
पर्यावरण की सुरक्षा को करें वृक्षारोपण-अशोक राणा अभी तक हो चुका लगभग एक लाख पौधारोपण
बिजनौर। धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा ने मंगलवार को स्योहारा क्षेत्र के गांव गेंडाजुड़ व महमूदपुर में पौधारोपण करते हुए कहा कि बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस कारण मानव जीवन जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम द्वारा ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायतों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुढ़नपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर व गेंडाजुड़ में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा ने पौधरोपण करने के बाद कहा कि आज के बदलते परिवेश में सभी लोगों को पुनीत कार्य पौधरोपण में बढ़-चढ़ कर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। बीडीओ ऋषि पाल सिंह ने बताया कि पूरे ब्लॉक में 1 लाख 33 हजार नौ सौ पैतीस पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें अभी तक लगभग एक लाख पौधारोपण किया जा चुका है।
इस मौके पर धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा, ब्लॉक प्रमुख उज्जवल चौहान, बीडीओ ऋषि पाल सिंह व दोनों ग्राम के प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।