newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

  • 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए हैं। इसी के साथ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए की बढ़ोत्तरी हो गई है। बढ़े हुए दाम आज से ही लागू हो गए हैं।

    नई दिल्ली। मार्च के पहले ही दिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए हैं। अब दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 1103 रुपए का हो गया है।

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए हैं। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2119.50 रुपए का मिलेगा। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1103 रुपए का हो गया। बढ़े हुए दाम आज से ही लागू हो गए हैं।

    आठ महीने के बाद बढ़ गए घरेलू गैस के दाम~

    छह जुलाई 2022 को घरेलू सिलेंडर 50 रुपए बढ़कर 1090.50 रुपए का हुआ था। तब से दाम स्थिर थे। अब आठ माह के लम्बे अंतराल के बाद घरेलू सिलेंडर महंगा हुआ है। होली के पहले सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी ने लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है।

    तोड़ा रिकॉर्ड कमर्शियल सिलेंडर के दाम ने~

    तेल कम्पनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में पहली बार एक साथ 350 रुपए का सबसे बड़ा इजाफा किया है। इससे पहले एक अप्रैल 2022 को एक साथ 260 रुपए बढ़े थे। तब सिलेंडर 2355.50 रुपए का हो गया था। इसके अगले माह मई में 102 रुपए और बढ़े और सिलेंडर अपने अधिकतम दाम 2458 रुपए पर पहुंच गया। पिछले पांच माह से कमर्शियल गैस सिलेंडर दो हजार के नीचे चल रहा था।

  • मेरठ में विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश सचिव पर जानलेवा हमला

    चौधरी चरण सिंह विवि में फायरिंग, चाकूबाजी

    मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि में बुधवार को नकाबपोश युवकों ने फायरिंग कर जमकर तांडव मचाया। एमएसडब्लू के छात्र एबीवीपी नेता हंस कुमार चौधरी के साथ मारपीट की, लाठी डंडों और चाकुओं से हमला किया। हमले में बुरी तरह घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद विवि परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश सचिव हंस कुमार पुत्र अरविंद कुमार एमएसडब्लू का छात्र है। मूल रूप से मुरादनगर निवासी हंस ने बताया कि बुधवार को वह अपने डिपार्टमेंट के बाहर दोस्तों के साथ खड़ा था। तभी अचानक 10 से 12 नकाबपोश लड़के बाइक से आए और उस पर हमला कर दिया। इन लड़कों ने पहले हंस कुमार के साथ मारपीट की। लाठी, डंडों से मारा चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

    छात्र को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इधर विश्वविद्यालय में इस घटना से हड़कंप मच गया। विवि प्रशासन नैक निरीक्षण की तैयारी में लगा था और यह घटना हो गई। मेडिकल थाना इंस्पेक्टर के अनुसार घायल छात्र को मेडिकल अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है।

  • लाखों के नकली पंखे, रूम हीटर, इंडक्शन और तार के बंडल बरामद

    चंडीगढ़ की टीम ने बिजनौर शहर में की छापेमारी

    बिजनौर। शहर में चंडीगढ़ से आई तीन सदस्यीय टीम ने पुलिस के साथ बिजली की दो दुकानों पर छापेमारी कर लाखों रुपए का नकली सामान बरामद किया। एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लिया गया है, जबकि एक पुलिस को देखकर फरार हो गया। टीम ने दोनों दुकान स्वामियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    चंडीगढ़ की स्पीड नेटवर्क कंपनी के मैनेजर निखिल ठाकुर व हेवल्स कंपनी के अभिषेक जैन समेत तीन सदस्यीय टीम के अनुसार बिजनौर में प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचे जाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम बिजनौर पहुंची और एएसपी सिटी डा प्रवीण रंजन सिंह से मिलकर बताया कि बिजनौर में बिजली का सामान बेचने वाले कई दुकानदार उनकी कंपनी का माल बताकर नकली सामान बेच रहे हैं। एएसपी सिटी के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस ने चंडीगढ़ की टीम के साथ मंगलवार दोपहर सिविल लाइन स्थित विजय इलेक्ट्रिकल्स व मनप्रीत इलेक्ट्रॉनिक्स पर छापेमारी की। संयुक्त टीम को मौके से बजाज कंपनी के 54 पंखे, ऊषा कंपनी के 40 रूम हीटर, प्रेस्टीज कंपनी के 34 इंडक्शन, हेवल्स कंपनी के तारों के कई बंडल मिले। सभी नकली थे। इनकी कीमत लाखों रुपए बताई गई है। पुलिस ने विजय इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल्स से अखिल राजपूत को अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस ने टीम की तहरीर पर कॉपीराइट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर नरेंद्र गौड़ ने बताया कि दोनों दुकानों से लाखों रुपए कीमत का बिजली का नकली सामान बरामद हुआ है। टीम की तहरीर पर दोनों दुकान स्वामियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, एक युवक को अभिरक्षा में लिया गया है।

    बाजार में दिन भर मचा रहा हड़कंप~ चंडीगढ़ से आई टीम के बिजली की दुकानों पर छापेमारी शुरू करते ही खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। कई दुकानों के शटर गिर गए और कई अपनी दुकान छोड़कर भाग निकले। छापेमारी से बाजार में दिन भर हड़कंप मचा रहा।

  • बाबा के संग श्याम प्रेमियों ने खेली फूलों की होली

    द्वितीय श्याम वार्षिक फाल्गुन महोत्सव में सुनाई कथा, प्रस्तुत किए भजन

    बिजनौर। खाटू श्याम बाबा का द्वितीय श्याम वार्षिक फाल्गुन महोत्सव नुमाइश ग्राउण्ड बिजनौर में पूरे हर्षोल्लास के साथ हुआ। श्री श्याम मित्र मण्डल, बिजनौर द्वारा श्री श्री 108 पुजारी अजय गुरु व वरिष्ठ सभासद घनश्यामदास गुप्ता द्वारा जोत प्रज्वलित की गई।

    पुजारी देवेन्द्र ने महाराज की कथा सुनाई। सिंगर विशाल शैली, बिन्नी कौर, चिराग भटनागर, राजीव तूफानी ने बाबा के सुन्दर भजन प्रस्तुत किये। इस अवसर पर समस्त श्याम प्रेमियों ने बाबा के संग फूलों की होली खेली। छप्पन भोग लगाया गया और बाबा का सुन्दर श्रृंगार किया गया। तड़के 3 बजकर 30 मिनट पर आरती के बाद महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर मित्र मण्डल के संजीव कुमार गुप्ता, आशुतोष सक्सेना, हरिओम अग्रवाल, क्षितिज वर्मा, तरूण कुमार, संदीप मिश्रा, डॉ. राजकुमार सिंह, आशू अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, दीपक गर्ग मोनू, शिखर गुप्ता, आकाशदीप उर्फ दीपू एवं श्री श्याम मित्र मंडल के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

  • पुलिस उत्पीड़न के विरोध में मौलवीगंज का व्यापारी लामबंद

    त्योहार, सहालग के महीने में कारोबार प्रभावित होने की संभावना से बेहद चिंता

    लखनऊ। मौलवीगंज जनहित व्यापार मण्डल की बैठक महफ़िल मैरिज हाल गंगा प्रसाद रोड मौलवीगंज में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता मो. अकरम अन्सारी संरक्षक मौलवीगंज जनहित व्यापार मण्डल व सलाहकार लखनऊ व्यापार मण्डल ने किया। बैठक का मुख्य एजेन्डा पुलिस द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने का रहा।

    बैठक में व्यापारियों ने एक आवाज़ में कहा कि अमीनाबाद पुलिस किसी न किसी अनुचित बहाने से लगातार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है तथा बिना किसी आरोप के व्यापारियों को उनके प्रतिष्ठान से बुलाकर मारपीट कर फर्जी मुक़दमे में बन्द कर देने का भय दिखा रही है।
    ऐसी स्थिति में व्यापारी भयभीत है तथा आगामी होली रमज़ान व ईद की सहालग के महीने में कारोबार प्रभावित होने की संभावना से बेहद चिंतित है।
    संरक्षक मो. अकरम अन्सारी ने कहा कि मौलवीगंज का व्यापारी मौलवीगंज व्यापार मण्डल के बैनर तले लखनऊ व्यापार मण्डल के साथ संगठित है। हम पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत करा कर उनके निराकरण कराने का काम करेंगे।

    मौलवीगंज व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मो. इकराम अन्सारी ने कहा कि शोषित वही होता है जो संगठित नहीं होता लेकिन जो संगठन से जुड़ा हुआ है, व्यापार मण्डल उसके साथ किसी भी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा।
    व्यापार मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी शीराजुद्दीन ने कहा कि व्यापार मण्डल हर व्यापारी की किसी भी समस्या के समय व्यापारी के शाना ब शाना खड़ा रहा है, चाहे कोरोना काल हो सीएए एनआरसी का समय रहा हो, मौलवीगंज जनहित व्यापार मण्डल ने हमेशा व्यापारी हितों के लिए काम किया है।

    वरिष्ठ महामंन्त्री खलीलरहमान खां ने कहा किसी भी व्यापारी को भयभीत होने की ज़रुरत नहीं व्यापार मण्डल हर व्यापारी के साथ है। बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक मुन्ना भाई, सुफियान, पप्पू, सुरेन्द्र गुप्ता, संजीव ठाकुराल, मो.शाहिद, नबी अहमद, सुजीत कुमार गुप्ता, अरशद, शुएब अन्सारी, एजाज़, ज्ञानेंद्र, मुस्तकीम, मारूफ, अख्तर, मो. असद, सैफुद्दीन आदि बड़ी तादाद में व्यापारी उपस्थित थे।

  • 2 घंटे जबरदस्त चैकिंग अभियान चला कर काटे 98 वाहनों के चालान, 3 सीज

    मेरठ। पुलिस ने देर रात देहात क्षेत्र में 2 घंटे जबरदस्त चैकिंग अभियान चला कर 98 वाहनों के चालान काटे गए। 3 गाड़ियों को सीज भी किया गया। वाहन चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने निजी गाड़ियों पर लगे हूटर, तेज आवाज सायरन उतरवाए। हाई साउंड लगे कुछ वाहनों का चालान काटा। प्रेसीडेंट, पुलिस, विधायक, पार्षद लिखी गाड़ियों के चालान भी काटे गए।

    चैकिंग के दौरान वीआईपी नंबर वाली विधायक लिखी एक सफेद रंग की कार पकड़ी गई। वाहन चालक युवक सही कागज नहीं दिखा सका और खुद को सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान का भाई बताने लगा। यही नहीं युवक विधायक को फोन लगाकर सिफारिश की बात कहने लगा।अन्य लोग भी अपने वाहनों की सिफारिश में जुट गए। एक चालक सही कागजात पेश नहीं कर सका तो पुलिस के हाथ जोड़ने लगा।

    एक वीआईपी नंबर की गाड़ी पर प्रेसिडेंट लिखा था। गाड़ी को पूरे वीआईपी वाहन की तरह तैयार किया गया था। गाड़ी की चैकिंग में डांसिंग कार, कुछ वाहनों में तेज साउंड मिलने पर उनके चालान काटे गए हैं। एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि देहात क्षेत्र में दो घंटे अलग-अलग चैकिंग अभियान चला। वाहनों पर जो पदों को नियमों का उल्लंघन कर लिखा गया, उनका भी चालान काटा गया है। 3 वाहनों को सीज किया गया है।

  • अवैध कच्चा माल, उर्वरक, कीटनाशक रसायन, खाली बोरे व पैकेट्स, मिक्सिंग मशीन व सिलाई मशीन आदि बरामद

    रामजीवाला के एक मकान में चल रही थी अवैध फैक्ट्री, एक गिरफ्तार

    जिला कृषि अधिकारी एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर मारा छापा

    बिजनौर। थाना मंडावर के अंतर्गत खादर क्षेत्र के ग्राम रामजीवाला में नकली उर्वरकों व कीटनाशक रसायन बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। जिला कृषि अधिकारी एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर छापा मारा। इस दौरान रकम सिंह पुत्र राम दत्त के मकान से अवैध कच्चे माल, उर्वरक, कीटनाशक रसायन, खाली बोरे व पैकेट्स, मिक्सिंग मशीन व सिलाई मशीन आदि को सील कर दिया गया। मौके पर पकड़े गए अभियुक्त रकम सिंह को पुलिस अभिरक्षा में देते हुए उनके विरुद्ध थाना मंडावर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

    जिला कृषि अधिकारी के अनुसार कल दिनांक 27 फरवरी 2023 को जनपद की तहसील बिजनौर थाना मंडावर के अंतर्गत खादर क्षेत्र के ग्राम रामजी वाला में प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर सायंकाल छापा मारा गया। छापामार कार्रवाई के दौरान पता चला कि रकम सिंह पुत्र राम दत्त द्वारा अपने स्वयं के मकान में नकली उर्वरकों व कीटनाशक रसायन बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। रकम सिंह के मकान का निरीक्षण करने पर मकान के पिछले हिस्से में नकली उर्वरक व कीटनाशक रसायन के विनिर्माण हेतु आवश्यक कच्चा माल, मिक्सिंग मशीन, सिलाई मशीन, खाली बोरे आदि के साथ-साथ सूक्ष्म पोषक तत्व उर्वरक एवं कुछ कीटनाशक रसायन पाए गए, जिनके गुणवत्ता परीक्षण हेतु नियमानुसार नमूने ग्रहण किए गए।

    उक्तानुसार तीन कमरों में रखे गए कच्चे माल, उर्वरक. कीटनाशक रसायन, खाली बोरे व पैकेट्स, मिक्सिंग मशीन व सिलाई मशीन आदि को सील किया गया और मौके पर पकड़े गए अभियुक्त रकम सिंह पुत्र रामदत्त को पुलिस अभिरक्षा में देते हुए उनके विरुद्ध थाना मंडावर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उक्त छापामार कार्रवाई संयुक्त रुप से जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत के द्वारा अपने सहयोगी स्टाफ रजत चौधरी, कनिष्ठ सहायक एवं रचित सिंह, कनिष्ठ सहायक के साथ देर रात तक संपादित की गई।

  • ई संजीवनी एप पर रोजाना टेलीमेडिसिन सुविधा उपलब्ध कराएंगे सरकारी डॉक्टर
    सुबह आठ से 10 बजे तक उपचार करेंगे चिकित्सक

    बिजनौर। अब चिकित्सक दिन में दो घंटे टेलीमेडिसिन के माध्यम से मरीजों का उपचार करेंगे। ई संजीवनी ऐप पर चिकित्सक मरीजों से बात पर उनका उपचार कर भी रहे हैं। सरकार की ओर से लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के लिए टेलीमेडिसिन की शुरूआत की गई है। मगर अब चिकित्सकों का टेलीमेडिसिन से मरीजों को देखने के लिए समय निश्चित कर दिया गया है। योजना के चलते
    ई-संजीवनी ऐप से सभी सीएचओ और सरकारी चिकित्सकों को जोड़ा जा रहा है। जिले में 100 से ज्यादा सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) को जोड़ा जा चुका है। इसके अलावा कुछ सीएचओ को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं ई-संजीवनी ऐप पर करीब 20 सरकारी चिकित्सकों की आईडी बन चुकी है। सीएचओ टेलीमेडिसिन के माध्यम से कॉल कर मरीजों की चिकित्सकों से बात कराते हैं। इसके बाद चिकित्सक मरीज की बीमारी पता कर उसे दवाई बता रहे हैं।

    सरकार की ओर से लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के लिए उद्देश्य से जिला अस्पताल में एक टेलीमेडिसिन सेल बनाई गई है। इसमें तीन चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। तीनों चिकित्सक टेलीमेडिसिन के माध्यम से मरीजों का उपचार कर रहे हैं। इसके लिए अब दो घंटे का समय निश्चित कर दिया गया है। सीएचसी और पीएचसी पर तैनात चिकित्सक सुबह आठ बजे से 10 बजे तक टेलीमेडिसिन के माध्यम से मरीजों को दवाई देंगे।

    जिले में ई-संजीवनी ऐप से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मरीजों को टेलीमेडिसिन सुविधा का पूरा लाभ मिल रहा है। अब सभी सरकारी चिकित्सक रोजाना सुबह को दो घंटे टेलीमेडिसिन के माध्यम से मरीजों का उपचार करेंगे। …पूनम रानी, डीसीपीएम

  • रक्तदान है महादान: महबूब शेख

    हिंदू ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट का अभियान

    नहटौर (बिजनौर)। हिंदू ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के नगर अध्यक्ष महबूब शेख का कहना है कि रक्तदान, महादान है। मेरी पहली प्राथमिकता है, लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना। जब हम रक्तदान करते हैं तो हमारा रक्त उस व्यक्ति को चढ़ाया जाता है, जिसे उसकी बेहद जरूरत है।

    प्रमाण पत्र सौंपते महबूब शेख

    रक्तदान करने वाले युवक को प्रमाण पत्र सौपते हुए महबूब शेख ने कहा कि हमारे द्वारा डोनेट किया जाने वाला रक्त उसे दिया जाता है, जो या तो किसी बीमारी से पीड़ित होता है या जिसे खून की बेहद जरूरत होती है या फिर जो दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल होता है। ऐसे लोगों के लिए रक्तदान किया जाता है, जिन्हें हमारे द्वारा दान किये रक्त की जरुरु होती है और इससे सामने वाले व्यक्ति की जान बचती है और वह अपने जीवन को बचा पाता है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे लोग होते हैं जो रक्त की कमी की वजह से अपने जीवन को त्याग देते हैं। अगर उन्हें सही समय पर रक्त मिल जाए तो वास्तव में उनका जीवन बच सकता है। हम रक्तदान के पुण्य अर्जित करते हैं। इसलिए भी रक्तदान महादान माना जाता है। रक्तदान करने से हमें पुण्य तो मिलता ही है साथ ही हमें दुआएं भी मिलती हैं। साथ में अगर हम रक्तदान करते हैं तो बीमारियों से भी मुक्त होते हैं। रक्तदान करने के लिए समय-समय पर कई तरह के शिविर लगाए जाते हैं, जिसमें कोई भी महिला या पुरुष अपना रक्तदान कर सकते हैं और दूसरों को भी जिंदगी दे सकते हैं। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भारत में कई संस्थाएं चलती हैं, जो लोगों को प्रेरित करती हैं। इसी तरह हिंदू ब्लड बैंक सेवा वर्क और फैज़ अंजुमन नहटौर मिलजुल कर काम करती है। रक्तदान वास्तव में कोई दान नहीं बल्कि जीवनदान है यह सबसे बड़ा दान है। हमें समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा 18 बार रक्तदान किया गया हैं और करीब 500 लोगों को टाइम पर ब्लड दिला चुके हैं। उनकी सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा बल्कि और अच्छी हुई है।

  • पुलिस को देख कर रफूचक्कर हो गई डग्गामार बस

    सवारियों से ज्यादा ढोया जाता है सेल टैक्स चोरी का माल

    नहटौर (बिजनौर)। अवैध रूप से संचालित दिल्ली चलने वाली डग्गामार बस पुलिस को देख कर रफूचक्कर हो गई। पुलिस ने बस संचालकों की तलाश की लेकिन कार्रवाई को देखकर बस संचालक भाग खड़े हुए।

    नहटौर क्षेत्र से करीब एक दर्जन बसें अवैध रूप से दिल्ली के लिए संचालित हैं। इन बसों द्वारा सवारियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। तेज गति से इन बसों को दिल्ली पहुंचाने की होड़ लगी रहती है। इन बसों से सवारियों की अपेक्षा सेल टैक्स चोरी के माल को ढोया जाता है। कुल मिलाकर हजारों रुपए प्रतिदिन सेल टैक्स की चोरी की जा रही है। बताया गया है कि सोमवार को नहटौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर खड़ी एक डग्गामार बस को पकड़ने पुलिस पहुंची। पुलिस को देख डग्गामार बस संचालक, बस को लेकर फरार हो गए। पुलिस की कार्रवाई शुरू होने से डग्गामार बस संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। कई डग्गामार बस संचालक दूसरे रास्तों से अपनी बसों को लेकर फरार हो गए। पुलिस डग्गामार बस की गतिविधियों के बारे में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि डग्गामार बस किसी भी कीमत पर नहीं चलने दी जाएंगी।

  • मुस्लिम प्राइमरी स्कूल में हुआ हैल्दी फ़ूड कम्पीटीशन

    नहटौर (बिजनौर)। मुस्लिम प्राइमरी स्कूल की कक्षा एक व दो के बच्चों का हैल्दी फ़ूड कम्पीटीशन का आयोजन किया गया। कक्षा एक में अदीब व कक्षा दो में सुमय्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रशासन ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

    बच्चों को प्रमाण पत्र सौंपता स्टाफ

    नगर के मुस्लिम प्राइमरी स्कूल में आयोजित हेल्दी फ़ूड कम्पटीशन की जज सना परवीन, नेहा एव नुरफशा के अनुसार कक्षा एक में अदीब पुत्री शादाब ने प्रथम, फायजा पुत्री शुजाउद्दीन ने द्वितीय, कक्षा दो में सुमय्या पुत्री सलीम ने प्रथम स्थान व अदिबा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों को स्कूल प्रशासन ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबन्धक काजी नफीस ने कहा कि बच्चे की अच्छी शिक्षा में उसकी हेल्थ का महत्वपूर्ण योगदान होता है। जब बच्चा स्वस्थ होगा तो उसका मन पढाई में लगेगा और वह अच्छा रिजल्ट देगा। यदि बच्चा बीमार है तो वह सही प्रकार पढाई नहीं करेगा और पिछड़ जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देने के साथ उन्हें विटामिन युक्त हेल्दी फ़ूड देने पर जोर दिया। स्कूल प्रधानाचार्य शीलचन्द ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों की प्रथम पाठशाला उसकी माँ होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों पर घर में पूरा ध्यान देने पर जोर दिया।

  • किसानों को बैंक या एटीएम जाने की जरुरत नहीं, घर बैठे डाकिया के माध्यम से प्राप्त करें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि

    वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगांव में आयोजित एक कार्यक्रम में ज्यों ही ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ की बहुप्रतीक्षित 13वीं किस्त जारी की तो किसानों और उनके परिवारजनों की बांछें खिल गईं। सरकार ने डीबीटी के माध्यम से देशभर के 8 करोड़ लाभार्थी किसानों के खाते में 16,800 करोड़ से ज्यादा की धनराशि ट्रांसफर की। अब लाभार्थी किसान घर बैठे इस राशि को तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि विभिन्न बैंकों के अपने खातों में प्राप्त डीबीटी राशि को किसान घर बैठे डाकिया के माध्यम से निकाल सकते हैं। इसके लिए किसानों को किसी बैंक की शाखा या एटीएम पर जाने की जरुरत नहीं होगी। देश के किसी भी बैंक में स्थित मोबाईल और आधार लिंक्ड खाते से घर बैठे आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से एक दिन में 10 हजार रुपए तक की राशि निकाली जा सकती है। इसके लिए डाक विभाग द्वारा कोई शुल्क नहीं लगेगा।

    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत लाभार्थी किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद की जाती है। लाभार्थी किसानों को ये राशि हर 4 महीने के अंतराल पर तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपए करके उनके खातों में डीबीटी माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ के तहत अपने खातों में प्राप्त डीबीटी राशि को लाभार्थी किसान घर बैठे डाकिया के माध्यम से निकाल सकते हैं। आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से एक दिन में 10 हजार रुपए तक की राशि निकाली जा सकती है। इसके लिए किसी बैंक या एटीएम पर जाने की जरुरत नहीं होगी।” – पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव

  • गांव-गांव में उर्वरक, कार्बनिक खाद एवं कीटनाशक रसायन बेचते दो पकड़े

    बिजनौर। वर्तमान में जनपद में गन्ने फसल की बुवाई तथा पेड़ी प्रबंधन का कार्य प्रगति पर है और जनपद में गन्ना बुवाई एवं पेडी के क्षेत्रफल के दृष्टिगत कृषकों की आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों विशेषकर यूरिया व फास्फेटिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है तथा जनपद के सहकारी समितियों, गन्ना समितियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के पास पर्याप्त मात्रा में गन्ने की फसल हेतु आवश्यक कृषि निवेश उपलब्ध है. गन्ने की बुवाई के पीक समय को देखते हुए कतिपय उर्वरक विक्रेता कंपनियों द्वारा गैर प्रमाणित एवं सब स्टैंडर्ड तथाकथित उर्वरक, कार्बनिक खाद व कीटनाशक रसायनों की सीधी आपूर्ति किसानों को की जा रही है जो कि नियम विरुद्ध है तथा किसानों के हित में नहीं है.

    इसी प्रकार दिनांक 24 फरवरी 2023 को एक कंपनी द्वारा मंडावली क्षेत्र में निजी वाहन पर कार्बनिक खाद व प्रोम की बिक्री किसानों को सीधे करते हुए पकड़ी गई है और उनके विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 का उल्लंघन पाए जाने पर थाना मंडावली में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और साथ ही 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. अतः उपरोक्त के दृष्टिगत सभी किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे आवश्यकतानुसार उर्वरकों, कीटनाशक एवं अन्य कृषि निवेशों आदि का क्रय अधिकृत उर्वरक व कीटनाशक विक्रेताओं से ही नियमानुसार करें तथा संस्तुति के अनुसार गन्ने की फसल में वैज्ञानिक विधि से इसका प्रयोग करें. साथ ही किसान भाइयों से यह भी अपील की गई है कि गांव-गांव घूम कर इस प्रकार से उर्वरकों, कार्बनिक खाद एवं कीटनाशक रसायनों आदि का अनाधिकृत रूप से व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों अथवा कंपनियों के बारे में जिला कृषि अधिकारी बिजनौर के मोबाइल नंबर 7839882757 तथा जिला कृषि रक्षा अधिकारी बिजनौर के मोबाइल नंबर 9818287442 पर अवश्य सूचित करें, जिससे इनके विरुद्ध दंडात्मक एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके.

