धामपुर चीनी मिल के पेराई सत्र 2022-23 का शुभारम्भ
धामपुर चीनी मिल ने किया पेराई सत्र 2022-23 का शुभारम्भ


बिजनौर। धामपुर चीनी मिल के पेराई सत्र 2022-23 का शुभारम्भ आज 28 अक्टूबर 2022 को प्रातः सवा आठ बजे गौरव कुमार गोयल (मैनेजर डारेक्टर), अनंत पाण्डे (सीईओ), सुभाष पाण्डेय (अध्यक्ष), ओमवीर सिंह (उप महाप्रबन्धक गन्ना), कुशलपाल सिंह चैयरमेन (धामपुर), रामनारायण सिंह पूर्व चेयरमैन (धामपुर), एससीडीआई अमित पाण्डेय, सचिव मनोज कोन्ट (धामपुर), दुष्यन्त चौहान, किसान यूनियनो के पदाधिकारी कविराज सिंह, महेन्द्र सिंह दुष्यन्त राणा, हरिराज सिंह, राजेन्द्र सिंह एवं तेजवीर सिंह इत्यादि के कर कमलो द्वारा किया गया
इस दौरान बैल गाड़ी कृषक विनोद कुमार ग्राम जैतरा, ट्रिपलर कृषक विपिन कुमार ग्राम अमखेडा, ट्रॉली कृषक प्रदीप कुमार ग्राम गोयली, ट्रक ड्राइवर जोगेन्द्र सिंह केन्द्र मझौला गुर्जर-ए. का विधि विधान के साथ स्वागत किया गया। इसी के साथ चीनी मिल द्वारा नई शुरूआत करते हुए प्रथम बार चीनी मिल को सर्वाधिक गन्ना आपूर्ति करने वाले प्रथम पांच किसानों योगेश कुमार पुत्र नत्थू सिंह ग्राम मण्डोरा, अजय कुमार पुत्र ओमकार सिंह ग्राम कैलबकरी मिलक, अफजाल अहमद पुत्र मुस्तहसुनुद्दीन अहमद ग्राम अथाई शेख, छत्तर पाल सिंह पुत्र रामसरन सिंह ग्राम पीपला जागीर, रघुनाथ सिंह पुत्र कन्हैया सिंह ग्राम फीना को प्रशस्ति पत्र व शॉल भेट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा चीनी मिल द्वारा पांच छोटे महिन्द्रा ट्रैक्टर (305 डी आई) को विशेष छूट पर कृषकों को दिलाते हुए पांच ट्रैक्टरों की चाबी भेंट की गई।


उप महाप्रबन्धक ओमवीर सिंह ने बताया कि छोटे ट्रैक्टर किसानों की गन्ने की खेती में बहुत उपयोगी सिद्ध हुए हैं। इससे कृषकों की खेती लागत में कमी आयेगी, ट्रेन्च विधि से गन्ने की बुआई कर गन्ने की निराई-गुडाई व मिट्टी चढ़ाई में बहुत उपयोगी है। इससे किसानों की पैदावार बढ़ने के साथ- साथ लेबर समस्या भी हल होगी।

इस अवसर पर क्षेत्र के समस्त सम्मानित किसान गणों के साथ- साथ मुख्य वित्त अधिकारी एमपी मल्होत्रा, अक्षत कपूर, कारखाना प्रबन्धक विजय कुमार गप्ता, ओमवीर सिंह (उप महाप्रबन्धक गन्ना), मनोज चौहान (वरिष्ठ प्रबन्धक गन्ना), विकास कुमार अग्रवाल (महा प्रबन्धक वित्त एवं लेखा), डीएस रेड्डी (टेक्निकल जीएम), उपेन्द्र तोमर (प्राडेक्शन जीएम) एवं चीनी मिल के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।