बेटा भी है। पत्नी भी अपनी ससुराल में खुशी से रह रही है। दूसरी ओर प्रेम विवाह की वजह से युवती के परिवार वाले तभी से रंजिश रख रहे थे।

    पीड़ित ने तीन साल पहले आरोपियों की बहन से प्रेम विवाह किया था, इसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया। तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो की तलाश में पुलिस जुटी है- अनिल कुमार, सीओ सिटी

  • मंडावर व बिजनौर में क्षेत्रीय समागम और साध संगत

    बिजनौर। आगामी दिनांक 8 अप्रैल दिन शनिवार को बरेली जोन 58 ए के जोनल इंचार्ज संजीव अग्रवाल बिजनौर में पधार रहे हैं। संत निरंकारी मंडल ब्रांच बिजनौर के संयोजक महात्मा बाबूराम निरंकारी व मीडिया प्रभारी भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जोनल इंचार्ज की हुजूरी में मंडावर क्षेत्र के ग्राम इनामपुरा में छड़ी जाहर दीवान निकट रविदास मंदिर में शाम को 4:00 से 6:00 तक एक विशाल क्षेत्रीय समागम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी संत महापुरुष से समय से पहुंचकर सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम रहमतों के पात्र बनने की अपील की।

    संत निरंकारी मंडल ब्रांच बिजनौर के संयोजक महात्मा बाबूराम निरंकारी

    इसके अलावा दिनांक 9 अप्रैल दिन रविवार को जोनल इंचार्ज संजीव अग्रवाल की हुजूरी में बिजनौर में स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन पर एक साध संगत का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 2:00 से जिला बिजनौर के संत निरंकारी मंडल के सभी ब्रांच के मुखिया संचालकों व अकाउंट~दो की एक मीटिंग है।

    मीडिया प्रभारी भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार
  • सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है बीडीडीएस व एएसचेक टीम: एडीजी विनोद कुमार सिंह

    07 बीडीडीएस (बम डिस्पोजल तथा डिटेक्शन स्क्वाड) तथा 02 नवीन एएसचेक (एण्टी सेबोटॉज चेक) टीमों को औपचारिक रूप से किया गया फ्लैग ऑफ

    लखनऊ। अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) विनोद कुमार सिंह द्वारा सुरक्षा मुख्यालय परिसर से 07 बीडीडीएस (बम डिस्पोजल तथा डिटेक्शन स्क्वाड) तथा 02 नवीन एएसचेक (एण्टी सेबोटॉज चेक) टीमों को औपचारिक रूप से फ्लैग ऑफ किया गया।

    महत्वपूर्ण स्थलों, व्यक्तियों तथा वृहद आयोजन स्थलों की निरापद सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग हेतु बीडीडीएस तथा एएसचेक टीम अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन टीमों का कार्य सम्पूर्ण स्थल की गहन जांच कर किसी छिपाए गए विस्फोटक पदार्थ का पता लगाना तथा मिलने पर उसे निष्क्रिय करना है।

    1987 के दौरान हुआ 05 बीडीडीएस का गठन~ अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में सर्वप्रथम वर्ष 1987 के दौरान 05 बीडीडीएस का गठन किया गया था। समय के साथ बढ़ती चुनौतियों के दृष्टिगत इनमें अंतिम विस्तार वर्ष 2010 में किया गया था। तब से अभी तक प्रदेश में 26 बीडीडीएस तथा 61 एएस चेक टीमें कार्यरत थीं।

    उत्तर प्रदेश की वर्तमान सुरक्षा सम्बन्धी चुनौतियों तथा अतिविशिष्ट / विशिष्ट महानुभावों के निरंतर भ्रमण कार्यक्रमों के दृष्टिगत 05 नवीन बीडीडीएस तथा 10 एएस चेक टीमों के गठन हेतु प्रस्ताव सुरक्षा विभाग द्वारा तैयार कराकर पुलिस मुख्यालय के माध्यम से वर्ष 2021 में उ.प्र. शासन को प्रेषित किया गया था।

    उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उपरोक्त टीमों के गठन को औपचारिक स्वीकृति प्रदान करते हुए इन टीमों के उपकरणों के क्रय हेतु वित्तीय स्वीकृति निर्गत की गयी, जिसके पश्चात सुरक्षा विभाग द्वारा इन टीमों के लिये अत्याधुनिक उपकरणों का क्रय किया गया।

    जनशक्ति चिन्हित कर महत्वपूर्ण स्थलों पर तैनाती~ उपरोक्त टीमों की जनशक्ति चिन्हित कर एनएसजी मनेसर, हरियाणा तथा सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेन्टर, पुणे से प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण कराया गया। इन 05 नवीन बीडीडीएस को सचिवालय संकुल, उच्च न्यायालय लखनऊ, उच्च न्यायालय इलाहाबाद, कमिश्नरेट वाराणसी तथा 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा में व्यवस्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त श्री रामजन्म भूमि परिसर, अयोध्या हेतु 02 समर्पित बीडीडीएस को भी विशेष ब्रीफिंग कर सुरक्षा मुख्यालय उप्र लखनऊ से रवाना किया गया।

    श्री रामजन्म भूमि परिसर, अयोध्या में नियमित चेकिंग हेतु जनपद स्तर से 02 नवीन गठित एएस चेक टीमों को भी प्रशिक्षणोपरान्त जनपद अयोध्या हेतु भेजा गया।

    अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा द्वारा अवगत कराया गया कि बीडीडीएस का अभिन्न अंग डॉग स्क्वायड होता है। पूर्व में बीडीडीएस के संचरण हेतु नॉन ए. एसी बसें उपलब्ध थी, जिस कारण श्वानों को संचरण में समस्या होती थी। विगत 02 वर्षो में सुरक्षा विभाग द्वारा किये गये प्रयासों तथा शासन की स्वीकृति के पश्चात वर्तमान में सभी 31 बीडीडीएस टीमों के संचरण हेतु नवीन ए. एसी बसें उपलब्ध है ।

    इस अवसर पर विनोद कुमार सिंह द्वारा पुलिस मुख्यालय तथा उत्तर प्रदेश शासन का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश का धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिनके नेतृत्व में सुरक्षा विभाग द्वारा इस एतिहासिक लक्ष्य की पूर्ति की जा सकी।

  • तीन तस्कर गिरफ्तार कर करोड़ों रुपए के दो रेड सैंड बोआ सांप बरामद। बिजनौर वन विभाग की टीम को मिली बड़ी कामयाबी। सांप को करोड़ों रुपए में बेचने की फिराक में थे तस्कर

    दुर्लभ प्रजाति के रेड सेंड बोआ सांप की तस्करी का खुलासा। वन विभाग की टीम ने पकड़े तीन तस्कर।

    बिजनौर। वन विभाग की टीम ने रेड सेंड बोआ नाम के दुर्लभ प्रजाति के सांप की तस्करी का खुलासा किया है। सांप सहित तीन तस्कर पकड़े गए हैं। तस्कर सांप को करोड़ों रुपए में बेचने की फिराक में थे। आरोपियों के पास से रेड सैंड बोआ नाम के दो सांपों को बरामद कर तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजने की कवायद शुरू कर दी है।

    वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर स्योहारा मुरादाबाद रोड पर बेशकीमती सांप को बेचने की फिराक में हैं। वन विभाग ने टीम गठित कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। देहाती भाषा में इसे दोमुहा सांप के नाम से भी जाना जाता है। सांप दुर्लभ प्रजाति का है, जो राजस्थान में मिलता है। वन विभाग की टीम ने बेशकीमती दो सांप तीन तस्करों के पास से बरामद किए। तकरीबन एक साँप की औसतन लंबाई 4 फुट 5 इंच, वजन 5 किलो के आसपास है।

    इस मामले में वन विभाग के एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर स्योहारा मुरादाबाद रोड से तीन तस्करों को रेड सेंड बोआ सांप के साथ छापेमारी कर पकड़ लिया है। इनके कब्जे दो जीवित रेड सेंड बोआ सांप बरामद किए हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए तस्करों के नाम चांद बाबू, नूर हसन निवासी मुरादाबाद और स्योहारा बिजनौर निवासी अली बताए गए हैं।

  • गुल फाउंडेशन द्वारा मदद की मुहिम जारी

    गरीब जरूरतमंदों को एक महीने के राशन के साथ ही दिए नए कपड़े

    गरीब जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा खड़ी रहेंगी: गुलेराना सईद

    लखनऊ। गुल फाउंडेशन द्वारा मदद की मुहिम जारी है।रमजान के मौके पर हर जरूरतमंद के घर खुशियां बांटने का काम गुल फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में खुर्रम नगर में गरीब जरूरतमंदों को एक महीने का राशन और नए कपड़े वितरित किए गए।

    इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद अफ़ज़ल, आमिर, मोहम्मद आदिल मौजूद थे। संस्था द्वारा इससे पहले भी चौक और गोमती नगर में भी राशन किट का वितरण किया जा चुका है।

    राशन किट में आटा, चावल, दाल, मसाले, रिफाइंड तेल व कई अन्य जरूरत का सामान था।जरूरतमंद ईद अच्छे से मना सकें, इसलिए ईद का सारा सामान दिया गया।

    गुल फाउंडेशन की अध्यक्ष गुलेराना सईद ने कहा कि जब से उन्होंने गुल फाउंडेशन की नींव डाली है, उसी समय प्रण लिया कि वह गरीब जरूरतमंदों के लिए हमेशा खड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और गरीब बच्चों को शिक्षित करने का काम गुल फाउंडेशन ऐसे ही निरंतर करता रहेगा। गुल फाउंडेशन की ओर से पूरे रमजान लखनऊ के अलग-अलग जगह पर जाकर “रमजान किट” का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर गुल फाउंडेशन की सीमा खान, जोया, शुभ्रा सक्सेना, परवीन अख्तर, अमीर आदि मौजूद रहीं।

  • साहित्य के क्षेत्र में डाक विभाग की विभूतियों का योगदान अहम् – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

    साहित्य और चिट्ठियों दोनों का ही संवेदनाओं से अटूट रिश्ता – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

    उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में ‘उपनिधि’ पत्रिका के डाक विभाग की साहित्यिक विभूतियां विशेषांक का लोकार्पण

    लखनऊ। ज्ञान गरिमा सेवा न्यास के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में ‘उपनिधि’ पत्रिका के डाक विभाग की साहित्यिक विभूतियां विशेषांक एवं गौरीशंकर वैश्य विनम्र की बाल पुस्तक “फुर्र फुर्र” का लोकार्पण, कवि सम्मान एवं काव्य संगम समारोह का आयोजन किया गया। पत्रिका व पुस्तक का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के पूर्व चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा, वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव, समाज कल्याण विभाग के निदेशक पवन कुमार, संयुक्त आयुक्त जीएसटी पंकज के. सिंह और सम्पादक सुबोध कुमार दुबे ने किया। इस अवसर पर डाक विभाग से जुड़े साहित्यकारों और उनके परिजनों को सम्मानित भी किया गया।

    बतौर मुख्य अतिथि पूर्व चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि डाक विभाग का जनसरोकारों से अटूट नाता है। डाक विभाग के तमाम अधिकारी -कर्मचारी साहित्य सृजन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।  ‘उपनिधि’ पत्रिका ने डाक विभाग की साहित्यिक विभूतियों पर विशेषांक प्रकाशित कर महनीय कार्य किया है। डाक कर्मियों के साहित्य का राष्ट्रीय स्तर पर भी एक संकलन लाए जाने की आवश्यकता है।

    चर्चित साहित्यकार एवं वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि साहित्य और सृजन के क्षेत्र में डाक विभाग की विभूतियों का योगदान अहम् है। साहित्य और चिट्ठियों दोनों का ही संवेदनाओं से अटूट रिश्ता है। यही कारण है कि साहित्य, कला, संस्कृति की तमाम मशहूर शख्सियतें डाक विभाग की गोद में अपनी काया का विस्तार पाने में सफल रहीं। आज़ादी के अमृत काल में डाक टिकटों के माध्यम से साहित्यिक विभूतियों और सांस्कृतिक विरासत से युवा पीढ़ी को जोड़ने में डाक विभाग की अहम भूमिका है। पत्र-लेखन के माध्यम से भी डाक विभाग ने साहित्य को नए आयाम दिए। श्री यादव ने कहा कि देश की संचार व्यवस्था के साथ सामाजिक व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, साहित्य, कला और संस्कृति के प्रसार और स्वाधीनता आंदोलन में भी डाक विभाग की अहम भूमिका रही है। जिस प्रकार से डाक विभाग देश भर के लोगों को जोड़ने का कार्य करता है, उसी प्रकार साहित्य भी संवेदना और संवाद के वाहक के रूप में लोगों को जोड़ने का कार्य करता है। साहित्य और प्रशासन दोनों ही पत्रों के बिना अधूरे हैं। इन पत्रों में छुपा मर्म कई बार नई राह दिखाता है। 
     

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश शासन में निदेशक समाज कल्याण पवन कुमार ने कहा कि डाक सेवाएँ आम जन से जुड़ी हुई हैं। पत्रों के माध्यम से न सिर्फ संवाद होता है बल्कि लोगों की कई समस्याओं का निस्तारण भी होता है। डाक विभाग की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। उन्होंने डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रहे शमशुर्रहमान फारूकी की स्मृतियों को ताजा करते हुए बताया कि उन्होंने उनकी पहली पुस्तक पर आशीर्वचन स्वरूप प्राक्कथन लिखा था।

    ज्ञान गरिमा सेवा न्यास अध्यक्ष सुबोध कुमार दुबे ने बताया कि उपनिधि पत्रिका ने अपने 24 वर्षों के सफर में तमाम महत्वपूर्ण विषयों पर अंक प्रकाशित किये। “उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल की साहित्यिक विभूतियाँ” विशेषांक में स्मरण खंड के तहत कृष्ण बिहारी नूर, पद्मश्री शम्सुर्रहमान फ़ारूक़ी, डॉ. रामाश्रय सविता, राम देव लाल विभोर तो प्रेरणा खंड में सेवानिवृत्त हो चुके दयानंद जड़िया, राम किशोर तिवारी, ज्योति शेखर, गौरीशंकर वैश्य विनम्र और संभावना खंड के तहत वर्तमान में सेवारत पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव, अखंड प्रताप सिंह इत्यादि के साहित्यिक कृतित्व को सहेजा गया है।     

    कार्यक्रम के अंत में कवि सम्मान एवं काव्य संगम समारोह का भी आयोजन किया गया। तमाम कवियों ने अपनी रचनाओं से समा बांधा और श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया। संचालन राम किशोर तिवारी ने किया। इस दौरान  शुभम दुबे, विनोद सिंह, आकाश सिंह, श्रीकांत पाल, संदीप यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

  • जसपुर जोन के जोनल इंचार्ज राज कपूर ने गुरु गद्दी से किया साध संगत को निहाल

    सत्संग से ही प्राप्त होते हैं सारे सुख। सत्संग की महिमा बहुत ही अपरंपार। सत्संग से ही हमें मिलती है मनुष्य योनि से मुक्ति।

    बिजनौर। संत निरंकारी मंडल ब्रांच बिजनौर के तत्वाधान में स्थानीय सत्संग भवन पर एक विशाल साध संगत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिशन के संतो महापुरुषों व बाल सेवा दल के छोटे-छोटे बच्चों ने अपने अपने आध्यात्मिक विचार व सुंदर भजन प्रस्तुत कर समा बांध दिया, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

    जसपुर जोन के जोनल इंचार्ज राज कपूर ने गुरु गद्दी से साध संगत को निहाल करते हुए कहा कि हमें हमेशा निरंकार परमात्मा का शुक्रिया अदा करना चाहिए क्योंकि हम परमात्मा से गिले-शिकवे तो बहुत करते हैं लेकिन उनका शुक्रिया अदा नहीं करते हैं। जब हम हर हाल में शुक्र मनाते हैं तो परमात्मा हमारी झोली खुशियों से भर देते हैं। सत्संग सब सुखों की खान है। हमें सारे सुख सत्संग से ही प्राप्त होते हैं। सत्संग की महिमा बहुत ही अपरंपार है क्योंकि सत्संग के लिए देवी देवता भी तरसते हैं। सत्संग से ही हमें मनुष्य योनि से मुक्ति मिलती है। जो गुरु की सेवा करते हैं गुरु उनकी सारी मनोकामना पूर्ण कर देते हैं और हमें मुक्त करा कर मोक्ष प्रदान कर देते हैं। यह मोक्ष हमें सद्गुरु की कृपा से प्राप्त होता है।

    जोनल इंचार्ज ने कहा कि सद्गुरु ही इस जग का दाता जो चाहे वह कर सकता है। पत्थर भी यदि छू ले चरण भवसागर तर सकता है। जिस मन में निरंकार बसा है वह मन मंजिल पाएगा, जिसमें निरंकार नहीं बसा है वह मन ठोकर खाएगा। कोई तन दुखी कोई मन दुखी कोई धन से है उदास। थोड़े-थोड़े सभी दुखी सुखीराम के दास। अर्थात जो राम के मानने वाले होते हैं वह कभी भी दुखी नहीं होते क्योंकि जिसके पास राम रतन धन है, वह बहुत ही धनवान है उसे फिर किसी चीज की कमी नहीं रहती। राम रतन धन जितना बांटो, उतना बढ़ता जाता है। हमें आपस में बहुत ही प्यार के साथ रहना चाहिए क्योंकि प्यार सजाता है गुलशन को और नफरत वीरान करे। आत्मा अजर अमर है आत्मा का पति परमात्मा है और परमात्मा की जानकारी हमें सद्गुरु के माध्यम से मिलती है। आज समय की रहबर सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज हमारा सर्वथा कल्याण कर रही हैं। वह हमें रूहानियत और इंसानियत संग संग का पैगाम दे रही हैं, क्योंकि नर सेवा नारायण सेवा। निरंकारी मिशन सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेता है और अपना बहुमूल्य योगदान देता है। चाहे वह रक्तदान शिविर हो,बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र हो या अन्य कार्य, सभी में बढ़-चढ़कर भाग लेता है। निरंकारी मिशन एक बहुत ही बड़ा मिशन है। यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि हम निरंकारी मिशन में हैं। सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज आज जो ब्रह्म ज्ञान हमें प्रदान कर रही हैं, वह बहुत ही उच्च कोटि का है। कहते हैं कि ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति के बाद हमारे सारे भ्रम मिट जाते हैं और हम भक्ति में लीन हो जाते हैं।

    महात्मा कृपाल सिंह त्यागी के संचालन में हुई साध संगत में संयोजक बाबूराम निरंकारी, संचालक विनोद कुमार एडवोकेट, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार, शिक्षक आदित्य सोनू, डीके सागर, विवेक, हरपाल सिंह, आशु जसपुर, रूपल चौधरी, दीपू चौधरी, दीपक शर्मा, दीपक खेड़की, अजय कुमार, आशु गोपालपुर, बृजेश एडवोकेट, आशीष गोलू, राजवीर सिंह, मदन पाल सिंह, तरल सिंह मिन्हास, रूपल मिन्हास, गरिमा श्रीवास्तव, पीयूष मलिक, महिला सेवा दल शिक्षिका कलावती, दीपा, प्रियांशी, पारुल, गीता, संध्या, कल्पना, श्वेता, नेहा, पुष्पा, सुरेंद्र पाल लकी, डॉक्टर देवेंद्र कुमार, अंजलि, अक्षय सागर, जिया, कविता, मनोज, आकांक्षा, शीला, बबीता, नेमीशरण, गौतम, नरेश, सुनीता आदि सहित निरंकारी मिशन के अनेक अन्य उपस्थित रहे।

    साध संगत के बाद वन विभाग से सेवानिवृत्त सरिता श्रीवास्तव व उनके पति अशोक कुमार व परिवार वालों ने बहुत ही सुंदर ढंग से विशाल लंगर का आयोजन कराया। इस दौरान सेवा दल के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। उन्होंने पूरी व्यवस्था को बखूबी संभाला। इसमें सेवादल के संचालक विनोद कुमार एडवोकेट का भरपूर योगदान रहा।

  • केस 1. बकायदा अर्थी सजाकर शमशान ले जाते हैं शराब निर्माण का सामान। चिता जलाकर बनाते हैं शराब।

    केस 2. सायरन बजाती एंबुलेंस को नहीं रोकती पुलिस। बीमार बन कर लेटी रहती है महिला तस्कर।

    कहीं एंबुलेंस से स्मग्लिंग तो कहीं चिता पर शमशान में बन रही शराब

    नई दिल्ली। अवैध शराब निर्माण और तस्करी करने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। कहीं शराब निर्माण का सामान बकायदा अर्थी सजाकर शमशान ले जाया जा रहा है तो कहीं एंबुलेंस की आड़ में शराब तस्करी हो रही है। बिहार और उत्तराखंड पुलिस ने ऐसे दो अलग अलग हैरतअंगेज मामलों का पर्दाफाश किया है।

    केस 1. पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में शराब बनाने की सनसनीखेज रणनीति का खुलासा पुलिस ने किया है। मुजफ्फरपुर में सदर थाना पुलिस गुप्त सूचना पर एक शमशान में पहुंची तो दंग रह गई। शमशान में चिता जला रहे लोग भागने लगे। पास जाने पर पता चला किसी से दूर से लोग जिसे चिता समझ रहे थे, वह शराब की भट्टी थी। माफिया चिता की आड़ में नशे की दवा तैयार कर रहे थे। मामला सदर थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता श्मशान घाट की है।

    रोज विधि विधान के साथ लेकर जाते हैं लाश और पूरी रात रहते हैं शमशान में

    पुलिस को 29 मार्च को गुप्त सूचना मिली कि शमशान में कुछ निश्चित लोग रोज विधि विधान के साथ लाश लेकर जाते हैं और पूरी रात वहीं रहते हैं। पुलिस को किसी साजिश की आशंका हुई। शराब की भट्टी से अनजान पुलिस दल बल के साथ शमशान में पहुंची तो लोग भागने लगे। पास जाने पर पता चला शराब माफिया शमशान का उपयोग दारू भट्टी के रूप में कर रहे हैं। पुलिस ने तत्काल मौके से शराब बनाने के सामानों को जब्त कर लिया। अगले दिन में फिर से सदर थाना पुलिस शमशान पहुंची और भारी मात्रा में छिपाई गई तैयार देसी शराब और उसकी सामग्री बरामद की गई। सदर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि लोगों को चकमा देकर माफिया देसी शराब बना रहे थे। मौके से दो गैस सिलेंडर, चूल्हा, स्टीम बर्तन, पाइप, घोल जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि किसी को शक नहीं हो इसलिए माफिया चिता की शक्ल में शराब बनाने की सामग्री ले जाते थे और अपना धंधा चलाते थे। पुलिस आस-पास के गांव में छापेमारी कर रही है। गांव से कई लोग फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कारोबारियों को चिन्हित कर लिया है।

    केस 2. उत्तराखंड में भी रानीपोखरी थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जोकि एंबुलेंस की आड़ में शराब तस्करी कर रहा था। एंबुलेंस में महिला को लिटाकर ले जाया जा रहा था। जब एंबुलेंस की चेकिंग की गई तो उसमें 20 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने महिला सहित चार को गिरफ्तार कर लिया है।