  • दुर्लभ प्रजाति के 32 कछुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार। मंडावर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की बड़ी कार्यवाही।

    बिजनौर मंडावर पुलिस ने मुजफ्फरनगर जिले के दो आरोपियों को दुलर्भ प्रजाति के कछुओं के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पातल प्रजाति (सॉफ्ट शेल) के 32 कछुए बरामद किए गए हैं।

    मंडावर थाना प्रभारी संजय कुमार अपनी टीम के साथ रविवार शाम चौराहे पर चैकिंग कर रहे थे। तभी वहां से दो बाइक सवार गुजरे। रुकने का इशारा करने पर बाइक की गति बढ़ा दी। इस बीच बाइक पर रखा एक प्लास्टिक का कट्टा वहीं गिर गया। पुलिस ने कट्टा खोलकर देखा तो उसमें 32 कछुए बरामद हुए। पुलिस ने घेराबंदी कर मोनू पुत्र पालु, सुंदरपाल पुत्र राकेश निवासी नावला मंसूरपुर, जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि आरोपी किरतपुर थाना क्षेत्र से कछुए लेकर जा रहे थे, जिन्हें दिल्ली पहुंचाया जाना था। यह कछुए दुर्लभ प्रजाति पातल के बताए जा रहे हैं।

    थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपी बता रहे हैं कि वह इन्हें खाते हैं, लेकिन यह बात सही नहीं लग रही है। मामला पूरी तरह से दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी का है। आरोपियों के कब्जे से यूपी 12 एजे 2452 नंबर की बाइक भी बरामद की गई है।

    वन विभाग के एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि मंडावर पुलिस एवं वन विभाग बिजनौर की संयुक्त कार्रवाई में सॉफ्ट शेल प्रजाति के कछुए पकड़ में आए हैं। संरक्षित प्रजाति के कछुओं की तस्करी करते हुए दो लोगों को पकड़ा गया है। इस मामले में एफआईआर के साथ-साथ वन विभाग द्वारा भी केस दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कराई जा रही है। बरामद किए गए कछुए सॉफ्ट सेल टर्टल या फ्लैप सेल टर्टल कहलाते हैं, देहाती भाषा में इन्हे पातल भी कहते हैं। वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1979 की अनुसूची एक के तहत संरक्षित जीव है इनको पकड़ना या हानि पहुंचाना दंडनीय अपराध है।

  • खनिज परिवहन वाहनों में माइन टैग 100% अनिवार्य

    खनिज के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियन्त्रण के लिए खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों में शत प्रतिशत रूप से माइन टैग लगाया जाना हुआ अनिवार्य, माइन टैग रहित वाहनों के उपखनिजों का नहीं हो सकेगा विक्रय बिना माइन टैग लगे वाहनों को नहीं किए जाएंगे अर्न्तराज्य परिवहन प्रपत्र जारी – जिलाधिकारी उमेश मिश्रा

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिले के समस्त स्टोन क्रेशर स्वामी व समस्त परमिटधारकों को निर्देशित किया है कि खनिज के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियन्त्रण लगाने के लिए खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों में शत प्रतिशत रूप से माइन टैग लगाया जाना सुनिश्चित करें। अपर निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, खनिज भवन लखनऊ के कार्यालय पत्र के हवाले से उन्होंने बताया कि खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिए विभिन्न जिले में चेकगेटस स्थापित किये गये हैं। उन्होंने यह भी बताया कि खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों की जाँच करने में संज्ञान में आया है कि अधिकांश खनिज वाहनों पर माइन टैग उपलब्ध नहीं है, कुछ वाहनों में माइन टैग लगे हैं, किन्तु प्डै से मैप नहीं है, जिससे चेकगेट्स पर लगे कैमरे द्वारा उन वाहनों का विवरण प्राप्त न होने की दशा में कार्यवाही करने में असुविधा हो रही है। उन्होंने बताया कि खनिजों के परिवहन करने वाले समस्त वाहनों पर माइन टैग लगाना अनिवार्य है तथा बिना माइन टैग लगे वाहनों को अर्न्तराज्य परिवहन प्रपत्र जारी नहीं किया जाएगा।
    जिलाधिकारी श्री मिश्रा ने समस्त स्टोन क्रेशर स्वामी व समस्त परमिटधारक को निर्देशित किया कि अपर निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, खनिज भवन लखनऊ नामित जिला बिजनौर के लिए उत्तराखण्ड राज्य से आने वाले उपखनिज वाहन कोटद्वार-हरिद्वार रोड के लिए अमन कुमार (मोबाइल नं0 9161865927) व हरियाणा राज्य से आने वाले उपखनिज वाहन ठाकुरद्वारा रोड के लिए रोबिन सिंह (मोबाइल नं0 8299411770) से सम्पर्क कर उक्त मार्गां से प्रवेश करने वाले वाहनों पर माइन टैग लगवाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए स्टोन क्रेशर स्वामी व समस्त परमिटधारक अपने पक्ष में स्वीकृत भण्डारित/परमिट स्थल से उपखनिज का विक्रय उन्हीं वाहन स्वामियों को किया जाना सुनिश्चित करें, जिन वाहनों पर माइन टैग स्थापित हो, क्योंकि मात्र उन्हीं वाहनों पर विभागीय पोर्टल के माध्यम से ई-परिवहन प्रपत्र जनित हो पाएंगे।

  • अमृत जल, स्वच्छ मन अभियान अंतर्गत नहर पर सफाई

    बिजनौर (भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार)। संत निरंकारी मंडल ब्रांच बिजनौर की ओर से सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेश अनुसार अमृत जल, स्वच्छ मन अभियान के अंतर्गत संत निरंकारी सत्संग भवन के समीप स्थित नहर पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान संचालक विनोद कुमार एडवोकेट, शिक्षक आदित्य सोनू, महिला सेवादल शिक्षिका कलावती के नेतृत्व में सेवादल के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

    संयोजक महात्मा बाबूराम निरंकारी ने बताया कि सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का कहना था कि प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही जगह हानिकारक है। इसीलिए हमें हमेशा अपने अंदर और बाहर की सफाई रखनी चाहिए। सेवा हमें बड़े सौभाग्य से मिलती है। इसीलिए हमें हमेशा तन मन धन से सेवा करनी चाहिए। स्वच्छ जल स्वच्छ मन जल ही जीवन है। इसीलिए जल को बचाएं और अपने मन को स्वच्छ रखें।

    इस अवसर पर नरेंद्र सैनी, सुनीता, मोहित कुमार, मनोज सिंह, कैशियर सुरेंद्र पाल, लकी, रूपल सिंह, डीके सागर, अक्षय सागर, बृजेश सागर, अजय कुमार, आशु, यादराम सिंह, आशीष, गोलू, वीरपाल सिंह, दयाराम सिंह, अश्विंदर, आशु, पारुल, अंजलि, गीता, सर्वेश, खुशी, प्रियांशी, नेहा, अंजलि, श्वेता, सुशीला, कल्पना, ध्रुवं, वंश, आर्यन, खुशी, जहान्वी, मानवी, कविता, राम जति, ललित, लक्की, शिवम आदि सहित निरंकारी मिशन के अनेक अनुयाई उपस्थित रहे। सफाई अभियान के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। इस दौरान सेवा दल के सदस्यों ने पूरे समर्पण भाव से सेवा की और नहर को चमका दिया।

  • एससीएसटी एक्ट में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    बढ़ापुर/बिजनौर। अनुसूचित जाति के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने व शासन द्वारा आवंटित भूमि पर कब्जा कर अवैध खनन करने व विरोध करने पर अनुसूचित जाति के व्यक्ति को जाति सूचक शब्द कहने व मारपीट कर उसे ज़मीन में जिंदा दफनाने का प्रयास करने जैसे गंभीर आरोप में सात लोगों के विरुद्ध कोर्ट के आदेश पर मुकदमा कायम कराया गया है।

    बढ़ापुर थानांतर्गत ग्राम अफजलपुर भाऊ निवासी दलित व्यक्ति रामवीर पुत्र भूप सिंह ने न्यायालय विशेष न्यायाधीश बिजनौर के समक्ष प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में एक ही परिवार के जोगेश, नरेश, महेश, कृष्णा व इनके रिश्तेदार रविंद्र व रामपाल निवासीगण ग्राम अलीपुर मिह्वन थाना नगीना देहात व बढ़ापुर थाने के ही ग्राम हसनअलीपुर धर्मा निवासी ब्रजपाल पर आरोप लगाया कि उसे शासन द्वारा वृक्षारोपण के लिए पट्टा आवंटित किया गया है। उस पर कब्जा करके आरोपी अवैध खनन करने की फिराक में हैं। इस संबंध में उसने पुलिस को कई प्रार्थना पत्र दिए।


    इस रंजिश में दो माह पूर्व आरोपियों ने उसे जाति सूचक शब्द कहते हुए अपमानित किया और उसके साथ मारपीट कर मिट्टी में दबा कर जिंदा दफन करने का प्रयास किया। उसके कागजात व पैसे भी छीन लिये। आरोप है कि ब्रजपाल ने वर्ष 2004 में अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाण पत्र बनवा कर एससी कोटे से सफाई कर्मी की नौकरी प्राप्त की और लाभ अर्जित कर रहा है। घटना के दो माह बाद अदालत के आदेश पर बढ़ापुर थाने में इस मामले में उपरोक्त सात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा कायम कराया गया है।

  • उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ बी~4 दारुल शफा लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष क्रांति और संचालन प्रदेश महामंत्री बसंत गौतम ने किया। समस्त जनपदों के जिला अध्यक्ष ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कर्मचारियों ने अपनी सेवा नियमावली, प्रमोशन एवं पुरानी पेंशन आदि अन्य समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री को अवगत कराया। प्रदेश ऑडिटर गोपाल सिंह गौतम ने कहा कि हर कर्मचारी की पीड़ा, हमारी अपनी पीड़ा है। सभी जिले के अध्यक्ष मंत्री बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और किसी का उत्पीड़न और शोषण ना होने दें। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री अश्वनी कुमार, जिलाध्यक्ष मंत्री डीडी चौहान, राजू भारती, जयप्रकाश पाल जिला अध्यक्ष बिजनौर, बरेली जिला अध्यक्ष रामलाल कश्यप, अमेठी, प्रयागराज, बहराइच, गोरखपुर, बरेली, लखनऊ जिलाध्यक्ष, गोपाल सिंह गौतम प्रदेश ऑडिटर जनपद बिजनौर एवं कार्यवाहक जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद बिजनौर उपस्थित रहे।

  • उत्तम शुगर मिल्स लि० बरकतपुर द्वारा किया गया पदमश्री डा० बक्शीराम का सम्मान

    बिजनौर। उत्तम शुगर मिल्स लि० बरकतपुर के खुडाहेडी कृषि फार्म पर विशाल कृषक गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उत्तम शुगर मिल्स लि0 के प्रबन्ध निदेशक राजकुमार अध्लखा द्वारा बुके, शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर पदमश्री डा० बक्शीराम का सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त डा० बक्शीराम को शंकर लाल शर्मा अधिशासी निदेशक, नरपत सिंह संयुक्त अध्यक्ष, एलएस लाम्बा वरि० उपाध्यक्ष लिब्बरहेडी चीनी मिल, विकास ठाकुर महाप्रबन्धक खाईखेड़ी चीनी मिल, सुखवीन्दर जीत सिंह वरि० उपाध्यक्ष शेरमऊ चीनी मिल एवं डा० बी फोण्डे द्वारा भी बुके देकर सम्मानित किया गया।



    डा० बक्शीराम गन्ना खेती व चीनी मिलों की दशा सुधारने वाली गन्ना प्रजाति सीओ 0238 प्रजाति के जनक हैं तथा गन्ना प्रजनन संस्थान कोयम्बटूर के निदेशक के पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं। डा० बक्शीराम द्वारा कृषकों को सलाह दी गयी कि सीओ 0238 प्रजाति रेड रॉट बीमारी से ग्रसित हो चुकी है। अतः इसके साथ-साथ अच्छा वजन देने वाली गन्ना प्रजाति सीओ 15023 एवं सीओ 118 गन्ना प्रजातियों के गन्ने भी बुवाई अवश्य करें। डा० बक्शीराम द्वारा चोटी बेधक कीट की रोकथाम हेतु मैकेनिकल कन्ट्रोल अपनाने की सलाह दी गयी तथा कृषि रसायनों व उर्वरकों के सन्तुलित प्रयोग पर जोर दिया गया।

    गोष्ठी में क्षेत्र के प्रमुख कृषक बृज कुमार चेयरमैन गन्ना समिति नजीबाबाद, जितेन्द्र कुमार चेयरमैन गन्ना विकास परिषद, कुलवीर सिंह, बृजबीर सिंह, सुधीर पराशर इत्यादि के साथ-साथ चीनी मिल क्षेत्र के 227 ग्रामों के 1500 कृषकों ने भाग लिया ।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में चीनी मिल के अधिकारी जेपी त्रिपाठी उपाध्यक्ष आसवनी, अरविन्द सिंह महाप्रबन्धक गन्ना, विकास पुण्डीर महाप्रबन्धक गन्ना, अतेन्द्र शर्मा महाप्रबन्धक अभियांत्रिकी, अतुल कुमार महाप्रबन्धक उत्पादन, अर्जुन कौशिक, अखिलेश गुप्ता, पल्लव डागा आदि मिल अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

  • पूर्व बीजेपी सांसद डा. यशवंत सिंह को एक महीना कारावास

    बिजनौर। नूरपुर में जाम लगाकर विरोध करने के मामले में भाजपा के पूर्व सांसद डा. यशवंत सिंह को न्यायालय विशेष न्यायाधीश, एमपी/एमएलए/सिविल जज सीनियर डिवीजन ने एक माह के कारावास की सजा सुनाई है। हालांकि कोर्ट ने उनको अपर कोर्ट में अपील का समय देते हुए जमानत भी दे दी।

    10 जनवरी 2015 को नूरपुर के पूर्व विधायक लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने नूरपुर व जलीलपुर ब्लॉक के 44 गांवों को अमरोहा के नौगांवा ब्लॉक में मिलाए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया था। इस दौरान विधायक समर्थकों ने नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग व चांगीपुर चौराहे पर जाम लगाया था। तत्कालीन भाजपा सांसद डा. यशवंत सिंह भी धरने पर पहुंचे और नारेबाजी की। 11 जनवरी 2015 को ही नूरपुर थाने के एसआई जयप्रकाश ने पूर्व विधायक लोकेंद्र चौहान, पूर्व सांसद यशवंत सिंह समेत 27 नामजद व 100 से 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

    इसी दौरान तत्कालीन भाजपा सांसद डा. यशवंत सिंह भी धरने पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन तत्कालीन सांसद यशवंत सिंह और विधायक लोकेंद्र चौहान करीब 21 घंटे मार्ग जाम कर धरना स्थल पर ही बैठे रहे।

    11 जनवरी 2015 की दोपहर को सीओ चांदपुर और एसडीएम चांदपुर धरनास्थल पर पहुंचे और दोनों से वार्ता कर करीब 21 घंटे बाद जाम खुलवाया। जाम खुलने के बाद 11 जनवरी 2015 को ही नूरपुर थाने के एसआई जयप्रकाश ने पूर्व विधायक लोकेंद्र चौहान, पूर्व सांसद यशवंत सिंह समेत 27 नामजद व लगभग 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सभी पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय विशेष न्यायाधीश, एमपी/एमएलए / सिविल जज सीनियर डिवीजन अभिनव यादव ने शुक्रवार को नगीना लोकसभा सीट से पूर्व सांसद डा. यशवंत सिंह को दोषी सिद्ध होने पर एक माह कारावास की सजा सुनाई। हालांकि कोर्ट ने उनको अपर कोर्ट में अपील का समय देते हुए जमानत भी दे दी।

  • गुरूद्वारा प्रकरण में दोनों पक्षों के 15 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई

    थाना कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को तामील कराए नोटिस

    बिजनौर। आदर्श नगर स्थित गुरूद्वारा सिंह सभा के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।

    गुरूद्वारा प्रकरण में मारपीट के बाद दोनों पक्षों 15 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। दोनों पक्षों को नोटिस तामील करा दिए गए हैं। इनमें नई बस्ती निवासी रविंद्र कालरा, तरनजीत पुत्र जसवंत सिंह, इंद्रजीत सिंह पुत्र हरवेंद्र, गोल्डी खुराना पुत्र इंद्रजीत सिंह, सन्नी खुराना पुत्र करतार सिंह, इंद्रजीत सिंह पुत्र हरि सिंह, सुनील शेट्टी पुत्र बाबूलाल, राम का चौराहा निवासी अरविंद्र पाल सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, नवनीत सिंह पुत्र तेजपाल सिंह व मोहल्ला भाटान निवासी रजनी कौर पत्नी चरनजीत तथा दूसरे पक्ष से मोहल्ला आदर्श नगर निवासी मोहन सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह, हरमीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह, मानवेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह, हरचरन सिंह पुत्र गुरूवचन सिंह व नपेंद्र सिंह के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बिजनौर नरेंद्र गौड़ ने कहा कि अभी लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ भी निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। वीडियो के आधार पर उनकी सूची तैयार की जा रही है।

    विदित हो कि रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब पर जमकर हंगामा हुआ था। विवाद बढ़ता देख गुरुद्वारे के बाहर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। सिख समाज के ही दोनों पक्ष गुरुद्वारे पर अपना अपना जता रहे हैं। श्री गुरुद्वारा साहिब पर सिख समाज के ही लोग करीब डेढ़ सौ लोग पहुंचे। गुरुद्वारा साहिब की कमेटी में शामिल हरमीत सिंह, हरचरन सिंह, कश्मीर सिंह, मानवेंद्र सिंह, करनेल सिंह आदि ने आरोप लगाया कि दबंग लोग गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा करने की फिराक में हैं। दोनों पक्षों में टकराव होने की आशंका के चलते शहर कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग किया। बाद में थाने में सीओ सिटी अनिल कुमार ने दोनों पक्षों को सुना और मामला शांत कराया।

  • मार्च में रिकॉर्ड तोड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, बरसेंगे आसमान से शोले

    आने वाले समय में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं
    मार्च में ज्यादा गर्मी होने के कारण फसलों को होगा नुकसान
    दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री

    नई दिल्ली। राजधानी सहित देशभर में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। फरवरी माह में ही पारा लगातार तेजी पकड़ रहा है। हालात ये हैं कि इस माह गर्म लू चलने जैसे हालात बन चुके हैं। इस माह तापमान लगातार 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। वहीं राजस्थान और गुजरात के कई भागों में फरवरी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मार्च भी गर्म रहने वाला है। इस बार पहाड़ों पर बर्फबारी कम हुई है। ऐसे में मैदानी इलाकों में गर्मी ज्यादा रहने का अनुमान है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा को भी पश्चिमी विक्षोभ ने रोक रखा है। ये हवाएं उत्तर भारत में नहीं पहुंच रही हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मार्च के माह में ज्यादा गर्मी होने के कारण फसलों को नुकसान होगा। खासकर सरसों और गेहूं की फसलों की उपज में कमी देखने को मिलेगी। हालांकि पूर्वानुमान के तहत कुछ कहना निश्चित नहीं है, मगर फरवरी और मार्च का माह गरम रहने वाला है।

    कमजोर पड़ा पश्चिमी विक्षोभ: जनवरी में पश्चिमी विक्षोभ काफी ताकतवर स्थिति में होने के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिली। फरवरी के आने तक पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ता है। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागरीय क्षेत्र में तैयार होने वाला एक तूफान है। इसके कारण देश में जनवरी और फरवरी के मौसम में बारिश दिखाई देती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार हल्के पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और हिमपात नहीं हो सका। इस कारण देश के उत्तरी क्षेत्र में ठंडी हवा नहीं पहुंच पा रहीं।
    एंटी साइक्लोन बना कारण: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुजरात के ऊपर एंटी साइक्लोन मूवमेंट पैदा हो रहा है। इस वजह से आसमान साफ है। बारिश न होने की वजह से तापमान में इजाफा होगा।
    पछुआ जेट का असर: पछुआ जेट स्ट्रीम ठंडी हवा जो सतह की ओर धकेलती है, जिससे सतह पर एक उच्च दबाव बनता है। इस उच्च दाब क्षेत्र (भारत के उत्तर पश्चिमी भाग) से शुष्क हवाएं निम्न दाब क्षेत्र (बंगाल की खाड़ी) की ओर बहने लगती हैं। फरवरी में ही तापमान बढ़ना पछुआ जेट का प्रभावी होना है। पछुआ जेट गर्म हवाओं को प्रभावित कर रही है।

    तापमान में होगी 1-2 डिग्री की गिरावट

    आईएमडी (India Meteorological Department) के वैज्ञानिक नरेश कुमार का कहना है कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। इस बात की थोड़ी संभावना है कि उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट होगी। दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

    बारिश और बर्फबारी कम होने का अनुमान

    पश्चिमी विक्षोभ फरवरी के अंत तक रहने की उम्मीद है, मगर बारिश और बर्फबारी कम होने का अनुमान है। एल नीनो (El Nino) भी प्रभाव रहने वाला है। आशंका है कि इस बार मानसून कमजोर रहने वाला है। गुजरात और राजस्थान समेत मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भीषण गर्मी का अनुमान है। पहाड़ों पर भी तापमान सामान्य नहीं रहने वाला है।

    फाइल फोटो

    दूसरी ओर अभी से पूरे उत्तर भारत में हीट डोम बन गया है। यह हीट डोम मार्च में अब शोले बरसाएगा। फरवरी अब तक कभी इतनी गर्म (1971 से अब तक उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार) नहीं रही। मौसम का रुख देखते हुए माना जा रहा है कि इस वर्ष गर्मी अपने सभी पूर्व रिकॉर्ड तोड़ेगी। फरवरी के 22 दिनों में केवल दो दिन अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा है।

    पश्चिमी विक्षोभ समय से न आने के कारण बारिश नहीं हुई। इसका असर यह पड़ा कि दिन-रात के तापमान तेजी से चढ़ने लगे। फरवरी माह में जहां दिन का औसत तापमान कम रहता है, वहां यह सामान्य से 08.6 डिग्री (सोमवार 20 फरवरी) अधिक रहा। 07 व 10 फरवरी को यह सामान्य से 07.9 डिग्री अधिक था। ऐसा पहली बार है जब पारा सामान्य से इतना ज्यादा रहा हो।

    फाइल फोटो

    अभी बढ़ता रहेगा अधिकतम, न्यूनतम पारा : फरवरी के शेष दिवसों में तापमान चढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। 25 फरवरी और फिर 27-28 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ आना है। इस विक्षोभ से रात और गर्म होने लगेगी लेकिन दिन के तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसा पूरे उत्तर भारत में दिखेगा। मार्च की शुरुआत से ही पारा चढ़ने लगेगा। इस वर्ष 07, 10 और 20 फरवरी को रिकॉर्ड अधिकतम तापमान रह चुका है। 52 वर्षों में अब तक फरवरी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा है।

    कैसे बनता है हीट डोम

    सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर भारत में अधिकतम पारा सामान्य से अधिक चल रहा है। यह रेड रूप में नजर आ रहा है। इसने एक डोम का रूप ले लिया है। यह दर्शाता है कि मार्च बेहद गर्म रहेगा। यह खतरे का संकेत है।

    सॉफ्टवेयर एक्सेल के बारे में जानिए सब कुछ https://wp.me/pcjbvZ-6gq

  • रोजी रोटी को लेकर केबल ऑपरेटर्स का हंगामा

    केबल टीवी पर एनटीओ 3 और ट्राई द्वारा पैसे बढ़ाए जाने का विरोध

    कोरोना के समय भी केबल टीवी की सर्विस देकर कराया जनता का मनोरंजन

    मेरठ। केबल ऑपरेटरों ने केबल टीवी पर एनटीओ 3 और ट्राई द्वारा पैसे बढ़ाए जाने का विरोध करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर जबरदस्त हंगामा किया। डीएम को ज्ञापन देकर केबल टीवी नेटवर्क पर बढ़ाई गई कीमतों को वापस लेने की मांग की।

    जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे ऑपरेटरों का आरोप है कि एनटीओ 3 व ट्राई द्वारा केबल के पैसों में बढ़ोत्तरी करने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट मंडरा रहा है। मेंशन केबल नेटवर्क, मेरठ डेन गैलेक्सी के ऑपरेटर ने कहा कि यही उनके परिवार के पालन पोषण का जरिया है। अगर केबल टीवी की कीमतों को कम नहीं किया गया तो वह अपने बच्चों का पालन-पोषण नहीं कर पाएंगे। एसोसिएशन के कार्यकताओं ने कहा कि उन्होंने कोरोना के समय भी केबल टीवी की सर्विस देकर जनता का मनोरंजन कराया। संकट के समय में जनता को मनोरंजन की सुविधा देने के चलते कोरोना होने के कारण कई ऑपरेटरों की मौत भी हो चुकी है। केबल चलाकर ही वह अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। …लेकिन अब केबल टीवी पर पैसे बढ़ने से उनके रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है। उपभोक्ता अपने कनेक्शन कटवा रहे हैं।
    इस मामले को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर केबल कनेक्शन पर एनटीओ 3 और ट्राई द्वारा बढ़ाई गई कीमतों को वापस लेने की गुहार लगाई। इनाम अंसारी ने कहा कि अगर केबल की कीमतों में की गई बढ़ोत्तरी को वापस नहीं लिया गया तो मजबूर होकर केबल ऑपरेटर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देने को मजबूर होंगे। इस दौरान हाजी सारिक, दानिश, पप्पू शोभापुर, कांति प्रसाद आदि मौजूद रहे।

  • उत्तर प्रदेश में मार्च से सात हजार सरकारी भर्तियां

    सरकारी नौकरी की बाट जोह रहे युवाओं की पूरी होने वाली है मुराद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कर रहा है तैयारी पीईटी-2022 उत्तीर्ण अभ्यर्थी भर्तियों के लिए माने जाएंगे पात्र

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की बाट जोह रहे युवाओं की मुराद पूरी होने वाली है। दरअसल अगले महीने यानि मार्च 2023 में 7000 से अधिक पदों पर भर्तियों की तैयारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कर रहा है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2022) उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थी भर्तियों के लिए पात्र माने जाएंगे।

    सबसे ज्यादा भर्ती कनिष्ठ सहायक के पद पर: आयोग सबसे बड़ी भर्ती कनिष्ठ सहायक के करीब 5000 पदों पर करेगा। इनमें सिंचाई विभाग के 1000, राजस्व परिषद के 1000 और आईसीडीएस के लगभग 800 पद के अलावा अन्य विभागों के पद हैं।

    सॉफ्टवेयर एक्सेल के बारे में जानिए सीखिए सब कुछ~ https://wp.me/pcjbvZ-6gq

    सूत्रों के अनुसार विभागवार पदों का मिलान कराया जा चुका है। अब आयोग जिन विभागों के प्रस्तावों में कुछ खामियां रह गई हैं, उन्हें दूर करा रहा है। इसके साथ ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पुरानी भर्ती परीक्षाएं करते हुए उसका परिणाम जारी करने की तैयारियों में भी जुटा हुआ है।

    15,000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रस्ताव प्राप्त

    ग्राम पंचायत अधिकारी के 1400 और गन्ना पर्यवेक्षक के करीब 900 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाले जाएंगे। आयोग 15,000 से अधिक पदों पर प्राप्त भर्ती के अधियाचन अर्थात प्रस्ताव का मिलान करा रहा है। अभ्यर्थियों को बार-बार आवेदन करने की परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए सामान्य योग्यता वाले पदों का विज्ञापन एक साथ निकालने की योजना बनाई गई है। इसके पीछे कारण यह है कि अभ्यर्थियों के साथ आयोग को भी एक अधिक आवेदन पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

  • अवैध खनन में लगे आधा दर्जन वाहन पकड़े पुलिस को देख खनन माफिया फरार वाहनों के नंबर के आधार पर तलाशे जा रहे मालिक

    मेरठ। दौराला पुलिस ने जंगल में छापा मारकर अवैध खनन में लगे आधा दर्जन वाहन बरामद किये हैं। इस दौरान खनन माफिया मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में ले कर उनके मालिकों की तलाश शुरू कर दी है।

    एक सूचना पर कार्यवाही करते हुए दौराला पुलिस ने चिरौड़ी के जंगल में छापा मारा। इस दौरान पुलिस को देखकर खनन माफियाओं में खलबली मच गई। खनन माफिया मौके पर एक जेसीबी और डंपर छोड़कर फरार हो गए। इसी दौरान पुलिस ने अख्तियारपुर के जंगल में भी छापा मारा।

    यहां पुलिस को देख कर खनन माफिया मिट्टी से लोड चार ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में ले लिया। बरामद वाहनों के नंबरों के आधार पर उनके मालिकों का पता लगाया जा रहा है।

    सॉफ्टवेयर एक्सेल के बारे में जानिए सीखिए सबकुछ~ https://wp.me/pcjbvZ-6gq

  • वन विभाग के पिंजरे में गुलदार हुआ कैद

    ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने जंगल में लगाए थे ट्रैप कैमरे और तीन पिंजरे

    मॉनिटरिंग में जुटी रही तीन रेंज की टीम

    ड्रोन के जरिए भी की गई तलाश

    बिजनौर। नगीना थानांतर्गत ग्राम किरतपुर के जंगल में एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि यह पांच दिन पूर्व किशोरी को शिकार बनाने वाला नरभक्षी गुलदार है। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने जंगल में ट्रैप कैमरे लगाने के साथ ही तीन पिंजरे लगाए थे। तीन रेंज की टीम मॉनिटरिंग में जुटी थी। यही नहीं ड्रोन को भी तलाश में लगाया गया। अब पकड़े गए गुलदार को वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

    नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम किरतपुर के दीपांकर की 14 वर्षीय बेटी अदिति को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया था। घटना शुक्रवार की देर शाम उस वक्त की है जब वह अपनी मां कुसुम के साथ गांव से कुछ दूर स्थित शिव मंदिर जा रही थी। मां बेटी मंदिर के पास जैसे ही पहुंची, तभी गुलदार ने किशोरी पर हमला कर दिया और खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। मां का शोर सुनकर मंदिर में मौजूद काफी संख्या में लोग शोर मचाते हुए गन्ने के खेत में घुसे और गुलदार के चंगुल से लहूलुहान किशोरी को निकाला। गंभीर हालत में किशोरी को अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने अदिति को मृत घोषित कर दिया। एक सप्ताह में दो बच्चों पर हमले से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने जंगल में ट्रैप कैमरे लगाने के साथ ही तीन पिंजरे लगाए। तीन रेंज की टीम मॉनिटरिंग में जुटी थी। यही नहीं ड्रोन को भी तलाश में लगाया गया।

    वहीं एसडीओ ज्ञान सिंह बिजनौर, वन विभाग ने गुलदार को जल्द पकड़ने का दावा करते हुए अपील की थी कि जिले के लोग खुले में शौच ना जाएं। गन्ने के खेतों में समूह में काम करें। जिले के किसान ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई करें, ताकि गुलदार साफ दिखाई दे सके।

    इससे पहले वन विभाग के एसडीओ नजीबाबाद और बिजनौर, वन दरोगा रूचित चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, सौरभ कुमार, कुमार, दीपक कुमार, संजय राणा की टीम ने सोमवार को ग्राम किरतपुर के जंगल में कांबिंग कर ड्रोन उड़ाए। इसी के साथ कई स्थानों पर कैमरे भी लगाए। मंगलवार तड़के किसी समय मादा गुलदार पिंजरे में कैद हो गया ।

    सॉफ्टवेयर एक्सेल के बारे में जानिए सीखिए सब कुछ…. https://wp.me/pcjbvZ-6gq

  • बालाजी मंदिर में भजन संध्या; झूम उठे श्रद्धालु

    धामपुर (बिजनौर)| महाशिवरात्रि की पावन बेला पर ऑल इंडिया वैश्य फेडरेशन (अ) की बहनों ने बालाजी मंदिर में अति सुंदर भजन संध्या कार्यक्रम आयोजन किया। सुंदर भजनों की प्रस्तुति सुनकर श्रद्धालु झूम उठे।

    कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ रश्मि रावल, डॉ मोनिका अग्रवाल, श्रीमती ज्योति राणा, श्रीमती अदिति राणा, श्रीमती क्षमा हेमलता चौहान, श्रीमती अनीता चौहान, श्रीमती ज्योति सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान डॉ दिनेश चंद्र भारद्वाज, मोती शर्मा व प्रमिला देवी ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बहनों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम में डॉ आदित्य अग्रवाल, श्रीमती ऐश्वर्या चौधरी, श्रीमती संगीता अग्रवाल, श्रीमती सरस्वती कौशिक, श्रीमती जसपाल कौर आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में समय देने के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की सफलता में प्रोजेक्ट चेयरमैन श्रीमती नेहा गुप्ता, श्रीमती अदिति मित्तल, श्रीमती वर्षा अग्रवाल, श्रीमती प्रेरणा गोयल का विशेष योगदान रहा।

  • अखण्ड भारत एक भारत को बिजनौर नगर में जनसंपर्क

    जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र परिवार बनाएगा वृहद मानव श्रृंखला

    -22 फरवरी साय 5 बजे संकल्प दिवस के अवसर पर होगा कार्यक्रम

    बिजनौर। संकल्प दिवस के अवसर पर जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र, बिजनौर की ओर से दिनांक 22 फरवरी को सायं 5 बजे पोस्ट ऑफिस चौक से शक्ति चौक (निकट एसआरएस मॉल) की ओर एक वृहद मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इसे लेकर अध्ययन केंद्र परिवार ने बिजनौर में आमजन से जनसंपर्क किया। साथ ही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन से शामिल होने की अपील की गई।

    जनसंपर्क के दौरान जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र परिवार के सदस्यों ने कहा भारतीय संसद के संयुक्त सत्र में 22 फरवरी 1994 को एक प्रस्ताव पारित किया गया था। इसमें जम्मू एवं कश्मीर (वर्तमान में लद्दाख भी) (पीओजेके & पीओटीएल) को भारत का अभिन्न अंग माना गया। साथ ही पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्ज़ा किये हुए जम्मू एवं कश्मीर (वर्तमान में लद्दाख भी) (पीओजेके & पीओटीएल) को पाकिस्तान से तुरंत छोड़ने की अपील की गयी ।

