स्कूल-कॉलेजों में छात्राओं और महिलाओं का सशक्तिकरण
बिजनौर में ‘मिशन शक्ति फेस-5.0’ का व्यापक अभियान
बिजनौर, (06 अक्टूबर 2025)। जनपद बिजनौर में पुलिस विभाग की मिशन शक्ति फेस-5.0 और एंटी रोमियो टीमों द्वारा शिक्षण संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न थानों की टीमों ने एक दर्जन से अधिक स्कूलों, कॉलेजों और गाँवों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

प्रमुख संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम
जिले भर में विभिन्न पुलिस टीमों ने निम्नलिखित प्रमुख स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए :
|| मंडावर | गांधी इंटर कॉलेज | स्कूल जाते बच्चों को जागरूक किया गया।
|| नूरपुर | प्राथमिक विद्यालय और मोरना देवता बालिका इंटर कॉलेज | बच्चों/महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी गई।
|| मंडावली | राजकीय इंटर कॉलेज, भागूवाला | छात्राओं को योजनाओं की जानकारी दी गई।
|| शेरकोट | आर.यू.एम. उच्चतर कॉलेज और आर.यू.एम. हाई स्कूल | लगभग 300 बालिकाओं को जागरूक किया गया।
|| महिला थाना | गीता इण्टर कॉलेज | महिलाओं और बालिकाओं को एकत्रित कर जागरूक किया गया।




|| बिजनौर नगर | वर्धमान कॉलेज, लुइस ली पार्कर बाल विद्यालय, राधाकृषण स्कूल व प्राथमिक विद्यालय काशीराम कालोनी | हेल्पलाइन नंबरों और ‘गुड टच-बैड टच’ की जानकारी दी गई।
|| हल्दौर | राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, झालू व ग्राम ईनामपुरा | एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया।
|| शिवाला कला | एस.के.एम. पब्लिक इंटर कॉलेज, मझोला गुर्जर नवादा अड्डा | छात्राओं हेतु जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया।
|| बढ़ापुर | किसान इंटर कॉलेज, ग्राम रहमापुर | बालकों/बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी दी गई।
|| धामपुर | आर.एस.एम. इंटर कॉलेज | कक्षा 6 से 10 तक की बालिकाओं के लिए दौड़ प्रतियोगिता कराई गई और पुरस्कृत किया गया।
|| नगीना देहात/नगीना | बलबीर इंटर कॉलेज, कोटकादर व ग्राम कालाखेड़ी | 60 छात्राओं को हेल्पलाइन व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
|| चांदपुर | लोकप्रिय इण्टर कॉलेज, ग्राम केलनपुर, श्री कृष्ण इण्टर कॉलेज, जलीलपुर व कस्बा चांदपुर | प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
|| नजीबाबाद | आर्य कन्या इंटर कॉलेज, नजीबाबाद | लगभग 100 बालिकाओं को जागरूक किया गया।
|| रेहड़ | गांव केहरीपुर जंगल | क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।
|| हीमपुर दीपा | ग्राम सिकरौंधा प्राइमरी स्कूल | महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। |सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी।




सभी कार्यक्रमों में पुलिस टीमों ने छात्राओं और महिलाओं को आपात स्थिति में मदद के लिए विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें मुख्य रूप से शामिल थे:






* 181: महिला हेल्प लाइन नंबर
* 1090: वूमेन पावर लाइन
* 112: पुलिस आपातकालीन सेवा
* 1098: चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर
* 1930: साइबर हेल्पलाइन नंबर
* 102/108: स्वास्थ्य सेवा/एंबुलेंस नंबर




जागरूकता के मुख्य विषय एवं कल्याणकारी योजनाएँ
पुलिस टीमों ने छात्राओं और महिलाओं को साइबर अपराधों (मोबाइल से परेशान करना, अश्लील मैसेज भेजना), घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, और उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने तथा उनसे बचाव संबंधी जागरूक किया। साथ ही, सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, जैसे कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, छात्रवृत्ति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आदि के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि महिलाएं और बालिकाएं स्वावलंबी बन सकें। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं से उनकी समस्याएं और कुशलक्षेम पूछा। धामपुर में दौड़ प्रतियोगिता और चांदपुर में प्रभात फेरी जैसे आयोजनों ने अभियान को रोचक और प्रभावी बनाया।
Leave a comment