    सायरन बजाते हुए पहुंची एंबुलेंस को रोका तो हुआ खुलासा

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि 30 मार्च की रात को रानीपोखरी के थानाध्यक्ष शिशुपाल राणा पुलिस पार्टी सहित वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एंबुलेंस सायरन बजाते हुए पहुंची। एंबुलेंस को रुकने का इशारा कर बिना वजह सायरन बजाने का कारण पूछा तो चालक पुलिस को देख घबरा गया। एंबुलेंस की चेकिंग की गई तो उसमें से एक महिला लेटी हुई दिखी, जोकि संदिग्ध लग रही थी। एंबुलेंस की तलाशी के दौरान उसमें से 20 पेटी शराब बरामद हुई। शराब देहरादून से ऋषिकेश ले जाई जा रही थी।

    पुलिस से बचने को एंबुलेंस का इस्तेमाल

    आरोपितों की पहचान रवीना भटनागर निवासी कुमारवाड़ा आदर्श ग्राम ऋषिकेश, अभिषेक निवासी वाल्मीकि बस्ती रेलवे रोड ऋषिकेश, प्रिंस निवासी बापूग्राम ऋषिकेश और सनी निवासी वीरभद्र ऋषिकेश के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रानीपोखरी शिशुपाल राणा ने बताया कि आरोपित रवीना भटनागर के खिलाफ पहले भी शराब तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह लंबे समय से शराब तस्करी के धंधे से जुड़े हुए हैं। एंबुलेंस को पुलिस बहुत कम रोकती है, इसलिए उन्होंने एंबुलेंस का सहारा लिया था।

    पहले गांजे की तस्करी करती थी रवीना

    बताया जा रहा है कि महिला रवीना की पहले अपनी एंबुलेंस थी, जिससे वह गांजे की तस्करी करती थी। कुछ लोगों ने उसे गांजा तस्करी में पकड़ा और एंबुलेंस तोड़ दी। इसके बाद उसने एंबुलेंस चालक अभिषेक से संपर्क किया, और उसकी एंबुलेंस से शराब तस्करी शुरू करने की योजना बनाई।

  • ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल नहटौर के कक्षा नर्सरी से कक्षा 9वीं व कक्षा 11वीं तक सत्र 2022-23 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    कठिन परिश्रम करने वाले बच्चों को अवश्य मिलती है सफलता: लीना सिंघल

    बिजनौर। ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल नहटौर के कक्षा नर्सरी से कक्षा 9वीं व कक्षा 11वीं तक सत्र 2022-23 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इसके अंतर्गत बच्चों को उनकी अगली कक्षा में प्रोन्नति दी गयी। स्कूल में आयोजत कार्यक्रम के अंतर्गत मेधावी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नगर पालिका धामपुर की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती लीना सिंघल ने कहा कि ये आवश्यक नहीं कि सभी बच्चे पढ़ाई में एक समान कौशल रखें। इसलिए जिसका भी जो पक्ष मजबूत है, उसे उसको अपने शिक्षकों एवं अभिभावकों आदि की सहायता से पहचानकर उसकी सही दिशा में प्रयास करना चाहिए। कठिन परिश्रम ही सफलता की पूंजी है, जो बच्चे कठिन परिश्रम करते हैं, उनको सफलता अवश्य मिलती है।

    ऑक्सफोर्ड स्कूल के वार्षिक परीक्षाफल घोषित होने के दौरान कार्यक्रम में स्टाफ व बच्चे

    कक्षा नर्सरी से प्रत्यक्ष, इवान, अलीफा, दिव्यांशी, अंश, कनक, दिशा, मौ0 अर्श, हर्ष, मौ0 मूसा, रिया, अलीफा, अपूर्वा, अब्दुल्लाह। कक्षा एलकेजी से रूची, अनिका, सोफिया, दक्ष, उम्मेइमान, अक्षित, इंजिला, आयुष, आयरा, डोली, एंजिल, सानवी, मौ साद, सिमरन, भव्य। कक्षा यूकेजी से हया, राघव, जानवी, वेदांश, अलिजा, अक्षित, दृष्टि, परिधि, आरिश, अरहान, मौ जाका, अब्दुल्लाह, शिवन्या, हर्षल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 1 “अ’ से अभय, अवनी, शानवी। कक्षा 1 “ब’ से सबिका, अनन्या, उपासना। कक्षा 2 “अ’ अनन्या, हुमैरा, मानवी। कक्षा 2 “ब’ से दिव्यांक, अलिफा, मौ0 रय्यान। कक्षा 3 “अ’ अर्थव, काव्या, कार्तिक, निलांश। कक्षा 3 “ब’ विवान, गुंजन, दीक्षा। कक्षा 4 “अ’ से मानवी, शौर्य, आरव। कक्षा 4 “ब’ उत्कर्ष, अरनव, विख्यात, शुभ। कक्षा 5 “अ’ रितिका, आध्या, सृष्टि। कक्षा 5 “ब’ मानव, बरिरा, देव। कक्षा 6 “अ’ से यशी, रीत, मानवी। कक्षा 6 “ब’ मान्या, गतिक, लक्ष्य। कक्षा 7 “अ’ से जौहरा, वैभव, मौ0 जै़द। कक्षा 7 “ब’ स्नेहा, वंशिका, पायल। कक्षा 8 “अ’ वैभव, परी, अभिनव। कक्षा 8 “ब’ से सोबान, तपस्वनी, दक्ष। कक्षा 9 “अ’ प्रिंस, उदित, सना। कक्षा 9 “ब’ से वंशिका, इशिता, शगुन। कक्षा 11 (पीसीएम) से साहिल, अभय, आयुष। कक्षा 11 (पीसीबी) से अनु, इल्मा, प्राची तथा कक्षा 11 (कॉमर्स) से अरीबा, खुशी, कनिष्क ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका धामपुर की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती लीना सिंघल, स्कूल प्रधानाचार्य इदरीस अहमद तथा जूनियर विंग कॉर्डिनेटर तब्बसुम जै़दी ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को अंकपत्र, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न आदि देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में स्कूल अध्यापक अमित शर्मा, महबूब आलम, अनुज कुमार, मोनोजीत विश्वास, सचिन कुमार, रणवीर सिंह, योगराज सिंह, कपिल देव शर्मा, त्रिमोहन गंगोत्री, फरज़ाना खातून, ललित कुमार, चारू सिंह, नेहा मेहरोत्रा, क्षितिज चौधरी, नवनीत चौधरी, निशात मिर्जा, पूनम मेहरोत्रा, अंजली रानी, अर्चना शर्मा, उज़मा परवीन, प्रीति रानी, नाज़िया सलमानी, अश्वनी पवार, संकेत गोयल, विवेक कुमार, मोनिका शर्मा, आरती गौड़, शाहीन परवीन, नेहा वर्मा, नेहा शर्मा आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक अश्वनी पवार ने किया।

  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जारी की अप्रैल महीने में बैंक छुट्टियों की लिस्ट

    अप्रैल महीने में कुल 15 दिन बैंक रहेंगे बंद

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर महीने बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इसी क्रम में अप्रैल महीने में पड़ने वाली बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। अप्रैल महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार पड़ने के कारण कुल 15 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। ऐसे में लोगों को बैंकों से जुड़ा जरूरी काम जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार निजी और सरकारी बैंक अप्रैल महीने में कुल 15 दिन बंद रहेंगे। गौरतलब है कि 15 दिनों की छुट्टियों में कुछ स्थानीय अवकाश हैं, बल्कि कुछ दिन पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

    1 अप्रैल 2023 – सालाना अकाउंट क्लोजिंग के कारण कुछ राज्यों को छोड़कर बैंक बंद रहेंगे
    2 अप्रैल: रविवार
    4 अप्रैल 2023 – महावीर जयंती
    5 अप्रैल 2023 – बाबू जगजीवन राम जन्मदिवस                 7 अप्रैल 2023 – गुड फ्राइडे
    8 अप्रैल – दूसरा शनिवार
    9 अप्रैल – रविवार
    14 अप्रैल 2023 – डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/तमिल नववर्ष दिवस/महा बिसुभा संक्रांति/ बोहाग बिहू/चेराओबा/बैसाखी/बैसाखी/बीजू महोत्सव/बिस्सू महोत्सव
    15 अप्रैल 2023 – विशु/बंगाली नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहू/हिमाचल दिवस 16 अप्रैल – रविवार
    18 अप्रैल 2023 – शब-ए-कद्र
    21 अप्रैल 2023 – ईद-उल-फितर (रमजान ईद)/गरिया पूजा/जुमत-उल-विदा
    22 अप्रैल 2023 – रमजान ईद (ईद-उल-फितर), दूसरा शनिवार
    23 अप्रैल – रविवार
    30 अप्रैल – रविवार

  • उधार के पांच लाख रुपए वापस मांगने पर मुकेश को गंवानी पड़ी थी अपनी जान

    मुकेश हत्याकांड: मुख्य अभियुक्त के भाई- बहन भी गिरफ्तार

    वसीम व दो अन्य लोगों के अलावा उसका भाई व बहन भी थे मुकेश हत्याकांड की प्लानिंग में शामिल

    Report by~shahid raja khan

    बिजनौर। बढ़ापुर के किराना व्यापारी मुकेश कुमार हत्याकांड में पुलिस ने दो और गिरफ्तारियां करते हुए हत्या के मुख्य अभियुक्त के भाई- बहन को गिरफ्तार कर हत्या की योजना में शामिल होने के आरोप मे उनका चालान कर दिया है।

    गौरतलब है कि गांव जमालपुर ढीकली निवासी मुकेश कुमार नगर मे थोक किराना व्यापारी था। गत 21 मार्च को वह अचानक लापता हो गया था। अगले दिन 22 मार्च को उसका शव बढ़ापुर- शाहअलीपुर मार्ग पर गगन ईट भट्टे के पास खेत में पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने घटना की जांच के 12 घंटे बाद ही स्थानीय मुहल्ला लाल सराय निवासी वसीम अहमद पुत्र तस्लीम व उसके ईट भट्टे पर काम करने वाले दो मजदूरों को गिरफ्तार मुकेश कुमार की हत्या करने के आरोप में उनका चालान कर दिया था। घटना का खुलासा करते हुए स्थानीय पुलिस ने कहा था कि हत्या के मुख्य अभियुक्त वसीम अहमद ने मृतक मुकेश कुमार से 5 लाख रुपए उधार लिए थे। रुपए वापस करने का तकादा किए जाने पर वसीम अहमद ने 21 मार्च को मुकेश कुमार को रुपए वापस करने व दावत के बहाने घर पर बुलाकर ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद उसके शव को स्विफ्ट डिजायर कार में लादकर एक खेत में फेंक आया था। पुलिस ने हत्या के मुख्य अभियुक्त वसीम व ईट भट्टे पर काम करने वाले दो मजदूरों का चालान कर दिया था। शनिवार को पुलिस ने हत्या के मुख्य अभियुक्त वसीम के छोटे भाई आमिर तथा बहन शाजिया को गिरफ्तार कर दोनों का चालान कर दिया है। आमिर व शाजिया की गिरफ्तारी के संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि मुकेश कुमार हत्याकांड में वसीम व दो अन्य लोगों के अलावा वसीम का भाई आमिर व बहन शाजिया भी हत्या की प्लानिंग में शामिल थे।

    21 मार्च को लापता कारोबारी का शव अगले दिन थाना क्षेत्र के एक गांव से मिलने के बाद पुलिस ने चंद घंटों में ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर ढिकली निवासी पूर्व ग्राम प्रधान कुंवर रामकुमार सिंह का पुत्र मुकेश कुमार नगर के मोहल्ला हरिजन बस्ती स्थित अपनी किराना दुकान बंद कर गया था। इसके बाद से वह लापता था। अगले दिन मुकेश की बाइक नकटा नदी के समीप एक नाले से बरामद होने के बाद देर शाम पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर कुरेशी के पास मुकेश का शव बरामद कर लिया था।

    अपर पुलिस अधीक्षक राम अर्ज ने विशेष रणनीति बनाते हुए पुलिस को निर्देश दिए। पुलिस ने देर रात मोहल्ला लाल सराय निवासी वसीम पुत्र तसलीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। बताया गया कि वसीम के ऊपर मुकेश का क़रीब 5 लाख रुपया बकाया था। इस कारण मुकेश व वसीम के बीच पैसों को लेकर गाली गलौज हुई थी। खिन्न होकर वसीम ने मुकेश की हत्या का प्लान तैयार कर लिया औऱ मुकेश को अपने घेर पर दावत के बहाने बुला लिया। वहीं पर भट्टे पर काम करने वाले हिसामुद्दीन पुत्र निसार निवासी ग्राम गंगोला थाना दातागंज जनपद बदायूं व हसिनुल पुत्र जैनुद्दीन निवासी ग्राम पुरैनी थाना दातागंज जनपद बदायूँ के साथ मिलकर मुकेश की हत्या कर दी। मुकेश की हत्या का खुलासा करने वाली टीम में शामिल थाना प्रभारी निरीक्षण अनुज कुमार तोमर, उपनिरीक्षक शीशपाल सिंह, ब्रजराज सिंह, हेड कॉन्स्टेबल सोबरन, दीनदयाल, सुमित पंवार, गौरव पुंडीर, चिंटू कुमार आदि की फौरी कार्रवाई की सभी ने तारीफ की।

  • पांच आईएएस, 13 पीसीएस और 13 आईपीएस अफसरों के तबादले

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को पांच आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को बांदा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। आईएएस कृष्ण कुमार को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद नियुक्त किया गया है। इसी तरह आईएएस दिव्य प्रकाश गिरि को स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव के पद पर तैनाती दी गई है।आईएएस संयुक्ता समद्दार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का आयुक्त नियुक्त किया गया है। आईएएस आनंद कुमार को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद बनाया गया है। इसके साथ ही पीसीएस अफसरों के भी तबादले किए गए हैं।

    आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल

    पीसीएस अफसरों की सूची:

    – राकेश सिंह एडीएम वित्त बाराबंकी से एडीएम प्रशासन रायबरेली।
    – अरुण कुमार सिंह ओएसडी एलडीए से एडीएम वित्त बाराबंकी।
    – शमशाद हुसैन मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर से अपर आयुक्त मेरठ।
    – शैलेंद्र मिश्रा एडीएम वित्त भदोही से मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर।
    – वीरेंद्र मौर्य सिटी मजिस्ट्रेट जालौन से एडीएम वित्त भदोही।
    – रामप्रकाश एसडीएम आगरा से सिटी मजिस्ट्रेट जालौन।
    – अनूप कुमार सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर से एडीएम सिटी आगरा।
    – मंगलेश दुबे एसडीएम बलरामपुर से सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर।
    – देवेंद्र प्रताप सिंह अपर आयुक्त सहारनपुर से एडीएम वित्त बलिया।
    – जयनाथ मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) गोंडा से उप निदेशक दिव्यांगजन निदेशालय लखनऊ।
    – महेश प्रकाश एसडीएम अम्बेडकरनगर से सीआरओ गोंडा।
    – नीता यादव सीआरओ बस्ती से कमांडेंट नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ।
    – ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी एसडीएम बहराइच से सीआरओ बस्ती।

    प्रदेश में 13 आईपीएस अफसरों के भी तबादले किए गए हैं~

  • नीता शर्मा ब्लैक ड्रेस पहनकर पुणे एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई,

    31 मार्च को, और नीता इस ड्रेस में अति सुंदर लग रही हैं, दर्शकों का मानना है कि नीता अपने नये प्रॉजेक्ट के लिये पुणे आई हैं, पर हमारे सूत्रों के मुताबिक़ ऐसा कुछ नहीं है। आएदिन सेलिब्रिटी जब भी कहीं जाते हैं तो बहुत ही यूनिक लगते हैं पर नीता बहुत ही साधारण ड्रेस में दिखाई दी और सिंपल भी, इनका यही लुक लोगों को बहुत पसंद आता है।

    Nita Shrma Bollywood actress. ब्लैक ड्रेस पहनकर पुणे एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई,

    31 मार्च को, और नीता इस ड्रेस में अति सुंदर लग रही है, दर्शाकों का मानना है कि नीता अपने नये प्रॉजेक्ट के लिये पुणे आई है, पर हमारे सूत्रों के मुताबिक़ ऐसा कुछ नहीं है, आएदिन सेलिब्रिटी जब भी कही जाते हैं तो बहुत ही यूनिक लगते हैं, पर नीता बहुत ही साधारण ड्रेस में दिखाई दी और सिंपल भी, इनका यही लुक लोगों को बहुत पसंद आता है. Nita Shrma एक भारतीय मॉडल, सोशल मीडिया प्रभावकार और अभिनेत्री हैं, जो 2020 से मनोरंजन की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने टिकटॉक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से लोकप्रियता हासिल की। नीता शर्मा के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हालाँकि, यह एक टिकटॉक पोस्ट थी जो 2020 में वायरल हुई, जिसने उसका ध्यान आकर्षित करना शुरू कर दिया। वह शुरू से ही लॉट फैशन वीक के लिए एक रैंप मॉडल रही हैं और कैंपस शूज, एचएम और वॉव स्किन साइंस जैसे ब्रांडों की ब्रांड एंबेसडर हैं। नीता शर्मा के विकी, बॉयफ्रेंड, उम्र, कद, परिवार और बहुत कुछ के बारे में अधिक जानने के लिए पढ़ते रहें….

    नीता शर्मा का जन्म 7 अक्टूबर, 1997 को सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल, भारत में हुआ था। उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र में विभिन्न नौकरियों के साथ अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत की। नीता शर्मा ने बीपीओ, ऑनलाइन समाचार चैनलों और एक जीवन बीमा कंपनी में काम किया है। इसके बाद, उसने उन नौकरियों को छोड़ दिया और एक मॉडल बनने का फैसला किया। तब से नीता शर्मा की सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग हो गई है। उन्होंने 2023 में एक वेब सीरीज़ के साथ अपने अभिनय की शुरुआत भी की है, इसके अलावा वह एक भोजपुरी आइटम गीत में दिखाई देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    नीता शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

    आजीविका~

    नीता शर्मा अपने वायरल टिकटॉक और इंस्टाग्राम पोस्ट से मशहूर हुईं। वह 2020 में लॉट फैशन वीक की स्थापना के बाद से एक रैंप मॉडल रही हैं। नीता शर्मा ने एचएम, कैंपस शूज, वॉव स्किन साइंस और स्काई एक्सचेंज जैसे ब्रांडों के लिए मॉडलिंग की है। उन्हें ग्लामाउट पत्रिका के फरवरी 2023 के अंक के कवर पर चित्रित किया गया है। नीता शर्मा ने 2022 में मुंबई में 7 वें परफेक्ट अचीवर गोल्ड अवार्ड्स में परफेक्ट मॉडल का पुरस्कार जीता। वह एक संगीत वीडियो में दिखाई दीं, 2023 में अपने अभिनय की शुरुआत की, और एक भोजपुरी आइटम गीत में प्रदर्शित होने के लिए तैयार हैं।

    -रिलीज हुई फिल्म

    नीता शर्मा ने वैनिश विश के गीत बाबू सोना के लिए 2022 के संगीत वीडियो के साथ पर्दे पर शुरुआत की। वह दो और संगीत वीडियो में दिखाई दी हैं। उन म्यूजिक वीडियो का रिलीज होना अभी बाकी है।

    नीता की आने वाली फिल्म rebel

    ~प्रोड्यूसर अजय सिंह राजपूत से वार्ता के अनुसार…

  • शोभा यात्रा के बाद छोले चावल व कढ़ी चावल के भण्डारे का आयोजन

    साईं मंदिर में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया श्री सत्य साईं बाबा का अवतरण दिवस

    बिजनौर। श्री सत्य साईं बाबा का अवतरण दिवस मोहल्ला शम्भा बाजार स्थित साईं मंदिर में पूरे धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

    मोहल्ला शंभा बाजार स्थित साई मंदिर में श्री सत्य सांई बाबा का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री शिरडी साईं साधना संस्थान के राजेन्द्र गौतम, पं. पूरण चंद शास्त्री, पं. नागेन्द्र भारद्वाज, पं. दीपक आदि ने शोभायात्रा का नेतृत्व किया। शोभायात्रा में महिलाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। दिन भर साईं मंदिर में छोले चावल व कढ़ी चावल के भण्डारे का आयोजन किया गया। दुष्यंत शर्मा, नीरज तुली व राजेन्द्र गौतम आदि ने पुष्पवर्षा व जलपाल के साथ स्वागत किया।

    उन्होंने बाबा के अवतरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए साईं भक्तों से सदैव जनकल्याण के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। अरूण खन्ना, बबली खन्ना, राजू खन्ना, अमित बब्बर, अशोक अग्रवाल, तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ आरती के साथ हुआ। तत्पश्चात गत वर्षों की भांति बाबा की शोभायात्रा निकाली गयी।

    शोभायात्रा में बाबा की पालकी, रथ पर सवार बाबा व बाबा की जोत विराजमान थी। भक्तों को प्रसाद वितरित किया जा रहा था। बैंड-बाजों की सुमधुर धुनों पर बाबा के भक्त झूमते चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह जलपान कराकर बाबा पर पुष्प वर्षा, आरती उतार कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में उमा गौतम, गीता शर्मा, कविता, माधुरी, संगीता भटनागर, कुसुमलता आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

  • छाता लगा कर बस में यात्रा को मजबूर

    पूरी तरह टपक रही है बस संख्या यूपी 21 ए एन 3438 की छत

    बारिश से बचने के लिए बस के अंदर छाता लगा कर बैठ रही हैं सवारियां

    बिजनौर। किराया पूरा और सुविधाओं का अभाव। जी हां यही हो रहा है रोडवेज में। कम से कम नजीबाबाद डिपो की बस में तो ये नजारा दिखाई दे ही रहा है। बस संख्या यूपी 21 ए एन 3438 की छत पूरी तरह टपक रही है। लिहाजा बारिश से बचने के लिए सवारियों को बस के अंदर छाता लगा कर बैठना पड़ रहा है।

  • लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी कर दी है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा के अनुसार छह अप्रैल शाम छह बजे तक आपत्तियां लगाई जा सकती हैं।

    गौरतलब है कि एक दिन पहले ही प्रदेश सरकार की कैबिनेट मीटिंग में नगर निकाय चुनाव अधिनियम में संशोधन संबंधी अध्यादेश को हरी झंडी दे दी गई थी। कैबिनेट के इस फैसले के साथ ही यूपी में नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया था। उम्मीद जताई गई कि 31 मार्च तक नगर निकाय चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया जा सकता है। सीटों के आरक्षण को लेकर सरकार प्रोविजनल लिस्ट जारी कर सकती है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इसे लेकर जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी। इस बार ओबीसी को आरक्षण का लाभ ट्रिपल टेस्ट के लिए गठित ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर दिया जाना है।
    ऐसे में आरक्षण की स्थिति में बदलाव होना तय था। इसी के लिए नगर विकास विभाग की ओर से बुधवार को कैबिनेट में म्यूनिसिपल एक्ट 1916 और म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट 1959 के मौजूदा प्रावधानों में संशोधन के प्रस्ताव रखे थे, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी थी। कैबिनेट में कुल 22 प्रस्ताव पारित किए गए थे और ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर कानून में संशोधन को लेकर भी चर्चा हुई थी। सरकार इन संशोधनों को लागू करने के लिए अध्यादेश लाएगी, कैबिनेट में अध्यादेश को लेकर भी चर्चा हुई थी।

  • दही में नमक डालकर खाना फायदेमंद या गुड़-चीनी?

    आयुर्वेदिक डॉक्टर सरोज गौतम ने बताई हकीकत

    दही में चीनी मिलाकर खाने से उसकी तासीर बदल जाती है.