    अब भारत की समस्त जनता चाहती है कि पाकिस्तान से शीघ्र अति शीघ्र (पीओजेके & पीओटीएल) को छोड़ने के लिए कहा जाए और 22 फरवरी 1994 के भारतीय संसद के प्रस्ताव को पूर्णतः क्रियान्वित किया जाए। इसके लिए चाहे कितना भी बड़ा बलिदान हम सभी को क्यों न देना पड़े ! सभी राष्ट्र प्रेमी माताओं, बहनों एवं भाईयो से विनम्र आग्रह किया कि अधिकतम संख्या में इस मानव श्रृंखला को बनाकर समस्त अंतरराष्ट्रीय जगत को राष्ट्र प्रेम का सन्देश दें। समस्त जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र परिवार ने बिजनौर नगर की जनता से मानव श्रृंखला में भागीदारी करने की अपील की है। इस मौके पर मयंक, विनय कुमार, विदित चौधरी, ललित जोशी, सचिन त्यागी, विजेंद्र कुमार, पीयूष कुमार मित्तल, नितिन अग्रवाल, सुशील शर्मा, उमाकांत शर्मा, नीरज जैन, हरिओम शर्मा, मुकेश मल्होत्रा, शालू अग्रवाल, चिराग अग्रवाल, पुनीत खन्ना, विजय चौहान, हितेश तुली
    आदि शामिल रहे।

  • अमानगढ़ वन रेंज में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन की तरफ से अब जनपद वासियों को राफ्टिंग की सौगात मिलने जा रही है।

    उत्तराखंड से एक दल पहुंचा बिजनौर जो कि अमानगढ़ वन का करेगा भ्रमण।

    दल में मौजूद उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी डॉ. डीके सिंह ने जिलाधिकारी बिजनौर उमेश मिश्रा से की मुलाकात।

    राफ्टिंग की सुविधा मिलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।

    जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नेतृत्व में जनपद उन्नति की ओर अग्रसर।
    जल्दी ही पर्यटकों को मिलेगी नई सौगात।

    बिजनौर। अमानगढ़ वन रेंज में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राफ्टिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने उक्त जानकारी देते हुए आशा व्यक्त की, कि राफ्टिंग की सुविधा उपलब्ध होने से अमानगढ़ वन क्षेत्र में पर्यटकों की आमद में वृद्धि होगी और इस क्षेत्र का भारी विकास भी संभव होगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से एक दल सोमवार को बिजनौर पहुंचा जो अमानगढ़ वन का भ्रमण कर इस क्षेत्र में राफ्टिंग की संभावनाओं का जायजा लेगा। उन्होंने बताया कि राफ्टिंग के लिए उत्तराखंड से आने वाले दल में उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी डॉ0 डीके सिंह भी मौजूद हैं, जिनसे उन्होंने भेंट कर अमानगढ़ क्षेत्र में राफ्टिंग के विकास के संबंध में वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ0 डीके सिंह ने जिलाधिकारी को आश्वस्त करते हुए कहा कि अमानगढ़ क्षेत्र का भ्रमण कर राफ्टिंग के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

    जिलाधिकारी श्री मिश्रा नजीबाबाद तहसील के डबाकरा हाल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के समापन के उपरांत अमानगढ़ वन क्षेत्र में राफ्टिंग की सुविधाओं की संभावना के संबंध में उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता कर रहे थे।
    जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी डॉ0 डीके सिंह सहित दल के सभी सदस्यों को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन की ओर से अमानगढ़ क्षेत्र में राफ्टिंग के विकास के लिए उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

    सॉफ्टवेयर एक्सेल के बारे में जानिए सीखिए सबकुछ~ https://wp.me/pcjbvZ-6gq

    प्रतीकात्मक चित्र
  • आजादी का अमृत महोत्सव

    श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया महाशिवरात्रि का पावन पर्व मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    बिजनौर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एकयोगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र शिव मंदिर देवलोक कॉलोनी बिजनौर उत्तर प्रदेश पर इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन जनपद इकाई द्वारा नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

    शिविर का उद्घाटन डूडा अधिकारी शक्ति श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह एवं जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। मंदिर के प्रबंधक एवं संरक्षक देवेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।

    राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल से सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार, जिला अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह प्राकृतिक चिकित्सक, ओपी शर्मा प्राकृतिक चिकित्सक, सोमदत्त शर्मा प्राकृतिक चिकित्सक, चांदपुर से निजामुद्दीन सैफी, उपाध्यक्ष रामनाथ सिंह ने लोगों की मसाज एक्यूप्रेशर दबाव चिकित्सा एक्यूप्रेशर चिकित्सा की।

    इस अवसर पर कांवरियों की सेवा की गई और रोगियों को नि:शुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर प्रातः 6:00 से दोपहर तक आयोजित हुआ। सभी श्रद्धालु भक्तों को मंदिर के प्रबंधक एवं संरक्षक देवेंद्र चौहान द्वारा प्रसाद में दूध एवं फलों का वितरण किया गया। चिकित्सा शिविर में लगभग ढाई सौ लोगों ने उपचार कराया। मंदिर में शिवजी को जल एवं प्रसाद चढ़ाने वालों की संख्या लगभग एक हजार रही।

    सॉफ्टवेयर एक्सेल के बारे में जानिए सीखिए सब कुछ… learn everyday

  • झालू पुलिस ने चलाया वाहन चैकिंग अभियान

    बिजनौर। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के दिशा निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक डा प्रवीण रंजन सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस अपराध की रोकथाम के साथ ही अपराधियों को धर दबोचने का अभियान चला रही है।

    इसी क्रम में थाना हल्दौर अंतर्गत झालू चौकी ने रविवार शाम बिजनौर तिराहे पर सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया। साथ ही जनता को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए पैदल मार्च किया।

    चौकी प्रभारी सुमित राठी ने कहा कि पुलिस का प्रथम कर्तव्य जनता की सुरक्षा है। पुलिस को हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि जनता कैसे सुरक्षित रहे। पुलिस कर्मियों को जनता की सुरक्षा के प्रति गंभीर एवं संवेदनशील बने रहना समय की मांग है। सड़कों पर होने वाली बड़ी दुर्घटनाएं चिता का सबब बनी हुई हैं। पुलिस को गंभीरता से प्रयास करना चाहिए कि भविष्य में चौराहे, तिराहे अथवा किसी भी मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं पर विराम लगे। साथ ही सड़क सुरक्षा एवं अपराधों पर नियंत्रण के लिए जनता का भी भरपूर सहयोग मिले।

    गौरतलब है कि एसपी दिनेश सिंह के अचानक अस्वस्थ हो जाने के कारण 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के सेनानायक आईपीएस प्रभाकर चौधरी को बिजनौर भेजा गया है। पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था संजीव गुप्ता ने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से जनपद बिजनौर में प्रभाकर चौधरी की ड्यूटी लगाई हुई है।

    सॉफ्टवेयर एक्सेल के बारे में जानिए सीखिए सब कुछ… learn everyday

  • शिव मंदिर स्थापना दिवस की वर्षगांठ पर यज्ञ एवं भंडारा

    बिजनौर। सुरेंद्र नगर कॉलोनी के शिव मंदिर स्थापना दिवस की वर्षगांठ पर यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर एडवोकेट मदन लाल सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष भागीरथ सेना, पीके शर्मा, सुनील फौजी, हेमेंद्र मास्टर, लवकुश, विजेंद्र, एमपी सिंह, विकास अग्रवाल, फूल सिंह, पंडित शिवकुमार शास्त्री, सुधीर वर्मा, सुधीर खन्ना, स्वराज सिंह पाल, ललित त्यागी, एड विनय त्यागी एवं एड आशीष कौशिक आदि उपस्थित रहे। सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और भोले के जयकारों से मंदिर में गुणगान एवं पूजा अर्चना की।

    सॉफ्टवेयर एक्सेल के बारे में जानिए सीखिए सब कुछ… learn everyday

  • Know about software excel, learn everything… learn everyday

    आपको कंप्यूटर के बेहद महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर एक्सेल पर काम करने में परेशानी हो रही है? क्या आप इससे जुड़े बहुत से टूल्स की जानकारी चाहते हैं, जिससे आपका काम आसान हो सके? चिंता छोड़िए, हम आपको घर बैठे ही सिखाएंगे, बस आपको सबस्क्राइब करना है लर्न एवरीडे…

    Are you having trouble working on the most important computer software Excel?  Do you want to know about the many tools related to it, which can make your work easier?  Stop worrying, we will teach you sitting at home, all you have to do is subscribe Learn Everyday….

    https://youtube.com/@learn_everyday1319

  • माघ मेला के छठे और अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर शनिवार को 8.5 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई. इस स्नान पर्व के साथ माघ मेला संपन्न हो गया. अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि मौसम में हल्की गर्मी होने की वजह से सुबह से ही लोगों की भीड़ संगम क्षेत्र में आती रही.

    माघ मेला 2023 के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर संगम में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

    मेला क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों पर भक्तों की उमड़ी भीड़

    प्रयागराज। माघ मेला के छठे व अन्तिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा यमुना अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाकर देवाधिदेव महादेव का दर्शन पूजन किया। सिद्ध योग के साथ ही श्रद्धालुओं ने स्नान कर मेला क्षेत्र में स्थित शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, दर्शन पूजन व सुरक्षित स्नान हेतु व्यापक पुलिस प्रबन्ध किये गये।

    श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस, घुड़सवार पुलिस, महिला पुलिसकर्मी, अग्निशमन दल, पीएसी के जवान, एटीएस के कमाण्डो व्यवस्थापित किये गये। पवित्र संगम में जल पुलिस के साथ मोटर बोट व गोताखोरों की नियुक्ति कर स्नानार्थियों/ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये। इस दौरान ‘स्टीमर’ के माध्यम से संगम क्षेत्र का लगातार निरीक्षण किया गया तथा एसडीआरएफ/फ्लड कम्पनी के जवानों द्वारा घाटों/जल पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी गयी।

    सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में ‘सीसीटीवी कैमरे’ व ‘ड्रोन’ के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गयी। ‘पब्लिक एड्रेस सिस्टम’ के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं से लगातार अनुरोध किया गया कि सावधानी पूर्वक स्नान करके भगवान भोले नाथ का दर्शन पूजन करते हुए सकुशल अपने गंतव्य को वापस जाए। मेले में आने वाले स्नानार्थियों/श्रद्धालुओं को संगम स्नान व दर्शन पूजन में कोई असुविधा न हो इसके दृष्टिगत मेला क्षेत्र में ही 05 स्थानों पर शिवालयों के निकटस्थ ही पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई, जिसके माध्यम से यह प्रयास किया गया कि संगम में आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान घाट तथा शिवालयों तक न्यूनतम पैदल चलना पड़े।

    इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माघ मेला डा0 राजीव नारायण मिश्र IPS, पुलिस अधीक्षक माघ मेला आदित्य कुमार शुक्ल व नोडल पुलिस अधिकारी सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी मेला क्षेत्र में मौजूद रहे और लगातार मेला क्षेत्र में ही रहकर सभी व्यवस्था सुनिश्चित कराते रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माघ मेला द्वारा मेला क्षेत्र में भ्रमण के साथ ही सभी शिवालयों का भ्रमण कर सतत सतर्क दृष्टि रखी गयी तथा इस दौरान समस्त पुलिस कर्मियों की कुशलता लेते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। ‘कमाण्ड सेन्टर’ के माध्यम से लगातार मेला क्षेत्र पर सतर्क दृष्टि रखी गई।

    मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सेवा का भाव भी पुलिस कर्मियों के व्यवहार से दिखाई दिया। सकुशल व सुरक्षित स्नान सम्पन्न कराने हेतु पुलिस के आला अफसर लगातार मेला क्षेत्र में डटे रहे तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मेला क्षेत्र में आये हुए स्नानार्थियों/ श्रद्धालुओं से लगातार उनका कुशल क्षेम पूछा गया। स्नानार्थियों में धर्म आस्था के प्रति काफी उत्साह देखने को पाया गया। माघ मेला क्षेत्र में आये स्नानार्थियों/ श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव की उद्घोष के साथ डुबकी लगाकर मनकामेश्वर मन्दिर, सोमेश्वर नाथ मन्दिर, वेणी माधव मंदिर तथा नागवासुकी मन्दिर पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन पूजन, जलाभिषेक तथा दान अनुष्ठान कर पुण्य अर्जित किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में महाशिवरात्रि पर्व के दर्शन पूजन को लेकर काफी उत्साह रहा। पुलिस बल के अथक प्रयासों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग प्रशंसनीय रहा जिसके फलस्वरूप माघ मेला 2023 का अन्तिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि का स्नान, दर्शन व सम्पूर्ण माघ मेला सकुशल सम्पन्न हुआ, जिसकी भगवान शिव के श्रद्धालुओं तथा उच्चाधिकारियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

    आपको कंप्यूटर के बेहद महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर एक्सेल पर काम करने में परेशानी हो रही है? क्या आप इससे जुड़े बहुत से टूल्स की जानकारी चाहते हैं, जिससे आपका काम आसान हो सके? चिंता छोड़िए, हम आपको घर बैठे ही सिखाएंगे, बस आपको सबस्क्राइब करना है लर्न एवरीडे…Are you having trouble working on the most important computer software Excel? Do you want to know about the many tools related to it, which can make your work easier? Stop worrying, we will teach you sitting at home, all you have to do is subscribe Learn Everyday….learn everyday About Excel and excel tips~  https://youtube.com/@learn_everyday1319

  • महंत के साथ लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाश हीमपुर पुलिस ने दबोचे, लूटी नकदी भी बरामद

    बिजनौर। पांच दिन पूर्व रात्रि में हीमपुर दीपा क्षेत्र में महंत के साथ मारपीट कर लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटी गई रकम भी बरामद की गई है।
    13 फरवरी 2023 की रात्रि लगभग 11:30 बजे सत्यनारायण पूजा पुत्र महामंडलेश्वर बनवारीपुरी उर्फ अमन गिरी निवासी त्यागी आश्रम ग्राम राजपुर परसू थाना हीमपुर दीपा के साथ मारपीट व लूटपाट हुई थी। महंत की तहरीर पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। एसपी के निर्देश पर घटना के खुलासे में लगी हीमपुर दीपा पुलिस ने शुक्रवार सुबह 9:45 बजे आरोपी करन पुत्र रामपाल निवासी ग्राम राजपुर परसू तथा जांच के दौरान प्रकाश आए आरोपी हरि ओम सिंह उर्फ छोटू पुत्र रामपाल सिंह को ग्राम मुंढाल तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से महंत से लूटी गई 1200 रुपए की रकम भी बरामद कर ली। एसपी सिटी डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं, उनके खिलाफ लूट तथा चोरी के लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि 16 नवम्बर 2022 को वह त्यागी आश्रम पर गए थे। वहां पर किसी बात को लेकर महंत के साथ कहासुनी और मारपीट हो गई थी। महंत ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। यह बात उसने बड़े हरिओम उर्फ छोटू को बताई थी। तभी से ही वह महंत से रंजिश रखने लगे थे। योजना बनाकर 13 फरवरी को छुपते छुपाते उन्होंने महंत के साथ घटना को अंजाम दिया।

  • 12 जनवरी से लापता हरदोई का युवक यूपी उत्तराखंड सीमा पर मिला बेहोश

    रेहड़ थाना पुलिस ने दी परिजनों को सूचना

    हरदोई के थाना पचदेवरा पर दर्ज है गुमशुदगी की रिपोर्ट

    बिजनौर। 12 जनवरी को हरदोई से लापता युवक शुक्रवार को रेहड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत यूपी उत्तराखंड सीमा पर वन क्षेत्र में अर्ध बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। इलाज के लिए उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां होश में आने पर उसने अपना नाम पता बताया। पुलिस ने सूचना उसके परिजनों को भेज दी है।
    भोपाल सिंह वन रक्षक सेक्शन/बीट प्रभारी रानी नांगल, अमानगढ टाईगर रिजर्व ने शुक्रवार को थाना रेहड पर सूचना दी कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड की सीमा पर पिलर नं0-765 के निकट एक व्यक्ति अर्द्धबेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना पर रेहड़ थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बेहोश पड़े व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद होश आया तो उसने अपना नाम मुरखे (27 वर्ष) पुत्र जंगबहादुर नि० ग्राम भाहपुर सपहा थाना पचदेवरा जिला हरदोई बताया। पुलिस ने थाना पचदेवरा से संपर्क कर जानकारी की तो बताया गया कि मुरखे 12 जनवरी 2023 को घर से लापता हो गया है। थाना पचदेवरा पर मुरखे के लापता होने के संबंध में 22 जनवरी 2023 को गुमशुदगी दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने मुरखे के सकुशल बरामद होने की सूचना उसके परिजनों को भेज दी। साथ ही उसे उपचार के लिए कासमपुर गढ़ी स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

  • सैकड़ों वकीलों ने उठाया एलोपैथिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    आजादी का अमृत महोत्सव

    अध्यक्ष एसके बबली के द्वारा एलोपैथिक नेचुरोपैथी का महासंगम बार एसोसिएशन परिसर बिजनौर में

    बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके बबली, पूर्व अध्यक्ष अजीत पवार के द्वारा बार एसोसिएशन जनपद बिजनौर में एलोपैथिक एवं नेचुरोपैथी का विशाल कैंप लगाया गया। उद्घाटन जिला जज मदन पाल ने किया। गुड़गांव वेदांता हॉस्पिटल से आए डॉ मजमुदार हृदय रोग विशेषज्ञ एवं डॉ राहुल यादव छाती रोग विशेषज्ञ, अनिमेष कुमार, रमन कुमार एवं उनकी टीम ने ब्लड शुगर ईसीजी का चेकअप किया, विशेषज्ञों ने वकीलों का उपचार किया। उधर साथ में ही नेचुरोपैथी का कैंप इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के संरक्षक एसके बबली के द्वारा लगाया गया।

    प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह, संरक्षक डॉक्टर सुनील राजपूत, संरक्षक एसके निगम, सचिव सोमदत्त शर्मा ने वकीलों का एक्यूप्रेशर के माध्यम से उपचार किया। डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने आहार परिवर्तन के माध्यम से बिना दवाई से लोगों को ठीक करने के उपाय बताए। यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक रहा। लगभग 300 वकीलों ने उपचार कराया। इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन का उद्देश्य समाज को बिना किसी दवाई के स्वस्थ करना है। अंत में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा सभी को जलपान एवं नाश्ता कराया गया।

  • तेज़ रफ़्तार कार अनियन्त्रित होकर सड़क पर पलटी।

    कार में सवार पति पत्नी की दर्दनाक मौत।

    दम्पती का बेटा बेटी समेत तीन घायल

    नींद की झपकी से हुआ सड़क हादसा

    काशीपुर से शादी समारोह में चंडीगढ़ जा रहा था परिवार

    थाना नगीना के कोतवाली बॉर्डर का मामला

    बिजनौर। नगीना थानांतर्गत काशीपुर हरिद्वार राष्ट्रीय राज्य मार्ग 74 पर कार अनियंत्रित होकर पलटने से पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार से पति पत्नी के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में घायल उनके दो बच्चों व एक मित्र को नगीना सीएचसी में भर्ती कराया गया। सभी लोग उत्तराखंड के काशीपुर से एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने चंडीगढ़ जा रहे थे।

    उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर थाना काशीपुर, छोटे गुरुद्वारे वाली गली निवासी सतकरतार पुत्र हरवंश सिंह अपनी पत्नी सिमरन कौर, बेटा जगदीप (15 वर्ष), बेटी हरनीत (21 वर्ष) व मित्र गुरजीत (35 वर्ष) पुत्र बलदेव निवासी फसीहापुर थाना काशीपुर उधम सिंह नगर के साथ काशीपुर से एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने चंडीगढ़ पंजाब जा रहे थे। शुक्रवार सुबह लगभग 5:30 बजे कोतवाली देहात (गंगा नदी पुल से पहले) नगीना के बॉर्डर पर उनकी टोयोटा ग्लैंजा कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कार चला रहे सतकरतार (50 वर्ष) व उसकी पत्नी सिमरन कौर (45 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्री, पुत्र व मित्र गुरजीत घायल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी रविंद्र वशिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया।

  • अंतिम अवसर: 22 फरवरी 2023 को भरे जायेंगे कार्यरत/सेवानिवृत कर्मचारियों के विकल्प प्रपत्र

    नजीबाबाद डिपो स्थित परिषद कार्यालय में किया जा रहा है मीटिंग का आयोजन

    बिजनौर। कार्यरत/सेवानिवृत सभी कर्मचारियों के विकल्प प्रपत्र दिनांक 22 फरवरी 2023 को भरे जायेंगे। इसके लिए नजीबाबाद डिपो स्थित परिषद कार्यालय में मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है।

    जिला सचिव बिजनौर सुभाष चन्द्र सिंघल ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा ऑप्शन फॉर्म भरने हेतु शिविर का आयोजन करने के लिए तहसील अध्यक्ष एवं सचिव नजीबाबाद ने अनुरोध किया था। इसी परिप्रेक्ष्य में विकल्प प्रपत्र भरने हेतु नजीबाबाद डिपो स्थित परिषद कार्यालय में एक मीटिंग का आयोजन दिनांक 22 फरवरी 2023 को किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यरत/सेवानिवृत सभी कर्मचारियों के विकल्प प्रपत्र भरे जायेंगे। जिला सचिव ने बताया कि ये अंतिम मीटिंग डिपो में आहूत की जा रही है। अतः ग्रुप मेंबर्स सभी जानकारी में आने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों/कार्यरत कर्मचारियों को अवगत करा दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 03 मार्च 2023 तक ही विकल्प का लाभ दिया गया है, उसके बाद हायर पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इसी के साथ साथ वर्ष 2023 की वार्षिक सहयोग धनराशि भी जमा कराने का कष्ट करें।

    सेवानिवृत्त कर्मचारियों को साथ लानी होंगी निम्न सूचनाएं….
    EPF no.
    EPF code no.
    Pop no.
    Uan no.
    Aadhar card no.

    जिला सचिव ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों/कार्यरत कर्मचारियों से अनुरोध किया कि कृपया सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मीटिंग में आने का कष्ट करें। साथ ही महसूस कीजिए कि राष्ट्रीय/मंडलीय/जिला स्तरीय नेतृत्व आपके हितों के प्रति कितना विचारशील है। अतः खूब प्रचार प्रसार कर विकल्प का लाभ अधिक से अधिक कर्मचारियों तक पहुंचाएं।

    EPS 95; सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भरे विकल्प पत्र

  • शराब पीने की शर्त में गई जान: 10 मिनट में पीने थे तीन क्वार्टर, तबीयत बिगड़ी तो छोड़कर भाग गए दोस्त

    आगरा। शराब पीने की शर्त ने ई-रिक्शा चालक की जान ले ली। दोस्तों ने 10 मिनट में तीन क्वार्टर शराब पीने की शर्त लगाई थी। शराब पीने के बाद ई-रिक्शा चालक की तबीयत बिगड़ी तो दोस्त छोड़कर भाग खड़े हुए। उसकी जेब में रखे 60 हजार रुपए भी निकाल लिए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

    10 मिनट में तीन क्वार्टर पीने पर नहीं देने थे पैसे
    थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि भोला, केशव और जय सिंह में शर्त लगी कि जो 10 मिनट में तीन क्वार्टर शराब पी लेगा उसे शराब के पैसे नहीं देने पड़ेंगे। इसी शर्त को पूरा करने में जय सिंह की मौत हो गई। मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
    ताजगंज के गांव धांधूपुरा निवासी सुखवीर सिंह ने पुलिस को बताया, उसका भाई “जय सिंह ई-रिक्शा चलाता था। 8 फरवरी की शाम को रिक्शा की किश्त जमा करने की बात कह कर जय, घर से 60 हजार रुपए लेकर निकला था।
    कुछ घंटे बाद एक परिचित ने बताया कि जय सिंह बेहोशी की हालत में शिल्पग्राम में पड़ा है। वहां पर पहुंचा और जय सिंह को नजदीक के अस्पताल में ले गए। मगर, उन्हें भर्ती नहीं किया गया। बाद में एसएन इमरजेंसी लेकर आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसे कोई बीमारी नहीं थी।”
    30-30 हजार रुपए बांट लिए
    भाई सुखवीर सिंह ने आरोप लगाया कि गांव धांधूपुरा निवासी केशव और भोला ही जय सिंह को लेकर गए थे। उसे शराब पिलाई। उसकी जेब में रखे 60 हजार रुपए भी निकाल लिए। दोनों ने 30-30 हजार रुपए आपस में बांट लिए। इसके बाद पुलिस से शिकायत नहीं करने का दबाव भी बना रहे थे। सुखवीर सिंह की तहरीर पर ताजगंज पुलिस ने केशव और भोला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
    क्या शराब पीने से जान जा सकती है?
    एसएन मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अजय अग्रवाल का कहना है कि अधिक एल्कोहल लेने से ब्रेन डिप्रेश हो जाता है, मौत हो सकती है। रेसप्रेटरी सिस्टम फेल होने की संभावना रहती है। इस केस में भी ऐसा ही होने की संभावना है।

  • 88749 परीक्षार्थियों ने दी बोर्ड परीक्षा, 5249 ने मैदान छोड़ा

    अनुचित साधन प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया कोई भी परीक्षार्थी

    बिजनौर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा 2023 की दोनों पालियों में कुल 88749 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 5249 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा 2023 में जनपद बिजनौर में दिनांक 16-02-2023 की प्रथम पाली में हाईस्कूल – हिंदी एव इंटर सैन्य विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। इस दौरान कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं गुरुवार को शुरू हो गई। परीक्षा केंद्रों पर छापा मारने के लिए बने सचल दल मुस्तैद रहे। अनुचित साधन का प्रयोग करते कोई भी परीक्षार्थी नहीं पकड़ा गया। सचल दलों ने परीक्षार्थियों की तलाशी लेने समेत अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार और सचल टीमों ने 133 केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाओं को बिंदुवार देखा। सीसीटीवी कैमरों को भी चलवाकर देखा गया। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने कहा कि चिकित्सा अवकाश देने वाले शिक्षकों को सीएमओ द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड के समक्ष भेजा जाए। नकल विहीन बोर्ड परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक छात्र छात्रा को चेकिंग के दौरान किसी भी तरह की परीक्षा संबंधी सामग्री के अलावा अन्य सामग्री ले जाने पर कड़ी कार्रवाई हेतु चेतावनी दी गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने हेतु पूरी चाक-चौबंद व्यवस्था पुलिस और विद्यालय स्टाफ द्वारा की गई है।

    जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि हाईस्कूल हिंदी में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 51086 थी। इसके विपरित परीक्षा में 48569 परीक्षार्थी शामिल हुए। अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 2517 रही। अर्थात 4.93 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार
    इंटर सैन्य विज्ञान की परीक्षा के लिए 195 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 180 रही, जबकि 15 ने परीक्षा छोड़ दी। इस प्रकार अनुपस्थित परीक्षार्थियों का प्रतिशत 7.69 रहा।

    द्वितीय पाली में इंटर हिंदी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन प्रयोग करते हुए नही पकड़ा गया। इंटर हिंदी में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 16080 थी। उपस्थित 14832 रहे, जबकि 1248 ने परीक्षा छोड़ दी। 7.76 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार इंटर सामान्य हिंदी के लिए 26637 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। इसके विपरित 25168 ने परीक्षा दी, जबकि अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 1469 रही। अनुपस्थित परीक्षार्थियों का प्रतिशत- 5.51 रहा।

  • EPS 95; सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भरे विकल्प पत्र

    आईटीआई बिजनौर सभा कक्ष में आयोजित की गई मीटिंग

    पेंशन के संबंध में संगठन के प्रयासों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कराया अवगत

    बिजनौर। EPS 95 nac बिजनौर यूनिट द्वारा एक मीटिंग आईटीआई बिजनौर सभा कक्ष में एके सिंह जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन द्वारा किए जा रहे पेंशन के संबंध में प्रयासों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अवगत कराया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विकल्प पत्र भरवाने का कार्य किया गया।

    जिला सचिव बिजनौर सुभाष चंद्र सिंघल ने बताया कि कमांडर अशोक राउत दिन रात सेवा निवृत कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्षरत हैं। संगठन द्वारा पीएम, वित्त मंत्री, श्रम मंत्री, बीजेपी के वरिष्ठ अधिकारी गणों, सांसदों, विधायकों से संपर्क कर पेंशन की मांग की जा रही है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कष्टों और अति अल्प पेंशन को दृष्टिगत रखते हुए अनेकों सांसदों द्वारा लोक सभा में सदन में EPS 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का मामला उठाया भी गया और उठाया जा रहा है।

    ईपीएफओ ने जानबूझ कर नहीं डाले ऑनलाइन फॉर्मेट~ जिला सचिव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 04/11/22 के निर्णय में दिनांक 04/03/23 तक विकल्प ऑप्शन फॉर्म भर कर भेजने के निर्देश ईपीएफओ को दिए, लेकिन ईपीएफओ द्वारा जानबूझ कर ऑनलाइन फॉर्मेट नहीं डाले गए। राष्ट्रीय नेतृत्व से प्राप्त निर्देश अनुसार अधिक से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विकल्प पत्र भरवाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में समस्त भारत में विकल्प पत्र भरवाने हेतु जगह कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।

