नूरपुर नगर पालिका चेयरमैन डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे कान्हा गौशाला
“पहली रोटी गौ माता के नाम” अभियान के साथ संभाली सत्ता
बिजनौर। नूरपुर नगर पालिका के चेयरमैन डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय का उद्घाटन “पहली रोटी गौ माता के नाम” अभियान के साथ किया। डॉक्टर एमपी सिंह ने कार्यभार संभालते ही वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति के साथ पूर्व में नगर पालिका में बनी कान्हा गौशाला का दर्शन किया। नगर पालिका की ओर से गौ रक्षा के लिए एक नया ट्रैक्टर ट्राली देकर उनकी मांग पूरी की गई। अभियान के अंतर्गत नगर पालिका कर्मियों द्वारा घर-घर से जमा कर रोटियां गौशाला को दी गईं। नगर पालिका चेयरमैन डा. एमपी ने फीता काटकर, वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भीष्म सिंह त्यागी व राजकुमार शर्मा ने अभियान के ट्रैक्टर पर शुभ चिन्ह अंकित कर योजना का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि नगर पालिका का कोई भी कर्मचारी किसी भी काम को लेकर लापरवाही ना करें अगर कोई लापरवाही पाई गई तो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोवंश पशुओं को वक्त पर चारा खिलाएं और उनका ख्याल रखें, अगर कोई किसी भी तरह की कमी पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक समिति के सरदार विराम सिंह एडवोकेट, बाबूराम यादव, जगराम सिंह यादव, भीष्म सिंह त्यागी, राजकुमार शर्मा एवं अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक वीर सिंह आदि मौजूद रहे। (Report by मुजाहिद फारुकी)
Leave a comment