    दही में चीनी मिलाकर खाने से बदल जाती है उसकी तासीर

    दही की लस्सी बनाकर पीने से गर्मियों में मिलता है फायदा

    गर्मियों का मौसम आ गया है। लोगों को इस मौसम में दही (Curd) खूब भाता है। कुछ लोग दही में चीनी मिलाकर खाते हैं, तो कुछ लोग नमक के साथ इसका लुत्फ उठाते हैं। तमाम लोग दही की लस्सी बनाकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते हैं। आपने भी कई तरीकों से दही का सेवन किया होगा। अब सवाल उठता है कि दही में नमक डालकर खाने से शरीर को ज्यादा फायदा मिलता है या गुड़ और शक्कर मिलाकर खाना ज्यादा लाभकारी है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर ने पूरी हकीकत बताई है।

    यूपी के अलीगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर सरोज गौतम कहती हैं कि भले ही दही को गर्मी से राहत पाने के लिए खाया जाता है, लेकिन दही की तासीर गर्म होती है। इसकी प्रकृति अम्लीय होती है और इसे बिना कुछ मिलाए नहीं खाना चाहिए। सादा दही हमारे खून को दूषित कर सकता है और स्किन की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आयुर्वेद में साफ कहा गया है कि दही को रात के वक्त खाने से बचना चाहिए और इसका रोज सेवन नहीं करना चाहिए। दही में मूंग की डाल, शहद, घी, शक्कर और आंवला को मिलाकर खाने से हेल्थ को कई बड़े फायदे मिलते हैं।

    दही में नमक मिलाकर चाहिए या चीनी?

    डॉक्टर सरोज गौतम के मुताबिक दही में कभी कभार नमक मिलाकर खा सकते हैं, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं करना चाहिए। दही की तासीर गर्म होती है और उसमें ज्यादा नमक मिलाकर खाने से स्किन की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसा करने से हेयरफॉल, उम्र से पहले सफेद बाल और स्किन पर फुंसी हो सकती हैं। इसलिए दही में नमक डालने से बचना चाहिए। दही में चीनी मिलाकर खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। दही में जब चीनी मिला दी जाती है तो उसकी तासीर ठंडी हो जाती है और इसे खाने से कोई नुकसान नहीं होता। दही में गुड़ मिलाना भी बेहद लाभकारी है।

    लस्सी बनाकर पीना फायदेमंद

    आयुर्वेदिक डॉक्टर के मुताबिक दही की लस्सी बनाकर पीना गर्मियों में लाभकारी होता है। जब दही में चीनी मिल जाती है तो इसकी तासीर ठंडी हो जाती है और इसका सेवन करने से गर्मी से राहत मिलती है। साथ ही शरीर में एनर्जी आ जाती है और ताजगी का एहसास होता है। लस्सी पीने से हमारे शरीर का हाइड्रेशन भी अच्छा रहता है और पानी की कमी नहीं होती, हालांकि अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए, ताकि स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

  • लखनऊ। राजधानी लखनऊ तहसील मलिहाबाद सरोजनी नायडू सभागार में मलिहाबाद बार एशोसिशन के संरक्षक पूर्व अध्यक्ष एल्डर कमेटी चेयरमैन कलीम शिकोह एडवोकेट ने एरा मेडिकल कालेज के कुलपति प्रो डॉ सैय्यद अब्बास अली महदी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसी के साथ प्रोo साहब के द्वारा चिकित्सा जगत में किए गए महान कार्यों व योगदान के बारे में विस्तार से बताया।

    प्रोo साहब के साथ एरा मेडिकल कॉलेज से सह अतिथि के रूप में आये प्रोo डॉ शेर अली, डॉ तबरेज खान, प्रोo डॉ ईo यूo सिद्दीकी, प्रोo डॉ जालीस फात्मा (मेडिसन) ,प्रोo डॉ  नीता घोष ने चिकित्सा जगत के अपने अनुभव साझा किए। धर्म गुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी माहली, पद्मश्री हाजी कलीम उल्ला खां व पूर्व एडिशनल डीजीपी सी.आर.पी.एफ. आफताब अहमद खान, डॉ खान मोo अतीफ, डॉ अस्मत मलीहाबादी व किंग हॉस्पिटल के एमo डीo डॉ शहजाद कदर, डॉ  डीo पीo एसo राठौर डॉ  इरशाद अली डॉ फरीद इकबाल जुबैरी डॉ आरिफ फैय्याज आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कुलपति डॉ एसo एo एo महदी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। डॉ खान मोहम्मद आतिफ ने चिकित्सा जगत की नई व पुरानी पद्धति के बारे में बताया। मलिहाबाद बार एसोशिशान के अध्यक्ष परमेश्वरदीन, महामंत्री डा सजीवनलाल यादव व बार के सदस्यों ने मुख्य अतिथि प्रोoडॉ एसo एo एo महदी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मलिहाबाद बार एसोसिएशन के निवर्तमान महामंत्री रामसिंह यादव, एडवोकेट रवी शंकर शर्मा, जेo केo सिंह, सम्राट सिंह, आरo बीo रावत, इरफान अहमद मोहम्मद अम्मार, पुतान सिंह, विनोद तिवारी, स्ंतकुमार, इरशाद हुसैन, फरीद ख़ान, फुरकान खां, शारिक शमीम खां, अशोक गुप्ता, आदित्य नारायण दिवेदी, आनंद दीक्षित, मोo आलिम खान, सर्वेश यादव, रईश सिद्की सर्वेश सैनी, सर्वेश रावत, विरेंद यादव, उत्तम यादव, गोपीचंद, गौरव, हंसराज गुप्ता, शाबाज खान, वीरेंद्र प्रताप सिंह,अशोक यादव, मनोज सिंह, विनोद यादव,अमित सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, शशीकांत मिश्र, किशोरीलाल, विकाश चंद्रा, जय कुमार, प्रकाश चन्द्र, राजाराम, केo केo सिंह, प्रवेश सिंह,मेवालाल,रमेश कुमार,सुधीर सैनी, मोहम्मद शाकिब, देवेंद्र सिंह, कपिल यादव,नमन प्रताप, संदीप कुमार,अमन कुमार,अमर पाण्डेय, मुद्दसिर, ओमवीर,केo केo गौतम,आकाश गुप्ता आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। एरा मेडिकल कालेज के कुलपति प्रोoडॉ एसoएo एo महदी व सहअतिथि का स्वागत सम्मान समारोह का संचालन व समापन वरिष्ठ अधिवक्ता मलिहाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व एल्डर कमेटी के चेयरमैन कलीम शिकोह एडवोकेट द्वारा किया गया।

  • ऑनलाइन सुरक्षित रहें

    अभियान के जरिए नागरिकों की साइबर सुरक्षा को मजबूत करने की है मंशा

    नई दिल्ली। भारत ने 01 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक एक वर्ष के लिए G20 की अध्यक्षता संभाली है। G20 (ग्रुप ऑफ ट्वेंटी) दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है। इसमें 19 देश (अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके, यूएसए) शामिल हैं। यूरोपीय संघ (ईयू)। सामूहिक रूप से, G20 का वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 85%, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का 75% और विश्व जनसंख्या का दो-तिहाई हिस्सा है, जो इसे अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच बनाता है।

    G20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) सामाजिक के व्यापक उपयोग पर एक ऑनलाइन दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए विशेष रूप से विकलांग व्यक्तियों सहित नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से ‘स्टे सेफ ऑनलाइन’ नामक एक अभियान चला रहा है।

    मीडिया प्लेटफॉर्म और डिजिटल भुगतान को तेजी से अपनाना~

    चूंकि भारत एक ट्रिलियन-डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास कर रहा है, यह अभियान ऑनलाइन जोखिम और सुरक्षा उपायों के बारे में सभी उम्र के उपयोगकर्ताओं को संवेदनशील बनाने और साइबर स्वच्छता को बढ़ावा देने पर केंद्रित है, जिससे नागरिकों की साइबर सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।

    बच्चों, छात्रों, महिलाओं, शिक्षकों, शिक्षकों, वरिष्ठ नागरिकों, विशेष रूप से विकलांग व्यक्तियों, केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारियों आदि पर विशेष जोर देने के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को कवर करने वाले सभी आयु वर्ग के नागरिकों को स्टे सेफ में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है ऑनलाइन अभियान।

  • साथ ही जारी है नि:शुल्क योग और प्राकृतिक व एक्यूप्रेशर चिकित्सा

    नवरात्रों पर साकेत कॉलोनी शिव मंदिर में लगातार महायज्ञ

    बिजनौर। योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा संस्थान साकेत कॉलोनी शिव मंदिर पर इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन इकाई बिजनौर के द्वारा नवरात्रों पर लगातार महा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

    संरक्षक देवेंद्र चौहान, जिला अध्यक्ष ओपी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह, महासचिव सोमदत्त शर्मा भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, बीआर पाल जिला प्रभारी, राम सिंह पाल कोषाध्यक्ष द्वारा महायज्ञ के साथ साथ में योग और प्राकृतिक चिकित्सा एक्यूप्रेशर चिकित्सा नि:शुल्क चल रही है।

    मंगलवार को यज्ञ में श्रीमती सुनीता, डॉ अरुण कुमार, देवेंद्र कुमार, श्रीमती राजेश्वरी देवी, संजय एडवोकेट तथा भक्तों ने भाग लिया। यज्ञ के पश्चात माता की आरती की गई, जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

  • यूपी निकाय चुनाव: सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आयोग की रिपोर्ट की स्वीकार

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार समयबद्ध ढंग से नगरीय निकाय चुनाव कराने हेतु प्रतिबद्ध


    नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने निकाय चुनाव को लेकर योगी सरकार द्वारा बनाए गए ओबीसी आयोग की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। साथ ही दो दिन के भीतर निकाय चुनाव का नोटिफिकेशन जारी करने की इजाजत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से निकाय चुनाव में ओबीसी के आरक्षण को बाधित करने के विपक्ष के मंसूबों को करारा झटका लगा है।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा ओबीसी आयोग की रिपोर्ट स्वीकार कर ओबीसी आरक्षण के साथ नगरीय निकाय चुनाव कराने का आदेश स्वागत योग्य है। सीएम ने कहा कि सरकार ओबीसी आरक्षण हेतु प्रतिबद्ध थी एवं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये समय सीमा के भीतर ही सारी कार्यवाही कर ली। उन्होंने कहा कि विधि सम्मत तरीके से आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार समयबद्ध ढंग से नगरीय निकाय चुनाव कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

    हाईकोर्ट ने बिना ओबीसी आरक्षण के तत्काल निकाय चुनाव कराने का निर्णय दिया था, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया था कि प्रदेश सरकार दलित, पिछड़ा समेत समाज के सभी वर्गों के लिए समर्पित है। बिना भेदभाव के सबका साथ-सबका विकास की भावना के साथ कार्य कर रही है। हम बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव नहीं कराएंगे। इसके बाद सरकार ने ओबीसी आयोग का गठन किया और हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के तत्काल चुनाव कराने के आदेश पर रोक लगाते हुए ओबीसी आरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए गठित आयोग को 31 मार्च के भीतर अपनी रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। आयोग ने 75 जिलों का दौरा और सर्वे के बाद नौ मार्च को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी। वहीं आयोग की रिपोर्ट और सिफारिशों को सरकार ने 15 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दिया। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आयोग की रिपोर्ट को स्वीकार्य कर लिया साथ ही ओबीसी आरक्षण के साथ निकाय चुनाव कराने की अनुमति दे दी।

  • कबाड़ी मार्केट नजीबाबाद ने किया जिलाध्यक्ष कपिल सर्राफ का भव्य स्वागत

    उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का कार्यक्रम

    बिना कारोबार का व्यापारी नेता अब नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

    बिजनौर। कबाड़ी मार्केट नजीबाबाद द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कपिल सर्राफ का भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों व्यापारियों ने मुख्य अतिथि श्री सर्राफ का फूल मालाओं तथा शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विपिन अग्रवाल का भी जोरदार स्वागत किया गया।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कपिल सर्राफ, विपिन अग्रवाल एवं श्रीमती बिंदु सर्राफ सहित सभी वक्ताओं ने कहा कि चंदा लेने वाला व्यापारी नेता, बिना कारोबार का व्यापारी नेता, व्यापारियों को लूटने वाला एवं चरित्रहीन व्यापारी नेता, जो खुद को प्रदेश स्तर का तथाकथित नेता बताता है। जिला बिजनौर में ही पड़ा रहता है, क्योंकि उसकी दुकान व्यापार मंडल ही है और व्यापारियों को बेवकूफ बनाता है, ऐसे नेता अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। यह अनैतिक कार्य करने वाले घटिया नेता; व्यापारी नेता नहीं कहला सकते हैं। इनको अब हम जिला बिजनौर से ही बाहर करेंगे। इनका यह काला कारोबार बंद करेंगे तथा व्यापारियों को लूटने से बचाएंगे।

    इस अवसर पर डॉ राजीव अरोड़ा, आकाश कान्हा कर्नवाल, मुकीम कुरैशी, शाहिद सिद्दीकी, नौशाद अख्तर, समीर अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, नसीम आलम एडवोकेट, नईम टाटा, अजय जौहरी, मोहम्मद आजाद नजीबुद्दौला मार्केट हर्षित सराफ, श्रीमती बिंदु सर्राफ, श्रीमती सुबोध महिंद्रा, श्रीमती मंजू जौहरी, श्रीमती कृष्णकांता गोयल, श्रीमती आरती वर्मा, श्रीमती मंजू वर्मा, श्रीमती सुमन वर्मा, श्रीमती गीता वर्मा, श्रीमती बबीता पायल, श्रीमती गीता केसले, श्रीमती कविता एवं मीडिया कर्मियों का भी कबाड़ी मार्केट द्वारा स्वागत किया गया।

  • मुख्यमंत्री ने की टीम-09 के साथ उच्च-स्तरीय बैठक

    सात दिन में मिले 265 कोविड पॉजिटिव केस

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश में कोविड- 19 और इन्फ्लुएंजा की स्थिति का आंकलन करने के लिए टीम-09 के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की। बैठक में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक संबंधी तैयारी, टीकाकरण अभियान की स्थिति, कोविड- 19 के नए वेरिएंट और इन्फ्लुएंजा के वेरिएंट का संक्रमण से बचाव और आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    तीन जिलों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश

    उन्होंने कहा कि विगत सात दिनों में प्रदेश में लगभग 02 लाख 20 हजार टेस्ट किए गए और 265 कोविड पॉजिटिव मरीज पाए गए। प्रदेश में प्रति 10 लाख की आबादी पर 01 कोविड पॉजिटिव मरीज है। वर्तमान में 262 एक्टिव केस हैं और किसी की स्थिति गंभीर नहीं है। सभी घर पर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। वर्तमान में देश में किए जा रहे कुल कोविड टेस्ट का 35-40% टेस्ट उत्तर प्रदेश में हो रहा है। सतर्कता और सुरक्षा के दृष्टिगत इसे और बढ़ाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बीते सप्ताह के परिणाम बताते हैं कि लखनऊ, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में सर्वाधिक केस दर्ज किए गए हैं।

  • उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के प्रबंध निदेशक को भेजी शिक़ायत

    फ्लाईओवर निर्माण के दौरान नहीं बनाया गया जीना, आरटीआई कार्यकर्ता ने की जांच की मांग

    बिजनौर। नजीबाबाद में करोड़ों रुपए की लागत से रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए गए फ्लाईओवर में जीने का निर्माण ना होने की जांच की मांग की गई है।

    आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के प्रबंध निदेशक को भेजी एक शिक़ायत में बताया कि तहसील नजीबाबाद के रायपुर मार्ग स्थित गढ़मलपुर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 480 पर पूर्व में करोड़ों रुपए की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण विभाग द्वारा कराया गया था। इस दौरान फलाई ओवर में जीने का निर्माण नहीं कराया गया, जिस कारण आम जनमानस का जीवन सुरक्षित नहीं है।

    यह भी बताया कि आसपास के लोगों को एक सिरे से दूसरे सिरे को जाने के लिए रेलवे लाइन क्रॉस करनी पड़ती है। इस कारण हर समय अनहोनी घटना का भय बना रहता है। आरटीआई कार्यकर्ता ने पूरे प्रकरण की जांच करा कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए फ्लाई ओवर में जीना निर्माण कराए जाने की भी मांग की ताकि लोगों का आवागमन सुरक्षित हो सके।

  • – भरत बस्ती में भव्य ढंग से निकाला गया आरएसएस का पथ संचलन

    – सैकड़ों स्वयंसेवक हुए पथ संचलन में शामिल

    – शाखा स्थल से अनेक गली मोहल्ले में  होकर गुजरा संचलन

    बिजनौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं का भरत बस्ती में पथ संचलन भव्य ढंग से निकाला गया। इस दौरान समता, साहस व संस्कृति की झलक दिखाई पड़ी। इस दौरान दंड व घोष लेकर चल रहे स्वयंसेवकों का नगरवासियों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।

    भारतीय नव वर्ष के पावन अवसर पर नगर की भरत बस्ती में शाखा स्थल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। संघ के स्वयंसेवक विभाग प्रचारक कौशल कुमार व जिला प्रचारक प्रिंस कुमार की उपस्थिति में एकत्र थे। नगर व्यवस्था प्रमुख प्रदीप कुमार व नगर सह कार्यवाह दीपक कुमार ने उपस्थित स्वयंसेवकों से संस्थापक सर संघ चालक को प्रणाम कराया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नगर बौद्धिक प्रमुख अरुण चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्वयंसेवकों को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी। विस्तार पूर्वक भारतीय नववर्ष के संदर्भ में बताते हुए कहा संघ के लिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। बौद्धिक चर्चा में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने मार्गदर्शन प्राप्त किया। बाद में पथ संचलन कार्यक्रम शुरू हुआ।

    पथ संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में घोष की धुन पर चल रहे थे। संचलन के पीछे डा. केशव बलिराम हेडगेवार, गुरुजी, भारत माता के चित्र व पुष्पों से सुसज्जित वाहन चल रहा था। कार्यक्रम की व्यवस्था रचना भरत बस्ती प्रमुख एडवोकेट रविंद्र ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहित गुप्ता, ललित जोशी, ललित वर्मा, प्रदीप कुमार, देवेंद्र कुमार, हरगोविंद सिंह, सचिन कुमार, चरणजीत सिंह, विपुल कुमार, दीपक कुमार, राहुल कुमार आदि ने पूर्ण सहयोग किया।

    स्वयंसेवकों पर कई स्थानों पर हुई पुष्प वर्षा

    बिजनौर। भगवा ध्वज लेकर चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों पर लगभग 21 स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई, जिसमें महिला, पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्वयंसेवकों के स्वागत के लिए भारी संख्या में लोग पूरे उत्साह के साथ लगे रहे। स्वयंसेवकों की टोली का मुख्य द्वार पर भव्य स्वागत किया गया।

  • नए टावर लगाने के लिए सरकार की तरफ से 36,000 करोड़ रुपये मंजूर

    सरकार के एलान से BSNL यूजर्स की खुशी का नहीं ठिकाना


    नई दिल्ली (एजेंसी)। अगर आप भी बीएसएनएल (BSNL) के यूजर हैं तो ये खबर आपका द‍िल खुश कर देगी। केंद्र सरकार की तरफ से करोड़ों ग्राहकों के हित को देखते हुए बड़ा ऐलान किया गया है। भारत सरकार जल्द से जल्‍द 25000 मोबाइल टावर लगाने की तैयारी कर रही है। कम्युनिकेशन म‍िन‍िस्‍टर अश्‍व‍िनी वैष्णव ने यह बात कही है। उन्होंने यह भी बताया क‍ि नए टावर लगाने के लिए सरकार की तरफ से 36,000 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

    देश की बड़ी व सरकारी टेलीकॉम कंपनियों में गिने जाने वाली बीएसएनएल एक ऐसा प्लान लेकर आई है, जो यूजर्स का दिल जीत रही है। अगर आप बीएसएनएल यूजर्स हैं तो फिर यह खबर बहुत ही काम की साबित होने जा रही है। बीएसएनएल ने अभी वैसे 4जी सर्विस की शुरुआत नहीं की है, लेकिन जल्द ही इसकी शुरुआत करने जा रही है। इसके साथ ही जल्द ही बीएसएनएल 5जी के रूप में अपना रंग जमा सकता है। कंपनी के प्लान से तो ऐसा लग रहा है कि जल्द ही यूजर्स को 5जी सर्विस मिलनी शुरू हो जाएगी।


    इसकी वजह ये है कि देश के हर कोने में सर्विस पहुंचाने के लिए सरकार ने बीएसएनएल के 25,000 टावर लगाने की घोषणा कर कर दी है, जिसकी तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है। इसके लिए सरकार ने राजस्व भी मंजूर कर दिया है। ऐसे में निजी कंपनियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाते हुए कहा है कि भारत संचार निगम लिमिटेड को फिर से खड़ा करने से कनेक्टिविटी की समस्या काफी हद तक दूर होगी। इसके साथ ही कहा कि बीएसएनएल के पुनरुद्धार के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

    सभी राज्य सरकारों की प्रशंसा~
    केंद्रीय मंत्री ने पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान में शामिल होने के लिए सभी राज्य सरकारों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एक साथ काम करने के परिणाम बेहतर आ रहे हैं. उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को फिर से खड़ा करने से कनेक्टिविटी की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास बीएसएनएल के पुनरुद्धार के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये हैं, जो उनकी पूंजी निवेश आवश्यकता और टेक्नोलॉजी अपग्रेशन की जरूरत को पूरा करने के लिए काफी है।’


    कई शहरों में मिलेगी 5जी सर्विस
    गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की थी कि आने वाले समय में देश के 200 से ज्यादा शहरों को 5G सर्विस मिलनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने यह घोषणा इंडिया मोबाइल कांग्रेस के तुरंत बाद की थी। अश्‍व‍िनी वैष्‍णव के बयान के बाद उम्‍मीद की जा रही है क‍ि देश के 200 से ज्यादा शहरों में बीएसएनएल की 5जी सर्व‍िस आगामी अगस्‍त तक म‍िलनी शुरू हो जाएगी।

  • भाकियू तोमर गुट के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

    सर्व समाज को एकजुट होकर किसानों के साथ आना चाहिए

    बिजनौर/नहटौर। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने नगर के मोहल्ला जोशियान निवासी डॉ सुशील शर्मा व विशाल शर्मा को जिला सचिव व अनुराग शर्मा को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सर्व समाज को एकजुट होकर किसानों के साथ आना चाहिए ताकि आने वाले समय में बड़ी कठिनाइयों से मिलकर लड़ा जा सके।

    नगर के मोहल्ला जोशीयान स्थित धर्मशाला में भाकियू किसान यूनियन तोमर गुट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आज केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। किसान खेत में बीज बोता है वह फसल पक कर आती है तो उसे छुट्टा पशु खा जाते हैं और कभी बारिश न होने के कारण पानी नहीं दिया जाता है तो फसल बेकार हो जाती है। सरकार छुट्टा पशुओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान भी समय से नहीं मिल पा रहा है। किसानों का सरकार द्वारा पूर्ण रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है, उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन कर सरकार से अपनी जायज मांगों को मनवाया जाता है और इसके लिए संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है।