    यह भी कहा कि मद्रास हाईकोर्ट द्वारा भी दिनांक 25/1/23 को निर्देश दिए गए हैं कि यदि ईपीएफओ प्रपत्र जारी नहीं करता तब सेवानिवृत्त कर्मचारी स्वयं ही विकल्प पत्र संबंधित को भेजे। अतः उक्त के निर्देशानुसार सैकड़ों सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित हुए और संगठन की सदस्यता ली। इस दौरान चीनी निगम, परिवहन विभाग, हैंडलूम, स्टेट एग्रो व अन्य निगमों के सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित हुए और उनके विकल्प पत्र भरे गए। सभा में औद्योगिक संघ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे, संगठन की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। सभा में कमल कुमार मित्तल जिला समन्वयक,अनंत कुमार बिजनौर तहसील अध्यक्ष, रामपाल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन स्वयं सुभाष चंद्र सिंघल जिला सचिव बिजनौर द्वारा किया गया। अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन के बाद सभा का समापन किया गया।

  • बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने सत्यवीर सिंह उर्फ सोनू चौधरी को भाकियू का जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की है। वहीं जितेन्द्र सिंह पहलवान ने भी खुद को भाकियू का जिलाध्यक्ष बताया है। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने बताया कि सत्यवीर सिंह उर्फ सोनू चौधरी को बिजनौर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं जितेन्द्र सिंह पहलवान ने भी खुद को जिलाध्यक्ष बनाए जाने का मनोनयन पत्र अपने फेसबुक एकाउंट पर अपलोड कर दिया है। इस कारण सोशल मीडिया पर दो जिलाध्यक्ष बनने का मामला गर्मा रहा है। जितेन्द्र सिंह पहलवान ने बताया कि उन्हें 31 जनवरी को भाकियू जिलाध्यक्ष बनाने के लिए राष्ट्रीय कार्यालय से मनोनयन पत्र मिला है।

  • एसपी दिनेश सिंह के अचानक अस्वस्थ हो जाने के कारण डीजी के निर्देशानुसार जारी हुए आदेश

    लखनऊ/बिजनौर। एसपी दिनेश सिंह के अचानक अस्वस्थ हो जाने के कारण 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के सेनानायक आईपीएस प्रभाकर चौधरी को बिजनौर भेजा गया है। पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था संजीव गुप्ता ने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से जनपद बिजनौर में प्रभाकर चौधरी की ड्यूटी लगाई है। एसपी दिनेश कुमार सिंह को बुधवार देर शाम पैरालिसिस और ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद मेरठ के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मार्च 2018 में बिजनौर एसपी प्रभाकर चौधरी को मथुरा का वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक बनाने के साथ ही गोण्‍डा एसपी उमेश कुमार सिंह को बिजनौर भेजा गया था।

    आईपीएस प्रभाकर चौधरी

    आईपीएस प्रभाकर चौधरी अपने काम के खास अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं। 25 जून 2022 को आगरा का एसएसपी बनने के बाद प्रभाकर चौधरी ने गुपचुप तरीके से शहर घूम कर स्थिति का जायजा लिया। प्राइवेट इनोवा गाड़ी में सिविल ड्रेस में एसएसपी के शहर में निकलने की जब कुछ पुलिसकर्मियों को भनक लगी तो वे सतर्क हो गए। इसे लेकर हड़कंप मचा रहा। प्रभाकर चौधरी उस समय भी काफी चर्चा में आए थे जब वह पीठ पर स्टूडेंट की तरह बैग टांग कर और रोडवेज बस में सवार होकर कानपुर एसपी का चार्ज संभालने पहुंचे थे। प्रभाकर चौधरी वर्ष 2013-14 में आगरा में एएसपी रहे। उनकी कार्यप्रणाली के बारे में लोग भी जानते हैं। उन्होंने कई घटनाओं का खुलासा कराया।

    एसएसपी प्रभाकर चौधरी: एक परिचय
    पूरा नाम~ प्रभाकर चौधरी
    नाम~ प्रभाकर
    रैंक~ IPS
    जन्मतिथि (डेट ऑफ बर्थ)~ 01 जनवरी 1984
    जाति~ चौधरी (जाट)
    शैक्षिक योग्यता~ B.SC.(PHYSICS, CHEM., MATH), LL.B.(LAW),
    गृह स्थान~ अंबेडकर नगर यूपी
    पिता का नाम~ पारस नाथ चौधरी
    आईपीएस~ वर्ष 2010
    वर्तमान पद~ सेनानाएक 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर
    भर्ती की तिथि~ 30/08/2010

    IPS प्रभाकर चौधरी का जीवन परिचय
    यूपी के अंबेडकरनगर के रहने वाले प्रभाकर चौधरी 2010 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी करने के बाद एलएलबी की पढ़ाई की। प्रभाकर चौधरी बलिया, बुलंदशहर, कानपुर, बिजनौर में एसपी के पद पर तैनात रह चुके हैं। उन्हें वाराणसी, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा के एसएसपी की जिम्मेदारी दी जा चुकी है। प्रभाकर चौधरी को बचपन से की पढ़ने में रुचि थी। वह रोज पांच से छह घंटे पढ़ा करते थे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 76 प्रतिशत अंक ही प्राप्त किए तो इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी 61 प्रतिशत अंकों से क्लीयर की। एक ही बार में सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर आईपीएस बन गए।

    करोड़ों की संपत्ति की जब्त, 50 से ज्यादा चोरों को भेजा जेल
    आईपीएस प्रभाकर चौधरी ने मेरठ एसएसपी के रूप में वाहन माफियाओं की लिस्ट तैयार की, जिसमें हाजी गल्ला, इकबाल, राहुल काला जैसे नाम शामिल हैं। वाहन चोरों के कुख्यात सरगना नईम उर्फ हाजी गल्ला की करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई। कई अन्य अपराधियों की कुर्की भी की। करीब 50 से ज्यादा वाहन चोरों को जेल भेजा। एसपी बिजनौर रहते हुए प्रभाकर चौधरी ने कई चौकी इंचार्ज सहित 8 दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया था।

  • यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की निःशुल्क तैयारी कराएगा समाज कल्याण विभाग

    लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य-प्रवर अधीनस्थ (यूपी पीसीएस) मुख्य परीक्षा 2022 में सफल हुए युवाओं के साक्षात्कार के लिए समाज कल्याण विभाग निःशुल्क तैयारी करवाएगा। विभाग द्वारा संचालित कोचिंग केंद्रों एवं मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों में से एसडीएम, डिप्टी एसपी सहित कुल 43 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की थी।

    समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग संस्थान से मुख्य परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के मॉक इंटरव्यू के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का पैनल बनाया गया है। यह पैनल साक्षात्कार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं जिज्ञासाओं का समाधान करने के साथ ही मॉक इंटरव्यू कर अभ्यर्थियों को तैयार करेगा। भागीदारी भवन, गोमती नगर में संचालित प्रशिक्षण केंद्र में साक्षात्कार के प्रशिक्षण का आयोजन 17 फरवरी से प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें मुख्य परीक्षा में सफल कोई भी अभ्यर्थी निःशुल्क लाभ प्राप्त कर सकता है। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने यह जानकारी दी है।

    विभाग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के लिए संचालित निःशुल्क कोचिंग केंद्रों में से लखनऊ में संचालित छत्रपति शाहूजी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान से 8 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सफल हुए जबकि आदर्श पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण (बालिका) केंद्र अलीगंज से 10 और राजकीय आईएएस पीसीएस कोचिंग केंद्र हापुड़ से 12 अभ्यर्थियों सहित कुल 30 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन किया गया है।

  • बिजनौर एसपी दिनेश कुमार सिंह को पैरालिसिस और ब्रेन स्ट्रोक

    बिजनौर। एसपी दिनेश कुमार सिंह को बुधवार देर शाम पैरालिसिस और ब्रेन स्ट्रोक हुआ। उन्हें मेरठ के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और वरिष्ठ पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी उनके साथ हैं।

    शुरुआत में उन्हें इलाज के लिए नोएडा ले जाने को सुगम और शीघ्र यात्रा की सुविधा के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर बनाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति के कारण उन्हें मेरठ में यूनिवर्सिटी रोड पर निम्हांस में ही भर्ती कराया गया। इसके बाद एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव समेत कई लोग अस्पताल पहुंच गए और चिकित्सकों से इलाज और उनकी स्थिति के बारे में बातचीत की।

  • एचएसआरपी: एक दर्जन वाहनों से वसूला 5~5 हजार जुर्माना

    बिजनौर। परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर नजीबाबाद व रेहड़ थाना क्षेत्र में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की जांच की। एआरटीओ प्रवर्तन ने एचएसआरपी न मिलने पर एक दर्जन वाहनों के चालान काटते हुए पांच-पांच हजार रुपए जुर्माना वसूला।

    प्रतीकात्मक चित्र

    शासन के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन गौरी शंकर ठाकुर ने नजीबाबाद व रेहड़ थाना क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया।उन्होंने बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के करीब एक दर्जन वाहनों के चालान किए और प्रत्येक वाहन से पांच-पांच हजार रुपये वसूले।

    एआरटीओ कार्यालय में करीब पौने छह लाख वाहन पंजीकृत हैं। एक अप्रैल 2019 से वाहनों में एचएसआरपी लग कर आनी शुरू हुई थी। इससे पहले के वाहनों में एचएसआरपी नहीं लगी हुई थी। विभागीय सूत्रों के अनुसार एक अप्रैल 2019 से पहले के करीब 70 प्रतिशत वाहनों में एचएसआरपी लग चुकी है, जबकि तीस प्रतिशत वाहन स्वामियों ने अभी भी नहीं लगवाई है।

  • सीएम योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर नजीबाबाद का नाम मालिनी नगर रखने की मांग

    उत्तराखंड से निकली मालिनी नदी पर बसा है नजीबाबाद

    राजा दुष्यंत और शकुंतला की परिणय स्थली, महाभारत कालीन राजा मोरध्वज का किला और स्वयंभू मोटा महादेव मंदिर हैं पौराणिक धरोहर

    बिजनौर। नजीबाबाद का नाम मालिनी नगर रखे जाने के संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया।

    महाभारत कालीन राजा मोरध्वज की मूर्ति

    वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम एवं भाजपा सोशल मीडिया पिछड़ा मोर्चा के जिला प्रमुख रितेश सैन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी विजय वर्धन तोमर को सौंपा। ज्ञापन में यूपी सरकार से मांग की गई है कि नजीबाबाद उतराखंड से निकली मालिनी नदी पर बसा है। आज भी यह शहर मालिनी नगर के नाम से जाना जाता है। राजा दुष्यंत और शकुंतला की परिणय स्थली, महाभारत कालीन राजा मोरध्वज का किला और स्वयंभू मोटा महादेव मंदिर जहां पौराणिक धरोहर हैं, नजीबाबाद के मथुरापुरमोर क्षेत्र में महाभारतकालीन अवशेष नजर आते हैं। यहां वर्तमान में  गांव मथुरापुर मोर है, जहां महाभारतकाल में राजा मोरध्वज का किला था। पुराणों में इस बात का जिक्र है कि श्री कृष्ण महाभारत का युद्ध समाप्त होने पर अपने भक्त मोरध्वज की परीक्षा लेने यहां आए थे। बौद्ध काल, शैव काल, गुप्त काल के अवशेष मिलने से श्रद्धालुओं का विश्वास उस कथा के कारण जम जाता है, जब स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने राजा मोरध्वज की परीक्षा ली थी। उन्हीं राजा मोरध्वज के किले के अवशेष वर्तमान में समय समय पर खोदाई में मिलते रहते हैं। कई समकालीन मूर्तियां, मूर्तियों के अवशेष, शिलाएं अब तक मिल चुकी हैं, जिन्हें क्षेत्रीय ग्रामीणों ने संजोकर रखा है। करीब एक दशक पहले किला क्षेत्र में खोदाई में पांच फिट आठ इंच का शिवलिंग जलहारी समेत मिल चुका है।

    स्वयंभू मोटा महादेव मंदिर

    ज्ञापन में बताया गया है कि हरिद्वार-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित प्राचीन स्वयंभू मोटा महादेव सिद्धपीठ भी स्थित है। कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्त यहां पहला जलाभिषेक करने के बाद ही कांवड़ लेकर आगे बढ़ते हैं। पूर्व में इस नगर का नाम एक नबाब के नाम पर नजीबाबाद कर दिया गया था अतः नजीबाबाद का नाम पुनः उसके प्राचीन नाम मालिनी नगर किया जाए। ज्ञापन पर वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, मनदीप धस्माना, विक्की शर्मा, ऋतिक पांडे, गौतम भाटिया, सुशीला गुप्ता सिंह, ओमप्रकाश, ब्रहम सिंह, निकुल आर्य, सुनील कुमार, संजीव गुर्जर, सुमित कुमार, प्रफुल्ल वशिष्ठ, प्रीति गुप्ता आदि के हस्ताक्षर हैं।

  • उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष ने पंजाब विधान सभा के नव-निर्वाचित सदस्यों को पढ़ाया सदन में अनुशासन एवं शिष्टाचार का पाठ

    पंजाब विधान सभा के नव-निर्वाचित सदस्यों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम में अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश विधान सभा का संबोधन

    सदन में अनुशासन एवं शिष्टाचार
    (दिनांक 15 फरवरी, 2023)
    पंजाब विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किये जाने के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने पंजाब के अध्यक्ष, विधान सभा के प्रति आभार प्रकट करते हुए पंजाब की सोलहवीं विधान सभा के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

    संसदीय प्रक्रिया नियमों परंपराओं तथा संसदीय शिष्टाचार का ज्ञान भी होना आवश्यक~ विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह गर्व और सौभाग्य का विषय है कि आपको सदस्य के रूप में जनता का विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। साथ ही साथ जनकल्याण और जनअपेक्षाओं की पूर्ति करने की जिम्मेदारी भी आप को प्राप्त हुई है। विधायक जनता और विधायिका दोनों के प्रति जिम्मेदार है। जनता को अपेक्षा रहती है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन लोकतंत्र का प्रतिबिंब होता है जनता की अपेक्षाएं और उसके विश्वास की झलक सदन में दिखती है। सदन में हम जनता की आवाज होते हैं, उसकी आशाओं और भावनाओं का माध्यम होते हैं। नये सदस्यों के सामने एक जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित होने और जनता का अच्छा सेवक बनने की अहम चुनौती होती है। वहीं दूसरी ओर अपने व्यवहार से सदन की गरिमा एवं संसदीय परंपराओं को भी बनाये रखना अहम जिम्मेदारी होती है, जिसके लिए संसदीय प्रक्रिया नियमों परंपराओं तथा संसदीय शिष्टाचार का ज्ञान भी होना आवश्यक होता है।

    अपनी योग्यता का इस्तेमाल जनता के हित के कार्यों में करें~ उन्होंने कहा कि सदस्यगण, संयोग है कि उत्तर प्रदेश विधान सभा के नव-निर्वाचित सदस्यों का भी दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम पिछले वर्ष आयोजित किया गया था। उत्तर प्रदेश विधान सभा के कुल 403 सदस्यों में 126 नये सदस्य निर्वाचित हुए हैं। उ0प्र0 विधान सभा में वर्तमान सदस्यों में डाक्टर इंजीनियर, प्रोफेशनल डिग्रीधारक, पीएचडी धारक, सरकारी अधिकारी, विधि स्नातक सदस्य हैं। मैंने सभी को उनकी विशेष योग्यता के लिए समूह बनाकर विधायकों को प्रेरित किया कि वे अपनी योग्यता का इस्तेमाल जनता के हित के कार्यों में करें। उन्होंने कहा कि हमने इन नए सदस्यों के प्रबोधन कार्यक्रम के साथ-साथ ई-विधान प्रणाली का प्रशिक्षण भी सभी सदस्यों को दिया। सूचना क्रांति और नई टेक्नालॉजी से आज की विधायिका अछूती नहीं रह सकती है, इस नई टेक्नालॉजी के प्रयोग से सदन के कार्य को और अधिक सुगमता मिलती है वहीं पेपरलेस विधायिका की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। पहली बार निर्वाचित हुए विधायकों को चाहिए कि वे सदन के अनुभवी और वरिष्ठ विधायकों से उनके अनुभव का लाभ लें। नियम-कानून निर्माण की बारीकियाँ उनसे समझें।

    किसी पुस्तक में नहीं मिलेगा आचरण एवं शिष्टाचार का उल्लेख~ विधायकों को आचरण एवं शिष्टाचार का उल्लेख किसी पुस्तक में नहीं मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठा रखेंगे, उतना ही अनुशासन एवं शिष्टाचार उनमें स्वयं पनपने लगेगा। इसलिये आवश्यक है कि आप जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने एवं निवर्हन करने की सोच रखें तथा सदन कि कार्यवाहियों में अपनी भागीदारी करने के लिये अध्ययन कर गंभीर एवं प्रभावी भूमिका निभाएं। श्री महाना ने कहा कि मेरा यह प्रयास रहा है कि नये सदस्यों को अधिक से अधिक मौका मिले। अठारहवीं विधान सभा के प्रथम सत्र में ही रिकार्ड संख्या में सदस्यों को अपनी बात रखने का अवसर मिला। मुझे यह बताते हुए हर्ष का अनुभव हो रहा कि अठारहवीं विधान सभा के अभी तक के सत्र व्यवधान रहित रहे।
    विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में वाद विवाद की अपनी एक विशिष्ट भूमिका होती है। चर्चा के दौरान सदस्यों से सदैव शिष्टता एवं शालीनता की अपेक्षा की जाती है। संयमित, संतुलित तथ्यपरक बहस सदन को दिशा प्रदान करती है। लोकहित अथवा गंभीर मुद्दों पर बहस में योगदान करना जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण उसे गंभीरता से सुनना भी है, परन्तु अक्सर सदस्य बहस के दौरान शोरगुल, हंगामा और उत्तेजना में असंसदीय आचरण करने लगते हैं। ऐसे में बहस असंयमित हो जाती है और सदन अव्यवस्थित हो जाता है। अव्यवस्थित परिस्थितियों में अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ता है। इस कारण सदन के सामने जनता से जुड़ी समस्याएं सदन के समक्ष नहीं पहुंच पाती हैं। अध्यक्ष को सदन में ऐसी स्थिति का सामना अनेक बार करना पड़ता है। उन्हें पक्ष-विपक्ष में संतुलन बनाना पड़ता है और सबको समान अवसर व मार्गदर्शन देकर अपनी कठिन भूमिका का निर्वहन करना पड़ता है।

    अमर्यादित और अनुशासनहीन आचरण से होती है जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल~ अमर्यादित और अनुशासनहीन आचरण से जहां सदन की मूल भावना आहत होती है, वहीं जनता में जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल होती है। यह स्थिति सदन की गरिमा और लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि सदन के संचालन में उत्कृष्ट संसदीय शिष्टाचार का पालन कर अध्यक्ष का भरपूर सहयोग प्रदान करें।

    मीडिया के माध्यम से उनके क्षेत्र में भी पहुंचती है छवि~ श्री महाना ने कहा कि सदन की गरिमा एवं प्रतिष्ठा मुख्यतः उसके पीठासीन अधिकारी पर निर्भर करती है क्योंकि वही सदन की आंख, कान और मुख माना गया है। संसदीय शिष्टाचार नियमों एवं परिपाटियों की अवहेलना के कारण भी सदन में अव्यवस्था उत्पन्न हो जाती है। यही छवि मीडिया के माध्यम से उनके क्षेत्र में भी पहुंचती है और क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता घटती है। …क्योंकि सदन की कार्यवाही का अब सीधा प्रसारण इलेक्ट्रानिक मीडिया पर किये जाने से सदस्यों की संसदीय गतिविधियां लोगों को भी ज्ञात हो रही हैं। जन-प्रतिनिधियों द्वारा किये जाने वाले अमर्यादित व्यवहार से देश में लोकतंत्र के भविष्य पर भी गम्भीर प्रश्नचिन्ह लगता है। सदस्यों का यह व्यवहार सदन की गरिमा व मर्यादा के विपरित है। जन-प्रतिनिधियों से कोई भी ऐसी अपेक्षा नहीं रखता। संसदीय पद्धति को जीवित रखने तथा सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक है कि विधानमंडल तथा विधानमंडल के सदस्यों को जनता का विश्वास प्राप्त रहे और जनता की आस्था उनमें बनी रहे। इसके लिए यह अनिवार्य है कि विधानमंडल के सदस्यों का आचरण, स्वच्छ, निर्मल व दोष रहित हो, जिससे कि वे जनता के प्रति आदर्श का प्रतीक बन सकें ।
    श्री महाना ने संबोधन समाप्ति की ओर बढ़ते इस प्रबोधन कार्यक्रम के आयोजन के लिए अध्यक्ष, पंजाब विधान सभा एवं अतिथिगण एवं वक्तागणों का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी।

  • पीड़िता को धमका रहा दुष्कर्म का आरोपी सपा नेता! कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमे के बावजूद उग्र हैं तेवर विवेचक पर भी डाला जा रहा दबाव

    रामपुर। टांडा निवासी एक महिला ने एक सपा नेता पर धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। उसने बताया कि सपा नेता न्यायालय में विचाराधीन दुष्कर्म एवं मारपीट समेत अनेक धाराओं में चल रहे मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहा है। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को भी इस आशय की पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर पीड़िता ने राज्य महिला आयोग से भी शिकायत की थी। आयोग की ओर से बताया गया है कि पीड़िता की लिखित शिकायत पोर्टल पर दर्ज हो गई है।

    शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री और पुलिस अधीक्षक को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि सपा नेता और पूर्व सभासद ने सरकार के रहते उसके परिवार को उत्पीड़न किया। उसके घर पर जबरन कब्जा कर लिया गया और कई बार जानलेवा हमला भी हुआ। सपा नेता व उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ धारा 376डी, 323, 452, 504, 342, 506 में दर्ज हुआ, जिसमें रसूख के चलते एफआर लगवाई गई है, अब दोबारा से विवेचना की जा रही है। आरोपी उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने उक्त प्रकरण की विवेचना क्राइम ब्रांच या किसी अन्य विभाग से कराने की गुहार लगाई है। इस बीच राज्य महिला आयोग की ओर से बताया गया है कि पीड़िता की लिखित शिकायत सन्दर्भ संख्या 40013623002630 पोर्टल पर दर्ज हो गई है।

  • प्रदेश सरकार ने किया 37 अपर पुलिस अधीक्षकों का स्थानांतरण

    लखनऊ। शासन ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनात 37 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया है। जारी सूची के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. संजय कुमार का तबादला अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के पद हुआ है। यहां अपर पुलिस अधीक्षक नगर के रूप में अब लखनऊ के अपर पुलिस उपायुक्त बृजेश कुमार गौतम होंगे। यह 1996 बैच के पीपीएस अफसर हैं। सोनभद्र जिले के अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल विजय शंकर मिश्रा का तबादला अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के पद हुआ है। इनके स्थान पर मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन त्रिपाठी को तैनात किया गया है।

    गाजीपुर के एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक भारती का स्थानांतरण कर दिया गया। इनकी जगह अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा, लखनऊ असित श्रीवास्तव को एसपी सिटी और अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय लखनऊ बलवंत चौधरी को एसपी ग्रामीण बनाया गया।
    अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी ने 16 जून 2020 पद भार ग्रहण किया था। करीब 32 माह के कार्यकाल में इनके नेतृत्व में पुलिस ने कई शातिर अपराधियों को दबोचने के साथ की बड़ी वारदात का खुलासा किया। यातायात व्यवस्था के साथ जागरूकता अभियान का भी सफल संचालन किया। एसपी ग्रामीण अभिषेक भारती ने छह माह पूर्व अगस्त माह में ही जनपद में पदभार ग्रहण किया था। थे। आजमगढ़ में एडिशनल एसपी यातायात के पद पर संजय कुमार तृतीय को तैनात किया गया है। इस पद पर सुधीर जायसवाल की तैनाती थी। वह लगभग एक माह से छुट्टी पर चल रहे थे। इसी बीच शासन द्वारा उनके स्थान पर नए एडिशसनल एसपी की तैनाती कर दी गई। अब उनके स्थान पर जनपद के नए एडिशनल एसपी यातायात संजय कुमार तृतीय होंगे।

  • वर्धमान कॉलेज, बिजनौर की मेंटरिंग एवं काउन्सलिंग सेल द्वारा ”मॉक इंटरव्यू” विषय पर कार्यशाला का आयोजन

    बिजनौर। वर्धमान कॉलेज की मेंटरिंग एवं काउन्सलिंग सेल (मैक) द्वारा ‘मंगलवार कार्यशाला सीरीज’ के तीसरे पड़ाव के अंतर्गत ”मॉक इंटरव्यू” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस विशिष्ट कौशलपरक सीरीज में पूर्व में अभ्यर्थियों को आर्ट ऑफ रिज्यूम राइटिंग और आर्ट ऑफ फेसिंग इंटरव्यू पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। उक्त क्रम में कार्यशाला में साक्षात्कार पैनल को प्राप्त रिज्यूम के आधार पर सूचिबद्ध प्रतिभागियों हेतु पैनल विशेषज्ञों द्वारा मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया गया।

    साक्षात्कार में कुल 6 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के दौरान प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, सामान्य ज्ञान, वाचन कौशलों और अपेक्षित जॉब हेतु उनकी योग्यता का आंकलन किया गया। अभ्यर्थियों से उनकी शैक्षिक पृष्ठभूमि, अभिरुचियों, समसामयिक मुद्दों और पद हेतु अपेक्षित कर्तव्यों और जवाबदेही से संबंधित प्रश्न पूछे गए। साक्षात्कार के बाद प्रतिभागियों को उनके साक्षात्कार के दौरान की गई गलतियों, उनके निवारण और आपेक्षित सुधारों से अवगत कराया गया। मेंटरिंग एवं कॉउंसलिंग सेल के संयोजक डॉ सुनील कुमार जोशी के कुशल अध्यक्षीय नेतृत्व में इंटरव्यू पैनल के सदस्यों डॉ मेघना अरोड़ा, डॉ प्रशान्त कुमार और डॉ आरती ने विशिष्ट योगदान दिया।

  • घर में बने गोदाम में भीषण आग, 50 लाख की जैकेट स्वाहा

    शिवालाकलां थाना क्षेत्र के गांव सेला की घटना

    बिजनौर। मकान में बने जैकेट गोदाम में रहस्यमय ढंग से भीषण आग लग गई। 50 लाख रुपए का नुकसान बताया गया है। हादसा मंगलवार दोपहर शिवालाकलां थाना क्षेत्र के गांव सेला में हुआ। गोदाम के ऊपर रह रहे परिवार ने बामुशकिल अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों की टीम को आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

    शिवालाकलां थाना क्षेत्रगांव सेला निवासी एहतेशाम का जैकेट बनाने का कारोबार है। उसके गांव में बने मकान में ऊपर के हिस्से में परिवार रहता है, जबकि निचले हिस्से में गोदाम है। मंगलवार को गोदाम में रहस्यमय ढंग से आग लग गई। आग लगने का पता शाम चार बजे तब चला, जब ऊपरी हिस्से में धुआं आने लगा। इससे परिवार में भगदड मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों की टीम को आग पर काबू पाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया, शिवालाकलां थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार, नूरपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। बताया गया है कि आग से गोदाम में रखे तैयार लाखों के सामान के साथ ही घर का सामान भी बुरी तरह जल गया। मकान को भी नुकसान पहुंचा है। आग से करीब पचास लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

  • डीजीपी ने किया चित्रकूट के अधिकारियों को सम्मानित

    विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को डीजीपी से सम्मान

    चार अधिकारियों को प्रशंसा चिन्ह व 50 हजार रुपए कैश रिवार्ड

    प्रशंसा चिन्ह व 50 हजार रुपए कैश रिवार्ड~
    देवेन्द्र सिंह चौहान पुलिस महानिदेशक उoप्रo द्वारा मंगलवार 14 फरवरी 2023 को पुलिस मुख्यालय गोमतीनगर विस्तार स्थित कार्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग में निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों को प्रकरण में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रोत्साहन हेतु पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह व 50 हजार रुपए कैश रिवार्ड से पुरस्कृत किया गया~

    1- श्रीमती वृन्दा शुक्ला, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट।

    2- हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर चित्रकूट।

    3- अनुज कुमार मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, प्रज्ञान एलआईयू चित्रकूट।

    4- श्यामदेव सिंह, उपनिरीक्षक प्रभारी चौकी जेल, थाना कोतवाली चित्रकूट।

    लखनऊ। अब्बास-निकहत अंसारी मामले का भंडाफोड़ करने वाली टीम को डीजीपी ने सम्मानित किया है। 10 फरवरी को चित्रकूट जेल में निकहत अंसारी को प्राइवेट कमरे में मिलते हुए गिरफ्तार किया था।

    चित्रकूट की एसपी वृंदा शुक्ला, सीओ सिटी हर्ष पांडेय, सीओ एलआईयू अनुज कुमार मिश्रा और जेल चौकी प्रभारी श्याम देव सिंह का सम्मान

    चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को डीजीपी ने लखनऊ में सम्मानित किया। चित्रकूट की एसपी वृंदा शुक्ला, सीओ सिटी हर्ष पांडेय, सीओ एलआईयू अनुज कुमार मिश्रा और जेल चौकी प्रभारी श्याम देव सिंह को बुलाया गया था।

    इस मामले में उप निरीक्षक श्याम देव सिंह ने कर्वी कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसमें निखत बानो पर अब्बास को जेल से फरार कराने की साजिश रचने का आरोप था। साथ ही, कुछ पुलिस अधिकारियों, गवाहों और अभियोजन अधिकारियों की हत्या की योजना बनाने का भी जिक्र किया है। डीजीपी ने इस गोपनीय ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली पुलिस टीम को कमेंडेशन डिस्क देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रशान्त कुमार अपर पुलिस महानिदेशक, कानून-व्यवस्था सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी को जेल से भगाने की साजिश रचने में उनकी पत्नी निखत अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। निखत शुक्रवार को बंदी मुलाकाती रजिस्टर में नाम दर्ज कराए बिना पति अब्बास से मिलने जेल पहुंची थीं।