    नियुक्ति पत्र सौंपते पदाधिकारी

    कार्यक्रम के दौरान उन्होंने डॉ सुशील शर्मा व विशाल शर्मा को जिला सचिव, अनुराग शर्मा को जिला संगठन मंत्री, डॉ शशांक गौतम को नगर अध्यक्ष व विवेक कुमार को ब्लाक संगठन मंत्री नियुक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा और उनके उज्जवल दायित्व की कामना की। वहीं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपना विश्वास जताते हुए कहा कि वह पूर्ण निष्ठा और नि:स्वार्थ भाव से संगठन के लिए काम करेंगे और संगठन को मजबूत करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कार्यकारिणी छतर सिंह, मंडल महासचिव मुरादाबाद लवी चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी चौधरी, तहसील अध्यक्ष धामपुर रिशिपाल सैनी, मुन्नू सिंह विश्वकर्मा, रघुवीर सिंह, मो असलम, नगर अध्यक्ष मंडावर आफताब अहमद, पंडित सुभाष दत्त शर्मा, पंडित प्रमोद शर्मा, विश्वास दत्त शर्मा, रवि शर्मा, मुकेश जोशी, अनुज शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। 

  • कार्यकर्ताओं ने लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों से प्रेरणा लेने का संकल्प

    समाजसेवी गुनवान सिंह के आवास पर सुनी मन की बात

    बिजनौर। नहटौर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाज सेवी गुनवान सिंह के आवास पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को सुनकर उनसे प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

    भाजपाई झील कालोनी स्थित भाजपा नेता गुनवान चौधरी के आवास पर एकत्र हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीवी पर प्रसारित मन की बात सुनी। कार्यक्रम में मोदी जी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास पर देश आगे बढ़ रहा है। मन की बात कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शेख आलम, पारस जैन, राधे श्याम, आनंद शर्मा, विनीत अग्रवाल, बंटी सिंह, मोहित चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने भाग लिया।

  • एचएम पब्लिक इंटर कॉलेज जमालपुर, महमदाबाद के शिविरार्थियों ने मनाया यातायात एवं सड़क सुरक्षा दिवस

    पुलिस ने जन-जागरण रैली निकालकर यातायात के नियमों से कराया अवगत

    बिजनौर। नहटौर के ग्राम सोतखेड़ी मे चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत एचएम पब्लिक इंटर कॉलेज जमालपुर, महमदाबाद के शिविरार्थियों ने शिविर का चौथा दिन यातायात एवं सड़क सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया। शिविर के मुख्य अतिथि हलका इंचार्ज आजेंद्र सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार, अमित कुमार ने शिविरार्थियों को यातायात के नियमों से अवगत कराया।नहटौर पैजनिया मार्ग पर जन-जागरण रैली निकालकर आने-जाने वाले लोगों को हेलमेट, सीट बैल्ट का प्रयोग करने आदि यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

    इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अनुराग शर्मा एवं एचएम पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह ने कहा कि जीवन अमूल्य है, जब व्यक्ति घर से निकलता है तो उसका परिवार उसके लौटने की राह देखता है। हमें यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम में चंद्रभान सिंह, शादाब मालिक, श्रीमती रिंकी चौधरी, फ़िरोज़ खान आदि अध्यापक उपस्थित रहे। शिविर में सोफिया, अलसबा, उजाला, सुहाना, निशा, शिफा, अंशिका, मोहम्मद तजीम, देव त्यागी, सौरभ कुमार, आशू, उत्तम चौधरी, आर्यन चौधरी, अंश कुमार, इमरान आदि छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

  • सफाईकर्मियों के साथ मारपीट मामले में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    बिजनौर। नहटौर में ड्यूटी के दौरान सफाईकर्मियों के साथ हुई मारपीट प्रकरण में पुलिस ने सैनी समाज के तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।मालूम हो कि शनिवार की सुबह नगर के मोहल्ला छापेग्रान में ट्राली से कूड़ा गिर जाने को लेकर बाल्मीकि समाज से जुड़े पालिका सफाईकर्मियों और सैनी समाज के युवकों में विवाद हो गया था। विवाद में सफाईकर्मी गौरव, आदर्श, मुकुल, अमन, दीपक व ट्रैक्टर ट्राली चालक कालीचरण घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नगर के मोहल्ला छापेग्रान निवासी आरोपी नितिन सैनी, अमित व पंकज के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 3/2 जाति सूचक शब्द कहने के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वयंसेवकों का स्वागत

    आरएसएस के संस्थापक डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिवस पर पथ संचलन

    बिजनौर/नहटौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिवस पर नगर में 5 स्थानों से स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन निकाला गया, जो रामा विष्णु सरस्वती शिशु मंदिर में पहुचकर संपन्न हुआ। बौद्धिक कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को उनके समाज देश एवं राष्ट्र के प्रति दायित्व एवं कर्तव्य की अनुभूति कराई गई। इस अवसर पर अलग-अलग स्थानों पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

    नगर में पथ संचलन निकलते स्वयं सेवक

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संघ हाईकमान के निर्देशानुसार नगर में 5 स्थानों को चिन्हित करके पथ संचलन निकालने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत रामा विष्णु सरस्वती शिशु मंदिर, मोहल्ला पंचायती मंदिर, मोहल्ला जोशियान, मोहल्ला छापेग्रान, दुर्गा विहार कलोनी से संघ के पदाधिकारियों ने स्वयं सेवकों के संग पथ संचलन किया, जो नगर के विभिन्न स्थानों से होता हुआ रामा विष्णु सरस्वती शिशु मंदिर में जाकर संपन्न हुआ। पथ संचलन में लगभग 200 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस अवसर पर अलग-अलग स्थानों पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

    शिशु मंदिर में आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख मूलचंद त्यागी ने संघ के उद्देश्य के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी देते हुए शाखा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि समाज, देश एवं राष्ट्र के प्रति दायित्व की अनुभूति कार्यकर्ता कराएं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मदन सिंह, जिला शारीरिक प्रमुख मृत्युंजय त्यागी, हिमांशु राजपूत, विनिल त्यागी, विजय पाल सिंह, नितिन अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, देवराज, पुनीत अग्रवाल, विजयपाल, नामित सभासद अरविन्द जोशी, मंडल अध्यक्ष सिद्धांत जैन, ऋषभ जैन, अभिनव जैन, विशाल शर्मा, विनीता शर्मा, अनुभव विश्वकर्मा, शिवम त्यागी, अंकुश अग्रवाल, नवनीत शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रहा।

  • नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संजय राय व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राम निवास यादव का जोरदार स्वागत

    किसान गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

    गोसाईगंज लखनऊ। क्षेत्र के मस्तेमऊ गांव में आयोजित किसान गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पार्टी द्वारा जगह जगह किसान गोष्ठियाँ आयोजित की जा रही हैं।

    इसी क्रम में रविवार को क्षेत्र के मस्तेमऊ गाँव मे किसान गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संजय राय व विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के मंत्री राम निवास यादव पहुंचे। चूँकि संजय राय को पार्टी द्वारा शनिवार देर रात ही प्रदेश महामंत्री बनाया गया है, जिसके चलते रविवार को बतौर प्रदेश महामंत्री यह उनका पहला कार्यक्रम था। इससे उनके कार्यक्रम में पहुँचते ही वहां उपस्थित लोगों ने उनका व रामनिवास यादव का जोरदार स्वागत किया।

    अपने स्वागत से गदगद श्री राय ने वहाँ पर उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। अपने उद्बोधन में संजय राय ने मोटे अनाजों (मिलेट्स) जैसे जौ, बाजरा, रागी, चना आदि की विशेषताओं को बताते हुए लोगों से इन्हें प्रयोग करने का आह्वान किया। वहीं राम निवास यादव ने अपने उद्बोधन में सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों से मोटे अनाजों की भी खेती करने की बात कही।

    इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार को होने वाली प्रधानमंत्री के मन की बात की 99 वीं कड़ी भी रेडियो पर सुनी। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष बीरेन्द्र रावत, भाजपा लखनऊ के उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत, पार्षद नगर पंचायत गोसाईगंज बलिराम वर्मा, पार्षद नगर पंचायत अमेठी सन्तोष शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के सरोजनी नगर प्रभारी शिव कुमार रावत, बूथ अध्यक्ष सुभाष कुमार, सरोज कुमार, रवीन्द्र राहुल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने की घोषणा

    समाजवादी पार्टी के 23 जिलाध्यक्ष घोषित, दो जिलों में महासचिवों की नियुक्ति

    गौतमबुद्ध नगर में सुधीर भाटी, आगरा में आजाद सिंह जाटव, बिजनौर में अनिल सिंह, एटा में परवेज़ जुबेरी, अमरोहा का जिला अध्यक्ष मस्तराम को किया गया नियुक्त

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रविवार देर शाम 25 जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। महत्वपूर्ण जिलों में आगरा, कानपुर ग्रामीण, कानपुर नगर, बिजनौर, अमरोहा और इलाहाबाद शामिल हैं। दो जिलों में महासचिवों की नियुक्ति भी की गई है।

    जिलाध्यक्षों की सूची में परंपरागत वोट बैंक को संतुष्ट करने की भरसक कोशिश के साथ ही जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है। 25 जिलाध्यक्षों में चार मुस्लिम, छह यादव, एक ब्राह्णण को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पाल, सैनी, निषाद, जाटव व कुशवाहा व अन्य अति पिछड़े वर्ग के नेताओं को अलग- अलग जिले की जिम्मेदारी सौंपी है।

    किस जिले में कौन~
    समाजवादी पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक आगरा का जिला अध्यक्ष आजाद सिंह जाटव को नियुक्त किया गया है। बांदा में मधुसूदन कुशवाहा, कानपुर ग्रामीण में मुनींद्र शुक्ला, कानपुर नगर में फजल महमूद, जालौन में दीपराज गुर्जर, जौनपुर में डॉक्टर अवधनाथ पाल, गाजीपुर में गोपाल यादव, संत कबीर नगर में अब्दुल कलाम और अंबेडकरनगर में जंग बहादुर, महाराजगंज में विद्यासागर, महोबा में शोभालाल, ललितपुर में नेपाल सिंह, बिजनौर में अनिल सिंह और एटा में परवेज़ जुबेरी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एटा जिले का महासचिव भूपेंद्र प्रजापति को बनाया गया है। बलिया का जिला अध्यक्ष राज मंगल और अमरोहा का जिला अध्यक्ष मस्तराम को नियुक्त किया गया है। अमरोहा में जिला महासचिव की नियुक्ति भी खुद प्रदेश अध्यक्ष ने करते हुए चंद्रपाल सैनी को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

    बस्ती का जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ विधायक को बनाया गया है। कुशीनगर में शुकरुल्लाह अंसारी, इलाहाबाद गंगापार में अनिल यादव, मऊ में दूधनाथ, कानपुर देहात में अरुण कुमार बबलू राजा, इलाहाबाद जमुनापार में पप्पू लाल निषाद, कासगंज में विक्रम सिंह, गौतमबुद्ध नगर में सुधीर भाटी और उन्नाव में राजेश यादव को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    इससे पहले लखनऊ में जय सिंह ‘जयन्त’, मिर्जापुर में देवी प्रसाद चौधरी, बदायूं में आशीष यादव, रायबरेली में इंजीनियर वीरेन्द्र और गोरखपुर में एम बृजेश कुमार गौतम को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया था।

  • ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में स्कूल प्रबंधक ने गंवाए 70 हजार रुपए

    मामला किया गया साइबर सेल के हवाले

    बिजनौर/बढ़ापुर (शाहिद रजा खान)। ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में एक स्कूल प्रबंधक के खाते से सत्तर हजार रुपए गायब हो गए। पीड़ित ने थाना बढ़ापुर पुलिस को तहरीर देकर रुपए वापस कराने की गुहार लगाई। मामला साइबर सेल के हवाले कर दिया गया है।

    हजरत आयशा गर्ल्स एजुकेशनल एकेडमी के प्रबंधक मास्टर सिकंदर हयात

    नगर के प्राइवेट बस स्टैंड के समीप नई कलोनी निवासी हजरत आयशा गर्ल्स एजुकेशनल एकेडमी के प्रबंधक मास्टर सिकंदर हयात के अनुसार शनिवार को वह ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजॉन पर कुछ खरीदारी करने के लिए खोजबीन कर रहे थे। एक प्रोडक्ट पसन्द आने पर उसे खरीदने के लिये जैसे ही उन्होंने बताए गए ऑप्शन पर क्लिक किया तो एक नई विंडो खुल गई, जिसमें परेशानी आने पर उन्होंने साइट के कस्टमर केयर पर संपर्क किया। वहां से किसी हैकर द्वारा उनके अकाउन्ट को हैक कर उन्हें कुछ स्टेप फॉलो करने के लिये कहा।

    सिकन्दर हयात द्वारा जब बताए गए स्टेप को फॉलो किया गया तो हैकर ने उनके खाते में जमा करीब सत्तर हज़ार रुपये की रकम साफ कर दी। रकम साफ होने का पता चलते ही सिकन्दर हयात के पैरों तले जमीन निकल गई। आनन फानन में सिकन्दर हयात द्वारा थाना बढ़ापुर पुलिस से गुहार लगाई गई, जिस पर थाना बढ़ापुर पुलिस द्वारा बताया गया कि मामला साइबर क्राइम से जुड़ा होने के कारण आप इसकी शिकायत साइबर पोर्टल पर कीजिए। इसके पश्चात सिकन्दर हयात द्वारा अपने साथ घटित घटना की ऑनलाइन शिकायत साइबर पोर्टल पर की गई। मास्टर सिकन्दर हयात एक विकलांग व्यक्ति है जिस कारण उन्होंने परिवार के लिये ऑनलाइन शॉपिंग करना एक बेहतर विकल्प समझा था परन्तु उन्हें शायद यह नहीं मालूम था कि ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में वह अपने खाते में जमा रकम से भी हाथ धो बैठेंगे। अभी फिलहाल सिकन्दर हयात साइबर पोर्टल के भरोसे हैं कि शायद उनके खाते में जमा रकम वापस लौट आये।

  • मुकेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी वसीम पर पुलिस प्रशासन की नजर टेढ़ी

    ईंट भट्टा सील करने के बाद अब घेर पर चलेगा बुलडोजर!

    बिजनौर/बढ़ापुर (शाहिद रजा खान)। मुकेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी वसीम का ईंट भट्टा सील करने के बाद राजस्व विभाग ने उसके घेर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली है। शनिवार देर शाम राजस्व विभाग की टीम ने घेर की पैमाइश की थी, जिसके चलते नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

    कारोबारी मुकेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी वसीम अहमद के ऊपर प्रशासन ने अपनी निगाहें टेढ़ी कर ली है। इसके चलते शनिवार को वसीम के गगन ब्रिक फील्ड नामक ईंट भट्ठे को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राजस्व विभाग व पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया गया था। इसके बाद शनिवार को ही देर शाम राजस्व विभाग की टीम में राजस्व निरीक्षक दीपक कुमार त्यागी, हलका लेखपाल अरुण काम्बोज, लेखपाल सचिन कुमार, विकुल शर्मा ने नगर के मोहल्ला झोझीयान में बने वसीम के घेर की नाप तौल की। उन्होंने बताया कि वसीम के घेर में सरकारी भूमि भी शामिल है। इस कारण सरकारी भूमि पर बने निर्माण को ध्वस्त कराया जाएगा। इस बाबत वह विभागीय उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित कर रहे हैं। इस अवसर पर राजस्व विभाग की टीम के साथ नगर पंचायत कर्मचारी योगेश कुमार, नीरज कुमार भी मौजूद रहे। राजस्व विभाग व नगर पंचायत की टीम द्वारा पैमाइश किये जाने के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित किए जाने की बात कही गई है।
    इस बाबत जब राजस्व निरीक्षक दीपक कुमार त्यागी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों के आदेश पर वसीम के घेर की नाप तोल की गई है।

  • 33 साल से सक्रिय सतेन्द्र सिसौदिया को सौंपी गई पश्चिमी क्षेत्र की कमान

    अच्छे प्रदर्शन के बूते मोहित बेनीवाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया बड़ा सांगठनिक फेरबदल

    लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को पदोन्नति दी है। उन्हें भाजपा की नई कार्यकारिणी में बतौर प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।वहीं संगठन में 33 वर्ष से सक्रिय भाजपा के मुजफ्फरनगर जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया को पश्चिमी क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार की देर शाम बड़ा सांगठनिक फेरबदल करते हुए नए सिरे से कार्यकारिणी घोषित की है। सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष बदल दिए गए हैं।

    मोहित बेनीवाल

    मोहित बेनीवाल को अच्छे प्रदर्शन का मिला इनाम ~
    मूल रूप से शामली जिले के निवासी मोहित बेनीवाल को करीब 4 साल पहले भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी थी। उनके नेतृत्व में लोक सभा, विधान सभा, विधान परिषद और पंचायत चुनाव हुए। इसी दौरान रामपुर जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में भाजपा ने लोकसभा उपचुनाव और विधान परिषद चुनाव में शानदार कामयाबी हासिल की। मोहित बेनीवाल का स्ट्राइक रेट शानदार रहा। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले किसान आंदोलन चल रहे थे। पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसानों को भारतीय जनता पार्टी से नाराज बताया जा रहा था। इसमें खासतौर से जाट समुदाय शामिल था। इसके बावजूद भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया। मोहित बेनीवाल ने वेस्ट यूपी में पार्टी के संगठन को मजबूती दी। अब तक बनाए गए क्षेत्रीय अध्यक्षों में वह सबसे कम उम्र के रहे।

    युवा और पढ़ा लिखा चेहरा~
    भारतीय जनता पार्टी में मोहित बेनीवाल की पहचान युवा और पढ़े-लिखे नेता के रूप में होती है। मोहित ने दिल्ली आईआईटी से बीटेक किया है। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा में लंबे अरसे तक काम किया। बाद में उन्हें भाजपा की क्षेत्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई। पिछली बार मोहित को क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सबसे कम उम्र होने के बावजूद वह सामंजस्य बनाने में कामयाब रहे। अब मोहित बेनीवाल को पदोन्नत करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी के साथ वह उत्तर प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी में भी सबसे कम उम्र वाले पदाधिकारियों में शामिल हो गए हैं।

    सतेन्द्र सिसौदिया

    सतेन्द्र सिसौदिया ने की 1990 में एबीवीपी से शुरुआत~
    मुजफ्फरनगर जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया ने राजनीतिक सफर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। वह वर्ष 1990 में विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। करीब 3 साल बाद 1993 में युवा मोर्चा में जगह मिली। उस वक्त जिला गाजियाबाद था। उन्हें युवा मोर्चा में दादरी मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। करीब 9 साल बाद साल 2002 में भाजपा में आए। तब तक गौतमबुद्ध नगर जिला बन चुका था और उन्हें जिला मंत्री का दायित्व मिला। फिर 2004 में दोबारा जिला मंत्री बनाए गए। वर्ष 2007 में गौतमबुद्ध नगर भाजपा के महामंत्री रहे। वर्ष 2010 में जिलाध्यक्ष बन गए। यह वह दौर था, जब भारतीय जनता पार्टी विपक्ष में थी और बहुत बुरे दौर से गुजर रही थी।

    सामने आया धैर्य का प्रतिफल~
    सतेंद्र सिसोदिया गौतमबुद्ध नगर से आगे बढ़कर वेस्ट यूपी की राजनीति में पहुंचे। साल 2013 में क्षेत्रीय मंत्री, 2015 में महामंत्री और 2018 में उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। इसके बाद पिछले करीब 4 वर्ष सतेंद्र सिसोदिया के बुरे गुजरे। वह भारतीय जनता पार्टी के मुख्य संगठन से बाहर हो गए। किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बतौर सदस्य जगह मिली। पार्टी के साथ सक्रिय रहने के लिए भाजपा के मुजफ्फरनगर जिले के प्रभारी बन गए और नियमित रूप से संगठन का काम करते रहे। उनके धैर्य का प्रतिफल सामने आया और शनिवार को पार्टी ने उन्हें वेस्ट यूपी जैसे बेहद महत्वपूर्ण इलाके में क्षेत्रीय अध्यक्ष की कमान सौंपी।

  • प्लेटफार्म पर सुनने को मिलेगी आवाज…टिकट ले लो, टिकट ले लो…

    ~कितनी भी हो भीड़, बिना लाइन में लगे मिलेगा ट्रेन टिकट
    ~जनरल टिकट लेने में कई स्‍टेशनों पर यात्रियों को होती है काफी परेशानी
    ~यात्रियों को पांच मिनट से कम समय में टिकट उपलब्ध कराने की योजना
    ~बिना टिकट यात्रा करने वालों की संख्‍या में भी आएगी कमी

    नई दिल्‍ली (एजेंसी)। ट्रेन में सफर करने के लिए प्लेटफॉर्म से जनरल टिकट लेने जैसा सबसे मुश्किल काम अब आसान होने वाला है। रेलवे ने स्टेशन पर चलता-फिरता टिकट काउंटर लगाने का फैसला किया है। टिकट विंडो पर यात्रियों की भारी भीड़ के चलते टिकट मिलने में काफी देर लग जाती है और इसके चलते कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि, इस समस्या को दूर करने के लिए भारतीय रेलवे ने प्लेटफॉर्म पर कई टिकट वेंडिंग मशीन लगाई हैं और UTS ऐप लॉन्च किया है। इस नई सुविधा के जरिए रेलवे, यात्रियों को कम समय में जनरल टिकट मुहैया कराने की सुविधा देने जा रहा है।

    अगले वित्तीय वर्ष में देश के भीड़-भाड़ वाले स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध कराने की योजना रेलवे ने बनाई है। मंशा है कि यात्रियों को पांच मिनट से कम समय में टिकट मिल सके। अगर यात्रियों को आसानी से टिकट मिलेगी तो बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्‍या में भी कमी आएगी और इससे रेलवे की आय में बढ़ोतरी होगी।

    चलता-फिरता टिकट काउंटर
    वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आवंटित बजट के लिए जारी पिंक बुक में बताया गया है कि उत्तर रेलवे चलती-फिरती टिकट मशीन लगाने जा रहा है। इस योजना पर 27.74 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रेलवे इस मशीन को अपने कर्मचारी या फिर एजेंट को मुहैया कराएगा। मशीन को लेकर कर्मचारी प्लेटफार्म के जाने के रास्ते या बुकिंग काउंटर के पास खड़े होंगे। टिकट काउंटर पर भीड़ ज्‍यादा होने पर ये एजेंट या कर्मचारी आवाज लगाकर यात्रियों को बुलाएंगे और टिकट बेचेंगे।
    दरअसल रेलवे ने जनरल टिकट काउंटर के अलावा स्टेशन परिसर पर टिकट वेंडिंग मशीन लगा रखी हैं। वेडिंग मशीन से टिकट लेने के लिए अलग कार्ड बनवाना होता है। परिसर के बाहर जनरल टिकट के एजेंट से टिकट लेने पर यात्रियों को दो रुपये प्रति टिकट अधिक देना होता है। इसी कारण से बुकिंग काउंटर पर भीड़ लगी रहती है।

    बढ़ेगी एटीवीएम की संख्‍या
    रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए नई ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन भी लगाएगा। इन मशीनों से उन्हें जल्दी टिकट मिल सकेगा। दक्षिणी रेलवे मंडल ने कई रेलवे स्टेशनों पर 254 अतिरिक्त एटीवीएम (ATVM) लगाने का फैसला किया गया है। फिलहाल दक्षिणी रेलवे मंडल में 99 एटीवीएम मशीनें काम कर रही हैं।

    भुगतान के कई विकल्‍प
    एटीवीएम का उपयोग अनारक्षित और प्लेटफार्म टिकट दोनों को खरीदने के लिए होगा। इसके अलावा दैनिक यात्री एटीवीएम पर अपने महीने और तिमाही टिकटों को रिन्यू करा सकेंगे। यात्रियों को भुगतान के लिए आर-वॉलेट (R-wallet) का उपयोग करने पर बोनस भी दिया जाएगा। यात्री रेलवे स्मार्ट कार्ड (Railway Smart Card) और क्यूआर कोड-यूपीआई आधारित भुगतान सुविधा का उपयोग करके भी टिकट खरीद सकते हैं।

  • कार्यकारिणी में 18 उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री और 16 मंत्री की घोषणा

    यूपी भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष भी नियुक्त

    लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी तैयारियों को मुकम्मल रूप देना शुरू कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार रात उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। प्रदेश के सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी गई है।
    प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की ओर से जारी की गई कार्यकारिणी में 18 उपाध्यक्ष और 7 महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से 16 नेताओं को बतौर मंत्री समाहित किया है। एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष, एक मुख्यालय प्रभारी और एक प्रभारी (प्रकोष्ठ एवं विभाग) नियुक्त किया गया है।

    सभी छह क्षेत्रों के अध्यक्ष घोषित~
    भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश को सांगठनिक दृष्टिकोण से छह क्षेत्रों में विभाजित किया है। नई कार्यकारिणी के साथ क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा भी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कर दी है। भूपेंद्र चौधरी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर जिले के सतेंद्र सिसोदिया को पश्चिम क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सिसोदिया गौतमबुद्ध नगर जिले के रहने वाले हैं। कानपुर के निवासी प्रकाश पाल को बुंदेलखंड का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वाराणसी के दिलीप पटेल को काशी क्षेत्र, आजमगढ़ के शहजानन्द राय को गोरखपुर क्षेत्र, लखीमपुर खीरी के कमलेश मिश्रा को अवध क्षेत्र तथा बरेली के दुर्विजय सिंह शाक्य को ब्रज क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    इनको मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी~
    गौतमबुद्ध नगर की नोएडा सीट से विधायक पंकज सिंह को एक बार फिर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। लखनऊ से विजय बहादुर पाठक, मेरठ से कांता कर्दम, लखनऊ से संतोष सिंह, कानपुर से सलिल विश्नोई, गौतमबुद्ध नगर से सुरेंद्र सिंह नागर, मुरादाबाद से सत्यपाल सैनी, आजमगढ़ से नीलम सोनकर, कानपुर से कमलावती सिंह, कासगंज से ब्रिज बहादुर, गाजियाबाद से सुनीता दयाल, हाथरस से दिनेश कुमार शर्मा, कानपुर से मानवेंद्र सिंह, बहराइच से पदम सिंह चौधरी, शामली से मोहित बेनीवाल, गोरखपुर से डॉ.धर्मेंद्र सिंह, कानपुर से देवेश कुमार कोरी और संत कबीर नगर से त्रियंबक त्रिपाठी बतौर उपाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति में नियुक्त किए गए हैं।

    इन 7 नेताओं को नियुक्त किया गया महामंत्री~
    अमेठी से गोविंद नारायण शुक्ला, लखनऊ से अमरपाल मौर्य, सीतापुर से अनूप गुप्ता, बाराबंकी से प्रियंका सिंह रावत, गाजीपुर से संजय राय, संत कबीर नगर से सुभाष यदुवंश और आगरा से राम प्रताप सिंह चौहान को महामंत्री नियुक्त किया गया है।

    16 मंत्री बनाए गए
    वाराणसी से शंकर गिरी, बुलंदशहर से डॉ.चंद्रमोहन सिंह, वाराणसी से मीना चौबे, आगरा से अंजुला सिंह माहौर और विजय शिवहरे, लखनऊ से शंकर लोधी, अभिजात मिश्रा और अर्चना मिश्रा,मऊ से शकुंतला चौहान, प्रयागराज से अनामिका चौधरी, अलीगढ़ से पूनम बजाज, बुलंदशहर से अमित वाल्मीकि, गाजियाबाद से बसंत त्यागी, शिव भूषण सिंह, अमेठी से सुरेश पासी और बदायूं से डीपी भारती को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

    कोषाध्यक्ष और सह कोषाध्यक्ष~
    वाराणसी से मनीष कपूर को यूपी भाजपा में बतौर कोषाध्यक्ष नियुक्ति दी गई है। बरेली के संजीव अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कानपुर के भारत दीक्षित मुख्यालय प्रभारी रहेंगे। गोरखपुर के ओम प्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ और विभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

  • बहादुर युवती ने मोबाइल लुटेरों को मजा चखाया

    भीड़ ने दो बदमाशों को पकड़कर जमकर पीटा, एक साथी फरार

    मुरादाबाद। बहादुर युवती ने मोबाइल लुटेरों को मजा चखाया और जनता के सहयोग से दो को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। मामला मझोला थाना क्षेत्र का है, जहां बाइक सवार लुटेरों ने एक युवती से मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। युवती ने बाइक पर पीछे बैठे युवक की शर्ट का कालर पकड़कर घसीट लिया। बाइक असंतुलित होकर गिरी तो भीड़ ने दो बदमाशों को पकड़कर जमकर पीटा। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया गया।

    मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार निवासी पप्पू सैनी की मझोली चौराहे के पास बैट्री की दुकान है। उनकी बेटी आरती वहीं मंडी समिति के पास प्राइमरी स्कूल से सटी एक मोबाइल शाप पर काम करती है। शुक्रवार दोपहर आरती खाना खा कर पप्पू टेलर्स वाली गली स्थित घर से वापस दुकान लौट रही थी। मोबाइल शाप के सामने पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने झपट्टा मारकर आरती का मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। बदमाशों और आरती के बीच छीनाझपटी हो गई। इसी दौरान आरती ने बाइक पर पीछे बैठे एक लुटेरे का कॉलर पकड़कर पीछे घसीट लिया। इससे बाइक फिसलकर गिर गई। यह देख आसपास के लोगों ने दौड़ कर दो लुटेरों को बाइक समेत पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इस बीच एक लुटेरा भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं उनके फरार साथी की तलाश की जा रही है।

  • दबंगों के हमले में कई सफाईकर्मी गंभीर घायल, पुलिस ने सीएचसी में कराया भर्ती

    ट्रैक्टर ट्राली से कूड़ा गिरने पर दबंगों ने सफाई कर्मचारियों को पीट

    नहटौर नगर के मोहल्ला छापेग्रान की घटना

    बिजनौर। नहटौर नगर के मोहल्ला छापेग्रान में सफाई कर्मचारियों की ट्रैक्टर ट्राली से मामूली सा कूड़ा गिरना भारी पड़ गया। इस जरा सी बात पर मोहल्ले के ही दबंग प्रवृत्ति के एक व्यक्ति ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों पर हमला कर दिया। दबंगों द्वारा की गई मारपीट में कई सफाई कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने उपचार के लिए उन्हें सीएचसी भर्ती कराया है। घटना को लेकर सफाई कर्मचारियों में रोष फैल गया है।

    तहरीर देने जाते सफाईकर्मी

    जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11:45 बजे पालिका में तैनात सफाईकर्मी मोहल्ला छापेग्रान में सफाई कर कूड़ा ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ले जा रहे थे। बताया जाता है कि अचानक ट्रैक्टर ट्राली से थोड़ा सा कूड़ा गिर गया। मौके पर खड़े मोहल्ले के दबंग युवक नितिन ने कूड़ा गिरने का विरोध किया। कर्मचारियों ने ट्रैक्टर ट्राली से कूड़ा गिर जाने का कारण बताकर गिरा कूड़ा उठाना आरंभ कर दिया। आरोप है कि युवक नितिन इसी बात पर आग बबूला हो गया और सफाई कर्मचारियों को जातिसूचक शब्दों से गंदी गंदी गालियां देने लगा। इतना ही नहीं सफाई कर्मी से धक्का-मुक्की करने लगा। वहां मौजूद लोगों के समझाने पर कर्मचारी तो अपना काम करने लगे और ट्रैक्टर ट्राली भी आगे बढ़ गई। पीड़ित सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनके कुछ दूर आगे बढ़ जाने के बाद भी नितिन अपने लाठी-डंडों आदि से लैस छह साथियों के साथ पीछे से आया और उन पर हमला कर दिया। दबंगों के इस हमले में गौरव पुत्र रमेश, मुकुल पुत्र सुभाष, अमन पुत्र परवीन, दीपक पुत्र लक्ष्मण, आदर्श पुत्र राकेश एवं ट्रैक्टर ड्राइवर कालीचरण गंभीर रूप से घायल हो गए। सफाई कर्मचारियों ने घटना की लिखित शिकायत थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर को सौंपते हुए हमलावरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया। इधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी है। तहरीर में नितिन के साथ आए हमलावरों में दो के नाम अमित व पंकज तथा एक बाइक का नंबर यूपी 0848 बताया गया है।

  • किसान सेवा सहकारी समिति सीकरी बुजुर्ग नहटौर के संचालक मंडल चुनाव का मामला

    कागजों में मार दिया जीवित किसान, नहीं कर सका मतदान

    शिकायत के बाद डीएम ने पीड़ित को दिया न्याय का भरोसा और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन

    बिजनौर। किसान सेवा सहकारी समिति सीकरी बुजुर्ग नहटौर के संचालक मंडल चुनाव में गांव के ही कुछ चालबाज लोगों ने समिति के एक कर्मचारी से हमसाज होकर मतदाता सूची में जीवित किसान को मृत दर्शा दिया। इस तरह किसान को मतदान करने के अधिकार से भी वंचित कर दिया। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब किसान चुनाव में मतदान करने के लिए पहुंचा।

    फुलसदा गंगदास निवासी शब्बीर अहमद पुत्र अब्दुल मजीद ने जिलाधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में किसान सेवा सहकारी समिति के स्टोर संचालक सुधीर कुमार पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि सुधीर कुमार ने जीवित होने के बावजूद उसे मृत दर्शा दिया, इस कारण वह समिति चुनाव में वोट डालने से वंचित रहा। पीड़ित किसान ने शिकायती पत्र के साथ अपना आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, समिति रजिस्टर की छाया प्रति एवं ग्राम प्रधान द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र भी संलग्न किया है। डीएम ने पीड़ित को न्याय का भरोसा दिलाते हुए दोषी के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि हाल ही में किसान सेवा सहकारी समितियों में चुनाव संपन्न कराए गए हैं।

  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) चार प्रतिशत बढ़ा दिया है. इस पर सरकार के 12,815 रुपये व्यय होंगे. उन्होंने कहा कि, महंगाई भत्ता 38% से बढ़कर 42% कर दिया गया है. यह एक जनवरी 2023 से लागू होगा.

    महंगाई भत्ता बढ़ा: यूपी में 19 लाख सरकारी कर्मचारी शिक्षक और पेंशनर को मिलेगा फायदा

    लखनऊ (एजेंसी)। केंद्र सरकार के महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाए जाने से अब यूपी में भी यह वृद्धि किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। इससे उत्तर प्रदेश के करीब 12 लाख सरकारी कर्मचारी व शिक्षक और 7 लाख पेंशनर लाभांवित होंगे। सरकारी कार्मिकों का महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनरों की महंगाई राहत (डीआर) 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगी।

    केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की एक अतिरिक्त किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी है। जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ातरी करने का फैसला किया है। शुक्रवार शाम को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। सरकार के मुताबिक, कैबिनेट ने शुक्रवार को एक जनवरी 2023 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते और पेंशनरों को महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी है।


    DA निर्धारित करने का पैमाना~
    महंगाई भत्ता (DA) वेतन का एक हिस्सा होता है। यह कर्मचारी के मूल वेतन यानी बेसिक का एक तय फीसदी होता है। महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। सरकार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पर आधारित महंगाई दर को बेस मानकर महंगाई भत्ता तय करती है। इससे पहले 28 सितंबर 2022 में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी। साल में दो बार महंगाई भत्ते की समीक्षा की जाती है। यह समीक्षा जनवरी और जुलाई में होती है।

    एक जनवरी से लागू होगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता~
    AICPI-IW के आंकड़ों के मुताबिक महंगाई का जोड़-घटाना करके कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता दिया जाता है। यह हर छह माह में संशोधित किया जाता है। अब जबकि केंद्र सरकार ने जनवरी के लिए महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी का एलान किया है। ऐसे में यह भत्ता एक जनवरी 2023 से ही लागू किया जाएगा। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को दो महीने का बकाया एरियर भी मिलेगा। कहा जा रहा है कि मार्च के वेतन के साथ ही इसका भी भुगतान हो जाएगा।

    गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को केंद्र को महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) की एक अतिरिक्त किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी है। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत के रूप में इस अतिरिक्त किस्त का लाभ मिलेगा। यह एक जनवरी 2023 से देय होगा। इससे केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया है। महंगाई भत्ता बढ़ने से 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में हुई केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्‍ते की एक अतिरिक्‍त किस्‍त और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत देने को मंजूरी दी गई। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत से राजकोष पर प्रति वर्ष 12,815.60 करोड़ का बोझ आएगा। यह वृद्धि उस स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार है जो सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है।
    बढ़ती कीमतों की भरपाई के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को डीए और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत देती है। इसकी गणना औद्योगिक श्रमिकों के लिए नवीनतम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर की जाती है।

  • उदयपुर के हाथीपोल थाने में कांस्टेबल ने दर्ज कराई भड़काऊ भाषण देने की रिपोर्ट

    बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री पर उदयपुर में केस दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप

    जबलपुर के पनागर क्षेत्र में बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रीमद् भागवत कथा का वाचन, आज शनिवार शाम चार बजे करेंगे।

    उदयपुर (एजेंसी)। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ उदयपुर में समुदायों के बीच धार्मिक भावनाएं आहत करने का मुकदमा दर्ज किया गया है. उदयपुर पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ शहर के हाथीपोल थाने में धारा 153-ए में एफआईआर दर्ज की है. उदयपुर में नववर्ष की रैली के बाद आयोजित हुई धर्मसभा में धीरेंद्र शास्त्री ने राजसमंद के कुंभलगढ़ का नाम लेकर एक बयान दिया था. इसके बाद कुछ युवक हंगामा करने कुंभलगढ़ दुर्ग पर पहुंच गए थे, इनमें से 5 युवकों को केलवाड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उदयपुर में नवसंवत्सर और चेटीचंड के मौके पर गांधी ग्राउंड में धर्मसभा का आयोजन हुआ. धर्मसभा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. इससे पहले शहरभर में शोभायात्रा निकाली गई थी. इसके बाद धर्मसभा शुरू हुई.

    उदयपुर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शर्मा ने बताया कि बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के बयान को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. उनके बयान में समुदायों के बीच वैमनस्य बढ़ाने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया था. उसके बाद केलवाड़ा पुलिस ने कुंभलगढ़ से पांच युवकों को पकड़ा है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई निर्धारित की जाएगी. पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले की रिपोर्ट हाथीपोल थाने के कांस्टेबल हेमेंद्र सिंह ने की है.

    कुंभलगढ़ दुर्ग से पांच युवक गिरफ्तार~
    पुलिस का कहना है कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने गुरुवार को उदयपुर में आयोजित धर्म सभा में राजसमंद के कुंभलगढ़ दुर्ग को हरा से भगवा करने का आह्वान किया था. अगले दिन तड़के भगवा ध्वज फहराने के लिए कुछ युवक कुंभलगढ़ दुर्ग पर पहुंच गए थे. उन्होंने वहां भगवा ध्वज फहराने की कोशिश की. पुलिस के वहां पहुंचने से वे ऐसा करने में सफल नहीं हो पाए. पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया.

    संतों ने उठाई हिंदू राष्ट्र घोषित करने की पुरजोर मांग~
    हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष में उदयपुर में आयोजित हुई धर्म सभा में संतों ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की पुरजोर मांग उठाई थी. उदयपुर के गांधी ग्राउंड में आयोजित धर्मसभा में बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर और उत्तम स्वामी महाराज ने एक स्वर में हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं होने तक चैन से नहीं बैठने का आह्वान किया था. इस मौके पर गांधी ग्राउंड में लाखों की तादाद में लोग मौजूद रहे. गांधी ग्राउंड में जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे. देवकीनंदन ठाकुर ने यहां तक कह दिया कि जो हिंदू राष्ट्र की बात करेगा वही अगली बार सत्ता की गद्दी पाएगा.

    कन्हैया हत्याकांड भी गूंजा~
    देवकीनंदन ठाकुर ने जनसंख्या नियंत्रण कानून के साथ हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए सभी को एकजुट होने की बात कही. बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्म सभा में मौजूद लाखों लोगों को हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं बनने तक चैन नहीं लेने की शपथ दिलाई. धर्म सभा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महाराणा प्रताप के साथ-साथ उनके घोड़े चेतक को भी याद किया. धर्म सभा में सभी संतों ने अपने अपने संबोधन में कन्हैयालाल हत्याकांड का जिक्र किया.

  • इंसाफ न मिलने से नाराज होकर विधवा महिला ने उठाया हौलनाक कदम

    बच्चों के साथ आत्मदाह करने एसडीएम दफ्तर पहुंची महिला

    बिजनौर। इंसाफ न मिलने से नाराज विधवा महिला अपने बच्चों के साथ आत्मदाह करने एसडीएम दफ्तर पहुंच गई। यह सब देख वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर शांत किया और पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

    धामपुर के ढक्का करमचंद निवासी ज्योति के पति की मौत पांच साल पहले हो चुकी है। महिला का कहना है कि वह पिछले काफी दिनों से अपने बच्चों के साथ ससुराल रह में रही थी। पीड़िता का आरोप है कि आए दिन उसके दोनों जेठ परेशान करते हैं। उसके दोनों जेठ ने उसे व उसके बच्चों को घर से निकाल कर मकान में ताला लगा दिया। पीड़िता का कहना है कि उसका जेठ उस पर गलत आरोप लगाता है। इसकी शिकायत उसने व अधिकारियों से की, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान घर वालों ने उसके उसे बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया। इंसाफ नहीं मिलने पर परेशान महिला ज्योति अपने बच्चों के साथ पेट्रोल लेकर एसडीएम दफ्तर पर पहुंची और पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश करने लगी। इस दौरान पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। धामपुर सीओ इंदु सिद्धार्थ का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर हुई 7 हजार 927

    लगातार तीसरे दिन कोरोना के एक हजार से अधिक मामले

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में पिछले तीन दिन से लगातार कोरोना संक्रमण के हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, आज भी कोरोना के एक हजार से अधिक नए मामले रिकॉर्ड किए गए। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को कोरोना के आंकड़े जारी किए। इसके अनुसार कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 7 हजार 927 हो गई है। वहीं कोरोना वायरस से कर्नाटक और गुजरात में एक-एक मौत हुई। आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 818 हो गई है। यह आंकड़े सुबह 8 बजे अपडेट किए गए। कल भी कोविड के हजार से अधिक मामले सामने आए थे।

  • उत्तम शुगर मिल बरकतपुर में हुआ भूमि पूजन

    30 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा सुन्ना चैरिटेबल अस्पताल

    आसवनी की क्षमता एक लाख लीटर प्रतिदिन बढ़ाने को 100 करोड़ का निवेश

    बिजनौर। प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तम शुगर मिल ने आसवनी ग्रुप की क्षमता एक लाख लीटर प्रतिदिन करने के लिए भूमि पूजन किया गया। जीएम नरपत सिंह ने गुलदस्ता देकर डीएम उमेश मिश्रा, एएसपी सिटी डॉक्टर प्रवीण रंजन, क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह को बुके देकर स्वागत किया।

    उत्तम शुगर मिल बरकतपुर में आसवनी ग्रुप की क्षमता एक लाख लीटर प्रतिदिन करने के लिए मुख्य यजमान जेपी त्रिपाठी उपाध्यक्ष (आसवनी), पंडित राजेंद्र शर्मा एवं पंडित कपिल शर्मा द्वारा विधि विधान से मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ एवं पूजा कराई गई। इस दौरान मिल के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की प्रेरणा से 100 करोड़ का निवेश करके आसवनी क्षमता एक लाख लीटर प्रतिदिन की जा रही है। यह प्रदेश के विकास में अहम योगदान होगा, इसके साथ ही युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके साथ इस क्षेत्र के गन्ना किसानों का भुगतान भी समय से होगा और यह क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। आसवनी ग्रुप की क्षमता बढ़ाने का संपूर्ण कार्य इस वर्ष के नवंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ मिल द्वारा इस क्षेत्र में 30 करोड़ की लागत से सुन्ना चैरिटेबल अस्पताल बनाया जा रहा है।

    इस मौके पर संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह, डिस्टलरी जीएम जीपी त्रिपाठी, एसपी सिटी डॉक्टर प्रवीण रंजन, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, सहायक आबकारी अधिकारी श्याम कमल सिंह, अधिशासी निदेशक एसएल शर्मा, डीपी महेश्वरी, महाप्रबंधक गन्ना विकास पुंडीर, अतुल कुमार, सहायक महाप्रबंधक लेखा अखिलेश गुप्ता, सहायक महाप्रबंधक आसवानी मनोज कुमार, वरिष्ठ महाप्रबंधक आसवानी गोरख कुमार, उप प्रबंधक प्रशासन डॉक्टर यशवीर सिंह, उप प्रबंधक एचआर कुमार, मुख्य महाप्रबंधक अभियंता अतेंद्र विनीत शर्मा, उप महाप्रबंधक गन्ना शर्मा, अजय शर्मा, अरविंद कुमार सहित कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक विद्युत अनिल मिल के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद शर्मा, अपर महाप्रबंधक उत्पादन अतुल रहे।

    उत्तम शुगर मिल में आसवनी ग्रुप की क्षमता बढ़ाने के लिए भूमि पूजन के बाद जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि मिल के प्रयास और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से विकास को इस क्षेत्र के धरातल पर उतारा गया है। आसवनी ग्रुप की क्षमता बढ़ाने से जिले सहित पूरे प्रदेश में विकास और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इससे इस क्षेत्र गन्ना किसानों का भुगतान समय से होगा, साथ ही क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उत्तम शुगर मिल और मिल के आसवानी ग्रुप नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उन्होंने मिल प्रशासन के साथ मिल के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह को बधाई दी और मिल प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।

  • राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम

    राष्ट्रीय क्षय रोग दिवस पर बाइक रैली का आयोजन

    टीबी हारेगा, देश जीतेगा उद्घोष के साथ निकाली रैली

    जिला टीबी चिकित्सालय के अधिकारियों के साथ इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन इकाई जनपद बिजनौर ने किया प्रतिभाग

    बिजनौर। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत राष्ट्रीय क्षय रोग दिवस के अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ बीएस रावत एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिजनौर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से मोटरसाइकिल रैली का आयोजन हरी झंडी दिखाकर किया। रैली बिजनौर के मुख्य मार्ग से होती हुई अंत में टीबी जिला चिकित्सालय बिजनौर में समाप्त हुई। इस रैली में इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन इकाई जनपद बिजनौर के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

    जिला अध्यक्ष ओपी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष डॉ आनंद स्वरूप, भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी बीआर पाल, कोषाध्यक्ष राम सिंह पाल, आईएनओ के उपाध्यक्ष डॉ कैलाश शर्मा, संरक्षक देवेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार, आरोग्य भारती से वेद अजय गर्ग ने भाग लिया।