    इनके कब्जे से दो मोबाइल, सउदी अरब की कुछ मुद्रा, 21 हजार रुपए नकद व सोने के जेवर बरामद हुए हैं। जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर, विधायक, उनकी पत्नी, चालक व सिपाही जगमोहन समेत ड्यूटीरत कई अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। डीआईजी ने जेल अधीक्षक समेत 8 लोगों को निलंबित कर जांच शुरू की थी।

    मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चित्रकूट की रगौली जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी से उसकी पत्नी निकहत अंसारी लगातार कई बार मिलने आती थी। दोनों अवैध तरीके से प्राइवेट रूम में मिलते थे. मुलाकातों का ये सिलसिला कई दिनों से चल रहा था।

    पति से जेल में अवैध तरीके से मिलती थी निकहत

    अब्बास अंसारी और निकहत अंसारी के अवैध तरीके से मिलने की भनक जब जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्रा को लगी तो उन्होंने जेल में छापा मारकर दोनों को प्राइवेट रूम में पकड़ा था। ये कमरा जेल अधीक्षक कार्यालय के बगल में था। इस दौरान निकहत के पास से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई, जिस पर पुलिस ने निकहत अंसारी और उसके ड्राइवर समेत सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

  • बिजनौर में रोडवेज बस और शीरे के टैंकर में टक्कर: एक यात्री की मौत, 17 घायल बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त बिजनौर के मंडावर रोड पर हुई दुर्घटना। डीएम उमेश मिश्रा एवं एसपी दिनेश सिंह ने जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर जाना घायलों का हालचाल। 

    बिजनौर (नरपाल सिंह)। मंडावर रोड पर तेज रफ्तार शीरे के टैंकर की रोडवेज बस से टक्कर में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 17 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोडवेज बस का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर डीएम उमेश मिश्रा एवं एसपी दिनेश सिंह ने जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल की और घायलों का हालचाल जाना। साथ ही बेहतर उपचार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    बिजनौर डिपो की रोडवेज बस यूपी 29 टी 3548 भागूवाला से जिला मुख्यालय की ओर आ रही थी। मंडावर थाना क्षेत्र के मालन नदी के पास मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे बिजनौर की तरफ से आ रहे शीरे के टैंकर एमएच 49 0377 की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 17 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही मंडावर थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से 108 एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिससे घायलों का सही समय पर उपचार शुरू हो गया। दो की हालत गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों में घर से स्कूल और कॉलेज जा रहे कई छात्र छात्राएं भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर डीएम उमेश मिश्रा एवं एसपी दिनेश सिंह ने जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल की और घायलों का हालचाल जाना। साथ ही बेहतर उपचार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    दुर्घटना में तसलीम (60 वर्ष) पुत्र अब्दुल मजीद निवासी दहीरपुर नांगल की मौत हो गई। घायलों में सुंदरी (60 वर्ष) पत्नी मो.अली निवासी जाटान बिजनौर, नरेश पाल (61 वर्ष) पुत्र भागीरथ सिंह निवासी बरकातपुर, हिमांशु (20 वर्ष) पुत्र इंदर सिंह निवासी कामराजपुर नांगल, सगीर अहमद (20 वर्ष) पुत्र अब्दुल समी सबदलपुर नांगल, शहजाद (27 वर्ष) पुत्र बुंदू खां निवासी भोगनवाला, प्रीति (24 वर्ष) पुत्री सुरेश चंद्र निवासी बाकरपुर नांगल, योगेंद्र (60 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल निवासी विलासपुर मंडावर, प्रियंका (22 वर्ष) पुत्री कैलाश निवासी चंदोक नांगल, सीमा पत्नी नौबहार निवासी कोटसराय नांगल, निकिता (21 वर्ष) पुत्री नरेंद्र राजपूत निवासी कामराजपुर, सानिया (18 वर्ष) पुत्री नवेद आलम निवासी सबदलपुर बीतरा, हिना (28 वर्ष) पत्नी अनुज निवासी चंदोक नांगल, ब्रजवीर (38 वर्ष) पुत्र रामकला निवासी नवादा राजपुर नांगल, बीए की छात्रा कुनजनी कुमारी (17 वर्ष) पुत्री ध्यान सिंह निवासी कबूलपुर चंदक, महेंद्र (60 वर्ष) पुत्र महावीर निवासी तिमरपुर मंडावर, सलोनी (18 वर्ष) लवकुश निवासी नांगलसोती थाना नांगल शामिल हैं।

  • Report by~ shalie saxena

    श्री अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम | हिंदी |

    देवी शक्ति के आठ रूपों की पूजा का सकारात्मक परिणाम मिलता है | जो व्यक्ति सच्चे मन से अष्टलक्ष्मी स्तोत्र के द्वारा पूजा करता है उसे देवी की कृपा से सुख तथा समृद्धि की प्राप्ति होती है |

    अष्ट लक्ष्मी स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करने से देवी की असीम अनुकम्पा प्राप्त होती है |

    मुख्यतः इस स्तोत्र का पाठ तथा साथ में श्री यंत्र पूजा व्यवसाय और धन की प्राप्ति के लिए किया जाता है | यदि संभव हो तो पूजा के दौरान सफ़ेद वस्त्र पहनने चाहिए |

    अष्टलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करने से पहले पूजा के स्थान को अच्छी तरह पवित्र चाहिए | संभव हो तो गंगाजल का प्रयोग करें | अपने सामने लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित करके श्री यन्त्र को भी स्थापित करना चाहिए |

    पाठ के अंत में देवी को खीर का भोग अर्पित करके अपने बाद में भोग को प्रसाद के रूप में परिवार में बाँट देना चाहिए |

    ॐ- अथ श्री अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम -ॐ

    आदि लक्ष्मी-
    सुमनस वन्दित सुन्दरि माधवि चंद्र सहोदरि हेममये।
    मुनिगण वन्दित मोक्षप्रदायिनी मंजुल भाषिणि वेदनुते।
    पङ्कजवासिनि देवसुपूजित सद-गुण वर्षिणि शान्तिनुते।
    जय जय हे मधुसूदन कामिनि आदिलक्ष्मि परिपालय माम्।१।

    धान्य लक्ष्मि-
    अयिकलि कल्मष नाशिनि कामिनि वैदिक रूपिणि वेदमये
    क्षीर समुद्भव मङ्गल रुपिणि मन्त्रनिवासिनि मन्त्रनुते।
    मङ्गलदायिनि अम्बुजवासिनि देवगणाश्रित पादयुते।
    जय जय हे मधुसूदनकामिनि धान्यलक्ष्मि परिपालय माम्।२।

    धैर्य लक्ष्मि-
    जयवरवर्षिणि वैष्णवि भार्गवि मन्त्र स्वरुपिणि मन्त्रमये।
    सुरगण पूजित शीघ्र फलप्रद ज्ञान विकासिनि शास्त्रनुते।
    भवभयहारिणि पापविमोचनि साधु जनाश्रित पादयुते।
    जय जय हे मधुसूदन कामिनि धैर्यलक्ष्मि सदापालय माम्।३।

    गजलक्ष्मि-
    जय जय दुर्गति नाशिनि कामिनि वैदिक रूपिणि वेदमये।
    रधगज तुरगपदाति समावृत परिजन मंडित लोकनुते ||
    हरिहर ब्रम्ह सुपूजित सेवित ताप निवारिणि पादयुते |
    जय जय हे मधुसूदन कामिनि गजलक्ष्मि रूपेण पालय माम्।४।

    सन्तानलक्ष्मि-
    अयि खगवाहिनी मोहिनि चक्रिणि रागविवर्धिनि ज्ञानमये।
    गुणगणवारिधि लोकहितैषिणि सप्तस्वर भूषित गाननुते।
    सकल सुरासुर देव मुनीश्वर मानव वन्दित पादयुते।
    जय जय हे मधुसूदन कामिनि सन्तानलक्ष्मि परिपालय माम्।५।

    विजयलक्ष्मि-
    जय कमलासनि सद-गति दायिनि ज्ञानविकासिनि गानमये।
    अनुदिन मर्चित कुङ्कुम धूसर भूषित वसित वाद्यनुते।
    कनकधरास्तुति वैभव वन्दित शङ्करदेशिक मान्यपदे।
    जय जय हे मधुसूदन कामिनि विजयक्ष्मि परिपालय माम्।६।

    विद्यालक्ष्मि-
    प्रणत सुरेश्वरि भारति भार्गवि शोकविनाशिनि रत्नमये।
    मणिमय भूषित कर्णविभूषण शान्ति समावृत हास्यमुखे।
    नवनिद्धिदायिनी कलिमलहारिणि कामित फलप्रद हस्तयुते।
    जय जय हे मधुसूदन कामिनि विद्यालक्ष्मि सदा पालय माम्।७।

    धनलक्ष्मि-
    धिमिधिमि धिन्धिमि धिन्धिमि-दिन्धिमी दुन्धुभि नाद सुपूर्णमये।
    घुमघुम घुङ्घुम घुङ्घुम घुङ्घुम शङ्ख निनाद सुवाद्यनुते।
    वेद पुराणेतिहास सुपूजित वैदिक मार्ग प्रदर्शयुते।
    जय जय हे कामिनि धनलक्ष्मी रूपेण पालय माम्।८।

    फ़लशृति-
    श्लोक- अष्टलक्ष्मी नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि।
    विष्णुवक्षःस्थलारूढे भक्तमोक्षप्रदायिनी।

    श्लोक- शङ्ख चक्र गदाहस्ते विश्वरूपिणिते जयः।
    जगन्मात्रे च मोहिन्यै मङ्गलम शुभ मङ्गलम।।

    -इति श्री अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम सम्पूर्णम-

    Ashta Laxmi Stotram Meaning in Hindi-
    आदि लक्ष्मी- देवी तुम सभी भले मनुष्यों (सु-मनस) के द्वारा वन्दित, सुंदरी, माधवी (माधव की पत्नी), चन्द्र की बहन, स्वर्ण (सोना) की मूर्त रूप, मुनिगणों से घिरी हुई, मोक्ष देने वाली, मृदु और मधुर शब्द कहने वाली, वेदों के द्वारा प्रशंसित हो।

    कमल के पुष्प में निवास करने वाली और सभी देवों के द्वारा पूजित, अपने भक्तों पर सद्गुणों की वर्षा करने वाली, शान्ति से परिपूर्ण और मधुसूदन की प्रिय हे देवी आदि लक्ष्मी! तुम्हारी जय हो, जय हो, तुम मेरा पालन करो

    धान्य लक्ष्मी- हे धान्यलक्ष्मी, तुम प्रभु की प्रिय हो, कलि युग के दोषों का नाश करती हो, तुम वेदों का साक्षात् रूप हो, तुम क्षीरसमुद्र से जन्मी हो, तुम्हारा रूप मंगल करने वाला है, मंत्रो में तुम्हारा निवास है और तुम मन्त्रों से ही पूजित हो।

    तुम सभी को मंगल प्रदान करती हो, तुम अम्बुज (कमल) में निवास करती हो, सभी देवगण तुहारे चरणों में आश्रय पाते हैं, मधुसूदन की प्रिय हे देवी धान्य लक्ष्मी! तुम्हारी जय हो, जय हो, तुम मेरा पालन करो

    धैर्यलक्ष्मी- हे वैष्णवी, तुम विजय का वरदान देती हो, तुमने भार्गव ऋषि की कन्या के रूप में अवतार लिया, तुम मंत्रस्वरुपिणी हो मन्त्रों बसती हो, देवताओं के द्वारा पूजित हे देवी तुम शीघ्र ही पूजा का फल देती हो, तुम ज्ञान में वृद्धि करती हो, शास्त्र तुम्हारा गुणगान करते हैं।

    तुम सांसारिक भय को हरने वाली, पापों से मुक्ति देने वाली हो, साधू जन तुम्हारे चरणों में आश्रय पाते हैं, मधुसूदन की प्रिय हे देवी धैर्य लक्ष्मी! तुम्हारी जय हो, जय हो, तुम मेरा पालन करो

    गजलक्ष्मी- हे दुर्गति का नाश करने वाली विष्णु प्रिया, सभी प्रकार के फल (वर) देने वाली, शास्त्रों में निवास करने वाली देवी तुम जय-जयकार हो, तुम रथों, हाथी-घोड़ों और सेनाओं से घिरी हुई हो, सभी लोकों में तुम पूजित हो।

    तुम हरि, हर (शिव) और ब्रह्मा के द्वारा पूजित हो, तुम्हारे चरणों में आकर सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं, मधुसूदन की प्रिय हे देवी गज लक्ष्मी! तुम्हारी जय हो, जय हो, तुम मेरा पालन करो

    सन्तानलक्ष्मी- गरुड़ तुम्हारा वाहन है, मोह में डालने वाली, चक्र धारण करने वाली, राग (संगीत) से तुम्हारी पूजा होती है, तुम ज्ञानमयी हो, तुम सभी शुभ गुणों का समावेश हो, तुम समस्त लोक का हित करती हो, सप्त स्वरों के गान से तुम प्रशंसित हो।

    सभी सुर (देवता), असुर, मुनि और मनुष्य तुम्हारे चरणों की वंदना करते हैं, मधुसूदन की प्रिय हे देवी संतान लक्ष्मी! तुम्हारी जय हो, जय हो, तुम मेरा पालन करो

    विजयलक्ष्मी- कमल के आसन पर विराजित देवी तुम्हारी जय हो, तुम भक्तों के ब्रह्मज्ञान को बढाकर उन्हें सद्गति प्रदान करती हो, तुम मंगलगान के रूप में व्याप्त हो, प्रतिदिन तुम्हारी अर्चना होने से तुम कुंकुम से ढकी हुई हो, मधुर वाद्यों से तुम्हारी पूजा होती है।

    तुम्हारे चरणों के वैभव की प्रशंसा आचार्य शंकर और देशिक ने कनकधारा स्तोत्र में की है, मधुसूदन की प्रिय हे देवी विजय लक्ष्मी! तुम्हारी जय हो, जय हो, तुम मेरा पालन करो

    विद्यालक्ष्मी- [भक्तों!] सुरेश्वरि को, भारति, भार्गवी, शोक का विनाश करने वाली, रत्नों से शोभित देवी को प्रणाम करो, विद्यालक्ष्मी के कर्ण (कान) मणियों से विभूषित हैं, उनके चेहरे का भाव शांत और मुख पर मुस्कान है।

    देवी तुम नव निधि प्रदान करती हो, कलि युग के दोष हरती हो, अपने वरद हस्त से मनचाहा वर देती हो, मधुसूदन की प्रिय हे देवी विद्या लक्ष्मी! तुम्हारी जय हो, जय हो, तुम मेरा पालन करो।

    धनलक्ष्मी- दुन्दुभी (ढोल) के धिमि-धिमि स्वर से तुम परिपूर्ण हो, घुम-घुम-घुंघुम की ध्वनि करते हुए शंखनाद से तुम्हारी पूजा होती है, वेद, पुराण और इतिहास के द्वारा पूजित देवी तुम भक्तों को वैदिक मार्ग दिखाती हो, मधुसूदन की प्रिय हे देवी धन लक्ष्मी! तुम्हारी जय हो, जय हो, तुम मेरा पालन करो।

    फलश्रुति 1- हे कामरूपिणी (इच्छारुपी), वरदा (वर देने वाली) अष्टलक्ष्मी! तुम्हें नमस्कार है, श्रीविष्णु के वक्षस्थल (अर्थात ह्रदय) में विराजित हे देवि! तुम भक्तों के लिए मोक्षदायिनी हो [तुम्हें नमस्कार है]।

    2- शंख, चक्र और गदा अपने हाथों में धारण किये हुए, विश्वरूपा (जो विश्व में बसतीं हैं) वे जगतमाता मोहिनी (लक्ष्मी) मंगल करें, कल्याण करें।।

  • नहटौर में हुआ बज्मे उर्दू अदब के तत्वावधान में शेरी नशिस्त का आयोजन

    मा. अज़ीज़ नहटौरी, काजी मोनिश व हाफिज इताअत को शाल ओढ़ाकर सम्मान

    बिजनौर। बज्मे उर्दू अदब के तत्वावधान में एक शेरी नशिस्त का आयोजन नहटौर के मोहल्ला तिरग्रांन में हाफिज इताअत के आवास पर हुआ। शुभारम्भ एचएमआई इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य सय्यद बिलाल ज़ैदी एव काजी मोनिश ने संयुक्त रूप से शमा रौशन कर किया।

    नशिस्त में मौजूद गणमान्य लोग

    नशिस्त का आगाज शम्स नहटौरी की नाते पाक से हुआ। उन्होंने हुजूर की शान बयान करते हुए कहा कि-

    छेड़ दो जिक्रे सैय्यदे आलम नेमतों का नजूल हो जाए।
    उनका दीदार हो नसीब हमें यह दुआ भी कबूल हो जाए।

    गजल के दौर का आगाज करते हुए आलम देहलवी ने फ़रमाया-
    कमजोर खुद भी हो गया और हो रहा है खुश।
    एक भाई अपने भाई के बाजू को काटकर।

    नौजवान शायर अकबर नहटौरी ने खूब दाद बटोरी-

    दुश्मनों का यूं ही नाम बदनाम है।
    जख्म जब भी मिले, दोस्तों से मिले।


    मुल्क में नहटौर की नुमाइंदगी करने वाले शायर शाद फरीदी को खूब दादो तहसीन से नवाजा गया-

    बे हुनर हूं मुझे मैंराजे हुनर हो जाए। एक ग़ज़ल मीर के लहजे में अगर हो जाए।

    मखमली आवाज के जादूगर शम्स नहटौरी ने महफ़िल को रौनक बख्शी-

    सारे दुख दर्द भूल जाओगे। सिर्फ एक बार मुस्कुराने से।

    उस्ताद शायर मा अज़ीज़ नहटौरी ने एक के बाद एक गजलें सुनकर समा बाँध दिया-

    घर के बंटवारे की ख्वाहिश है तो यह भी सोच ले।
    तेरा आंगन तंग हो जाएगा दीवारों के बीच।

    इसके अलावा मगलौर से तशरीफ़ लाए काजी मोनिश ने अपनी गजलियात से महफ़िल रौशन कर दी।

    शायर मा. अज़ीज़ नहटौरी को शाल ओढ़ा कर सम्मानित करते अतिथि

    नशिस्त में पूर्व चेयरमेन हाजी मकसूद अहमद ने मा. अज़ीज़ नहटौरी, काजी मोनिश व हाफिज इताअत को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। हाजी मकसूद की सदारत एवं शम्स नहटोरी की निजामत में देर रात तक चली नशिस्त में डा काजी विकार, मोहब्बत अंसारी, काजी रियाज, पत्रकार सलीम सिद्दीकी, ज़ाहिद कुरैशी, नोशाद आलम, नदीम अहमद आदि गणमान्य लोग मौजूद थे। आखिर में हाफिज इताअत ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

  • नजीबाबाद से हरिद्वार रोड पर ग्राम राजा रामपुर तुलसी में स्थित है प्राचीनतम राजा जी महाराज की समाधि

    मन्दिर राजा जी की समाधि पर लगवाया इंडिया मार्का नल

    बिजनौर। नजीबाबाद से हरिद्वार रोड पर ग्राम राजा रामपुर तुलसी में प्राचीनतम राजा जी महाराज की समाधि पर ग्राम पंचायत निधि से सरकारी नल लगवाया गया। शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी ईशम सिंह एवं ग्राम प्रधान दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

    इस अवसर पर चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि यह पवित्र स्थान बहुत ही प्राचीनतम है। सभी इस स्थान को श्रद्धा से पूजते हैं। मंदिर के व्यवस्थापक महाराज जी यहां पर पिछले काफी समय से नल की आवश्यकता बता रहे थे। इस पर पंचायत राज विभाग उत्तर प्रदेश से धनराशि आवंटित करा कर ग्राम प्रधान दिलीप कुमार ने यह नल लगवाया। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक स्थानों पर निवास कर रहे संत महात्मा एवं मंदिरों पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने नल लगवाने के लिए ग्राम प्रधान का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर हुकम सिंह राठी, अरविंद विश्वकर्मा, दुष्यंत कुमार, नरेंद्र सिंह, संजीव गुर्जर, सदस्य क्षेत्र पंचायत मुजाहिद मंसूरी आदि उपस्थित रहे।

  • नीदरलैंड का प्रतिनिधित्व कर ऐश्वर्य ने किया बिजनौर का नाम रौशन

    ऐश्वर्य चौधरी ने किया बिजनौर का नाम रौशन

    ऐश्वर्य चौधरी ने ग्लोबल सम्मिट में किया नीदरलैंड सरकार का प्रतिनिधित्व

    खेती और प्रगति ही एक राह है यूपी को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए ~ऐश्वर्य चौधरी

    बिजनौर। ओपन फूड चेन एक ब्लॉकचेन-सक्षम प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य दुनिया भर में कृषि-खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं का डिजिटलीकरण और मानकीकरण करना है – ताकि हमारी वैश्विक खाद्य आपूर्ति को और अधिक सुगम बनाया जा सके।ओएफसी आपूर्ति श्रृंखला उद्योगों के मौजूदा मार्गों के समानांतर चलता है, जो एक ऐसा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करता है जो उत्पादकों, रसद प्रदाताओं, सरकारों और अंतिम उपभोक्ताओं तक सभी के लिए सुलभ है। संगठन उत्तर प्रदेश के बिजनौर में उत्पादित चीनी को पूरी तरह से पता लगाने योग्य और पारदर्शी बनाने के लिए एक पायलट कार्यक्रम के साथ भारत में लॉन्च कर रहा है। ऐसा करने के बहुत अधिक लाभ हैं क्योंकि पता लगाने की क्षमता के साथ, बिजनौर में उत्पादित चीनी अधिक टिकाऊ होने के साथ-साथ वैश्विक खपत के लिए अधिक मूल्यवान होगी।

    ओएफसी इंडिया की स्थापना

    ऐश्वर्य चौधरी

    ओएफसी की स्थापना नीदरलैंड में मैरीके डी रूएटर डी वाइल्ड द्वारा की गई थी और ओएफसी इंडिया की स्थापना आदित्य गोयल और ऐश्वर्य चौधरी द्वारा की जा रही है। श्री चौधरी स्वयं बिजनौर के रहने वाले हैं और अपने ही शहर में इस तरह की परियोजना स्थापित करना उनके लिए विशेष गौरव की बात है। श्री चौधरी इस अविश्वसनीय मिशन के बारे में कहते हैं। ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि-खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं को और अधिक सुगम बनाना। ऐश्वर्य चौधरी नीदरलैंड सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। ऐश्वर्य चौधरी बिजनौर के उद्योगपति ऐश्वर्य होटल स्वामी विवेक चौधरी के सुपुत्र और वरिष्ठ भाजपा नेता शेखर चौधरी के भतीजे हैं। वर्ष 2021 में नीदरलैंड एमबीए करने गए थे और वहीं पर ही नौकरी करने लगे। …और अब जब उत्तर प्रदेश में ग्लोबल सम्मिट में भेजने की बात आई तो नीदरलैंड सरकार ने अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए ऐश्वर्य को चुना। इस पर सभी परिवारजन अपने को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

    “खेती और प्रगति का हाथ में हाथ होना जरूरी है – ये ही एक राह है सर्वोत्तम भविष्य के लिए, ये ही राह है उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश से सर्वोत्तम प्रदेश में परिवर्तन करने की।” ~ऐश्वर्य चौधरी

  • जिगर के टुकड़े को बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई मां

    10 वर्षीय बच्चे पर गुलदार का हमला

    बच्चे को खेत में खींचकर ले गया गुलदार

    बच्चे के लिए गुलदार से भिड़ गई मां

    मां ने बमुश्किल गुलदार से बच्चे को बचाया

    गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

    नगीना के गांव जीतपुर पाडली की घटना

    बिजनौर। गन्ने के खेत में मां के काम कर रहे दस वर्षीय बालक को गुलदार उठाकर ले गया। जिगर के टुकड़े को बचाने के लिए मां गुलदार से भिड़ गई। संघर्ष के बाद गुलदार बच्चे को छोड़ कर भाग गया। बच्चे को लहूलुहान हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामला नगीना थाने के ग्राम जीतपुर पाड़ली का है।

    नगीना थाने के ग्राम जीतपुर पाड़ली निवासी ओमप्रकाश का नगीना बिजनौर मार्ग स्थित रविदास आश्रम के निकट गन्ने का खेत है। रविवार को उसकी पत्नी संतरेश 10 वर्षीय पुत्र टिकेंद्र के साथ गन्ने के खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक आया गुलदार जितेंद्र पर हमला कर गन्ने के खेत में खींच ले गया। पुत्र की चीख पुकार सुनकर मां संतरेश की नजर गुलदार पर पड़ी। उसने शोर मचाया लेकिन जंगल में काम कर रहा कोई व्यक्ति मदद को नहीं आया। इस पर उसने खुद हिम्मत दिखाकर शोर मचाते हुए गुलदार को ललकारा। इस पर गुलदार जितेंद्र को छोड़कर भाग गया। बाद में मां संतरेश ने लहूलुहान हालत में घायल बेटे को गन्ने के खेत से बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंची। चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. नवीन चौहान में प्राथमिक उपचार के बाद जितेंद्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल में बच्चे का उपचार जारी है।

    ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने वन विभाग के साथ-साथ जिले के अन्य उच्च अधिकारियों से भी क्षेत्र घूम रहे गुलदार को पकड़ने की मांग कर चुके हैं। उनका कहना है कि पिछले एक माह से गुलदार आसपास खेतों में दिखाई दे रहा है। यह शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से भी की गई थी, उसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

  • श्री विदुर गुरु गृह इंटर कॉलेज में 12वीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई

    बिजनौर (भूपेंद्र निरंकारी)। श्री विदुर गुरु गृह इंटर कॉलेज में आयोजित विदाई समारोह में कक्षा 11 के छात्र छात्राओं द्वारा कक्षा 12 के छात्र छात्राओं को उपहार एवं सूक्ष्म जलपान करा कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र, उप प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, रवि प्रकाश आर्य एवं अरुण त्यागी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया।

    इस अवसर पर इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं द्वारा कॉलेज में शिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभवों का वर्णन किया गया।

    कार्यक्रम में समस्त स्टाफ के द्वारा छात्र-छात्राओं को आशीर्वचन प्रदान किए गए। अंत में प्रधानाचार्य कैलाश चंद ने कक्षा 12 के छात्र छात्राओं को अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें शुभकामना देते हुए उनसे जीवन में सदैव अनुशासित रहने का आह्वान किया।

  • ‘रेडियो और शांति’ की थीम के साथ आज मनाया जा रहा विश्व रेडियो दिवस

    World Radio Day 2023: 13 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है विश्व रेडियो दिवस?

    आज 13 फरवरी 2023 को 12वां वर्ल्ड रेडियो डे है. इस साल ‘रेडियो और शांति’ की थीम के साथ यह दिन दुनियाभर में मनाया जा रहा है. 13 फरवरी ही वह तारीख थी जब 1946 में अमेरिका में पहली बार रेडियो ट्रांसमिशन से संदेश भेजा गया था और संयुक्त राष्ट्र रेडियो की शुरुआत हुई थी.

    हर साल 13 फरवरी को दुनियाभर में विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day) के रूप में मनाया जाता है. संचार माध्यम के तौर पर रेडियो हमेशा से चर्चा का विषय रहा है. एक समय था जब रेडियो सूचना का एक बड़ा माध्यम था. आपदा या आपात कालीन स्थिति में रेडियो का महत्व बढ़ जाता था. इसके अलावा मनोरंजन क्षेत्र में भी रेडियो ने अपनी अलग-अलग पहचान बनाई थी. बदलते दौर के साथ नए-नए संचार माध्यम आए और रेडियो का चलन कम होता चला गया. आज युवाओं को रेडियो की जरूरत और महत्व के बारे में बताने के लिए वर्ल्ड रेडियो दिवस मनाया जाता है.

    विश्व रेडियो दिवस का इतिहास~
    साल 2010 में स्पेन रेडियो अकादमी ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था. इसके बाद साल 2011 में यूनेस्को के सदस्य देशों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया और साल 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व रेडियो दिवस के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी. तभी से हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाने लगा.

    13 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है विश्व रेडियो दिवस~
    मानवता की सभी विविधताओं का जश्न मनाने के लिए रेडियो एक शक्तिशाली माध्यम है और लोकतांत्रिक विमर्श के लिए एक मंच का निर्माण करता है. 13 फरवरी ही वह तारीख थी जब 1946 में अमेरिका में पहली बार रेडियो ट्रांसमिशन से संदेश भेजा गया था और संयुक्त राष्ट्र रेडियो की शुरुआत हुई थी. इसलिए संयुक्त राष्ट्र रेडियो की वर्षगांठ के दिन वर्ल्ड रेडियो डे मनाया जाता है.