    ओपी शर्मा ने टीबी हारेगा; देश जीतेगा के नारों का उद्घोष किया। टीवी चिकित्सालय बिजनौर के जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ बीएस रावत ने कहा कि क्षय रोग का संपूर्ण इलाज अहर्ता प्राप्त चिकित्सकों की देखरेख में ही पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा इस सुविधा का लाभ उठाने हेतु प्रत्येक टीबी मरीज अपना खाता संख्या व आधार कार्ड उपलब्ध कराएं। टीबी की समस्त आधुनिक जांच संपूर्ण प्रदेश के समस्त सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क उपलब्ध है। नि:क्षय पोषण योजना के अंतर्गत समस्त चिन्हित एवं उपचारित क्षय रोगियों को ₹500 न्यूट्रिशन सपोर्ट प्रतिमाह का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाता है। जिला क्षय रोग अधिकारी ने आम जनमानस से आह्वान किया कि टीबी को हराने के लिए टीबी के मरीजों को जिला क्षय रोग चिकित्सालय में भेजें, जहां उनका सही अहर्ता प्राप्त चिकित्सक की देखरेख में ही इलाज हो सके।

    इस अवसर पर इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने कहा कि वायरस और बैक्टीरिया हमारे साथ हैं, हमारे साथ थे, हमारे साथ रहेंगे। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता समाप्त होने पर यह अपना प्रभाव रोगी के शरीर पर जमा देते हैं तथा विभिन्न प्रकार की बीमारियां हो जाती हैं।

    डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने कहा कि हाल ही में कोरोना वायरस से छुटकारा पाने के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई गई, जिससे लोगों का जीवन संकट से बचाया गया। इसलिए किसी भी वायरस बैक्टीरिया से मुक्ति पाने के लिए उपचार के साथ-साथ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय करने चाहिए।इसके लिए हमारा टीबी चिकित्सालय प्रत्येक रोगियों को न्यूट्रिशन सपोर्ट का भुगतान खाते के माध्यम से प्रत्येक रोगी को कर रहा है। आइए इस रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रत्येक भारत के नागरिक की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं। स्वस्थ रहें, हम स्वस्थ होने का वादा करते हैं। टीबी हारेगा देश जीतेगा।

  • सवा करोड़ व्हाटसएप और 17 लाख फेसबुक यूजर्स चपेट में

    महज दो हजार रुपये में बेच डाला 50 हजार लोगों का डाटा

    सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं के करीब 16.8 करोड़ अकाउंट का डेटा चोरी

    नई दिल्ली (24 मार्च 2023)। तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस ने अब तक के सबसे बड़े सोशल मीडिया डाटा लीक का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बताया गया है कि सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं के करीब 16.8 करोड़ अकाउंट का डेटा चोरी हुआ है। इसमें 2.55 लाख सेना के अधिकारियों का डेटा भी शामिल है। आरोपी ने चोरी किए गए डेटा को 100 साइबर ठगों को बेचा है।

    तेलंगाना साइबराबाद के पुलिस आयुक्त एम स्टीफन रवींद्र के अनुसार ये लोग 140 अलग-अलग कैटेगरी में डाटा बेच रहे थे। इसमें सेना के जवानों के डाटा के अलावा देश के तमाम लोगों के फोन नंबर, छात्रों की निजी जानकारी आदि शामिल हैं। इस मामले में सात डाटा ब्रोकर्स को नोएडा और पुणे से गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी कॉल सेंटर के जरिए डाटा एकत्र कर रहे थे। आरोपियों ने कबूल भी किया है कि इन चोरी किए गए डाटा को 100 साइबर ठगों को बेचा भी गया है।
    इस डाटा लीक में 1.2 करोड़ व्हाट्सएप यूजर्स और 17 लाख फेसबुक यूजर्स का डाटा शामिल है। सेना के जवानों के डाटा में उनकी मौजूदा रैंक, ई-मेल आईडी, पोस्टिंग की जगह आदि शामिल हैं। इन डाटा का इस्तेमाल सेना की जासूसी के किया जा सकता है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने 50,000 लोगों के डाटा को महज 2,000 रुपये में बेचा है।


    डीसीपी (साइबर क्राइम विंग) रीतिराज ने बताया कि गोपनीय और संवेदनशील डाटा की बिक्री और खरीद के बारे में साइबराबाद पुलिस की साइबर क्राइम विंग में एक शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि साइबर अपराधी डाटा तक कैसे पहुंच बना रहे थे। पुलिस पिछले दो महीने से इस मामले पर काम कर रही थी।

    गौरतलब है कि इससे पहले नवंबर 2022 में व्हाट्सएप के भारत, अमेरिका, सऊदी अरब और मिस्र सहित 84 देशों के यूजर्स का डाटा लीक हुआ था और इन डाटा की बिक्री ऑनलाइन हुई थी। दुनियाभर के करीब 48.7 करोड़ व्हाट्सएप यूजर्स का डाटा हैक किया गया था। हैक हुए डाटा में 84 देशों के व्हाट्सएप यूजर्स का मोबाइल नंबर भी शामिल थे, जिनमें 61.62 लाख फोन नंबर भारतीयों के थे।

    साइबराबाद के पुलिस आयुक्त स्टीफन रवींद्र ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरोपी रक्षा कर्मियों, बैंक ग्राहकों, ऊर्जा क्षेत्र के उपभोक्ताओं, एनईईटी छात्रों, सरकारी कर्मचारियों, गैस एजेंसियों, उच्च निवल व्यक्तियों, डीमैट खाताधारकों सहित 140 से अधिक श्रेणियों के लोगों से संबंधित जानकारी बेचते पाए गए। अन्य श्रेणियों में उन लोगों का डेटा शामिल है जिन्होंने ऋण और बीमा के लिए आवेदन किया है, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड धारक (एक्सिस, एचएसबीसी और अन्य बैंकों के), व्हाट्सएप उपयोगकर्ता, फेसबुक उपयोगकर्ता, आईटी कंपनियों के कर्मचारी और अक्सर यात्रा करने वाले शामिल हैं।
    “जब कोई व्यक्ति जस्टडायल के टोल-फ्री नंबरों पर कॉल करता है और किसी व्यक्ति के किसी भी क्षेत्र या श्रेणी से संबंधित गोपनीय डेटा मांगता है, तो उनकी क्वेरी को सूचीबद्ध किया जाता है और सेवा प्रदाता की उस श्रेणी में भेजा जाता है। फिर ये जालसाज उन क्लाइंट्स/धोखेबाजों को कॉल करके सैंपल भेज देते हैं. यदि ग्राहक खरीदारी के लिए सहमत होता है, तो वे भुगतान करते हैं और डेटा प्रदान करते हैं। इस डेटा का उपयोग अपराध करने के लिए किया जाता है, ”आयुक्त ने कहा। गिरोह कथित तौर पर पंजीकृत और अपंजीकृत कंपनियों डेटा मार्ट इन्फोटेक, ग्लोबल डेटा आर्ट्स और एमएस डिजिटल ग्रो के माध्यम से संचालित होता था।
    उन आरोपियों के पास 2.5 लाख रक्षा कर्मियों का संवेदनशील डेटा उपलब्ध था जिसमें उनके रैंक, ईमेल आईडी, पोस्टिंग का स्थान आदि शामिल थे। जालसाजों ने छह बैंकों के 1.1 ग्राहकों, 1.2 करोड़ व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं, 17 लाख फेसबुक उपयोगकर्ताओं और दिल्ली सरकार के 35,000 कर्मचारियों के डेटा तक पहुंच बनाई। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने वाले 98 लाख लोगों का डेटा भी एक्सेस किया था।
    “संवेदनशील डेटा का उपयोग महत्वपूर्ण संगठनों और संस्थानों तक अनधिकृत पहुंच के लिए किया जा सकता है। रक्षा और सरकारी कर्मचारियों के डेटा का उपयोग जासूसी, प्रतिरूपण और गंभीर अपराध करने के लिए किया जा सकता है जो राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। गंभीर अपराध करने के लिए पैन कार्ड से संबंधित डेटा का उपयोग किया जा सकता है। सूचनाओं का खुलासा कर पीड़ितों का विश्वास हासिल कर बड़ी संख्या में साइबर अपराध करने के लिए डेटा का इस्तेमाल किया जा रहा है।’

    ये है गिरोह का कारनामा~ मुख्य आरोपी कुमार नीतीश भूषण ने नोएडा में एक कॉल सेंटर स्थापित किया था और एक अन्य आरोपी मुस्कान हसन से क्रेडिट कार्ड डेटाबेस एकत्र किया था।
    पूजा पाल और सुशील थोमर भूषण के कॉल सेंटर में टेली-कॉलर के रूप में काम कर रहे थे।
    अतुल प्रताप सिंह ने क्रेडिट कार्ड धारकों का डेटा एकत्र किया था और इसे अपनी कंपनी “इंस्पायरी डिजिटल” के माध्यम से लाभ के आधार पर बेचा था।
    मुस्कान, जो पहले अतुल के कार्यालय में टेली-कॉलर के रूप में काम करती थी, ने अपनी कंपनी “एमएस डिजिटल ग्रो” की स्थापना की। वह मध्यस्थ के रूप में डेटा बेच रही थी। उसने अतुल से डेटा की व्यवस्था की थी और इसे भूषण को बेच दिया था।
    संदीप पाल ने ग्लोबल डेटा आर्ट्स की स्थापना की थी और ग्राहकों के गोपनीय डेटा को साइबर अपराधों में शामिल धोखेबाजों को बेचने के लिए जस्टडायल सेवाओं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया था।
    सातवां आरोपी जिया उर रहमान प्रमोशन के लिए बल्क मैसेजिंग सर्विस मुहैया करा रहा था और अतुल और भूषण को डेटाबेस भी शेयर करता था।

  • राष्ट्र शक्ति का अभिन्न अंग होती है स्त्री: डीएम

    उप जिलाधिकारी चांदपुर रितु रानी तथा तहसीलदार श्रीमती प्रभा सहित जिले की कुल 27 महिलाओं को प्रशस्ति देकर सम्मान

    स्त्री राष्ट्र शक्ति का अभिन्न अंग, नारी को सशक्त और स्वावलंबी बनाए बिना कोई भी राष्ट्र शक्तिशाली नहीं हो सकता, जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की सराहनीय रूप से बढ़ रही है भूमिका, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने नवदेवी सम्मान समारोह कार्यक्रम में जिले की 27 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि स्त्री राष्ट्र शक्ति का अभिन्न अंग होती है, जिसे सशक्त और स्वावलंबी बनाए बिना कोई भी राष्ट्र शक्तिशाली नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि नारी की सुदृढ एवं सम्मानजनक स्थिति एक उन्नत, समृद्व तथा मजबूत समाज की द्योतक है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका सराहनीय रूप से बढ़ रही है, आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि कमजोर समझे जाने वाली महिलाएं आज कठिन माने जाने वाले क्षेत्रों में भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं, यह उनकी नारी शक्ति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा स्वच्छता सहित अन्य सामाजिक क्षेत्र में भी महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी भागीदारी बढाने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुपालन में नवदेवी सम्मान समारोह का आयोजन कर जिले स्तर पर नवरात्री पर्व तक सम्मानित किया जा रहा है।

    जिलाधिकारी उमेश मिश्रा गुरुवार दोपहर स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय कार्यक्रम के अन्तर्गत नवदेवी सम्मान समारोह के आयोजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित कर रहे थे।
    उन्होंने बताया कि नवरात्रि पर्व के अवसर पर नवदेवी सम्मान समारोह के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह, वेस्ट टू वेल्थ, अपशिष्ट प्रबंधन, सफाई मित्र, मास्टर ट्रेनर, नवाचार, सामुदायिक खाद्य, निकाय की स्थिति में परिवर्तन, सामुदायिक जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत दिनांक 30 मार्च तक स्वच्छत्सव अभियान 2023 भी चलाया जाएगा, जिसमें महिलाओं की मुख्य भागीदारी होगी। इस दौरान उप जिलाधिकारी चांदपुर रितु रानी तथा तहसीलदार श्रीमती प्रभा सहित जिले की कुल 27 महिलाओं को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वि/रा अरविन्द कुमार सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार तथा राजस्व से संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

  • जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने वसूली के वास्तविक देयकों के सापेक्ष वसूली करने, आरसी को लम्बित न रखने, वसूल कार्य के सत्यापन करने तथा पाक्षिक रूप से आरसी वसूली एवं अमीनों की कारगुजारी की समीक्षा करने के लिए उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को दिए निर्देश।

    सूची तैयार कर बड़े बकायादारों से प्रभावी रूप से करें राजस्व वसूली: डीएम

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आरसी के प्रकरणों में सख्ती बरतें और संबंधित से शतप्रतिशत वसूली करना सुनिश्चित करें। उनके द्वारा बैठक में समस्त तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारियों के साथ वसूली सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के निस्तारण पर चर्चा की गयी। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि वसूली कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी निर्देश दिए कि सभी अधिकारी कर करेत्तर से संबंधित विभागीय लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करना सुनिश्चित करें और प्रर्वतन कार्य में गतिशीलता लाते हुए प्रभावी कार्य करें, ताकि किसी भी स्तर पर करापवंचन का कार्य किया जाना सम्भव न हो सके। उन्होंने उप जिलाधिकारी तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि बड़े बकायादारों की सूची तैयार करें और प्रभावी रूप से राजस्व वसूली की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
    जिलाधिकारी कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागर में आयोजित राजस्व वसूली बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
    उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व वसूली का कार्य पूरी गंभीरता और सजगता के साथ सम्पादित किया जाए और लक्ष्य के सापेक्ष मासिक और वार्षिक प्रगति सुनिश्चित की जाए। किसी भी अवस्था में करापवंचन न होने पाए। उन्होंने राजस्व से संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरी गंभीरता के साथ वसूली के लक्ष्य को शत प्रतिशत रूप से पूरा करना सुनिश्चित करें।
    जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए कि कोई भी आरसी दबी हुई न पाई जानी चाहिए तथा राजस्व वसूली के वास्तविक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारी आरसी की वसूली एवं अमीनों की कारगुजारी की पाक्षिक रूप नियमित समीक्षा करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो अमीन अपने लक्ष्य को पूरा न करे अथवा कार्य में शिथिलता बरतें उनके विरूद्व कार्यवाही अमल में लाएं। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि निर्धारित दायरे के सापेक्ष न्यायिक कार्य करना सुनिश्चित करें और अनावश्यक रूप से कोई भी वाद लम्बित न रखें। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से न्यायिक कार्य न करने से एक ओर वाद लम्बित होते हैं, वहीं आमजन को न्याय न मिलने से असंतोष भी उत्पन्न होता है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए प्रत्येक तहसीलदार दाखिल दफ़तर होने वाली पत्रावलियों का समयबद्वता के साथ निस्तारण करें और नियमित रूप से कोर्ट कार्य कर पूर्ण गुणवत्ता और मानक के अनुरूप वादों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
    इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वि/रा अरविन्द कुमार सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार तथा राजस्व से संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

  • जनता की जागरूकता से ही हमारा भारत होगा टीबी मुक्त

    विश्व टीबी दिवस जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत नगर पालिका परिषद नहटौर में आयोजित हुई गोष्ठी

    बिजनौर। विश्व टीबी दिवस जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका परिषद नहटौर में आयोजित गोष्ठी में लोगों को टीबी के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

    गोष्ठी में मौजूद नागरिक

    क्षय रोग सुपरवाइजर विशाल वर्मा एवं टीबीएचवी दानिश अहमद ने बताया कि विश्व तपेदिक दिवस या विश्व क्षय रोग दिवस प्रतिवर्ष 24 मार्च को मनाया जाता है। विश्व क्षयरोग दिवस मनाने का उद्देश्य इस वैश्विक महामारी को समाप्त करना तथा तपेदिक (टीबी) के स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों के बारे में सार्वजनिक जागरूकता प्रसारित करने के प्रयासों को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि विश्व क्षय रोग दिवस को मनाने के लिए इस दिन का चयन इसलिए किया गया क्योंकि डॉ॰ रॉबर्ट कोच ने 1882 में इस दिन यानि 24 मार्च को टी.बी. के जीवाणु की खोज की थी, इसी के कारण टी.बी. होता है। विश्व क्षय रोग दिवस की थीम “द क्लॉक इज टिकिंग है। इस थीम को रखने का उद्देश्य वैश्विक नेताओं को उनके द्वारा क्षय रोग को समाप्त करने हेतु उनके प्रतिबद्धता को याद दिलाना है। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने निम्न कार्रवाई हेतु सभी हित धारकों का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता की जागरूकता के कारण ही हमारा भारत टीबी मुक्त होगा। यदि किसी व्यक्ति को खांसी, बुखार, बलगम में खून आना, रात में पसीना आना, सीने में दर्द होना आदि लक्षण दिखाई दे तो स्वास्थ केंद्र पर भेजें। साथ ही टीबी रोगी को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही पोषण योजना के तहत जब तक दवा चलती है प्रत्येक रोगी के खाते में निश्चय के माध्यम से 500 रुपये प्रतिमाह भरण पोषण के लिए दी जाती है। गोष्ठी में संकल्प लिया गया कि हम सब मिलकर टीबी मुक्त भारत बनाएंगे। गोष्ठी में पालिका अधिशासी अधिकारी ओम गिरी, सभासद मा शराफत, शमीम अहमद, वरिष्ठ लिपिक विशेष कुमार, सलीम अहमद, शेख अकरम, शाहजेब आलम, रशीद अहमद, हर्ष जैन, तमकीन अहमद पालिकाकर्मी सहित अनेक नागरिकों ने हिस्सा लिया।

  • UPPCL चेयमैन एम देवराज का फैसला मंत्री ने पलटा

    देवराज ने अपने चहेतों को विभाग में बनवा दिया था निदेशक

    बिजली मंत्री अरविंद शर्मा के निर्णय से विभाग में हड़कंप

    ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने किया 14 डायरेक्टरों की चयन प्रक्रिया को रद्द

    लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने 14 डायरेक्टरों की चयन प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। ये कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर की गई है। ऊर्जा मंत्री के इस निर्णय से विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है।पिछले साल 16 अगस्त को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति की बैठक के बाद 14 निदेशकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई थी। अभी किसी भी निदेशक की नियुक्ति नहीं हुई थी।

    बताया जाता है कि चयन प्रक्रिया जून में शुरू हुई थी। आरोप है कि निदेशक पद के लिए उम्मीदवारी प्रस्तुत करने वाले विभागीय अधिकारियों में कुछ की दावेदारी खारिज करने के लिए उनके खिलाफ कारपोरेशन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की और उसी के आधार पर उनके आवेदन को अस्वीकार कर दिया। साक्षात्कार के योग्य उम्मीदवारों की तैयार की गई सूची में भी अनियमितताएं बरती गईं। प्रक्रिया में विलंब के कारण दावेदारी प्रस्तुत करने वाले कुछ अधिकारी अब सेवानिवृत्त भी हो गए हैं।

    16 अक्तूबर 2022 को लिए गए थे साक्षात्कार

    निदेशकों के चयन के लिए बनी चयन समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव व सदस्य सचिव अपर मुख्य सचिव / प्रमुख सचिव ऊर्जा होते हैं। इसके अलावा सात सदस्य एनटीपीसी, यूपीपीसीएल के चेयरमैन आदि बड़ी कंपनियों के अधिकारी सदस्य होते हैं। चयन समिति ने साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों का साक्षात्कार 16 अक्तूबर 2022 को लिया। साक्षात्कार के बाद चयन समिति ने अपनी कार्यवाही ऊर्जा मंत्री को भेज दी। निदशकों का चयन उ. प्र. पावर कारपोरेशन, उ.प्र. पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन तथा राज्य विद्युत उत्पादन निगम में रिक्त पदों पर किया जाना था।

    अनियमतताओं से सीएम को अवगत कराया

    सूत्र बताते हैं कि चयन समिति द्वारा साक्षात्कार में चयनित निदेशक पद के उम्मीदवारों की सूची मंत्री के पास संस्तुति के लिए भेजी गई थी। सूची मिलने के बाद मिली शिकायतों के आधार पर ऊर्जा मंत्री ने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा से चार बिंदुओं पर जवाब मांगे। एसीएस का जवाब आने के बाद उसे मुख्य सचिव के पास भेजा गया, जिसके बाद ऊर्जा मंत्री ने इस पूरे प्रकरण से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और उनकी सहमति लेने के बाद चयन प्रक्रिया ही निरस्त करने का फैसला बुधवार को ले लिया गया। सूत्रों का कहना है कि इस अनियमितता में शामिल जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी सरकार कर रही है।

  • उच्च प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर साधो में कक्षा 8 के बच्चों का विदाई समारोह

    पढ़ाई में बच्चों की आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा शीशा परिवार

    नहटौर (बिजनौर)। उच्च प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर साधो में कक्षा 8 के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों ने विद्यालय के अपने अनुभवों को साझा किया। स्कूल के प्रधानाध्यापक रामअवतार सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपील की, कि सभी बच्चे कक्षा 9 में अनिवार्य रूप से प्रवेश लें। लगातार अच्छी उपस्थिति व विभिन्न गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर शीशा डिटर्जेंट व केक प्रोडक्ट्स के एमडी बिजेन्द्र चौहान ने बच्चों के लिये फल, मिष्ठान व पारितोषिक की व्यवस्था की। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से कहा कि यदि किसी भी बच्चे को बुक्स या अन्य कोई भी पढ़ाई में समस्या है तो शीशा परिवार उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 7 की छात्राओं कहकशा व शगूफी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कक्षा 8 की छात्राएं आशना, अलीशा, अदिति, मरियम, फारिया, समरीन, अल्फ़िज़ा लक्की, रिहान, कसफ़, अल्फिया आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक अध्यापक मुनीश कुमार, बीना ऋषि, सिमरन आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

  • हर किसान खुद को समझे जिलाध्यक्ष: सत्यवीर सिंह उर्फ सोनू चौधरी

    भारतीय किसान यूनियन के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष का सदरुददीननगर में स्वागत

    नहटौर (बिजनौर)। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष का क्षेत्र के गांव सदरुददीन नगर में भव्य स्वागत किया गया। गुरुवार को सदरुददीन नगर में वरिष्ठ भाकियू कार्यकर्ता सुजीव चौधरी द्वारा आयोजित स्वागत समारोह कार्यक्रम में अपने दर्जनों संगठन पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह उर्फ सोनू चौधरी का काफिला जैसे ही गांव के मेन चौराहे पर पहुँचा तो प्रतीक्षारत किसानों व स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके ऊपर फूलों की वर्षा कर व पुष्प मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। यह देख जिलाध्यक्ष गदगद नजर आये। वहाँ से ढोल नगाडों के साथ उन्हें मंच तक लाया गया। मंच पर आसीन होते ही नवादा निवासी इंदर सिंह चौहान ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

    समारोह मे बोलते हुए जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी ने किसानों से संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हर किसान अपने को जिलाध्यक्ष समझे। उन्होंने आगे कहा कि किसान हित के लिए मैं आपका सेवक बनकर काम करुंगा। समारोह में हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, धामपुर ब्लॉक अध्यक्ष कविराज सिंह, नहटौर युवा ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत कुमार, सुजीव चौधरी आदि ने भी अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी जमील अहमद व संचालन मास्टर विजयपाल सिंह (खजूरा वालों) ने किया। इस अवसर पर अशोक सैनी, रफीक अहमद, रईस अहमद, मौ. शाकिर, छोटू, शुभम अहलावत, मुनेश कुमार, सुनील कुमार, पवन, निशू त्यागी, धर्मपाल सिंह, अरनव चौधरी, जोगेश सिंह, सोनू सैनी आदि सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

  • लू/गर्मी बचाव व संभावित सूखे से निपटने की तैयारी

    समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों के साथ गहन मंथन और कड़े निर्देश

    बिजली, पानी, स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मीटिंग

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर 12ः00 बजे महात्मा विदुर सभागार कलेक्ट्रेट में लू/गर्मी बचाव व संभावित सूखे से निपटने की तैयारी के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
    जिलाधिकारी ने कहा कि लू/गर्मी के मद्देनजर सभी संबंधित विभाग अपनी-अपनी तैयारी ससमय पूरी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिये कि अस्पतालों में लू से प्रभावित व्यक्तियों के इलाज की विशेष व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ओआरएस पैकेट एवं जीवन रक्षक दवा आदि की व्यवस्था के साथ-साथ ही आवश्यकतानुसार अन्य अति आवश्यक स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था सुनिश्चित करें। अस्पतालों में चिकित्सा दल एवं वाहन की समुचित व्यवस्था भी हो ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभावितों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था मुहैया करायी जा सके। लू में बचाव के लिये विशेषकर बच्चों, वृद्धों, गर्भवती महिलाओं तथा गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखा जाए।

    उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले के सभी नगर निकायों में विशेषकर शहरी क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था, खराब हैंडपंप की मरम्मत, आश्रय स्थलों में पेयजल की व्यवस्था, लू से बचाव से संबंधित सूचनाओं को विभिन्न माध्यमों से आमजनों के लिए प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला विधालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि लू में बचाव पर बनी विडियो क्लिपिंग सभी विद्यालयों में जागरूकता उत्पन्न करने के लिये प्रसारित करवाना सुनिश्चित करें।
    उन्होंने निर्देश दिये कि पेयजल संकट से निपटने के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार पेयजल संकटग्रस्त क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सहित भू-गर्भ जलस्तर की लगातार समीक्षा एवं निगरानी करना सुनिश्चित करें। पानी की पाईप लाईनों को समय समय पर चैक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई पानी की पाईप लाईन टूटी या खराब स्थित में पायी जाती है तो उसको तत्काल ही ठीक कराएं। साथ ही उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि बिजली के जर्जर तारों की जांच कर तत्काल उसको ठीक कराएं।
    उन्होंने कहा कि डीपीओ, आइसीडीएस सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जीवन रक्षक घोल, ओआरएस की व्यवस्था सहित नवजात शिशु, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विशेष चिकित्सीय सुविधा की व्यवस्था कराएं। पशुपालन अधिकारी पशु-पक्षियों के लिए समुचित चारा व दाना पानी की व्यवस्था के साथ ही बीमार पशुओं के लिए चिकित्सा दल को अलर्ट मोड में रखें।
    इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज, समस्त उप जिलाधिकारी, कृषि निदेशक गिरीश चन्द्र सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • सभी एमओआईसी अपने कार्य में अपेक्षित सुधार लाएं: डीएम

    अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के प्रति कड़ी कार्यवाही करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कल देर शाम महात्मा विदुर सभागार कलक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि जिले में नवजात शिशु टीकाकरण की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाया जाना और इस कार्य की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए मानक के अनुसार टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को यह भी निदेश दिये कि जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों की जानकारी एकत्र कर उनके प्रति कड़ी कार्यवाही करते हुए साथ ही सघन चेकिंग अभियान चलाये और झोला छाप डाक्टर पर भी कारवाई करना सुनिश्चित करें। यदि उक्त के संबंध में शिकायत मिलती है तो यदि ऐसे प्रकरणों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उचित कार्यवाही प्रकाश में नहीं आती है तो संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य प्रभारी की जवाबदेयी व उनके प्रति कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जनसामान्य को उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग का मुख्य कार्य है।

    उन्होंने गोल्डन कार्ड व आयुष्मान कार्ड कार्यक्रम की प्रगति बढाने के भी निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि मातृ एवं शिशु मृत्यू दर में किसी भी रूप में वृद्वि नहीं होनी चाहिए और इसके लिए प्रत्येक स्वास्थ्य एवं सामुदायिक केन्द्रों के साथ स्वास्थ्य उप केन्द्रों एंव आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व के टीकाकरण, नियमित खून की जांच, रक्तचाप तथा गर्भ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां एवं खानपान आदि से संबंधित आवश्यक जानकारियों पर आधारित सूचना अंकित कराना सुनिनिश्चित करें। सभी एमओआईसी को अपने कार्य में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नवजात शिशु टीकाकरण कार्य के सम्बन्ध में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि शत प्रतिशत लक्ष्य सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जा कर सर्वे करें और उसी के आधार पर ड्यू लिस्ट बनायें ताकि एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहने पाये। यदि किसी भी चिकित्साधिकारी के क्षेत्र में टीकाकरण का प्रतिशत कार्य कम होना प्रकाश में आता है तो उसके विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उक्त सम्बन्ध में उन्होने सभी चिकित्साधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि एएनएम, आशाओं और कार्यकत्रियों की संयुक्त रूप से एक बैठक आयोजित करें और घर-घर सर्वे के आधार पर पात्र बच्चों की लिस्ट तैयार करें तथा लिस्ट के आधार पर टीकाकरण कार्य सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि पूरे जोश और जिम्मेदारी से निर्धारित लक्ष्यों को अधिक से अधिक पूरा करने का प्रयास करें ताकि प्रदेश में जिले को प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सम्मानजनक स्थान प्राप्त हो सके।
    इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा आरसीएच पोर्टल पीएमएमविवाई में महिलाओं व बच्चों के रजिस्ट्रेशन के प्रतिशत पर कमी को बढाने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये। आरबीएसके, एनबीसीपी, पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय रोग कार्यक्रम, एम0डी0आर/एक्स0डी0आर, राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, एच0आई0वी0/एड्स नियन्त्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, जैम पोर्टल, इन्फैक्सन प्रीरीवेशन ट्रेनिंग, कायाकल्प स्कोरर्स मंत्रा/आरसीएच डाटा फीडिगं पोर्टल, एनआरसी रिर्पाट, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, आशा भूगतान आदि सभी बिन्दुओं पर गहनता से विचार विमर्श कर उपस्थित अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये।
    उन्होंने आगामी 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी बिन्दुओं व दस्तक अभियान की तैयारी की प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश तथा उसको विगत वर्षों के भांति सफल बनाने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये। बैठक में परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विजय कुमार गोयल, समस्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त ई0ओ0 नगर पलिका/नगर पंचायत सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों व संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

  • कहर कूटू का: खाने के बाद सैकड़ों बीमार

    नई दिल्ली। नवरात्रि के पहले दिन कूटू से बनी हुई पकौड़ी आदि सामग्री खाकर अलग अलग स्थानों पर सैकड़ों लोग बीमार हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

    मरीजों से जानकारी मिली है कि इन लोगों ने कूटू का आटा उपवास के दौरान इस्तेमाल किया था। उसके बाद ही सिर दर्द, उल्टी, जी मिचलाना, घबराहट और दस्त जैसी शिकायत हुई थी। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। इस सिलसिले में कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं। छापे के डर से कई दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों पर ताले डालकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

    वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग के सहयोग से कई स्थानों से सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। हरियाणा के सोनीपत में 300, पश्चिम उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद कमिश्नरेट के मोदीनगर सर्किल में करीब 42, फिरोजाबाद में 20 के अलावा मेरठ में भी कई लोग बीमार बताए गए हैं।

  • पैसों के लेनदेन में कारोबारी को उतारा था मौत के घाट

    चंद घंटों में ही दबोचा गया किराना व्यापारी का हत्यारोपी

    बढ़ापुर (बिजनौर)। दो दिन पूर्व लापता हुए कारोबारी का बुधवार को देर शाम थाना क्षेत्र के एक गांव से शव मिलने के बाद पुलिस ने देर रात ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई गाड़ी सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन को लेकर हुई गाली गलौज के कारण हत्यारोपी ने कारोबारी को मौत के घाट उतार दिया।

    बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर ढिकली निवासी पूर्व ग्राम प्रधान कुंवर रामकुमार सिंह का 45 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार मंगलवार को नगर के मोहल्ला हरिजन बस्ती स्थित अपनी किराना दुकान बंद कर गया था। इसके बाद से वह लापता था। बुधवार को मुकेश की बाइक नकटा नदी के समीप एक नाले से बरामद होने के बाद देर शाम पुलिस को थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर कुरेशी के पास एक लाश पड़े होने की सूचना मिली तो लाश की शिनाख्त मुकेश के रूप में हुई।

    अपर पुलिस अधीक्षक राम अर्ज की रणनीति हुई कारगर साबित

    पुलिस द्वारा मुकेश के शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिये भेज दिए जाने से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने देर रात ही थाना बढ़ापुर के सामने रोड जाम कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज के मौके पर पहुचने ओर ग्रामीणों को समझाने के बाद परिजनों ने जाम को खुलवाया। अपर पुलिस अधीक्षक राम अर्ज के आदेश के बाद पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए कड़ी जोड़नी शुरू कर दी, जिसके चलते बाइक व लाश मिलने के स्थान के बीच लगभग 8 किमी की दूरी को दृष्टिगत रखते हुए अपने काम को आगे बढ़ाया तो पुलिस के शक की सुई मोहल्ला लाल सराय निवासी वसीम पुत्र तसलीम के ऊपर आकर रुक गई। इसके बाद पुलिस ने देर रात ही वसीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच्चाई सामने आई कि वसीम के ऊपर मुकेश का क़रीब 5 लाख रुपया बकाया था। इस कारण चार दिन पहले मुकेश व वसीम के बीच पैसों को लेकर गाली गलौज हुई थी। खिन्न होकर वसीम ने मुकेश की हत्या का प्लान तैयार कर लिया औऱ मंगलवार को देर शाम मुकेश को अपने घेर पर दावत के बहाने बुलाया और वहीं पर मुकेश की हत्या कर दी। हत्या में वसीम का साथ उसके भट्टे पर काम करने वाले हिसामुद्दीन पुत्र निसार निवासी ग्राम गंगोला थाना दातागंज जनपद बदायूं व हसिनुल पुत्र जैनुद्दीन निवासी ग्राम पुरैनी थाना दातागंज जनपद बदायूँ ने दिया।

    वसीम की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल छेनी व स्विफ्ट डिजायर गाड़ी यूके 07एआर 1511को कब्जे ले लिया। मुकेश की हत्या के बारे अन्य राज के लिये पुलिस लगातार वसीम से पूछताछ कर रही है। मुकेश की हत्या का खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षण अनुज कुमार तोमर, उपनिरीक्षक शीशपाल सिंह, ब्रजराज सिंह, हेड कॉन्स्टेबल सोबरन, दीनदयाल, सुमित पंवार, गौरव पुंडीर, चिंटू कुमार आदि शामिल रहे।

  • अब हर तीन महीने पर गोपनीय जांच, 100 टीमें गठित 

    बेसिक शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचारी बाबूओं और बीईओ की आय से अधिक संपत्ति की होगी जांच

    25 खंड शिक्षा अधिकारियों व 6 लिपिकों के खिलाफ भ्रष्टाचार व आय से अधिक संपत्ति की जांच

    लखनऊ। परिषदीय स्कूलों में फर्जी शिक्षकों की भर्ती समेत, शिक्षकों को अवकाश, चयन वेतनमान को एसीपी का लाभ देने और स्कूलों को मान्यता देने में घूस लेने वाले 25 खंड शिक्षा अधिकारियों व 6 लिपिकों के खिलाफ भ्रष्टाचार व आय से अधिक संपत्ति की जांच की जाएगी।
    भ्रष्टाचार निवारण संगठन के एडीजी राजा श्रीवास्तव से महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने गोपनीय पत्र भेजकर जांच कराने की सिफारिश की है।
    सूची में हरदोई के बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात बाबू अनुपम मिश्रा और प्रवीण मिश्रा पर भी आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। फर्जी शिक्षक भर्ती के दौरान इनके ही द्वारा हेरफेर कर अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे थे। साथ ही मैटरनिटी लीव से लेकर, एरियर या सैलरी बहाली के मामले में दोनों बाबूओं ने जमकर भ्रष्टाचार किया। इसकी शिकायत भी कई बार बीएसए से लेकर शासन तक की गई। जिसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक विजय किरन आनंद ने इस मामले को लेकर गंभीरता दिखाई। सरकार की जीरो टालरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के तहत परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों में काम कराने के लिए घूस न देनी पड़े। इसके लिए विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से प्रत्येक ब्लाक में शिक्षकों से काल सेंटर के माध्यम से बात की गई। नाम गोपनीय रखा गया और उनसे फीडबैक लिया गया कि क्या विभागीय सेवाओं के नाम पर उनसे धन की अनुचित मांग की जाती है। क्या घूस न देने पर उनका शोषण किया जाता है और क्या सेवाओं में कटौती की जाती है। शिक्षकों के आरोपों को क्रास चेक करने के लिए विभाग ने गोपनीय जांच की तो उसमें भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई। साथ ही इनकी संपत्ति आय से कहीं अधिक है।

    “भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार की जोरो टालरेंस नीति को सख्ती से लागू कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक आश्रितों की नियुक्ति से संबंधित सारा कार्य अनलाइन माध्यम से किए जाने की व्यवस्था लागू कर दी गई है। शिक्षकों व कर्मियों का अनावश्यक शोषण और उनसे घूस लेने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।”

    विजय किरन आनंद, महानिदेशक स्कूल शिक्षा

    ये हैं वो होनहार भ्रष्टाचारी बीईओ और लिपिक~

    जिन 25 बीईओ पर भ्रष्टाचार के आरोप की जांच होगी उनमें अंबेडकर नगर के हरि गोविंद सिंह, अमेठी के शैलेन्द्र सिंह, आजमगढ़ के संतोष कुमार तिवारी व राजेश कुमार, बागपत के विजेन्द्र कुमार, बरेली के अवनीश कुमार व शशांक शेखर मिश्रा, भदोही के आशीष मिश्रा, गौतमबुद्ध नगर के अजहर आलम व प्रवीन, गोरखपुर के प्रभात श्रीवास्तव, चंद्र शेखर चौरसिया व श्रीनारायण मिश्रा, जौनपुर के अविनाश सिंह, कुशीनगर के अनिल कुमार मिश्रा, मथुरा की नीतू, मऊ के बलिराम, गाजीपुर के सावन दुबे, मेरठ के राहुल धामा, प्रयागराज के कैलाश सिंह, विनोद मिश्रा, राजीव प्रताप सिंह व राजेश यादव और मथुरा के जितेन्द्र सिंह शामिल हैं।

    जिन छह लिपिकों पर घूस लेने का आरोप है उनमें हरदोई के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अनुपम मिश्रा व कनिष्ठ लिपिक प्रवीन मिश्रा, महाराजगंज बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ सहायक यशवंत सिंह, प्रयागराज में बेसिक शिक्षा निदेशालय के कनिष्ठ सहायक अभ्युदय शुक्ला, बीएसए लखीमपुर कार्यालय के वरिष्ठ सहायक संतोष वर्मा और सहारनपुर के जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के कनिष्ठ सहायक परिश्रम सैनी शामिल हैं।

    अब हर तीन महीने पर गोपनीय जांच, 100 टीमें गठित

    परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों से अवकाश, बाल्यकाल अवकाश, चयन वेतनमान के साथ-साथ स्कूलों को मान्यता देने के कार्य में भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद सख्ती और बढ़ा दी गई है। 25 खंड शिक्षा अधिकारियों व छह लिपिकों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन से जांच की सिफारिश किए जाने के बाद अब हर तीन महीने पर गोपनीय जांच का निर्णय लिया गया है। 100 टीमें इसके लिए गठित की गई हैं।


    प्रत्येक टीम में दो-दो सदस्य हैं और इनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी गई है। विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से शिक्षकों से फीडबैक लेने की व्यवस्था को और प्रभावी तरीके से लागू कराया जाएगा। हर ब्लाक में काल सेंटर की मदद से शिक्षकों से सवाल-जवाब के माध्यम से चिह्नित किए गए अधिकारियों व कर्मचारियों की इन टीमों की मदद से गोपनीय जांच कर सत्यता का पता लगाया जाएगा। घूस लेने के आरोपितों आय व संपत्ति के ब्योरे के आधार पर उन पर शिकंजा कसा जाएगा। शिक्षकों द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए जाने के बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन से जांच कराई जाएगी और आय से अधिक संपत्ति जब्त होगी।

  • मुठभेड़ के बीच साथियों संग फिर बच निकला कुख्यात इनामी राणा

    • आदित्य राणा का ग्राम प्रधान भाई बुलेरो कार समेत पुलिस के हत्थे चढ़ा

    दो बार पुलिस हिरासत और चार बार पुलिस घेराबंदी व फायरिंग के बीच हो चुका है फरार

    बिजनौर। ढाई लाख का इनामी कुख्यात बदमाश आदित्य राणा पुलिस मुठभेड़ के बीच फरार होने में कामयाब हो गया। उसके साथी भी भाग निकले, लेकिन बदमाश का ग्राम प्रधान भाई बुलेरो कार समेत पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। कुख्यात आदित्य राणा दो बार पुलिस को चकमा देकर हिरासत से और चार बार पुलिस घेराबंदी व फायरिंग के बीच भाग चुका है। बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस की कुख्यात आदित्य राणा और उसके साथियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान साथियों समेत राणा भागने में कामयाब हो गया। हालांकि आदित्य राणा के भाई को बुलेरो कार समेत पुलिस ने दबोच लिया।

    गौरतलब है कि चार जिलों शाहजहांपुर, लखनऊ, रामपुर, बिजनौर की कई पुलिस टीमें आदित्य राणा को तलाश रही हैं। आदित्य राणा को फरार हुए लगभग छह माह हो गए हैं, लेकिन अभी तक वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आदित्य राणा की लोकेशन बिजनौर जिले में मिलने के बाद पुलिस सतर्क है। एक सप्ताह पूर्व एसओजी, क्यूआरटी पीएसी व स्थानीय पुलिस ने राणा नंगला क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव के जंगलों में कॉम्बिंग भी की थी। इसी क्रम में स्योहारा थाना क्षेत्र में बुधवार रात स्थानीय पुलिस व कुख्यात बदमाश आदित्य राणा और उसके साथियों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान ढाई लाख का इनामी आदित्य राणा और उसके साथी फरार होने में कामयाब हो गए। हालांकि आदित्य का ग्राम प्रधान भाई बिट्टू उसकी बुलेरो कार सहित पुलिस के हत्थे चढ़ गया। डीजीपी के आदेश पर फरार आदित्य राणा को प्रदेशीय माफिया घोषित कर दिया गया है। पिछले साल 23 अगस्त को थाना शिवालाकलां के एक मुकदमे में पेशी के लिए बिजनौर कोर्ट लाया गया था। आदित्य राणा पेशी से लौटते समय शाहजहांपुर स्थित एक खाने के ढाबे से पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था।

  • एक अप्रैल से चलेगा सघन अभियान

    हिंदी में है गाड़ी की नंबर प्लेट तो जुर्माना

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गाड़ी चालकों के लिए ट्रैफिक नियम जारी हुआ है। अब अगर आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट हिंदी में है तो जुर्माने में जेब ढीली करनी होगी। नंबर प्लेट को लेकर अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत हिंदी नंबर प्लेट और साथ ही हाई सिक्यॉरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर पांच हजार रुपये का चालान किया जाएगा।

    दरअसल वाहन चालकों ने चालान से बचने और कैमरों को धोखा देने के लिए नायाब तरीका निकाल लिया है। अत्याधुनिक कैमरों का साफ्टवेयर हिंदी के अंक और शब्द नहीं पढ़ पाता इसलिए वह वाहन में हिंदी के शब्दों और अंकों में प्रिंट नंबर प्लेट लगवा कर फर्राटा भर रहे हैं।
    ऐसे में रोजाना ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले हजारों वाहन चालक चालान से बच जाते हैं। इसका फायदा अपराधी भी उठा रहे हैं। वह भी बड़ी संख्या में हिंदी और गलत नंबर प्लेट लगाकर घूमते हैं और अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर निकल जाते हैं। इन सब पर लगाम कसने और वाहनों को जल्द ट्रेस करने के लिए 15 फरवरी को मिनिस्ट्री आफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे भारत सरकार ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य कर दी थी। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में आइएनडी पर एक बार कोड होता है, जिसे कैमरे तत्काल स्कैन कर वाहन को ट्रेस कर लेते हैं। इसलिए सभी सरकारी और निजी वाहन चालकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के आदेश दिए गए हैं। अधिकतर सरकारी वाहनों में भी हिंदी की नंबर प्लेट लगी है।

    अब ऐसी स्थिति से निपटने के लिए हाई सिक्यॉरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर पांच हजार रुपये का चालान किया जाएगा। सभी गाड़ियों में HSRP नहीं होने पर ऐक्शन लिया जाएगा। इसके साथ ही राज्य का नाम और नंबर हिंदी में लिखे होने पर भी चालान कटेगा। यह नियम 21 मार्च से लागू कर दिए गए हैं। वाहन चालकों को रजिस्ट्रेशन की रसीद दिखाने की स्थिति में छूट मिलेगी। अब हिंदी की नंबर प्लेट किसी वाहन में मिली तो उसका चालान किया जाएगा। एक अप्रैल से इसका सघन अभियान चलेगा।

  • थाने के पास से रोडवेज बस ले उड़े चोर

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट के बाद रुकी बस तो छोड़ भागे

    सुल्तानपुर। अब सरकारी बस भी सुरक्षित नहीं है। बल्दीराय थाने से चंद कदम की दूरी पर खड़ी रोडवेज बस बुधवार रात चोरी हो गई। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट के बाद बस रुक गई तो चोर बस को छोड़कर फरार हो गए। क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक ने प्राथमिकी दर्ज करने लिखित सूचना दी है।


    सांसद मेनका गांधी की पहल से बल्दीराय और सुल्तानपुर के बीच रोडवेज बस का संचालन किया गया था। इसी क्रम में मंगलवार देर रात सुल्तानपुर से बल्दीराय जाने वाली रोडवेज बस थाने के पास जाकर खड़ी हुई। चालक और परिचालक बस छोड़ कर चले गए। लंबे समय से रेकी कर रहे चोरों ने उसे अपना शिकार बना लिया और बस को ले उड़े।

    बस क्षतिग्रस्त होने पर हुए फरार
    बताया जा रहा है पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की साइड रोड पर चढ़ते समय ऊपर रास्ता निर्माण कार्य की वजह से बंद है। यहां पर बस क्षतिग्रस्त हो कर बंद गई। चोरों ने कई बार बस को फिर से स्टार्ट कर आगे बढ़ाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। बस और खुद को फंसता हुआ देखकर चोर मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह को दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान दिनेश कुमार मिश्र के रूप में की गई है। पुलिस आरोपी को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

  • Natraj Pencil कंपनी दे रही है वर्क फ्रॉम होम जॉब ? जानिए क्या है सच

    Sonu Sood ने नटराज पेंसिल कंपनी में सभी को नौकरी के लिए बुलाया?

    https://www.gnttv.com/shows/fact-check/video/natraj-pencil-company-giving-work-home-job-know-what-truth-480765-2022-12-08

    नटराज पेंसिल/पैन पैकिंग जॉब ऑफर: सोशल मीडिया पर सर्कुलेट की जा रही एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि नटराज मैन्युफैक्चरिंग कंपनी घर से काम करने के लिए पेन या पेन ड्रिंक का काम दे रही है, जिसकी सैलरी 100 रुपये प्रतिदिन है, यानि 30,000 प्रति माह।

    दावा: नटराज मैन्युफैक्चरिंग कंपनी 100 रुपये सैलरी पर पेन पेंकिंग का जॉब ऑफर कर रही है। 30,000

    तथ्य: नटराज पैन ने एक बयान जारी कर जनता को आगाह किया है कि वे अपनी कंपनी के नाम पर पैन या पेंसिल पैक करने वाले इन फर्जी पोस्ट के झांसे में नहीं आएं। स्पष्ट किया कि नटराज पैन बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान पैन प्राइवेट लिमिटेड ऐसी कोई स्कीम का काम नहीं करती है। साथ ही कहा है कि उनकी भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। नटराज पैन ने एक वीडियो में इस बात पर जोर दिया कि उनकी कंपनी में पैन पैकेजिंग की प्रक्रिया पूरी तरह से बंद हो गई है। इसलिए, पोस्ट में किया गया दावा FALSE है।

    नटराज पैन ने कहा कि नटराज और अप्सरा पैन बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान पैन प्राइवेट लिमिटेड की वेबसाइट पर उनकी भर्ती की पूरी जानकारी हो जाएगी। नटराज पैन ने 18 जनवरी 2022 को एक बयान जारी कर कहा, “हिंदुस्तान पैन प्राइवेट लिमिटेड ऐसा कोई भुगतान वाला काम घर से नहीं दे रहा है और हम किसी भी व्यक्ति को घर से पैकिंग का काम देने के लिए किसी भी व्यक्ति से कोई भुगतान/नकद जमा लेने के लिए पूर्व-औपचारिकता के रूप में भी किसी को अधिकृत नहीं किया है। हम आपसे अनुरोध करते हैं/आग्रह करते हैं कि पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, क्रेडिट कार्ड, अस्वाभाविक कार्ड, सीवीवी नंबर, बैंक खाता विवरण, एटीएमपिन नंबर, ओटीपी नंबर और/या कोई अन्य विवरण जैसे कि आपका कोई व्यक्तिगत विवरण या दस्तावेज़ को साझा न करें। जो कोई भी अज्ञात/गुमनामी व्यक्ति/व्यक्तियों की प्रति प्रकृति में संवेदनशील हैं। कंपनी ऐसे जॉब वर्क देने के लिए न तो कोई राशि मांग रही है और न ही किसी से विवरण या दस्तावेज मांग रही है। ऐसे सभी विज्ञापन सोशल मीडिया नेटवर्क पर पोस्ट किए गए हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि जाली/फर्जी हैं इसलिए, हम सभी से आग्रह करते हैं कि वे शामिल न हों या आवेदन न करें। फिक्रमंद@hindustanpencils.com । ”

    कुल मिलाकर, नटराज पैन पेंसिल जॉब करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट और वेबसाइट फर्जी हैं।

    Sonu Sood ने नटराज पेंसिल कंपनी में सभी को नौकरी के लिए बुलाया?