  • जयपुरिया स्कूल राजाजीपुरम में एक दिवसीय महोत्सव संपन्न

    टैलेंट हंट और बेबी शो में बच्चों ने बिखेरे जलवे

    राजाजीपुरम, लखनऊ। सेठ एमआर जयपुरिया कैम्पस के परिसर में विद्यालय द्वारा एक भव्य मेला महोत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल की निदेशक सरिता शाही के किया।

    मेले का मुख्य आकर्षण अभिभावकों द्वारा लगाए गए खाने पीने एवं खेलकूद के स्टॉल एवं बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी थी। स्कूल के छात्रों ने मेले में आये हुए अभिभावकों से विज्ञान के महत्वपूर्ण पहलुओं को साझा किया। मेले में आयोजित टैलेंट हंट बेबी शो जैसी प्रतियोगिताओं में मात्र विद्यालय के छात्र ही नहीं अपितु आगंतुकों ने भी अपने बच्चों के साथ मिलकर एवं बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। स्कूल परिसर के फुटबॉल खेल मैदान में आये ऊँट घोड़े की सवारी ने तो जैसे सबका मन मोह लिया हो। विद्यालय के छात्रों द्वारा बनाई और सजाई गई बच्चों की आर्ट गैलरी अपने आप में अनूठी थी। विद्यालय के अभिभावकों द्वारा लगाए गए स्टालों में से सर्वोत्तम 3 स्टॉल पुरस्कृत किये गए। साथ ही साथ लकी ड्रा में नाम आये प्रथम 3 लोगों को आकर्षक उपहार के साथ सम्मानित किया गया, जो मेले में अपने बच्चों के साथ आये थे। इनमें पहला पुरस्कार विशाखा रस्तोगी, दूसरा पुरस्कार अजय और तीसरा पुरस्कार गौरव सिंह को मिला।

    मेले का समापन स्कूल की प्रधानाचार्या कविता कामेश्वरी ने किया और आये हुए अभिभावकों एवं अतिथियों एवं अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि साइंटिफिक टेम्परामेंट को प्रमोट करने और सांस्कृतिक एवं टेक्निकल क्रिएटिविटी को प्रोत्साहन देने के लिए इस प्रकार की गतिविधियां आवश्यक हैं, जिससे हमें एक दूसरे के नजरिये को बेहतर तरीके से समझ और समझा सकते हैं और उसके अनुरूप बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपना सहयोग एवं योगदान दे सकते हैं।

  • बिजनौर। प्लास्टिक कारखाने में 34 लाख की डकैती में वांछित एक आरोपी को पश्चिम बंगाल पुलिस ने अफजलगढ़ से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस आरोपी को अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई।

    जानकारी के अनुसार छह जनवरी को हथियारों से लैस बदमाशों ने पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर 24 के थाना रोहणा के डागाभिला में स्थित एक प्लास्टिक कारखाने में सुरक्षा कर्मी को बंधक बनाकर 34 लाख की डकैती डाली थी। इस मामले में एक आरोपी वांछित चल रहा था। जांच में पता लगा कि एक आरोपी बिजनौर जनपद की कोतवाली अफजलगढ़ क्षेत्र में है। शनिवार को बंगाल पुलिस बिजनौर पहुंची। अफजलगढ़ सीओ सर्वम सिंह, कोतवाल मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में बंगाल पुलिस ने कस्बा अफजलगढ़ के मोहल्ला नेजो सराय में दबिश देकर वांछित शाहनवाज उर्फ शानू पुत्र शाकिर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पश्चिम बंगाल पुलिस के एसआई इमरान विश्वास ने बताया कि थाना रोहणा के अंतर्गत डागाभिला में एक प्लास्टिक कारखाने में कुछ बदमाशों ने एक सुरक्षा कर्मी को बंधक बनाकर 34 लाख की डकैती को अंजाम दिया था। कुछ बदमाशों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। कोतवाली अफजलगढ़ के मोहल्ला नेजो सराय निवासी शाहनवाज उर्फ शानू फरार चल रहा था। आरोपी को अफजलगढ़ पुलिस की मदद से उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शाहनवाज उर्फ शानू को पुलिस अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल मनोज कुमार सिंह के अलावा कस्बा इंचार्ज अमित सिसोदिया, एसआई जीत सिंह पुंडीर, एसआई इमरान विश्वास तथा एएसआई देवाशीष सरकार आदि शामिल रहे।

  • ईपीएस 95 पदाधिकारियों एवं पेंशनर्स की मीटिंग का 15 फरवरी को आयोजन

    बिजनौर। ईपीएस 95 (eps95) पदाधिकारियों एवं पेंशनर्स की मीटिंग का आयोजन 15 फरवरी 2023 दिन बुधवार को आईटीआई बिजनौर मीटिंग हॉल में किया गया है। एके सिंह जिलाध्यक्ष eps95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति जनपद बिजनौर ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक रावत के निर्देशानुसार सभी पेंशनर्स को 3 मार्च 2023 तक अपना-अपना विकल्प फॉर्म भरकर जमा करना है। इस क्रम में 15 फरवरी 2023 दिन बुधवार को आईटीआई बिजनौर मीटिंग हॉल में एक बैठक आहूत की गई है, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में अपना विकल्प फॉर्म भरकर सभी पेंशनर्स जमा कर सकें।

    जिलाध्यक्ष ने सभी से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपना अपना फार्म भरें, अपने सगे संबंधियों, निकटतम परिचित ईपीएस95 पेंसनर्स को अवगत कराएं, यह अंतिम अवसर है। निर्धारित समय अवधि के अंतर्गत जो फार्म जमा करेगा, उसी के हायर पेंशन पर विचार ईपीएफओ कार्यालय द्वारा किया जाएगा। जिलाध्यक्ष एके सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश दिनांक 4 नवंबर 2022 के अनुसार सभी रोडवेज के कर्मचारी, सभी चीनी मिलों के कर्मचारी, आवश्यक वस्तु निगम के कर्मचारी, एग्रो के कर्मचारी, डिस्टलरी में काम करने वाले पेपर मिलो में काम करने वाले कर्मचारी सभी, जो अभी तक फार्म नहीं अपना भर पाए हैं। वह अवश्य निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अर्थात 3 मार्च 2023 के भीतर अपने अपने संबंधित पीएफ कार्यालय में अपने-अपने एंपलॉयर को अवश्य जमा कर दें।

  • खनन करते पकड़े गए 5 ट्रैक्टर व एक लोडर

    खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। नूरपुर पुलिस ने खनन करते 5 ट्रैक्टर व एक लोडर को कब्जे में लिया। एसडीएम व सीओ के आदेश पर पकड़े गए ट्रैक्टरों को किया गया सीज। नूरपुर क्षेत्र में काले कारोबार को सफेदपोश नेताओं के संरक्षण में पाल रहे खनन माफिया।
    हरकत में आई पुलिस, खनन माफियाओं को बैकफुट पर लाई। थाना नूरपुर इलाके में धड़ल्ले से हो रहा था अवैध खनन।

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक डा. दिनेश सिंह द्वारा अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी, चांदपुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना नूरपुर पुलिस द्वारा रविवार 12 फरवरी 2023 को ग्राम मंढोरा के जंगलों से छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध खनन कर रहे 05 ट्रैक्टर ट्राली व एक लोडर/जेसीबी को पकड़ा गया।

    प्रभारी नीरज कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के नहटौर रोड स्थित गाँव मंडोरा में छापा मारकर अवैध खनन में लगी एक जेसीबी तथा पाँच टैक्टर ट्रालियों को सीज कर दिया। सभी वाहनों के चालकों को भी हिरासत में ले लिया गया। एसडीएम रितु रानी और और सीओ सुनीता ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नूरपुर नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि अवैध खनन में लगे 5 टैक्टर ट्रालियों तथा जेसीबी मशीन को सीज कर दिया गया है। सभी हिरासत में लिये गये ड्राइवरों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। अवैध खनन में लिप्त अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

    जिले में अभियान: अवैध खनन सामग्री से भरी 33 गाड़ियों का चालान

  • लखनऊ। इस साल यानि कि 2023 यूपी पुलिस के लिए बेहद अहम होने वाला है। दरअसल, इस साल में यूपी पुलिस के हेड डीएस चौहान सहित 29 आईपीएस सेवानिवृत्त होने वाले हैं। बड़ी बात ये है कि इस सूची में शामिल आईपीएस अधिकारियों को बड़े अहम पदों पर पोस्ट किया गया है। ऐसे में इस साल फिर से एक बार बड़ी संख्या में आईपीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। इस सूची में सबसे अहम नाम यूपी पुलिस के हेड डीएस चौहान का है, जो इस वर्ष रिटायर होने जा रहे हैं।

    नए डीजीपी का इंतजार

    जानकारी के अनुसार, मुकुल गोयल को डीजीपी के पद से हटाए जाने के बाद इंटेलिजेंस के डीजी देवेंद्र सिंह चौहान को प्रदेश का डीजीपी बनाया गया था। स्थायी व्यवस्था होने तक उन्हें डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास डीजी विजिलेंस का अतिरिक्त चार्ज सबसे पहले ही था।उन्होंने यूपी पुलिस ने अपने कार्यकाल में काफी अच्छा काम किया है। अब जब डीजीपी के सेवानिवृत्ति का वक्त करीब है तो सभी नए डीजीपी का इंतजार है। डीजीपी डीएस चौहान समेत 29 आईपीएस 2023 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

    आईपीएस अधिकारी – वर्तमान पोस्टिंग

    • आईपीएस राजेंद्र पाल सिंह – डीजी प्रशिक्षण
    • आईपीएस गोपाल लाल मीणा – डीजी कूप सेल
    • आईपीएस राज कुमार विश्वकर्मा – डीजी पीपीआर और पुलिस बोर्ड
    • आईपीएस डीएस चौहान – डीजीपी यूपी
    • आईपीएस अनिल कुमार अग्रवाल – एडीजी डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रियल पुलिस एंड प्रमोशन
    • आईपीएस चंद्र प्रकाश – डीजी स्पेशल इंक्वारी
    • आईपीएस अनुज गुप्ता – एडीजी पीजी
    • आईपीएस भगीरथ जोगदंड – एडीजी पुलिस आयुक्तालय
    • आईपीएस ब्रज भूषण – एडीजी लखनऊ जोन
    • आईपीएस पूनम श्रीवास्तव – आईजी भीम राव अंबेडकर पुलिस अकादमी
    • आईपीएस राम लाल वर्मा – आईजी पीएसी सेक्टर
    • आईपीएस अक्षय कुमार – आईजी पीएसी सेक्टर
    • आईपीएस अनंत देव – दस्तावेजी वेटिंग
    • आईपीएस स्वामी प्रसाद – विशेष इंक्वारी
    • आईपीएस सभा राज – आरबीआई
    • आईपीएस सौमित्र यादव – यूपी 112
    • आईपीएस सर्वेश कुमार राणा – फूड एंड ड्रग एडमिन
    • आईपीएस बालेंदु भूषण सिंह – रजिस्टर
    • आईपीएस सुधीर कुमार सिंह – सहारनपुर
    • आईपीएस संतोष कुमार सिंह – पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी
    • आईपीएस टेक्स्ट यादव – इंस्ट्रक्शन
    • आईपीएस मिर्जा मंजीर बेग – एसपी प्राइवेट पार्टनरशिप
    • आईपीएस जय प्रकाश – एसपी पीएसी 32 बटालियन
    • आईपीएस सुरेंद्र बहादुर – एसपी डीजीपी मुख्यालय
    • आईपीएस देवेंद्र नाथ – एसपी सीबीसी प्राधिकरण
    • आईपीएस माणिक चंद्र सरोज – एसपी विजिलेंस
    • आईपीएस बृजेश सिंह – एसपी डीजीपी मुख्यालय
    • आईपीएस संजय कुमार – एसपी INT
    • आईपीएस नरेंद्र प्रताप सिंह – एसपी डीजीपी मुख्यालय
  • यूपी के सिंघम अब देश की राजधानी में खेलेंगे नई पारी। गैलेंट्री अवॉर्ड से नवाजे जा चुके हैं एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट खुद में हैं एक संस्था।

    यूपी में तैनात कई सीनियर एडीजी रैंक के आईपीएस अधिकारियों का केंद्र में डीजी पद पर हुआ इम्पैनलमेंट

    यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार, डीजी एसआईटी रेणुका मिश्रा, केंद्र में तैनात राजीव रंजन वर्मा, दलजीत सिंह चौधरी का केंद्र में डीजी पद पर हुआ एंपैनलमेंट

    लखनऊ: यूपी कैडर के आईपीएस अफसर और उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्हें गैलेंट्री अवॉर्ड से नवाजा गया है. इस अवार्ड को लेकर प्रशांत कुमार का कहना था कि वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. दरअसल यूपी में तैनात एडीजी रैंक के कई सीनियर आईपीएस अधिकारियों का केंद्र में डीजी पद पर इम्पैनलमेंट हुआ है।


    फिल्मी नहीं रियल सिंघम
    फिल्मों में रील लाइफ सिंघम तो आपने बहुत देखे होंगे लेकिन रियल सिंघम से मिलना है, उन्हें देखना है, उनके बारे में जानना तो फिर इनके बारे में जरूर जानिये. वैसे इन्हें कौन नहीं जानता, लेकिन फिर भी हम आपको बताते हैं. प्रशांत कुमार 1990 बैच के आईपीएस अफसर हैं, उनका कैडर उत्तर प्रदेश है. राज्य के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हैं. इनको समझने के लिए इतना ही काफी है. वैसे तो ये खुद को सुर्खियों से दूर रखना चाहते हैं, लेकिन इनके काम करने का अंदाज ही ऐसा अनोखा कि खबर बन ही जाती है. इस बार गणतंत्र दिवस पर पुलिस पदक यानी गैलेंट्री अवॉर्ड से एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार को नवाजा गया. इस अवॉर्ड के बाद उन्होंने कहा कि वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और इससे आगे काम की प्रेरणा मिलती है.


    खुद में संस्था हैं प्रशांत कुमार


    शांत स्वभाव लेकिन सशक्त शख्सियत है. टॉस्क कोई भी हो टाइम पर पूरा करना प्रशांत कुमार का पैशन है. एनंकाउंटर स्पेशलिस्ट तो कई हैं..लेकिन परफेक्शन के साथ एनकाउंटर कोई प्रशांत कुमार से सीखे और समझे. समझ लीजिए पूरी संस्था हैं. जहां भी तैनाती हुई क्रिमिनल इनके नाम से कराहने लगते हैं. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पद पर आने से पहले प्रशांत कुमार मेरठ जोन के एडीजी थे. वो मेरठ रेंज के डीआईजी भी रह चुके हैं. अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस दौरान क्रिमिनल्स पर कितना कहर बरपा होगा. ये वही कार्यकाल था, जब कांवड़यात्रा के दौरान कावंड़ियों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाकर प्रशांत कुमार फिर से चर्चा में आ गए थे.


    कानून व्यवस्था से समझौता प्रशांत कुमार की डिक्शनरी में नहीं


    मूलत: बिहार के रहने वाले प्रशांत कुमार का आईपीएस में चयन 1990 में तमिलनाडु कैडर में हुआ था, लेकिन 1994 में निजी कारणों से यूपी कैडर में ट्रांसफर हो गए. प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, जौनपुर, गाजियाबाद, अयोध्या, बाराबंकी और सहारनपुर में एसपी और एसएसपी रहे. यानी एडीजी प्रशांत कुमार की जहां भी तैनाती हुई अपराध और अपराधी हमेशा उनके टारगेट पर रहे. आखिर सवाल कानून व्यवस्था का है और इससे समझौता प्रशांत कुमार की डिक्शनरी में नहीं है.

  • कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला सेना का रिटायर्ड हवलदार, मेरठ भर्ती
    रात्रि में दूध लेने के लिए निकला बेटा भी घर वापस नहीं लौटा, पुलिस तलाश में जुटी

    बिजनौर। सेना का एक रिटायर्ड हवलदार अपने घर में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके माथे पर गोली का निशाना बताया जा रहा है। घायल को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के भाग्यश्री हॉस्पिटल में उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। वहीं घर से दूध लाने के लिए निकला फौजी का पुत्र वापस नहीं लौटा। मामले में प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है।

    थाना कोतवाली शहर के मयूर विहार कॉलोनी निवासी भूदेश कुमार (48 वर्ष) पुत्र जोत सिंह जून 2020 में सेना में हवलदार के पद से रिटायर होने के बाद परिवार के साथ यहीं रह रहे थे। मूल रूप से चांदपुर क्षेत्र के ग्राम टुंगरी निवासी भूदेश सिंह की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। घर पर उनका 15 वर्षीय बेटा आर्यन व उसकी बहन मौजूद थी। पिता को गरम पानी देने के बाद आर्यन लगभग 9:30 बजे घर के पास ही डेयरी से दूध लेने के लिए कह कर गया था। वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो उनकी पुत्री कमरे में अपने पिता को बताने के लिए गई कि आर्यन अभी तक दूध नहीं लेकर लौटा। उसने कमरे में जाकर देखा कि पिता के माथे पर गोली लगी हुई है और वह बुरी तरह लहूलुहान हालत में तड़प रहे हैं। यह देखकर उनकी पुत्री ने शोर मचा दिया। सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष केशव फौजी भी मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ सिटी व शहर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल रिटायर्ड फौजी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के भाग्यश्री हॉस्पिटल में ऑपरेशन कर उनकी गोली निकाली जा रही है। इधर बताया गया है कि आर्यन की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। घायल फौजी की पुत्री ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व ही यह मकान 46 लाख रुपए में बेचा गया है, जिसको लेकर कुछ लोगों द्वारा उसके पिता को धमकी दी जा रही थी। इस घटना में भी उन्हीं का हाथ माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को घटना से जुड़े कई सुराग मिले हैं, जिनके सहारे पुलिस हमलावर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

    अनहोनी से खौफजदा है आर्यन के परिजन

    बिजनौर। रिटायर्ड फौजी भूदेश सिंह का पुत्र आर्यन शहर के ही एमडी कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र है। पिता को गरम पानी देने के बाद आर्यन कमरे पर पहुंचा तो उसकी बहन ने उसे पास में ही डेयरी से दूध लाने के लिए भेज दिया। इसी बीच किसी काम से उसकी बहन भी ऊपर के कमरे में चली गई। काफी देर तक भी जब आर्यन घर वापस नहीं लौटा तो उसकी बहन पिता से यह कहने पहुंची कि डेयरी वाले को फोन करके पूछ लो। कमरे में पहुंचते ही उसकी चीख निकल गई। रात भर आर्यन के घर वापस नहीं लौटने पर परिजन बुरी तरह खौफ जदा हैं। सीओ सिटी डा प्रवीण रंजन सिंह का कहना है कि पुलिस घटना के खुलासे के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। गायब आर्यन की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही छात्र को बरामद कर लिया जाएगा।

  • बिजनौर में गौ-तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग।सिपाही दुष्यंत को गोली लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दानिश नामक एक शख्स भी घायल। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस व गो तस्करों में हुई मुठभेड़।

    गो तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग।

    एक सिपाही व गो तस्कर हुआ घायल जिला अस्पताल में भर्ती।

    पुलिस ने भारी मात्रा में गोमांस किया बरामद।

    थाना कोतवाली शहर बिजनौर के कस्साबन इलाके का मामला।

    बिजनौर। गोकशी की सूचना पर एक घर में छापा मारने गई पुलिस टीम पर गोकशों की फायरिंग में एक सिपाही और एक गो-तस्कर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से भारी मात्रा में गौमांस बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कस्साबान इलाके के खस्सो में शनिवार शाम लगभग चार बजे पुलिस ने गुलाम साबिर उर्फ इद्दी के मकान में गोकशी की सूचना पर छापा डाला। पुलिस टीम ने रंगेहाथों गोकशी पकड़ी। खुद को घिरता देख गोकशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिससे एक सिपाही दुष्यंत को गोली लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दानिश नामक एक शख्स भी घायल हुआ। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। गुलाम साबिर व इसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए।

    एसपी सिटी डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर घटना पर छापेमारी की गई थी। एक सिपाही व गौ तस्कर घायल हुआ है। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच की जा रही है।

  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

    चौधरी ईशम सिंह ने विस्तार से उनके जीवन एवं भारतीय राजनीति में उनके एकात्म मानववाद पर प्रकाश डाला

    नजीबाबाद। भारतीय जनता पार्टी, जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

    आदर्श नगर स्थित किसान सहकारी समिति लिमिटेड चेयरपर्सन सनोज देवी के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह ने विस्तार से उनके जीवन एवं भारतीय राजनीति में उनके एकात्म मानववाद पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, यशवीर सिंह सहरावत पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अरविन्द विश्वकर्मा, सुदेव प्रजापति, संजीव गुर्जर, सुमित कुमार, मनोज राठी आदि उपस्थित रहे।

  • वर्दी पहने फ़र्ज़ी सिपाही को पुलिस ने दबोचा

    बिजनौर। कोतवाली शहर के सिविल लाइंस से वर्दी पहने फ़र्ज़ी सिपाही को पुलिस ने दबोच लिया। आरोप है कि वह
    वर्दी का रौब दिखाकर भोली भाली जनता को परेशान करता था।
    कोतवाली शहर पुलिस को सूचना मिल रही थी कि वर्दी का रौब दिखा कर एक सिपाही जनता को आएदिन परेशान करता है। शनिवार को सूचना मिली तो पुलिस ने उसे शहर के सिविल लाइंस में पीएनबी के पास से पकड़ लिया। थाने ले जा कर पूछताछ की गई तो फ़र्ज़ी सिपाही हल्दौर का निकला।

    उसने अपना नाम विशाल बताया। उसके पास से आईडी कार्ड, बेल्ट, फैंटम लिखी बाइक बरामद की गई है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस उसे मानसिक रूप से अस्थिर मान रही है। पूछताछ में उसने अपना नाम पता बताया। वर्दी पहनने का कारण भी बड़ा अजीब बताया। विशाल ने कहा कि उससे डाक्टर साहब ने वर्दी पहनने को कहा था।

    पुलिस का कहना है कि हल्दौर थाना क्षेत्र के ग्राम गौसपुर निवासी विशाल कुमार (27 वर्ष) पुत्र नरेश बनावटी ने आम लोगों के बीच खुद को सुपर दिखाने के लिए नई तरकीब निकाली। उसने पुलिस की कई वर्दी खरीदी। अपाचे बाइक पर पुलिस लिखवा लिया। वह पुलिस की वर्दी पहनकर सारा दिन बाइक से घूमफिर कर लोगों पर रौब जमाता था।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि सिविल लाइन में पीएनबी के पास वर्दी पहने एक सिपाही लोगों पर रौब झाड़ रहा है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि वह फर्जी सिपाही है। ~नरेन्द्र कुमार गौड़ शहर कोतवाल

  • राष्ट्रीय लोक अदालत पर विभिन्न वादों का शत प्रतिशत निस्तारण

    जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर अपने न्यायालय में विभिन्न मामलों के अंतर्गत प्रस्तुत सभी 151 वादों का किया निस्तारण, राजस्व विभाग के तहत न्यायालयों में कुल प्रस्तुत 30617 वादों के सापेक्ष 29630 अर्थात 96.77% वाद किए गए निस्तारित

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर अपने न्यायालय में विभिन्न मामलों के अंतर्गत प्रस्तुत होने वाले सभी 151 वादों का शत प्रतिशत रूप से निस्तारण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी न्यायालय में प्री- लिटिगेशन के 120 तथा राजस्व संहिता के 30 तथा फौजदारी अधिनियम का 01वाद सहित कुल 151 वाद प्रस्तुत किए गए, जिनका शत प्रतिशत रूप से निस्तारण कर दिया गया।

    जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के मौके पर राजस्व विभाग के विभिन्न न्यायालयों में प्रस्तुत प्री लिटिगेशन के 29603 के सापेक्ष 28630, फौजदारी अधिनियम के अंतर्गत 715 के सापेक्ष शत-प्रतिशत, राजस्व के 299 वादों के सापेक्ष 285 वादों का निस्तारण कर दिया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जिले की विभिन्न राजस्व अदालतों में कुल 30617 वाद प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 29630 अर्थात 96.77 प्रतिशत वादों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

  • 6 सूत्रीय मांगों को लेकर यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

    बिजनौर। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन जनपद बिजनौर ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मांगेराम चौहान को दिया। उत्तर प्रदेश जनरलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह व मीडिया प्रभारी भूपेंद्र निरंकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद कानपुर में पत्रकार की हत्या और पत्रकारों के उत्पीड़न, उन पर हो रहे अत्याचारों को लेकर जनपद बिजनौर के सभी पत्रकारों में तीव्र रोष व्याप्त है। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन जनपद बिजनौर इसकी घोर भर्त्सना करती है।

    जैसा कि सभी को ज्ञात है कि जनपद कानपुर के बिल्हौर में पत्रकार कुशवाहा की निर्मम हत्या कर दी गई। विगत वर्ष में भी बिल्लौर में ही हिंदुस्तान समाचार पत्र के पत्रकार नवीन गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। तब भी बिल्लौर पुलिस पत्रकारों की सुरक्षा के मामले में संदेह के घेरे में रही। इन घटनाओं को लेकर उत्तर प्रदेश के सभी पत्रकारों में तीव्र रोष व्याप्त है तथा भय का माहौल बन गया है। पत्रकार अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उन में डर व्याप्त है कि कहीं उनके साथ कोई अनहोनी ना हो जाए। पत्रकारिता लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ है, जो बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका इसी चौथे स्थान पर टिके हुए हैं। अगर यह धराशाई हो गया तो सभी तहस-नहस हो जाएगा।

    ज्ञापन में मांग की गई कि जनपद कानपुर में मारे गए पत्रकार स्वतंत्र कुशवाहा के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। मृतक पत्रकार के परिजनों को सरकारी नौकरी दिलाई जाए। हत्यारों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर शीघ्र से शीघ्र न्याय दिलाया जाए। पत्रकार के परिजनों को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर ठोस नीति का निर्धारण कर प्रभावी कदम उठाए जाएं तथा पत्रकारों के साथ अशोभनीय बीमार का व्यवहार करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए ताकि पत्रकार अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें और उन में भय का माहौल उत्पन्न हो। पत्रकारों को सुरक्षा के लिए बिना एनओसी के शस्त्र लाइसेंस मुहैया कराए जाएं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मास्टर राजपाल सिंह, जिला महामंत्री अतुल गर्ग, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र निरंकारी के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष भरत गर्ग, रत्नेश, अजय शर्मा, मूलचंद, तनवीर राणा धामपुर, अजय अवनीश त्यागी सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

    शादी समारोह में पत्रकार की पीट-पीट कर हत्या

  • गडकरी ने वाहन चालकों को दी राहत, टोल टैक्स को लेकर बताए दो विकल्प

    सरकार देश में टोल प्लाजा को बदलने के लिए नई तकनीक को लाने पर विचार कर रही है। एक विकल्प सैटेलाइट आधारित टोल सिस्टम होगा जहां पर एक कार में जीपीएस के जरिए टोल सीधे यात्री के बैंक खाते से काट लिया जाएगा। ~सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

    नई दिल्ली (एजेंसी)। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार सरकार देश में टोल प्लाजा को बदलने के लिए नई तकनीक को लाने पर विचार कर रही है। नितिन गडकरी ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि टोल प्लाजा पर ट्रैफिक जाम और लंबी कतार जैसी समस्याओं को खत्म करने के लिए सरकार ये कदम उठाने जा रही है।

    सरकार के पास मौजूद हैं दो विकल्प~

    सरकार के पास दो विकल्प हैं जिसके जरिए ये काम काफी आसान हो जाएगा। इन दो विकल्पों में शामिल – एक विकल्प सैटेलाइट आधारित टोल सिस्टम होगा जहां पर एक कार में जीपीएस  के जरिए टोल सीधे यात्री के बैंक खाते से काट लिया जाएगा। वहीं दूसरा विकल्प नंबर प्लेट के माध्यम से है। इसके साथ ही सरकार सैटेलाइट का इस्तेमाल करते समय फास्टैग की जगह जीपीएस लगाने की प्रक्रिया में हैं, जिसके जरिए टोल को लिया जाएगा। वहीं तकनीक का चयन करना बाकी है, लेकिन अभी कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है।


    नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा में कहा मेरे विचार में नंबर प्लेट प्रौद्योगिकी पर कोई टोल प्लाजा नहीं होगा। एक कम्प्यूटरीकृत डिजीटल सिस्टम होगा जो लोगों को काफी राहत प्रदान करेगा और इससे लंबी – लंबी कतारें लगनी भी बंद हो जाएंगी।


    सजा देने के लिए कानून भी जल्द~

    नितिन गडकरी का कहना है कि जो लोग टोल नहीं दे रहे हैं, उसको सजा देने के लिए हमारे पास अभी कोई कानून नहीं है। इसलिए हमे संसद में बिल लाना जरूरी है। हम टोल वसूली के लिए सबसे अच्छी प्रक्रिया का चयन करेंगे और इसके लिए संसद में एक महत्वपूर्ण कानून भी लाएंगे। गडकरी ने ये भी कहा कि वह इसे अपने स्तर पर छह महीने के भीतर ही लाने की कोशिश करेंगे क्योंकि ये देश के लोगों के लिए यातायात की समस्या से छुटकारा पाने के लिए महत्वपूर्ण है।

    पेश होगी नई नंबर प्लेट की तकनीक~

    गडकरी ने कहा नई तकनीक के साथ – साथ नई नंबर प्लेट पेश की जाएगी। वाहन चालक के पास नई नंबर प्लेट का होना अनिवार्य होगा। ये एक क्प्यूटर बेस्ड प्रणाली होगी, जिसे नए सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके टोल लिया जाएगा। टोल वाले रास्तों पर चलने वाली कार को सटीक समय पर ही टोल देना होगा और वो सीधा अकाउंट से कट जाएगा। हम जल्द से जल्द टोल प्लाजा की समस्या का समाधान निकालेंगे। गडकरी ने कहा FASTag का देश में एक अहम योगदान है, इसके शुरुआत के बाद से ही टोल रेवेन्यू एक दिन में 120 करोड़ रुपए तक बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि अब तक 5.56 करोड़ फास्टैग जारी किए जा चुके हैं और इसकी पहुंच 96.6 प्रतिशत है।

  • चार मर्तबा फेल हो चुके MBBS के स्टूडेंट पांचवीं दफा एग्जाम में बैठने की अनुमति के लिए पहुंचे सुप्रीम कोर्ट तो चढ़ा CJI का पारा 

    सीजेआई बोले कि हम शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए तमाम कोशिशें कर रहे हैं, लेकिन क्या ये डॉक्टर बनेंगे। चार बार फेल हो चुके हैं और पांचवीं दफा एग्जाम में बैठने की अनुमति मांगने अदालत चले आए?