    फर्जी नौकरी का विज्ञापन वायरल
    सोनू सूद का नाम किया जा रहा इस्तेमाल
    नटराज कंपनी में बंपर नौकरी का विज्ञापन

    Fact Check: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू सूद सभी के लिए नौकरी की व्यवस्था कर रहे हैं। गरीबों का मसीहा किसी को बेरोजगार नहीं रहने देगा। भाईयों, इस नंबर पर कॉल करो और नटराज पेंसिल कंपनी में नौकरी पा जाओ। ऐसा मौका सोनू सूद दे रहे हैं, जो कोई और नहीं दे सकता। पूरा मामला समझने के लिए पहले ये पढ़ें: ‘हिंदुस्तान नटराज पेंसिल पैकिंग वर्क फ्रॉम होम जॉब्स घर पर करने का लेडीज़ एंड पुरुष सभी के लिए जॉब अवेलेबल ऑल इंडिया जॉब कंपनी ₹30000 सैलरी देती है 15,000 एडवांस मैट्रियल के साथ मिलेगा कंपनी का कॉलिंग नंबर 8293350972 कंपनी का व्हाट्सएप नंबर 8293350972’. इन टेक्स्ट के साथ सोनू सूद की तस्वीर है और नटराज पेंसिल कंपनी का लोगो।

    तुरंत नौकरी और इंसेंटिव का लालच

    दावा है कि सोनू सूद नटराज पेंसिल कंपनी में लोगों की नौकरियां लगवा रहे हैं। इसके लिए बाकायदा नंबर जारी किया गया है। सभी को एडवांस मटेरिल और 30 हजार रुपये महीने की तनख्वाह की बात कही जा रही है। इस तरह की पोस्ट सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। हालांकि इसकी असलियत के बारे में खोजबीन शुरू की गई तो ये सारा दावा झूठा निकला। लोग ऐसे किसी भी चक्कर में फंसने से बचे, वर्ना आपकी दी गई जानकारी के दम पर कोई आपको भारी मुसीबत में भी डाल सकता है।

    फैक्ट चैक करने वाली वेबसाइट ने कहा कि हम इस बात को यूं ही नहीं खारिज कर रहे, बल्कि खुद सोनू सूद भी ऐसे दावों को झूठा बता चुके हैं। आप भी देखें उनका ट्विटर पोस्ट… पढ़ें सोनू का ट्वीट…

  • विश्व आज मना रहा है “मौसम विज्ञान दिवस’

    विश्व मौसम विज्ञान संगठन द्वारा प्रतिवर्ष 23 मार्च को ‘विश्व मौसम विज्ञान दिवस’ मनाया जाता है। इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को मौसम विज्ञान तथा इसमें हो रहे परिवर्तन के बारे में जागरूक करना है।

    विश्व मौसम संगठन की स्थापना: वर्ष 1950 में विश्व मौसम संगठन (WMO) की स्थापना सयुंक्त राष्ट्र की एक इकाई के रूप में की गई थी। जिनेवा में इसका मुख्यालय खोला गया था। मानव के दुःख-दर्द को कम करना और संपोषणीय विकास को बढ़ाना देना ही इस संगठन का मुख्य उद्देश्य था। पहले के मुकाबले आज के समय में मौसम विज्ञान में सिर्फ मौसम विधा ही शामिल नहीं हैं बल्कि अब इसमें पूरा भू-विज्ञान शामिल हैं। मौसम विज्ञान का इस्तेमाल बाढ़, भूकंप, सुनामी और प्राकृतिक आपदाओं का अनुमान लगाने के लिए किया जाता है।

    विश्व मौसम विज्ञान दिवस पर विश्व के विभिन्न हिस्सों में सभाएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इन कार्यक्रम में मौसमविज्ञानी विचार एवं अनुभव बांटते हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम में इस मुद्दे पर चर्चा करते हैं कि मौसम द्वारा उत्पन्न हो रही समस्याओं से किस प्रकार बचा जा सकता है और विज्ञान की सभी नई तकनीक को भारतीयों के साथ-साथ विश्व भर में मानवजाति के कल्याण के लिए कैसे उपयोग किया जाए।

    विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य- इस दिवस को मनाने का उद्देश्य मानव के सभी दु:ख दर्द को कम करके, उनको मौसम सम्बन्धी होने वाली सभी मुसीबतों से निजात दिलाना है। मौसम विज्ञान अध्ययन द्वारा दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन की परिघटना को बेहतर समझने के लिए अंतरिक्ष में बड़ी संख्या में उपग्रह लगाए जाते हैं। इससे भारतीय वैज्ञानिक मौसम और जलविज्ञान अध्ययन करते रहते हैं।

  • राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) ने उत्तर प्रदेश को किया है अलग अलग जोन में विभाजित

    भूकंप के लिहाज से संवेदनशील हैं ये जिले

    लखनऊ (एजेंसी)। गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) ने उत्तर प्रदेश को अलग अलग जोन में विभाजित किया है। इनमें जोन-4 के तहत 29 संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की गई है, जो भूकम्प की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील हैं। नेपाल तथा उत्तराखण्ड में उत्तरकाशी से सटे क्षेत्र को जोन-4 में रखा गया है।

    भारतीय भू सर्वेक्षण (जीएसआई) के एक पूर्व भूकम्प विशेषज्ञ ने आशंका जताई है कि उत्तर प्रदेश में शहरीकरण से भविष्य में जानमाल को भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक शब्दावली के अनुसार उत्तर प्रदेश सुरक्षित जोन में आता है।

    जोन-4 में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, जेपी नगर, रामपुर, मुरादाबाद, बुलन्दशहर, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बागपत, कुशीनगर, शाहजहांपुर, खीरी, बहराइच, गोण्डा, अलीगढ़, बदायूँ, बरेली, सन्त कबीरनगर, देवरिया और बलिया के कुछ अंश आते हैं।


    प्रदेश में जोन-3 में आने वाले कुछ कम संवेदनशील जिलों में सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, फैजाबाद, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, महामायानगर, फर्रुखाबाद, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, दिसनगर, औरैया, इटावा, आगरा, मुथरा, अलीगढ़ और पीलीभीत के कुछ हिस्से हैं।

    जोन-2 में ललितपुर, झांसी, महोबा, जालौन, बंडा, कौशांबी, इलाहाबाद व फतेहपुर, प्रतापगढ़ और मिर्जापुर के कुछ हिस्से आते हैं।

    दरअसल बुधवार को 24 घंटे में दूसरी बार दोपहर 4:42 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.7 थी। इससे पहले मंगलवार देर रात उत्तर भारत सहित अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में फैजाबाद से 133 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में 156 किमी की गहराई में था। रात 10 बजकर 17 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 6.6 थी। हालांकि, इसके बाद भी रह-रहकर 6 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनमें से तीन का केंद्र अफगानिस्तान ही था, जबकि अन्य तीन भूकंप हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, ताजिकिस्तान और नेपाल में दर्ज किए गए।

  • जंगल में मिली लापता किराना व्यापारी की लाश, हत्या की आशंका

    मंगलवार दोपहर दुकान बंद कर हो गया था लापता, बुधवार दिन में नकटा नदी के समीप एक नाले में मिली बाइक, शाम को अब्दुल्लापुर कुरैशी के जंगल बरामद हुआ शव

    बिजनौर। एक दिन पहले से लापता किराना व्यापारी का शव ग्राम अब्दुल्लापुर कुरैशी के जंगल बरामद हुआ है। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर ढीकली निवासी कुंवर रामकुमार सिंह का पुत्र मुकेश कुमार चौहान (45 वर्ष) आंबेडकर मूर्ति के समीप किराना की दुकान करता था। वह मंगलवार दोपहर से लापता था। कुंवर रामकुमार सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र मुकेश कुमार कस्बे में किराने की दुकान करता है। मुकेश मंगलवार सुबह करीब नौ बजे घर से दुकान गया था और करीब ढाई बजे दुकान बंद कर कहीं चला गया।

    बुधवार दिन में पुलिस को सूचना मिली कि नकटा नदी के समीप एक नाले में बाइक पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले से बाइक बरामद की। बाइक मुकेश कुमार की बताई गई है। वहीं देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर कुरैशी के जंगल में किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सिर में गंभीर चोट को लेकर व्यापारी की हत्या की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जंगल में किराना व्यापारी मुकेश कुमार चौहान का शव बरामद किया।

  • नन्ही गौरैया व पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    शकुन्तला मिश्रा विवि में आयोजित हुआ कार्यक्रम

    पर्यावरण के दोहन से विलुप्त होने की कगार पर है गौरैया: केपी मलिक

    लखनऊ। डॉ शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि में नन्ही गौरैया व पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राज्यमंत्री ने मेरी प्यारी गौरैया मुहीम के तहत आयोजित कार्यक्रम में कहा कि गौरैया पर्यावरण से विलुप्त होने की कगार पर है और इसका सबसे बड़ा कारण पर्यावरण का दोहन होना है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब मानव जाति कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों से ग्रसित होगी। नन्ही गौरैया व पर्यावरण संरक्षण की कसम खाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधरोपण करना चाहिए। पेड़ हमसे कुछ लेते नहीं बल्कि जीवन भर हवा फल और छाया देते रहते हैं।

    मेरी प्यारी गौरैया मुहिम संचालक पक्षी प्रेमी महेश साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि यह मुहीम 2017 से लगातार संचालित हो रही है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में गौरैया संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। महेश साहू ने कहा कि ईश्वर ने हमें मनुष्य बनाया है तो विलुप्त प्राय हो रही नन्ही गौरैया के संरक्षण की जिम्मेदारी हमारी है। गौरैया संरक्षण के लिए अनुकूल परिस्थितियों की व्यवस्था करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। घरों में घोंसला बनाकर गौरैया के लिए दाना पानी और काकून रखना चाहिए।

    कार्यक्रम में नन्ही गौरैया व पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने वाले ओम सिंह, मुकेश, अनिल जैन, सुधार गुप्ता, वीरेंद्र यादव, अंजलि सक्सेना सहित 2 दर्जन लोगों को घोसला व प्रतीक चिन्ह अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आये विभिन्न विद्यालयों के छात्र और छात्राओं को मिट्टी के बर्तन व काकून देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में महापौर संयुक्ता भाटिया, कुलपति प्रो राणा कृष्ण पाल सिंह, डीएफओ अवध वन प्रभाग डॉ रवि कुमार सिंह, समाज सेवी मुकेश मर्चेंट व्यापारी कल्याण आयोग के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता उपस्थित रहे।

  • टूरिस्ट बसों में ढोया जा रहा अवैध माल

    • सेल्स टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर ने किया खुलासा

    तीन बसों को सेल्स टैक्स विभाग की टीम ने लिया कब्जे में

    मेरठ (एजेंसी)। टीपी नगर थाना क्षेत्र में सेल्स टैक्स और पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात संयुक्त कार्यवाही करते हुए बड़ा खुलासा किया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने तीन टूरिस्ट बस में लोड लाखों का माल बरामद किया, जिसे बिना टैक्स अदा किए ले जाया जा रहा था। सेल्स टैक्स विभाग की टीम ने तीनों बसों को कब्जे में ले लिया है।

    प्रतीकात्मक चित्र

    सेल्स टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर शैलेंद्र कुमार के अनुसार उन्हें पिछले काफी समय से मेरठ से जयपुर जाने वाली टूरिस्ट बसों में अवैध माल की ढुलाई की सूचना मिल रही थी। इसके चलते उन्होंने मंगलवार देर रात टीपी नगर पुलिस को साथ लेकर वेदव्यासपुरी में नाकेबंदी की। इस दौरान मेरठ- जयपुर मार्ग पर चलने वाली तीन टूरिस्ट बसों को रोका गया। इनमें डिग्गी में छुपाया गया लाखों का माल बरामद हुआ। हालांकि ड्राइवरों ने कुछ बिल दिखाए, लेकिन सेल्स टैक्स टीम को वह पर्याप्त नहीं लगे। इसके चलते तीनों बसों को माल सहित कब्जे में ले लिया गया।

    प्रतीकात्मक चित्र

    असिस्टेंट कमिश्नर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल कार्यालय में ले जाकर बसों से बरामद हुए माल का बिलों से मिलान किया जाएगा।

  • 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप के झटके

    भूकंप के झटकों से जनपद बिजनौर में भी अफरातफरी

    नई दिल्ली। बुधवार को 24 घंटे में दूसरी बार दोपहर 4:42 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.7 थी। इससे पहले मंगलवार देर रात उत्तर भारत सहित अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में फैजाबाद से 133 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में 156 किमी की गहराई में था। रात 10 बजकर 17 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 6.6 थी। हालांकि, इसके बाद भी रह-रहकर 6 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनमें से तीन का केंद्र अफगानिस्तान ही था, जबकि अन्य तीन भूकंप हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, ताजिकिस्तान और नेपाल में दर्ज किए गए।

    उत्तर भारत में दहशत का माहौल

    दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में रात कई सेकेंड तक भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। खौफ में लोग घरों से बाहर निकल आए। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, जम्मू कश्मीर में भी झटके महसूस किए गए। एक अधिकारी ने कहा कि भूकंप के ठीक बाद जम्मू क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मोबाइल सेवा बाधित हो गई। उत्तराखंड के उत्तरकाशी और चमोली सहित  कई स्थानों पर भी झटके महसूस किए गए।

    बिजनौर जनपद में भी महसूस किये गए भूकंप के झटके। मंगलवार रात जिला मुख्यालय पर मेडिकल कालोनी, आवास विकास कालोनी आदि के लोग घरों से बाहर निकल आए। वहीं नजीबाबाद, धामपुर, चांदपुर आदि क्षेत्रों से भी ऐसे ही समाचार हैं।

  • मां बाप के सामने दिनदहाड़े विवाहिता का अपहरण

    कोर्ट में तारीख पर जाते समय हुई वारदात

    मेरठ। कोर्ट में तारीख पर अपने मां-बाप के साथ आ रही बेटी को स्कोर्पियो सवारों ने अगवा कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मामला पति पत्नी के विवाद का बताया गया है।

    गांव बामनौली की एक युवती ने आठ वर्ष पूर्व पास के ही एक गांव के युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। युवती के परिजनों ने तभी से उससे संबंध खत्म कर दिया था। बताया गया कि कुछ माह पूर्व दोनों में कुछ अनबन होने के कारण युवती अपने घर वापस आ गई थी और अपने पति पर दहेज उत्पीड़न का केस किया था। ये मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

    बुधवार को इस केस में तारीख पर युवती अपने माता-पिता के साथ मेरठ जा रही थी। जैसे ही उनकी कार चेतावाला गांव के समीप पहुंची तो पीछे से काले रंग की बिना नंबर की स्कार्पियो ने उन्हें ओवरटेक किया। गाड़ी रोककर महिला को जबरन उतार लिया और स्कार्पियो में ले गए। महिला के पिता ने बताया कि स्कार्पियों में सवार सात-आठ लोगों ने अपने मुंह पर कपडा बांधा हुआ था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है, तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

  • बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व्यापारियों का आर्थिक उत्पीड़न या शोषण

    नवमनोनीत बिजनौर जिलाध्यक्ष कपिल सर्राफ का स्वागत

    नजीबाबाद में हुआ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का कार्यक्रम

    बिजनौर। नजीबाबाद के मोहल्ला जाब्तागंज निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता मौ. रमजान के कार्यालय पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नवमनोनीत बिजनौर जिलाध्यक्ष कपिल सर्राफ का स्वागत किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने जिलाध्यक्ष कपिल सर्राफ को फूल मालाओं से लाद दिया।

    इस मौके पर जिला अध्यक्ष कपिल सर्राफ ने कहा कि व्यापारियों का किसी भी प्रकार का आर्थिक उत्पीड़न या कोई शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पद के नाम पर पैसा मूल रूप से बंद होगा। कपिल सर्राफ ने कहा कि पार्टी कोई भी हो पहले हम व्यापारी हैं। स्वागत करने वालो में मुकीम कुरैशी, इस्तकार कुरैशी, नफीस कुरैशी, वकार अहमद, मोहम्मद फैजान, शाहिद सिद्दीकी, आरिफ मलिक, नरेश मिश्रा, मोहम्मद शाहरुख, रशीद कुरैशी, अतीक अहमद आदि मौजूद रहे।

  • राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने किया जेल की महिला वार्ड का निरीक्षण

    सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें महिला बंदी: डॉक्टर देवेंद्र शर्मा

    बिजनौर। अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग उत्तर प्रदेश शासन डॉक्टर देवेंद्र शर्मा द्वारा जिला कारागार बिजनौर में महिला वार्ड का निरीक्षण किया गया।

    अध्यक्ष ने कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की एवं बच्चों हेतु बनाए गए क्रैच का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अध्यक्ष के साथ प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर महिला बंदियों द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

    कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष ने महिला बंदियों को सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया, साथ ही उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं, बच्चों हेतु चलाई जा रही अनेकों योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की गई। अध्यक्ष द्वारा महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को चॉकलेट बिस्कुट टॉफी आदि वस्तुएं वितरित की गई। कार्यक्रम के अंत में कारापाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग एवं अन्य जनपद अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं यूपी बोर्ड के नतीजे

    यूपी बोर्ड: नए सत्र में शत-प्रतिशत लागू होगा पाठ्यक्रम

    इलाहाबाद (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए नए सत्र में शत-प्रतिशत पाठ्यक्रम लागू करने का फैसला किया है। यूपी बोर्ड ने दो साल पहले कोरोना महामारी के चलते 30 फीसदी घटे हुए पाठ्यक्रम पर परीक्षाएं कराने का फैसला किया था। अब कटौती वाले 30 फीसदी पाठ्यक्रम को फिर से बहाल किया जा रहा है। ऐसे में अब छात्रों को थोड़ी ज्यादा संजीदगी के साथ अगले साल की परीक्षा के लिए तैयारी करनी होगी। नए सत्र 2023-24 की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यह बड़ी खबर है।

    गौरतलब है कि दुनिया के सबसे बड़े यूपी बोर्ड में हर साल करीब 6 मिलियन परीक्षा में शामिल होते हैं। इस साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए करीब 58 लाख परीक्षार्थियों अपना पंजीकरण कराया था। इनमें से 31,16,458 स्टूडेंट्स 10 वीं की और 27,50,871 स्टूडेंट्स 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए।

    जल्द जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023:

    इस साल यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू कर 4 मार्च 2023 तक चलीं। अब 18 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी शुरू हो चुका है। यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं कक्षा के परिणाम इस साल सीबीएसई बोर्ड से पहले जारी किए जा सकते हैं। यूपी बोर्ड के अधिकारियों से मिली जानकरी के अनुसार इस बार यूपी बोर्ड के नतीजे मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। उम्मीद है कि अप्रैल के अंत तक इस संबंध में जानकारी साझा की जाएगी।

  • नजीबाबाद पीडब्ल्यूडी की बेशकीमती जमीन की बाउंड्री वाल का प्रस्ताव वर्ष 2023~24 की कार्य योजना में होगा शामिल
    क्षेत्रीय विधायक तसलीम अहमद ने भी विधानसभा में उठाया था बाउंड्री वॉल का मामला

    शासन को भेजा जायेगा बाउंड्रीवॉल का प्रस्ताव

    बिजनौर। नजीबाबाद के आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने पूर्व में लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड 2 नजीबाबाद की हरिद्वार मार्ग पर स्थित गिरदावा साहनपुर में मौजूद 14 बीघा जमीन जो कि खसरा नंबर 1511, 1513 , 1515 में दर्ज है, की वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पैमाईश की मांग शासन और प्रशासन से की थी इस पर उपजिलाधिकारी विजय वर्धन तोमर ने नायब तहसीलदार सार्थक चावला के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने मौके पर पहुंच कर जमीन की पैमाइश कार्य शुरू किया। पैमाइश के बाद संबंधित विभाग ने अपनी रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड 2 नजीबाबाद को सौप दी। अब उक्त जमीन की बाउंड्री वाल की मांग आरटीआई कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई एक शिकायत में की। इस पर अधिशासी अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि बाउंड्रीवॉल का प्रस्ताव शासन को भेजा जायेगा तथा वर्ष 2023~24 की कार्य योजना में शामिल किया जाएगा। आरटीआई कार्यकर्ता ने इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक तसलीम अहमद को भी समस्त दस्तावेज सौंपकर अवगत कराया था। बाद में क्षेत्रीय विधायक ने उक्त बेशकीमती जमीन का मामला विधानसभा में भी उठाया।