    नई दिल्ली (एजेंसी)। MBBS के एग्जाम में चार बार फेल हो चुके स्टूडेंट्स एक अनूठी मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तो सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि हम किस तरह के डॉक्टर बनाने जा रहे हैं। दुनिया के दूसरे किसी भी मुल्क में इसकी अनुमति नहीं मिलने वाली है। दरअसल मेडिकल के स्टूडेंट्स की दरखास्त थी कि उन्हें पांचवीं दफा एग्जाम में बैठने की अनुमति दिलाई जाए। वो इससे पहले चार बार फेल हो चुके थे। उनके वकील ने जब सीजेआई से मामले की जल्द सुनवाई की अपील की तो उन्होंने आश्वस्त किया कि वो मामले को लिस्ट कराकर मैरिट के आधार पर सुनेंगे। वकील ने जब तारीख की मांग की तो सीजेआई का पारा चढ़ गया।

    छात्रों से बोले सीजेआई- उन्हें अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। सीजेआई बोले कि हम शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए तमाम कोशिशें कर रहे हैं। लेकिन क्या ये डॉक्टर बनेंगे। चार बार फेल हो चुके हैं और पांचवीं दफा एग्जाम में बैठने की अनुमति मांगने अदालत चले आए। वो यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने छात्रों से पूछा कि क्या उनका ये ही काम है। इन सब चीजों में पड़ने की बजाए उन्हें अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। स्टूडेंट्स के वकील ने जब कोविड 19 का हवाला देकर कहा कि अगर याचिका नहीं सुनी गई तो एक हजार से ज्यादा बच्चों का भविष्य दांव पर लग जाएगा। तब सीजेआई ने कहा कि दूसरे छात्र भी तो कोविड के दौरान परीक्षा देकर पास हुए थे। उनका कहना था कि वो मामले पर गौर करके जल्दी तारीख देंगे। बेंच में जस्टिस जेबी परदीवाला और जस्टिस पीएस नरसिम्हा भी शामिल थे।

    दरअसल 2019 में ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन (संशोधित) पास करके 1997 में बनाए गए एक्ट को निष्प्रभावी कर दिया गया था। इसमें प्रावधान है कि मेडिकल के पाठ्यक्रम में किसी भी छात्र को पहले प्रोफेशनल एग्जाम को पास करने के लिए केवल चार बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा। अगर वो इनमें पास नहीं हो पाता तो उसे फिर से एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। छात्रों के लिए ये ही नियम परेशानी की वजह बन गया।

  • बिजनौर में संग्रह अमीन से दिनदहाड़े 10 हजार की लूट

    कोतवाली देहात क्षेत्र में नेशनल हाईवे-74 पर हुई वारदात


    बिजनौर। कोतवाली देहात क्षेत्र में नेशनल हाईवे-74 पर दिनदहाड़े संग्रह अमीन से 10 हजार की लूट हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट करते हुए नगदी और मोबाइल लूटा और जान से मारने की धमकी देते हुए आराम से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी के साथ रोशनपुर प्रताप पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक की गई। प्राथमिक जांच में पुलिस लूट की घटना से इंकार करते हुए साधारण मारपीट का मामला बता रही है।

    ब्लाक कोतवाली क्षेत्र पंचायत खुर्रमपुर डब्लू की ग्राम प्रधान दयावती देवी का पुत्र सुनील कुमार तहसील नगीना में संग्रह अमीन के पर तैनात है। शुक्रवार को वह बाइक पर सवार होकर कोतवाली देहात से नगीना होते हुए घर जा रहा था। नेशनल हाईवे 74 पर ग्राम रोशनपुर प्रताप के पास गांगन नदी से पहले पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद मारपीट कर लगभग 11 हजार रुपए नगद और मोबाइल लूट कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर पीआरवी 112 और नगीना की चौकी चित्तौड़गढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बदमाशों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। रोशनपुर प्रताप पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चैक की गई। सूचना पर नगीना तहसील में तैनात संग्रह अमीन लटूर सिंह, नीटू, दिनेश कुमार, सतपाल सिंह व अमीर हसन आदि घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस लूट की घटना से इंकार करते हुए साधारण मारपीट का मामला बता रही है। हालांकि पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार सिपाही की मौत

    दो वर्ष से किरतपुर थाने में थी तैनाती

    बिजनौर। किरतपुर थाने के एक सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया गया है कि गुरुवार रात लगभग 8:00 बजे हलका नंबर 1 में तैनात सिपाही सचिन कुमार अपनी ड्यूटी के दौरान बूढ़पुर नैन सिंह से वापस आ रहा था। डीपीएस के पास उसकी मोटरसाइकिल ट्रैक्टर से टकरा गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ आनंद हॉस्पिटल में उपचार के दौरान सुबह उसकी मृत्यु गई।

    फाइल फोटो कांस्टेबल सचिन कुमार

    सचिन की मृत्यु का समाचार सुनते ही किरतपुर थाने के समस्त पुलिस स्टाफ में शोक व्याप्त हो गया। सचिन की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जाती है। उनकी पत्नी भी महिला कांस्टेबल के पद पर बिजनौर में तैनात है। पिछले लगभग 2 वर्ष से सचिन की थाने में तैनाती थी। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

  • हरिश्चंद्र छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर छात्रों ने कराया मुंडन, छात्र महासम्मेलन कराने की चेतावनी…

    वाराणसी (अवनींद्र कुमार)। मैदागिन स्थित हरिश्चंद्र महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है. शुक्रवार को छात्रों ने मुण्डन कर दसवां मनाया. इसके पूर्व गुरुवार को छात्रों ने पिंडदान कर अपना विरोध दर्ज करवाया था. अब तेरहवीं के बाद छात्र महासम्मेलन कराया जायेगा.


    मैदागिन स्थित हरिश्चंद्र महाविद्यालय के छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रत्याशी मोनू गुप्ता ने कहा कि हमारा महाआंदोलन छह फरवरी से चल रहा है, और शुक्रवार को हमने महाविद्यालय प्रशासन को जगाने और छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कराने की मांग को लेकर मुंडन करवाया है. अब आगे तेरहवीं करेंगे. उसके बाद छात्र महासम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें पूर्वांचल के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र नेता और छात्र उपस्थित होंगे, यह सब करने के लिए महाविद्यालय प्रशासन हमें विवश कर रहा है.

  • पूरे उत्साह और जोश के साथ निवेश करें निवेशक: डीएम

    वैश्विक शिखर सम्मेलन 2023 के साथ ही ग्लोबल ट्रेड शो के उद्घाटन समारोह लाइव प्रसारण

    बिजनौर। लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश वैश्विक शिखर सम्मेलन 2023 के साथ ही ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री, मुख्य मंत्री, रक्षा मंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण कृष्णा बैंकट हाॅल, बिजनौर में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर विधायक बिजनौर श्रीमती सूचि चौधरी, नहटौर ओम कुमार, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, जिला स्तरीय अधिकारी सहित जिले के सभी सांसद, मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न कालेजों के प्रधानाचार्य, स्नातक अन्तिम वर्ष के छात्र छात्राएं, पालीटेक्निक कालेज, आईटीआई के छात्र-छात्राएं, उद्यमी एवं व्यापरीगण मौजूद थे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी ने अपनी नई पहचान स्थापित कर ली है, अब यूपी को सुशासन से गुड गवर्नेस से पहचाना जा रहा है। यूपी की पहचान बेहतर कानून व्यवस्था, शांति और स्थिरता के लिए है। अब यहां वेल्थ क्रिएटर्स के लिए नित्य नए अवसर बन रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि य0ूपी0 देश का इकलौता ऐसा राज्य होगा, जहां 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट होंगे। पीएम ने कहा कि आज यूपी एक आशा, एक उम्मीद बन चुका है। उन्होंने कहा कि एक समय पर यूपी बीमारू राज्य कहलाता था, हर कोई यूपी से अपनी उम्मीदें छोड़ चुका था, लेकिन बीते 5-6 वर्षों में यूपी ने अपनी नई पहचान स्थापित कर ली है। अब यूपी अपनी गुड गर्वनेंस के लिए पहचाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक ज्यादा से ज्यादा विकास होते देखना चाहता है, वो अब भारत को जल्द से जल्द विकसित होते देखना चाहता है। ये जन आशाएं ही विकास के कार्यों में गति ला रही हैं। आज दुनिया यह मानती है कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ती रहेगी। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है भारतीयों का खुद पर बढ़ता भरोसा।
    उन्होंने विश्वास प्रकट करते हुए कहा कि बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के रूप में जाना जाएगा, जहां 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। इसके अलावा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ यूपी में सरकारी सोच और अप्रोच में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को लेकर सार्थक बदलाव आया है, जिसके नतीजे में आज यूपी एक आशा-एक उम्मीद बन चुका है। आज भारत में सोशल, डिजिटल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जो काम हुआ है उसका बड़ा लाभ यूपी को भी मिला है। उन्होंने कहा कि हमने दर्जनों पुराने कानूनों को खत्म किया है और आज भारत सही मायनों में स्पीड और स्केल के रास्ते पर चल पड़ा है। आज इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार रिकॉर्ड खर्च कर रही है और हम हर साल इसको बढ़ा रहे हैं। उन्होंने निवेशकों का आह्वान किया कि ग्रीन ग्रोथ के जिस रास्ते पर भारत चल पड़ा है उस पर मैं आपको विशेष रूप से आमंत्रित करता हूं। इस वर्ष बजट में हमने 35 हजार करोड़ रुपए सिर्फ एनर्जी ट्रांजिशन के लिए रखे हैं, जो हमारे इरादे को प्रकट करने का सबूत है।
    निवेश कुंभ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चारों तरफा विकास हो रहा है शहरी विकास के साथ-साथ ग्रामीण विकास हो रहा है उन्होंने उद्यमियों से कहा कि उद्योग सहयोग के साथ साथ चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन कर उभरा है और आशा का केंद्र बना हुआ है। लोग कहते थे उत्तर प्रदेश में विकास होना संभव नहीं, यह एक बीमार राज्य है। उन्होंने कहा कि केवल 05-06 वर्षों में इस गलत धारणा को पूरी तरह नकार दिया गया है, आज का उत्तर प्रदेश कई सेक्टरों में निवेश, हवाई क्षेत्र सहित समुद्र से भी जुडा है। वहीं पूरे प्रदेश में एक्सप्रेसवे, हाईवे सहित सड़कों का जाल फैला दिया गया है। उन्होंने कहा कि यूपी में गंगा किनारे दोनों तरफ 5 किमी क्षेत्र में नैचुरल फार्मिंग शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि यूपी में डेयरी, फिशरीज, फूड, पर्यटन सेक्टर में अनेक संभावनाएं हैं।
    लखनऊ में ग्लोबल स्तर के समिट के परिप्रेक्ष्य में बिजनौर सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में निवेश कुंभ संचालित हो रहे हैं और बेहतर सुरक्षा, वैश्विक संकट की रिकवरी, सरकारी सोच, अप्रोच में बदलाव से जिससे उत्तर प्रदेश सभी की आशा व उम्मीद बन चुका है।
    जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने इस अवसर पर जिला बिजनौर में निवेश करने वाले सभी निवेशक बंधुओं का आह्वान किया कि पूरे उत्साह और जोश के साथ निवेश करें। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन भी उनके सहयोग के लिए प्रतिबद्ध और तत्पर है।

  • आईटीआई में बिना सुविधा शुल्क लिए नहीं कराई जाती अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस

    मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की जांच कर रहे हैं सीओ सिटी

    बिजनौर। आईटीआई में बिना सुविधा शुल्क लिए अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस नहीं कराई जाती। इस मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की जांच सीओ सिटी के पास पहुंची तो उन्होंने पीड़ितों को बयान देने के लिए बुलाया। अब संबंधित आरोपियों को बयान के लिए बुलाया जाएगा।

    शुक्रवार को सीओ सिटी कार्यालय पहुंचीं कुo जापानी पुत्री पीतम सिंह नि० ग्राम नसीरी ने बताया कि उसने ट्रेड बेसिक कास्मेटोलॉजी व डीजल मैकनिक में परीक्षण प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। उसने आईटीआई में अप्रेन्टिस हेतु अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था। आरोप लगाया कि इस संबंध में वह प्रधानाचार्य से मिली तो आश्वासन दिया गया कि अप्रेन्टिस में रख लेंगे। यह भी बताया कि उसको अप्रेन्टिस क्लर्क से मिलने को कहा। आरोप है कि उन्होंने सुविधा शुल्क के रूप में 10,000/- रुपए मांगे। कु. जापानी के अनुसार वह रुपए देने में असमर्थ थी, इसलिए पुनः प्रधानाचार्य से मिली। उन्होंने अप्रेन्टिस पत्र देने को बुलाया और कहा कि वह लखनऊ से बात करेंगे, जबकि कुछ परीक्षार्थियों को रख लिया गया। अप्रेन्टिस प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में है, परन्तु प्रधानाचार्य झूठा आश्वासन दे रहे हैं और अपनी मनमानी चलाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह उन्हीं को रखते हैं जो सुविधा शुल्क देते हैं। अगर वह रिश्वत नहीं देगी तो उसको अप्रेन्टिस नहीं कराने देंगे। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में प्रार्थना की, कि बिना रिश्वत दिये आईटीआई में अप्रेन्टिस दिलाने तथा भ्रष्ट व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। उन्होंने यह भी बताया कि अप्रेंटिस पर रखे जाने वाले अभ्यर्थी के हस्ताक्षर पहले करा लिए जाते हैं, जबकि प्रिंसिपल खुद के हस्ताक्षर पोर्टल पर अपडेट नहीं करते।

    सीओ सिटी से मिल कर बयान देने वालों में अमित कुमार अमीनाबाद, कु· जापानी पुत्री पीतम सिंह नि० ग्राम नसीरी, रश्मि देवी पत्नी हर्ष कुमार निवासी अलीपुर सुखानंद, आयुष पुत्र हरिओम निवासी कुम्हारपुरा, विकुल कुमार निवासी करनपुर गांवड़ी शामिल थे। अब संबंधित आरोपियों को बयान के लिए बुलाया जाएगा।

  • बीजेपी नेता प्रिंस चौधरी का नगीना कोर्ट में आत्मसमर्पण

    हिट एंड रन मामले में 25 हजार का इनाम है घोषित

    न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल

    बिजनौर। हिट एंड रन मामले में वांछित फरार भाजपा नेता प्रिंस चौधरी ने नगीना मुंसफी कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 30 जनवरी को मेरठ के परीक्षित गढ़ में वाहन से दो युवकों की मौत के बाद एसएसपी मेरठ ने प्रिंस चौधरी पर 25 हज़ार रुपए का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार को कोर्ट में प्रिंस ने आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने भाजपा नेता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि जिस परिवाद में प्रिंस ने आत्मसमर्पण किया है, वह नगीना देहात के ग्राम त्रिलोकावाला का है।

    जनपद मेरठ अंतर्गत थाना परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव में 30 जनवरी को प्रिंस चौधरी के काफिले में शामिल फॉरच्यूनर और थार गाड़ी से गौरव और वंश नाम के दो युवकों की मौत हो गई थी। परीक्षितगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने वाहन भी बरामद कर लिए थे, पर प्रिंस की गिरफ्तारी नहीं हुई। मेरठ पुलिस आठ जनवरी को आरोपी को पकड़ने के लिये उसके गांव बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गई थी। पुलिस ने मुनादी करा कर ग्रामीणों से प्रिंस चौधरी को पकड़वाने में मदद करने की अपील की। उसके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया। शुक्रवार को प्रिंस चौधरी ने बिजनौर के नगीना कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जहां से न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। हालांकि बताया गया है कि जिस परिवाद में प्रिंस ने आत्मसमर्पण किया है, वह नगीना देहात के ग्राम त्रिलोकावाला का है।

  • अवैध खनन सामग्री से भरी 33 गाड़ियों का चालान

    सभी वाहनों को संबंधित थाने की सुपुर्दगी में दिया गया

    डीएम एसपी के निर्देश पर चला अभियान

    बिजनौर। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खनन इंस्पेक्टर बिजनौर व तहसीलदार नजीबाबाद के द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध खनन सामग्री से भरी 33 गाड़ियों का चालान कर संबंधित थाने की सुपुर्दगी में दे दिया गया। कार्रवाई को लेकर संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।

    जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध परिवहन / ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने को कड़े निर्देश दिए गए हैं। जनपद में कार्यरत टास्क फोर्स को औचक निरीक्षण / प्रवर्तन कर अवैध परिवहन / ओवरलोडिंग वाहनों की सघन चैंकिग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

    इसी क्रम में शुक्रवार को जनपद बिजनौर में उक्त संयुक्त टीम द्वारा तहसील नजीबाबाद के अन्तर्गत थाना नजीबाबाद में 01 वाहन, थाना मण्डावली में 12 वाहन (कुल 13 वाहन), तहसील धामपुर क्षेत्रान्तर्गत थाना रेहड में 03 वाहन तथा तहसील बिजनौर क्षेत्रान्तर्गत थाना किरतपुर में 17 वाहन पकड़े गए। इस प्रकार पकड़े गए कुल 33 वाहनों पर बिना आईएसटीपी, वैध प्रपत्र व ओवरलोडिंग पर कार्यवाही की गयी।

  • मूल्यवान लकड़ियों से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ी, माफिया फरार

    बढ़ापुर थानांतर्गत साहुवाला रेंज में वन विभाग की टीम को मिली कामयाबी

    बिजनौर। बढ़ापुर थानांतर्गत साहुवाला रेंज में वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान साल की मूल्यवान लकड़ियों से भरी एक पिकअप गाड़ी पकड़ी है। मौके से वाहन चालक एवं वन माफिया फरार होने में कामयाब हो गए। वन रेंजर ने गाड़ी को सीज कर दिया है।

    साहुवाला वन रेंज के अंतर्गत आने वाली रामगढ़ बीट के कक्ष संख्या से मूल्यवान साल व कोकाट की लकड़ियों को चोरी छुपे काटकर उनकी तस्करी की जाती है। इन लकड़ियों को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर गाड़ियों में लादकर जनपद से बाहर ले जाया जाता है। गुरुवार को वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान थाना क्षेत्र के गांव मदपुरी के समीप मूल्यवान साल की लकड़ियों से भरी पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया। वाहन चालक व वन माफिया टीम के हत्थे नहीं चढ़ पाए। पकड़ी गई पिकअप गाड़ी को रेंज कार्यालय ले जाकर खड़ा करा दिया गया। वन विभाग की टीम ने विभागीय कार्यवाही करते हुए लकड़ियों से भरी गाड़ी को जब्त कर लिया है। वन विभाग की टीम में रेंजर इरफान अंसारी के साथ राकेश कुमार, राजेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।
    इस संबंध में साहुवाला वन रेंजर इरफान अंसारी ने बताया कि गश्त के दौरान साल व कोकाट की लकड़ियों से भरी पिकअप गाड़ी को पकड़ कर जब्त किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश व विभागीय कार्यवाही जारी है।

  • गंगा आरती देख अभिभूत हुईं अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची हैं काशी…

    वाराणसी (अवनींद्र कुमार)। तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंची अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने गुरुवार की शाम दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा सेवा निधि की विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती बजड़े पर बैठकर देखी. इस दौरान सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किए गए थे. भक्तिमय वातावरण को महसूस करते हुए हिलेरी क्लिंटन आरती देख अभिभूत हुई. वह कभी तस्वीरें खिंचते दिखीं, तो कभी आरती के बारे में लोगों से जानकारी लेती रहीं. आरती में गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव आदि मौजूद रहे.

    इसके पूर्व हिलेरी क्लिंटन ताज होटल में रिफ्रेशमेंट के बाद नमो घाट पहुंची और वहां से नौका विहार करते हुए दशाश्वमेध घाट तक आईं. इस दौरान वह गंगा से काशी की छटा निहारती रहीं. इसके बाद वह क्रूज से ही दरभंगा घाट स्थित ब्रजरामा में डिनर करने के लिए रवाना हो गई.
    बता दें, हिलेरी क्लिंटन अगले तीन दिनों में काशी विश्वनाथ धाम, रामनगर किला का भ्रमण करेंगी. इस दौरान व काशी की संस्कृति और परंपरा समेत सामाजिक बंधनों से रूबरू होंगी. जिला प्रशासन के मुताबिक हिलेरी वाराणसी के स्वयं सहायता समूह से भी मुलाकात करेंगी.

  • बजट में रखा गया हर वर्ग का ध्यान: कपिल देव अग्रवाल

    बिजनौर जनपद का होगा चहुंमुखी विकास

    “अमृत काल बजट” के संबंध में मीडिया से रूबरू हुए प्रभारी मंत्री

    बिजनौर। व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कलक्ट्रेट स्थित “महात्मा विदुर सभागार” में केंद्र सरकार द्वारा जारी किये गए “अमृत काल बजट” के संबंध में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मीडिया को जानकारी दी।
    उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया शक्तिशाली बजट है। वहीं उन्होंने बिजनौर जनपद का चहुंमुखी विकास किए जाने का भी दावा किया।
    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट देश प्रदेश के लिए विकासोन्मुखी है। यह बजट सभी वर्गों के लिए काफी लाभकारी है। केंद्र सरकार का बजट एक ऐसा बजट है जिसमें भाषा, क्षेत्रवाद व वर्ग भेद से ऊपर उठ कर समाज के हर वर्ग की तरक्की के लिए व्यवस्थाएं की गई है। देश भर में रेल व सड़क मार्गों का सुगम बनाया गया है। महिलाओं, किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, मजदूरों आदि के हितों की रक्षा इस बजट में की गई है। देश की रक्षा तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के बजट खाते में वृद्धि की गई है। बजट से देश हर क्षेत्र में आत्म निर्भर और शक्तिशाली बनेगा। भाजपा के विरोधियों ने भी बजट का स्वागत किया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, खेती, रक्षा, शिक्षा आदि पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह जनपद के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं। इसलिए जनपद के प्रति उनकी
    जिम्मेवारी बढ़ गई है। उन्होंने दावा किया कि जनपद के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट पर बातचीत भी की।

  • लविवि में फाइलेरिया के प्रति कैडेट्स को किया गया जागरूक

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 18 जनपद में आज से शुरू हो रहे फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ‘सामूहिक दवा सेवन’ अभियान को लेकर गुरुवार को 63 और 64 यूपी बटालियन एनसीसी के 75 कैडेट्स का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    पीसीआई इंडिया और एनसीसी के 63वें व 64वें यूपी बटालियन के संयुक्त सहयोग से कैडेट्स को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी और उसके बचाव के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एएसपीएम विकास द्विवेदी ने समाज में इस गंभीर बीमारी के बारे में चर्चा की और बताया किस प्रकार खुद को और अपने आसपास सभी को दवा सेवन के लिए प्रेरित करना है। फाइलेरिया उन्मूलन रणनीति के अंतर्गत वर्ष में एक बार तीन तरह की दवाओं (आइवरमेक्टिन, डीईसी और अल्बेंडाजोल) का सेवन एक साथ करना होगा, जिनमें 2 वर्ष से कम बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को सेवन नहीं करना होगा। एनसीसी ऑफिसर डॉ रजनीश कुमार यादव ने बताया कि एनसीसी किस प्रकार समाज कार्य में अपनी अहम भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में एनसीसी ऑफिसर कैप्टन किरण लता डंगवाल, मलेरिया इंस्पेक्टर संजय और एसएमसी सौम्या मिश्रा भी अहम भूमिका में मौजूद रहे।

  • विवाह पूर्व 21 जोड़ों ने नशामुक्त रहने का लिया संकल्प
    – 13 फरवरी को होने वाला विवाह समारोह होगा पूर्णतया नशामुक्त
    – नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ की तरफ से सात निर्धन कन्याओं का कराया जाएगा विवाह

    लखनऊ। श्री दुर्गा जी मन्दिर, शास्त्रीनगर (रकाबगंज) में 21 जोड़ों व उनके परिजनों ने विवाह पूर्व आजीवन नशामुक्त रहने की शपथ ली। वहीं, नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के जिला प्रभारी अनिल अग्रवाल ने सात निर्धन कन्याओं का विवाह अपने खर्च से कराने का संकल्प लिया। जबकि मन्दिर के सर्वोसर्वा ताराचंद अग्रवाल ने सामूहिक विवाह समारोह को पूर्णतया नशामुक्त समारोह बनाने की घोषणा की है।

    राजधानी के शास्त्रीनगर (रकाबगंज) में शीघ्र परिणय-सूत्र में बंधने वाले जोड़ों और उनके परिजनों को आजीवन नशामुक्त रहने के गुर सिखाए गए। श्री दुर्गा जी मन्दिर प्रांगण में गुरुवार को संस्कार कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला को श्री दुर्गा जी मन्दिर धर्म जागरण एवं सेवा समिति ने आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के जिला प्रभारी अनिल अग्रवाल ने नशे के तमाम दुष्प्रभाव बताए। वहीं, ब्लॉक प्रभारी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने सभी को जीवनपर्यन्त नशामुक्त रहने का संकल्प कराया।

    इसी कड़ी में नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के जिला प्रभारी अनिल अग्रवाल ने श्री दुर्गा जी मन्दिर के कल्याण मण्डप में सात निर्धन कन्याओं का विवाह अपने खर्च पर करवाने का संकल्प लिया। इस नशामुक्त संकल्प सभा में मन्दिर के सर्वोसर्वा तारा चन्द अग्रवाल, विनोद कुमार अस्थाना व संजीव गर्ग आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    खुलेगा पहला निःशुल्क नशामुक्ति केंद्र
    लखनऊ। श्री दुर्गा जी मन्दिर परिसर शास्त्रीनगर (रकाबगंज) में लखनऊ के पहले निःशुल्क नशामुक्ति केंद्र स्थापना यथाशीघ्र की जाएगी।
    नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के ब्लॉक प्रभारी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि श्री दुर्गा जी मन्दिर धर्म जागरण एवं सेवा समिति धन्वंतरि चिकित्सालय संचालित करती है। इस अस्पताल परिसर में लखनऊ का पहला निःशुल्क नशामुक्ति केंद्र स्थापित होगा। इस केंद्र में मन्दिर समिति की तरफ से एक चिकित्सक तैनात रहेगा। वहीं, इस केंद्र में दवाओं की आपूर्ति आरआर ग्रुप की तरफ से होती रहेगी।

  • एसपी, एसपी सिटी ने किया संबंधित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण

    मार्गों पर लगाए जाएंगे 9 सेवा शिविर, सुरक्षा के सभी प्रबंध

    बिजनौर। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने 18 फ़रवरी को होने वाले महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर नहटौर क्षेत्र से गुजरने वाले कांवड़ियों के रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट का जायज लेते पुलिस कप्तान

    18 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नहटौर क्षेत्र से विभिन्न जनपदों के हजारों कांवड़िए हरिद्वार से जल लेकर अपने गन्तव्य को जाते हैं। गुरुवार को कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सम्बन्धित मार्गों का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, एसपी सिटी डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने किया। उन्होंने नहटौर क्षेत्र से निकलने वाले कांवड़ियों के मार्गों के सम्बन्ध में कोतवाल पंकज तोमर से जानकारी ली। कोतवाल पंकज तोमर ने अवगत कराया कि नहटौर कोतवाली मार्ग से हरिद्वार से कांवड़ियों का जत्था नहटौर~नूरपुर मार्ग और नहटौर~पैजनिया मार्ग से होकर जाता है। इन मार्गों पर उनकी सुरक्षा के लिए नौ स्थानों को चिन्हित करके पुलिस पिकेट बनाई गई है। दो मोबाईल गाड़ी 24 घंटे गश्त पर रहेंगी। नहटौर क्षेत्र में लगने वाले सभी सेवा शिविरों के संचालकों को शासन की गाइड लाइन के अनुसार आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इन मार्गों पर 9 सेवा शिविर लगाए जाएंगे। सुरक्षा के पूर्णत सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने संबन्धित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक डॉ दिनेश सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है। उनकी सुरक्षा के लिए सभी क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण किया जा रहा है। सुरक्षा में कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

  • कानपुर में पत्रकार की हत्या के विरोध में डीएम को देंगे ज्ञापन

    उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी भूपेंद्र निरंकारी ने दी जानकारी

    उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी भूपेंद्र निरंकारी

    बिजनौर। कानपुर के बिल्हौर में पत्रकार स्वतंत्र कुशवाहा की निर्मम हत्या से मीडिया जगत उद्वेलित है। उनमें आक्रोश व्याप्त है। इस वारदात पर विरोध प्रकट करने के लिए उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मास्टर राजपाल सिंह पत्रकार व जिला मीडिया प्रभारी भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य करता है। आम जनमानस को सच्चाई से रूबरू कराता है। पत्रकारों की हत्याएं हो रही हैं, जो बहुत ही शर्मनाक है। इसकी जितनी निंदा की जाए उतना ही कम है। जनपद कानपुर के बिल्हौर में पत्रकार स्वतंत्र कुशवाहा की निर्मम हत्या कर दी गई। कुछ वर्ष पूर्व बिल्हौर में ही हिंदुस्तान के पत्रकार नवीन गुप्ता की भी हत्या की गई थी। तब भी पत्रकारों की सुरक्षा के मामले में बिल्हौर पुलिस संदिग्धता के घेरे में रही और अब पुनः पत्रकार मुनि कुशवाह हत्याकांड में पुलिस की लचर भूमिका सामने आ रही है। इन घटनाओं से जिला बिजनौर के पत्रकारों में तीव्र रोष व्याप्त है। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने डीएम बिजनौर से मिलने का निर्णय लिया है। डीएम उमेश मिश्र को ज्ञापन देकर प्रदेश सरकार से पत्रकार की हत्या को लेकर तुरंत कार्यवाही व जांच कराने की मांग की जाएगी। साथ ही दोषी को जल्द से जल्द दंड देने की अपील की जाएगी ताकि जिला प्रशासन के प्रति आम जनमानस अच्छा संदेश जा सके कि सरकार, जिला और पुलिस प्रशासन पत्रकारों के हित के लिए कार्य कर रहा है।

    कानपुर में पत्रकार की पीट पीट कर हत्या https://wp.me/pcjbvZ-69w

  • देश के विख्यात साईबर एक्सपर्ट एवं फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने दिए टिप्स

    साईबर सुरक्षा एवं साईबर क्राईम की सटीक जाँच एवं प्रभावी रोकथाम” विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी का शानदार समापन

    मुरादाबाद। वेंकटेश्वरा संस्थान अमरोहा में यूपी पुलिस की ओर से “साईबर सुरक्षा एवं साईबर क्राईम की सटीक जाँच एवं प्रभावी रोकथाम” विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी का शानदार समापन गुरुवार को हुआ। इस दौरान देशभर से आये विख्यात साईबर एक्सपर्ट एवं फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने विभिन्न जनपदों से आए 500 से अधिक उपनिरीक्षक, इंस्पेक्टर्स, पुलिस उपाधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक समेत एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को आठ अलग-2 सत्रों में विस्तार से साईबर क्राईम, इसकी सटीक जाँच एवं इसके प्रभावी रोकथाम के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    वेंकटेश्वरा के तिरंगा मैदान में आयोजित “साईबर सुरक्षा एवं साईबर क्राईम की सटीक जाँच व प्रभावी रोकथाम” विषय पर आयोजित दो दिवसीय सेमीनार का शुभारम्भ डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव सिंह, कार्यक्रम संयोजक एवं साईबर एक्सपर्ट पुलिस उपाधीक्षक अंजलि कटारिया आदि ने बुधवार को सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर सीईओ अजय श्रीवास्तव, सीओ अरुण कुमार, एडिशनल एसपी राजीव सिंह, कुलपति प्रो. राकेश यादव, कुलसचिव डॉ0 पीयूष पाण्डेय, मेरठ परिसर से डॉ0 प्रताप सिंह, अलका सिंह, साईबर इंस्पेक्टर वरूण कुमार, ब्रजपाल सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, अरूण गोस्वामी, सचिन, एसएस बघेल, मारूफ चौधरी, राजीव कुमार, विशाल शर्मा, राकेश कुमार, सोनू, साहब सिंह, प्रीतपाल एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

  • एसपी एएसपी सिटी ने किया कांवड़ यात्रा रुट का भ्रमण

    बिजनौर। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी कांवड़ डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह ने जनपद में आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर रुट का भ्रमण किया। उन्होंने थाना मंडावली, नहटौर, धामपुर, स्योहारा, नगीना के रुट को देखा। इस दौरान रुट पर पड़ने वाली दुकानों, बिजली, साफ-सफाई, रुट डायवर्जन, पार्किंग, विश्राम शिविरों आदि के सम्बन्ध में जानकारी कर सम्बन्धित को निर्देशित किया। साथ में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी धामपुर व सम्बन्धित थाना प्रभारी मौजूद रहे।

    वहीं पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी कांवड़ डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह द्वारा थाना स्योहारा के रुट को देखने के साथ ही थाना सहसपुर में क्षेत्राधिकारी धामपुर व जनपद मुरादाबाद के पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गई।

  • पीएम आवास की पहली किश्त लेकर चार महिलाएं प्रेमी संग फरार, दूसरी किश्त रोकने को पति लगा रहे गुहार

    लखनऊ। बाराबंकी जिले में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां सरकार की ओर से पीएम आवास के लिए पहली किश्त मिलते ही पत्नियां बेवफा हो गईं. यह महिलाएं अपने-अपने पतियों को छोड़कर प्रेमियों के साथ फरार हो गईं हैं. वहीं पत्नियों के भाग जाने से परेशान पतियों के सामने दो समस्याएं खड़ी हो गई हैं. एक अभी तक निर्माण कार्य शुरू न कराए जाने के चलते जिला नगरीय विकास अभिकरण ने उन्हें नोटिस भेजा है. दूसरी समस्‍या, विभाग द्वारा रिकवरी किए जाने का खौफ पैदा हो गया है. वहीं अब पीड़ित पति समझ नहीं पा रहे कि आखिर वह करें तो क्या करें, जिसके बाद सभी पीड़ित पतियों ने पीओ डूडा के पास दूसरी किश्त खाते में भेजने की गुहार लगाई है.

    शहरी क्षेत्र के आवासहीन लोगों के लिए पक्का मकान बनाने के लिए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना है. इस योजना में महिलाएं भी लाभार्थी हैं. इसी के तहत जिले की नगर पंचायत बेलहरा, बंकी, जैदपुर और सिद्धौर की चार महिला लाभार्थियों के खाते में आवास की पहली किश्त भेजी गई थी, लेकिन आवास की पहली किश्त के पचास हजार रुपये लेकर यह चारों महिलाएं अपने-अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गई हैं. अब इनके पतियों का कहना है कि साहब अब पत्नियों के खाते में दूसरी किश्त न भेजना, क्योंकि मेरी पत्नी पहली किश्त लेकर प्रेमी के साथ भाग गई है.

    दरअसल, इन लाभार्थियों का आवास निर्माण कार्य शुरु न होने पर पीओ डूडा सौरभ त्रिपाठी ने नोटिस भेजकर तुरंत आवास के निर्माण का काम शुरू कराने का आदेश दिया था, लेकिन नोटिस के बाद भी निर्माण शुरू नहीं हुआ. फिर दोबारा रिकवरी के लिए नोटिस भेजी गई तो इस मामले का खुलासा हुआ. चारों महिलाओं के पतियों ने कार्यालय पहुंचकर बताया कि साहब हमारी पत्नियां पहली किश्त के 50 हजार रुपये लेकन अपने प्रेमी संग भाग गई हैं. इसलिए दूसरी किश्त रोक दी जाए. वहीं अब इन लाभार्थियों से कैसे रिकवरी की जाए इसको लेकर जिले के अधिकारी परेशान हैं.
    इसके अलावा नगर पंचायत फतेहपुर की भी दो महिलाएं पीएम शहरी आवास योजना की लाभार्थी हैं. इनको पहली किश्त मिलनी थी, लेकिन यह दोनों महिला लाभार्थी भी पतियों को छोड़कर प्रेमी के साथ एक महीने पहले फरार हो गईं. इनके पतियों ने भी आवास की किश्त न भेजने की मांग की, जिसकी जांच कराई गई तो शिकायत सही मिली. इन दोनों लाभार्थियों का पैसा रोक दिया गया है.

    आपको बता दें कि पीएम शहरी आवास योजना के तहत जिले में अब तक 16 हजार चार लाभार्थियों के खाते में पहली किश्त भेजी जा चुकी है, लेकिन इसमें से 40 लाभार्थी ऐसे हैं जिन्होंने पैसा खाते से निकाल लिया और आवास निर्माण का काम शुरू नहीं किया. इनमें यह पीड़ित पति भी शामिल हैं. इन लाभार्थियों को दो बार नोटिस जारी करने के बाद काम शुरू न होने पर अब इनके खिलाफ आरसी जारी करके, सभी लाभार्थियों से 20 लाख रुपये की रिकवरी की तैयारी शुरू हो गई है. विभाग इन सभी से रिकवरी कर इन्हें ब्लैक लिस्टेड कर देगा, जिससे यह दोबारा आवेदन भी नहीं कर सकेंगे.
    बाराबंकी के पीओ डूडा सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि चार महिला लाभार्थी आवास की किश्त मिलने पर पतियों को छोड़ कर किसी दूसरे के साथ चली गई हैं. नोटिस जारी होने पर उनके पतियों ने यह जानकारी दी है. इसके अलावा फतेहपुर से दो प्रार्थना प्रत्र मिले कि उनकी पत्नियां दूसरे के साथ चली गई हैं, इसलिए उनकी भी पहली किश्त रोकी गई हैं. विभाग सभी से रिकवरी करने की कोशिश कर रहा है.

  • सर्विस पिस्टल से गोली मारकर दरोगा ने किया सुसाइड

    सहारनपुर में तैनात दरोगा ने मेरठ पुलिस लाइंस में खुद को मारी गोली

    मेरठ। सहारनपुर के कोतवाली नगर में तैनात दरोगा इंद्रजीत सिंह ने मेरठ पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी आवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्राथमिक जांच के बाद बताया गया है कि आधी रात पत्नी से हुई बहस के बाद दरोगा ने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात 2:30 बजे दरोगा ने खुद की कनपटी पर पिस्टल से गोली मारी। घटना की सूचना पर पुलिस लाइन स्थित आवास पर रह रहे गाजियाबाद में तैनात एसएसआई वरुण शर्मा, एसएसआई रविंद्र कंबोज आधी रात को ही मौके पर पहुंचे। दरोगा को हॉस्पिटल ले गए, जहां चिकित्सकों ने इंद्रजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुुंची और जांच पड़ताल की। एसपी ट्रैफिक, एसपी देहात, एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइन मौके पर पहुंचे। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि पारिवारिक कलह के चलते दरोगा ने खुदकुशी की है। 

    दरोगा की पुत्री (19) और पुत्र (14) साल का है। बेटी ग्रेजुएशन कर रही है। बताया गया है कि दरोगा दो दिन पहले देहरादून से बेटी को लेकर आए थे। परिवार को एक रिश्तेदार की शादी में जाना था। दरोगा का छोटा भाई नोएडा पुलिस में तैनात है। पिता पुलिस विभाग से ही रिटायर्ड हैं। दरोगा का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच करने में जुटी है।

    आज परेशानी आई है तो कल उसको जाना भी है: इंस्पेक्टर सहारनपुर~ सहारनपुर मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र जाट का कहना है कि इंसान के साथ समस्याओं का आना जाना लगा रहता है, हर एक इंसान को परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आज परेशानी आई है तो कल उसको जाना भी है, यही सोच कर हमें जीवन को खुशहाली के साथ जीना चाहिए।

  • साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्टस दे रहे मुरादाबाद रेंज के पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण

    साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्टस से प्रशिक्षण हासिल कर रहे मुरादाबाद रेंज के पुलिसकर्मी

    डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुए कार्यक्रम में शामिल

    वैंकेटेश्वर विश्वविद्यालय अमरोहा में हो रहा आयोजन

    मुरादाबाद। साइबर जागरूकता अभियान के तहत वैकेंटेश्वर विश्वविद्यालय रजबपुर अमरोहा में दो दिवसीय साइबर प्रशिक्षण/कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुरादाबाद रेंज के सभी जनपदों से पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, राजीव त्यागी उपकुलपति वैकेंटेश्वर विश्वविद्यालय व अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह द्वारा साइबर प्रशिक्षण कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद  शलभ माथुर द्वारा वीडियो कान्फ्रेन्स के द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
     

    बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही व साइबर जागरुकता के लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्टस डा. राकेश द्विवेदी, विभु आनन्द, समीर दत्त, श्रीमती कशिश श्रीवास्तव व विशाल कुमार द्वारा मुरादाबाद रेंज के सभी जनपदों से आये एवं जनपदीय पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को साइबर की बुनियादी बात, ऑनलाइन लेनदेन और सोशल मीडिया के युग में सुरक्षा, हार्ड ड्राइव फोरेंसिक और मोबाइल फोरेंसिक, अपराध की जांच के लिए उपकरणों और तकनीकी, आईपीडीआर के साथ डेटा विश्लेषण, वित्तीय अपराध और सूचना एकत्र करने, डिजिटल साक्ष्य और साइबर कानून की जानकारी आदि का प्रशिक्षण दिया गया तथा साइबर अपराधों से बचाव और कानूनों की जानकारियां दी गयी। कार्यक्रम के दौरान साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने साइबर अपराधों से अपना बचाव कैसे करें, को लेकर कई उदाहरणों को बताते हुए  जागरूक किया। बच्चों, महिलाओं के साथ घटित होने वाले साइबर अपराधों को रोकने के लिए सुझाव एवं कानूनों की जानकारियां भी उनके द्वारा दी गई। कार्यशाला/प्रशिक्षण में मौजूद पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण को साइबर अपराधों की गुणवत्तापूर्वक त्वरित विवेचना के निस्तारण के सम्बन्ध में सुझाव एवं जानकारी दी गयी। इसके अलावा ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग और ऑनलाइन शॉपिंग धोखाधड़ी रोकने को लेकर भी जागरूक किया गया। ATM Fraud /Online ATM Fraud/ Social Media Fraud/Facebook Hacking Fraud से बचने हेतु सावधानियों की जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया अकाउंट को हैकिंग कर लोगों को प्रताड़ित /परेशान किया जाता है और फिर पैसों की मांग की जाती है। प्रत्येक व्यक्ति के पास स्मार्टफोन है। प्रत्येक व्यक्ति सोशल मीडिया में होने के साथ-साथ यूपीआई का भी इस्तेमाल करते हैं। साइबर अपराध की खतरों के बारे में जानकारी होने पर ही उनसे बचाव संभव है। शातिर अपराधी आपकी गोपनीय जानकारी हैक कर लेते हैं,जो बैंक खाते तक पहुंचकर धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं। इसलिए बचाव हेतु दोहरी सुरक्षा (two factor authentication) ही सबसे अहम उपाय है । आने वाली अनजान लिंक को क्लिक न करें और कोई भी अनजान ऐप डाउनलोड ना करें। बैंकिंग और शॉपिंग करते समय बरतें जाने वाली सावधानियों  सावधानी को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाए। यदि कोई साइबर अपराध का शिकार हो रहा है तो हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल फोन कर मदद ले सकता है, जिससे उसके साथ हुई डिजिटली धोखाधड़ी पर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही के साथ-साथ गया पैसा भी वापस दिलाने में मदद की जायेगी।

    पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिथि वक्ता/साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्टस को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक  राजीव कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी धनौरा अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी श्रीमती अंजली कटारिया, मुरादाबाद रेंज के सभी जनपद/थानों से आए पुलिसकर्मी, प्रभारी साइबर सेल आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

  • शादी समारोह में पत्रकार की पीट-पीट कर हत्या

    खाना गर्म करने के विवाद के चलते वेटरों ने दिया वारदात को अंजाम

    मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा 3 छोटी बच्चियां

    कानपुर के बिल्हौर क्षेत्रांतर्गत ककवन रोड स्थित अर्पित गेस्ट हाउस की घटना

    कानपुर। बिल्हौर के ककवन रोड स्थित अर्पित गेस्ट हाउस (मैरिज हॉल) में एक पत्रकार की कलछुल और लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि विवाह समारोह के दौरान खाना गर्म करने के विवाद के चलते वेटरों ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक दूल्हे का चचेरा भाई बताया गया है। पत्रकार के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    परिजनों ने बताया कि स्वतंत्र कुशवाहा उर्फ मुनि (41) अपने चाचा श्रीराम उर्फ गुड्डू के बेटे मनीष की बारात में शामिल होने के लिए सोमवार को बिल्हौर गए थे। देर रात जयमाल के बाद स्वतंत्र ने वेटरों से गर्म खाने की फरमाइश की। रात ज्यादा होने और हलवाई के जाने की बात कहकर वेटरों ने गर्म खाना देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर स्वतंत्र का वेटरों से विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्साए वेटरों ने उनकी कलछुल और लाठी डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट में सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
    सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। छोटे भाई आशीष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की आधा दर्जन हड्डियां टूटी मिली हैं। स्वतंत्र कुशवाहा एक टीवी चैनल के कैमरामैन थे। परिवार में पत्नी अंजू और तीन बेटियां हैं।

    रातभर छिपाए रखा, सुबह पसर गया मातम~ चाचा योगेंद्र ने बताया कि जैसे ही हैलट पहुंचे स्वतंत्र उर्फ मुनि की मौत की खबर मिली। वह लोग इस बात को परिवार से छिपाए रहे। शादी का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पूरे परिवार को जानकारी दी गई। पल भर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। उसके परिवार में पत्नी अंजू व तीन बच्चियां हैं। एक पांच साल, दूसरी डेढ़ साल, तीसरी तीन माह की है। मृतक मुनि, ऋषि और आशीष में बीच का था।


    नशे में धुत थे हमलावर
    गेस्ट हाउस संचालक सोहम प्रकाश उर्फ बबलू कटियार ने बताया कि सिंहवाहिनी लक्ष्मीबाई नगर निवासी बाल किशन कुशवाहा की बेटी काजल की गेस्ट हाउस में शादी थी। बारात रावतपुर से आई थी। देर रात बारात पक्ष के लोग खाना खा रहे थे। तभी गेस्ट हाउस के बाहर नशे में धुत कुछ लोगों की स्वतंत्र से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान वहां मौजूद कई लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन मामला शांत होने के बजाय बढ़ता चला गया।

    सिर में चोट के गंभीर निशान
    कानपुर प्रेस क्लब के मंत्र रमन गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम के पहले पुलिस ने कुछ पत्रकारों को पोस्टमार्टम हाउस के भीतर बुलाया था यहां मुनि के सिर पर चोट के गंभीर निशान साफ देखे जा सकते थे। इससे साफ है कि हत्यारों ने मुनि कुशवाहा के सिर पर कई वार किये, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गेस्ट हाउस के कुछ कर्मचारियों व मुनि के परिवार से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
    सीसी फटेज में मिले हत्या के संकेत
    पत्रकार की मौत की सूचना के बाद सक्रिय पुलिस ने गेस्ट हाऊस के सीसीफुटेज खंगाले, जिसमें साफ दिख रहा है कि कुछ लोग मुनि को दौड़ाकर पीट रहे हैं। हमला करने वालों में हलवाई के कर्मचारी भी शामिल दिख रहे हैं। पुलिस ने कुछ कर्मचारियों सहित आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।
    मामले पर पुलिस का कहना
    मामले को संज्ञान में लेते हुए एडीसीपी लखन यादव ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर 3 लोगों को हिरासत में लिया है। गेस्ट हाउस में लगे कैमरे में झगड़े की घटना कैद हो गई है वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिए हैं। बारात के दौरान हुई वीडियोग्राफी व सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। एसीपी आलोक सिंह ने बताया कि जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    हिंदुस्तान के पत्रकार की भी हो चुकी है हत्या~ कुछ वर्ष पूर्व बिल्हौर में हिंदुस्तान के पत्रकार नवीन गुप्ता की भी हत्या की गई थी। तब भी पत्रकारों की सुरक्षा के मामले में बिल्हौर पुलिस संदिग्धता के घेरे में रही और अब पुनः पत्रकार मुनि कुशवाह हत्याकांड में पुलिस की लचर भूमिका बताई जा रही है।

  • प्रिंस चौधरी की मां व पत्नी ने मामले को ठहराया राजनैतिक साजिश

    मेरठ पहुंच कर पुलिस अधिकारियों की चौखट पर लगाई न्याय की गुहार

    मेरठ/बिजनौर। हिट एंड रन मामले में वांछित 25 हजार के इनामी भाजपा नेता प्रिंस चौधरी की मां व पत्नी ने पूरे मामले को राजनैतिक साजिश करार दिया है। दोनों अपनी व्यथा सुनाने एसएसपी मेरठ के ऑफिस पहुंच कर धरने पर बैठ गईं। एसएसपी के न मिलने पर वह जेल चुंगी स्थित एडीजी मेरठ जोन कार्यालय भी पहुंचीं। उनका कहना है कि आंखों की समस्या के कारण प्रिंस गाड़ी चला ही नहीं सकता।

    प्रिंस को आंखों की समस्या~ मां सत्यवती और वकील विपिन बोहरा के अनुसार करीब 13 साल पहले हादसे में प्रिंस की एक आंख पूरी तरह से खत्म हो गई थी, जबकि दूसरी आंख से भी मात्र 30% ही दिखाई देता है। सीएमओ बिजनौर से इसका सर्टिफिकेट भी जारी किया हुआ है। प्रिंस की कार हमेशा चालक ही चलाता है। प्रिंस को मुख्य आरोपी बनाया जाना गलत है। इसके बावजूद पुलिस ने प्रिंस को नामजद करके इनाम घोषित कर उनकी छवि धूमिल कर दी। एसएसपी ऑफिस पर किसी अधिकारी के न मिलने पर सास-बहू जेल चुंगी के पास एडीजी ऑफिस पहुंच गई। यहां पर एडीजी से मिलने और शिकायत पत्र देने की मांग की। एसपी देहात अनिरूद्ध सिंह ने जांच करने का आश्वासन दिया। शाम पांच बजे परिवार लौट गया।

    एक्सीडेंट को राजनैतिक मामला न बनाएं~ रोते हुए अंशु ने कहा हमें प्रशासन से न्याय चाहिए। हम परेशान हैं, हमें शिकायत है। एक्सीडेंट में जो होता है वो हो, इसे राजनीतिक मामला न बनाएं। मेरे पति पिछले डेढ़ साल से गरीबों की सहायता करते रहे हैं। उन्होंने गंगा स्नान में गरीबों पर हेलिकाप्टर से पुष्पवर्षा भी की थी। जब तक पुलिस हमारी बात नहीं सुनेगी, हम अपनी बात कहते रहेंगे। हमारी क्या गलती है। क्या एक्सीडेंट होते नहीं या ये पहली बार कोई एक्सीडेंट हुआ है। इतने एक्सीडेंट हो रहे हैं, क्या पुलिसवालों की गाड़ी से एक्सीडेंट नहीं होता?

    घर पर ताला लगाकर चले जाओ… दबिश देने आ रहे हैं~
    प्रिंस की मां सत्यवती ने परीक्षितगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि पुलिस वालों ने फोन कर कहा कि तुम लोग घर पर ताला लगाकर चले जाओ, हम दबिश देने आ रहे हैं। दो-तीन दिन में मामला ठंडा हो जाएगा। बैठकर समझौता करा देंगे, घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस लगातार उनके संपर्क में थी। इसके बावजूद इनाम घोषित किया और घर पर मुनादी कराई।

    विदित हो कि परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव में 30 जनवरी को प्रिंस चौधरी के काफिले में शामिल फॉरच्यूनर और थार गाड़ी से गौरव और वंश नाम के दो युवकों की मौत हो गई थी। परीक्षितगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने वाहन भी बरामद कर लिए थे, पर प्रिंस की गिरफ्तारी नहीं हुई। मेरठ एसएसपी ने दो दिन पहले ही प्रिंस पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया है।

  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 तथा जी-20 इवेन्ट्स के अवसर पर अभेद्य दुर्ग में तब्दील हुआ यूपी

    लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ में दिनांक 10 से 12 फरवरी 2023 तक उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- 2023 तथा प्रदेश में जी-20 इवेन्ट्स से सम्बन्धित 11 चरणों में बैठकें विभिन्न कमिश्नरेट लखनऊ, आगरा, वाराणसी व गौतमबुद्धनगर में दिनांक 11.02.2023 से 27.08.2023 के मध्य प्रस्तावित है तथा दिनांक 13.02.2023 से 15.02.2023 तक लखनऊ में आयोजित बैठक से सम्बन्धित एयरपोर्ट, आयोजन स्थल, अतिथियों के प्रवास स्थल भ्रमण स्थल तथा आवागमन के मार्गो पर उच्चतम् स्तर से स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। आयोजन स्थल, एयरपोर्ट, प्रवास स्थल भ्रमण स्थल व आवागमन के मार्गों को जोन एवं सेक्टर में विभाजित कर वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में स्ट्रेटजिक योजनाबद्ध पुलिस व्यवस्थापन किया गया है।

    एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की विशिष्ट ऑपरेशनल यूनिट्स यथा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), एण्टी टेरेरिस्ट स्क्वाड (एटीएस) को अलर्ट पर रखते हुए दुर्दान्त अपराधियों, स्लीपिंग माड्यूल्स व माफिया तत्वों पर अभियान चलाकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। कुछ चिन्हित महत्वपूर्ण स्थलों पर एण्टीएस स्पॉट (SPOT) टीम को लगाया गया है।

    स्ट्रैटजिक रूप से ड्रोन कैमरों से भी होगी निगरानी~ एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि समस्त सम्बन्धित विभागों के साथ उच्च कोटि का समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम की माइक्रोप्लानिंग करते हुए समन्वित कार्ययोजना के अनुसार यातायात / सुरक्षा प्रबन्ध किया गया है। व्यवस्था को संचालित करने हेतु ऑपरेशनल कमाण्ड कण्ट्रोल सेन्टर, आकस्मिक व्यवस्थाओं हेतु स्थापित किया गया है। कार्यक्रम से सम्बन्धित हॉट स्पॉट चिन्हित कर, ड्यूटी के दौरान समुचित प्रशिक्षण प्राप्त व्यवसायिक दक्ष, उत्कृष्ट व सॉफ्ट-स्किल वाले महिला/पुरूष पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। यथावश्यक स्ट्रैटजिक रूप से ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जायेगी।

    सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकारियों कर्मचारियों की फौज~ आयोजन के दौरान अभिसूचना तन्त्र का उच्च स्तरीय सक्रियकरण कर संदिग्धों व अराजकतत्वों को सूचीबद्ध कर निगरानी हेतु लगाया गया है। मुख्यालय स्तर से आयोजन हेतु 24 आईपीएस अधिकारी, 68 पीपीएस अधिकारियों के साथ-साथ 5415 अराजपत्रित अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ 13 कम्पनी पीएसी, सीएपीएफ के अतिरिक्त एण्टीड्रोन सिस्टम, 03 एटीएस व एसटीएफ कमाण्डो को आवश्यक उपकरणों के साथ-साथ कार्यक्रम के कुशल यातायात संचालन / सुरक्षा प्रबन्धन हेतु व्यवस्थापित किया गया है।आयोजन के दौरान फायर सर्विस के वरिष्ठ प्रशिक्षित एवं कुशल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के फायर सर्विस टेण्डर को भी यथास्थान ड्यूटी प्वाइंट्स पर व्यवस्थापित किया गया है।

  • बिजनौर पहुंची मेरठ पुलिस ने घर पर ताले पड़े देख मुनादी के साथ ही किए पोस्टर चस्पा

    एसएसपी मेरठ का एलान, प्रिंस चौधरी को पकड़वाने वाला पाएगा ₹25 हजार इनाम

    परीक्षित गढ़ के हिट एंड रन मामले में आरोपी है प्रिंस चौधरी

    अंडरग्राउंड हुए हेलीकॉप्टर वाले नेताजी, तलाश में खाक छान रही पुलिस

    बिजनौर। मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ के हिट एंड रन मामले में वांछित बिजनौर के हेलीकॉप्टर वाले भाजपा नेता प्रिंस चौधरी फरार हो गए हैं। मेरठ और बिजनौर पुलिस प्रिंस की तलाश में खाक छानती फिर रही है। मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण की 25 हजार रुपए इनाम की घोषणा के बाद पुलिस अंडरग्राउंड हुए भाजपा नेता की तलाश में बुधवार को बिजनौर पहुंची। बुढ़नपुर स्थित प्रिंस चौधरी के घर पर ताले पड़े देख पुलिस ने ढोल द्वारा मुनादी कराई और पकड़वाने वाले को पच्चीस हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की। पुलिस ने मुनादी के साथ ही पोस्टर भी चस्पा कर दिया है।

    पुलिस के अनुसार 30 जनवरी को स्कूटी पर सवार ग्राम खजूरी निवासी वंश (17) और गौरव (22) को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने टक्कर मार दी थी। सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रही लाल रंग की थार से कुचलकर दोनों की मौत हो गई। गौरव के चाचा अनिल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी। फॉर्च्यूनर सवार की पहचान बिजनौर के भाजपा नेता प्रिंस चौधरी और लाल थार गाड़ी मालिक की पहचान हिमांशु चौधरी के रूप में हुई थी।

    हादसा तब हुआ था, जब भाजपा नेता प्रिंस चौधरी खजूरी में एक कार्यक्रम में शामिल होने अपने काफिले के साथ निकले थे। पुलिस ने रात में ही थार को बिजनौर से बरामद कर लिया लेकिन प्रिंस चौधरी व उसकी फॉर्च्यूनर हाथ नहीं लगी थी। तभी से पुलिस प्रिंस चौधरी की तलाश में जुटी है। मंगलवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने फरार प्रिंस चौधरी पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस की कई टीम गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। गैर जमानती वारंट लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

    वहीं बताया गया है कि एक फरवरी को छापेमारी के दौरान प्रिंस चौधरी चकमा देकर घर से भाग गया था। तब उसकी मां ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही प्रिंस को पुलिस के हवाले कर देंगी। उस वक्त पुलिस फॉर्च्यूनर और थार ले गई। अभी तक प्रिंस चौधरी ने समर्पण नहीं किया है। बुधवार को मेरठ के परीक्षित गढ़ थाने के एसएसआई वरुण कुमार शर्मा, एसआई सुनील कुमार, कॉन्स्टेबल पवन कुमार व स्योहारा पुलिस प्रिंस चौधरी के बुढ़नपुर स्थित घर पहुंचे। ताला लगा देखने के बाद ढोल द्वारा मुनादी कराकर प्रिंस चौधरी को पकड़वाने वाले को पच्चीस हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की। गिरफ्तारी में सहयोग कराने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। साथ ही इससे संबंधित पोस्टर भी चस्पा कर दिया गया है।

    विदित हो कि पिछले वर्षों में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा करने के बाद प्रिंस चौधरी का नाम चर्चा में आया था। इसके बाद गंगा स्नान के अवसर पर फूल वर्षा का कार्यक्रम कुछ कारणों के चलते टल गया था।

  • जिला पंचायत उप निर्वाचन के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

    नूरपुर तृतीय सीट के लिए 23 मतदान केंद्रों के 67 बूथ पर होना है मतदान

    जिला पंचायत सदस्य डॉ. इरफान जमाल की मृत्यु के कारण रिक्त हुई थी सीट

    बिजनौर। जिला पंचायत की नूरपुर तृतीय सीट पर गुरुवार को होने वाले उप चुनाव के लिए ब्लॉक से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसडीएम रीतू रानी मौजूद रहीं।

    दूसरी ओर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज द्वारा जिला पंचायत उप निर्वाचन के लिए ब्लॉक नूरपुर में पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के दौरान क्षेत्राधिकारी चांदपुर सुनीता दहिया व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

    जिला पंचायत सदस्य डॉ. इरफान जमाल की बीमारी से मृत्यु के कारण नूरपुर तृतीय सीट रिक्त हो गई थी। इस सीट पर गुरुवार को उप चुनाव होना है। इसके लिए 23 मतदान केंद्रों के 67 बूथों पर होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार को ब्लॉक रवाना कर दी गई। चुनाव के लिए पांच जोनल एवं एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसडीएम रीतू रानी ब्लॉक परिसर में मौजूद रहीं। चुनाव को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए एएसपी ग्रामीण राम अर्ज ने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।